All posts by Admin

12 अगस्त को इतिहास रचेगा मधेपुरा: जदयू

“बढ़ता बिहार, नीतीश कुमार” के नारे के साथ जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व संसदीय दल के नेता श्री आरसीपी सिंह 12 अगस्त को मधेपुरा आ रहे हैं। यहाँ उनके नेतृत्व में होने जा रहे के भव्य रोड शो एवं अतिपिछड़ा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मधेपुरा जदयू जिला कार्यकारिणी एवं तैयारी समिति की बैठक स्थानीय जीवन सदन में हुई। जदयू की इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य व बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति डॉ. आरके यादव रवि, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी, विधानपार्षद श्री ललन सर्राफ, विधायक श्री निरंजन कुमार मेहता, मधेपुरा के संगठन प्रभारी श्री भगवान चौधरी, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, प्रवक्ता श्री निखिल मंडल समेत सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। मधेपुरा जिला जदयू के अध्यक्ष प्रो. बिजेन्द्र नारायण यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जदयू के सभी 28 प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाजवाद की धरती मधेपुरा ने पूर्व में कई कीर्तिमान रचे हैं और देश और समाज को नई राह दिखाने का काम किया है। 12 अगस्त को मधेपुरा एक बार फिर इतिहास रचेगा और श्री आरसीपी सिंह के नेतृत्व में होने जा रहे रोड शो और अतिपिछड़ा सम्मेलन को यादगार बनाकर बिहार और देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेगा। वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि बिहार के यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है और उनके नेतृत्व में 2019 व 2020 के चुनाव में एनडीए को शानदार जीत मिलेगी।
गौरतलब है कि श्री आरसीपी सिंह 26 जून से लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में रोड शो व अतिपिछड़ा सम्मेलन कर रहे हैं और अब तक उन्होंने कुल 22 जिलों की यात्रा पूरी कर ली है। उनके रोड शो व अतिपिछड़ा सम्मेलन का उद्देश्य मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए अनगिनत जनकल्याणकारी कार्यों व शराबबंदी, दहेजबंदी, बालविवाह-बंदी जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों को जन-जन तक पहुँचाना है। उनके कार्यक्रम को मिल रही सफलता ने जदयू कार्यकर्ताओं में जैसे नई ऊर्जा भर दी है।
बहरहाल, बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार श्री आरसीपी सिंह का रोड शो भागवत चौक से शुरू होगा, जहाँ जिले भर के कार्यकर्ता सैकड़ों गाड़ियों और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत करेंगे, और फिर मधेपुरा जिला के सभी विधानसभाओं से गुजरते हुए उनका काफिला आलमनगर पहुँचेगा जहाँ बिरेन्द्र कला भवन में वे अतिपिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रोड शो के दौरान जगह-जगह हजारों कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। चलते-चलते बता दें कि लगातार आठ घंटे तक चली इस बैठक के दौरान भोज की भी सुंदर व्यवस्था की गई थी।

सम्बंधित खबरें


दिनकर की जन्मभूमि पर अब लहरायेगा सबसे ऊंचा तिरंगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती पुनः हम सबों को गौरवान्वित करने जा रही है। जल्द ही बेगूसराय की धरती पर सबसे ऊंचा तिरंगा लहराएगा जिसकी तैयारियों में लगे हैं- पटना के मूल निवासी अजय कुमार एवं सीईओ कौशलेंद्र सिंह।

बता दें कि ये सामाजिक कार्यकर्ता द्वय ने बेगूसराय के डीएम से जमीन की मांग की है। उम्मीद है कि इसी वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर बिहार में सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने लगे।

यह भी बता दें कि पूरे भारत में कई जगहों पर 300 फीट से अधिक ऊँचाई पर तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है। जहां नई दिल्ली में 207 फीट की ऊँचाई पर तिरंगा लहराता है वही अटारी बॉर्डर पर 307 फीट की ऊँचाई पर।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली बेगूसराय की धरती पर बिहार का सबसे ऊंचा यानी 200 फीट की ऊँचाई वाला फ्लैग पोल पर बिहार का सर्वाधिक ऊंचा झंडा लगाया जाएगा। हाँ ! इसके लिए विद्युत व एविएशन के साथ-साथ अन्य विभागों से भी क्लीयरेंस लेने की जरूरत पड़ेगी ।

सम्बंधित खबरें


पहली बार मधेपुरा के डॉ.कलाम पार्क में मनाई गयी उनकी पुण्यतिथि

मधेपुरा के डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पार्क पर मधेपुरा के कलाम कहे जाने वाले डॉ.मधेपुरी ने पहली बार उनकी पुण्यतिथि पर पतंजलि एवं सृजन दर्पण की टीमों के द्वारा शानदार आयोजन किया |

इस अवसर पर शहर के गणमान्यों व पदाधिकारियों सहित पार्क में उपस्थित बच्चों, बुजुर्गों एवं नौजवानों को संबोधित करते हुए डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने डॉ.कलाम के संग बिताए अविस्मरणीय क्षणों तथा उनसे जुड़ी अनुभूतियों को भावुक होकर सुनाते हुए यही संदेश सुनाया- “ये आँखें दुनिया को दोबारा नहीं देख पाएंगी, इसलिए तुम्हारे अंदर जो बेहतरीन है वो दुनिया को देकर जाना….. बच्चों को देकर जाना |”

साथ ही डॉ.मधेपुरी ने कलाम की जन्म-तिथि एवं पुण्य-तिथि पर इस पार्क को प्रवेश शुल्क फ्री करने तथा नामित करने में जिन्होंने सहयोग किया वैसे वर्तमान डीएम नवदीप शुक्ला, निवर्तमान डीएम मो.सोहैल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा यादव पति डॉ.विशाल कुमार बबलू, पूर्व मुख्यपार्षद, वार्ड नं-14 के पार्षद श्रीमती रेखा यादव पति श्री. ध्यानी यादव, पूर्व पार्षद, उपाध्यक्ष अशोक यदुवंशी सहित सभी पार्षदों को हृदय से साधुवाद दिया |

मौके पर सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो.सच्चिदानंद यादव, डॉ.भूपेंन्द्र मधेपुरी, डॉ.एन.के.निराला, प्रो.(डॉ) विनय कुमार चौधरी, डॉ.यशवंत, परमेश्वरी प्रसाद यादव, प्रसिद्धि प्राप्त उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी, पोस्टमास्टर राजेश कुमार, सुभाष चन्द्र यादव, वार्ड पार्षद मनीष कुमार मिंटू एवं विनीता भारती, अमरेंद्र कुमार, माया जायसवाल, उषा, रूबी, रितेश, प्रो.रीता, किरण कुमारी, डॉ.नंदकिशोर सिंह, सुशील कुमार आदि सबों ने डॉ.कलाम की तस्वीर पर पुष्पांजलि किया | साथ ही सृजन दर्पण द्वारा विकास कुमार के निर्देशन में “एक कदम स्वच्छता की ओर” नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया- सत्यम-सुशील-सुमन, निखिल-बाबुल-विवेक, राखी-पुष्पा-मनीष आदि ने |

भारतरत्न डॉ.कलाम के कृतित्व से सर्वाधिक प्रभावित मधेपुरा के कर्मठ एसडीएम श्री वृंदालाल को भले ही जाम में रुक जाने के कारण क्षण-दो-क्षण विलंब हुआ, परंतु उनसे हम यह तो सीख ही सकते हैं कि दुनिया में कोशिश का कोई विकल्प नहीं……….!

सम्बंधित खबरें


बिहार का दूसरा खुला जेल बनेगा भागलपुर में

बिहार राज्य में अभी एक मात्र खुला जेल बक्सर जिला में है जिसकी क्षमता 104 कैदियों की है। जेल के अंदर 8 ब्लॉक बनाए गये हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 13 फ्लैट हैं। जानिए कि बक्सर के खुले जेल में कैदियों के इलाज की भी व्यवस्था है ।

बता दें कि भागलपुर में बनने वाले खुले जेल के डीपीआर बनने के बाद ही इसकी पूरी तस्वीर साफ होगी- कि इस जेल की क्षमता क्या होगी ? यूँ यह माना जा रहा है कि इसकी भी क्षमता बक्सर की तरह ही होगी |

यह भी बता दें कि खुले जेल में उन्हीं कैदियों को जगह मिलती है जो आधी सजा काट चुके होते हैं । साथ ही जिस कैदी का चाल-चलन अच्छा रहा होता है । ऐसे कैदियों को परिवार के चार सदस्यों के साथ रहने की इजाजत दी जाती है । हाँ ! कैदी के भोजन-दवा का खर्च तो जेल प्रशासन उठाता है, परंतु साथ में रहने वाले चारों सदस्य का खर्चा कैदी को खुद वहन करना पड़ता है ।

यह भी जानिए कि खुले जेल में जाने वाले कैदियों को 5 किलोमीटर के दायरे में काम करने की इजाजत दी जाती है । परंतु, कैदियों को सूर्यास्त होने तक वापस जेल लौट आना अनिवार्य होता है ।

सम्बंधित खबरें


नगर परिषद के शेष वार्डों में भी योग कक्षाएँ होंगी शुरू

वर्तमान दौर में हमारा खान-पान और रहन-सहन ऐसा हो गया है कि हम अपने स्वास्थ्य पर समुचित ध्यान नहीं दे पाते हैं | फल यह होता है कि हम रोगों के गिरफ्त में आ जाते हैं | इससे बचने का एक ही उपाय है- “करें योग, रहें निरोग”

बता दें कि मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड न.- 20 स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में योगकक्षा का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य प्रो.सच्चिदानंद यादव की अध्यक्षता में किया गया | इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय अधिवक्ता सह जीपी चन्द्र किशोर यादव सहित पूर्व प्राचार्य प्रो.सच्चिदानंद, समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, सिविल कोर्ट में कार्यरत अजय कुमार उर्फ फनी बाबू, माया जायसवाल, प्रमंडलीय सचिव परमेश्वरी प्रसाद यादव सहित योग को जीवित रखने में अपना जीवन लगाने वाले डॉ.एन.के.निराला व पृथ्वी राज यदुवंशी आदि द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया |

The Girls-students of Kasturba Residential School attending the first Yoga-Kaksha at School Campus.
The Girl-students of Kasturba Residential School attending the first Yoga-Kaksha at School Campus.

उद्घाटनकर्ता जीपी ने जहाँ यह कहा कि शरीर को एक्टिव रखने के लिए योग आवश्यक है वहीं अध्यक्ष प्रो.सच्चिदानंद ने कहा कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं को योग कक्षा से सर्वाधिक लाभ मिलेगा |

समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए यही कहा कि मधेपुरा के ही प्रथम विधि मंत्री (बिहार) शिवनंदन प्रसाद मंडल स्वयं भी योग करते थे तथा औरों को भी योग करने हेतु किया करते थे प्रेरित | राजधानी पटना में योग विद्यालय स्थापित करने की उनकी तमन्ना अधूरी रह गई | डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा कि स्वामी रामदेव ने योग के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बना दिया | आज विश्व के 170 देशों द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया गया जिसमें हमारे प्रधानमंत्री का योगदान भी प्रशंसनीय है |

अंत में योग को समर्पित डॉ.एनके निराला एवं शिक्षक परमेश्वरी यादव ने सबों से यही अनुरोध किया- सुबह का 2 घंटा स्वास्थ्य और शेष समय राष्ट्र को दें | धन्यवाद ज्ञापन योग शिक्षक रूबी और रितेश ने किया |

सम्बंधित खबरें


‘ब्लूमबर्ग’ की मानें तो 2029 तक मोदी बने रह सकते हैं प्रधानमंत्री

जलवायु परिवर्तन, गरीबी या शांति स्थापित करने जैसी लंबी अवधि की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए देशविशेष के नेता का वैश्विक स्तर का कद जरूरी है और साथ ही यह भी जरूरी है कि वह नेता लंबे समय तक अपने देश का नेतृत्व करता रहे। इस पैमाने पर ब्लूमबर्ग मीडिया ने दुनिया के 16 नेताओं के राजनीतिक करियर की उम्र को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है। विश्व के जिन नेताओं को इस रिपोर्ट में स्थान दिया गया है उनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी एक हैं। शेष नेताओं में शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन, सऊदी अरब के भावी किंग मोहम्मद बिन सलमान आदि शामिल हैं।

अमेरिका के ब्लूमबर्ग मीडिया समूह की इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2019 ही नहीं बल्कि 2024 का भी चुनाव जीत सकते हैं और वह 2029 तक भारत के प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं। अब जबकि आम चुनाव में लगभग 10 महीने ही बचे हैं, ऐसे में ब्लूमबर्ग का अपनी रिपोर्ट में यह कहना कि 2019 के आम चुनावों में नरेंद्र मोदी साफ तौर पर जीतते नजर आ रहे हैं यानि 130 करोड़ की आबादी वाले देश पर 2024 तक मोदी ही राज करेंगे, सचमुच बड़ी बात है।

उक्त रिपोर्ट के मुताबिक 67 साल के नरेन्द्र मोदी वर्तमान में सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता हैं। विपक्षी कांग्रेस पार्टी में करिश्माई नेता की कमी को भी प्रधानमंत्री मोदी की जीत की एक बड़ी वजह बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भले ही भाजपा सरकार की नीतियां भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह हों लेकिन आम जनता के बीच इन नीतियों को लेकर सकारात्मक भाव है।

बहरहाल, विश्व के अन्य नेताओं की बात करें तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक शी जिनपिंग (चीन), किम जोंग-उन (उत्तर कोरिया) और मोहम्मद बिन सलमान अपने-अपने देशों में अगले कई दशकों तक राज कर सकते हैं। वहीं पुतिन 2024 तक तो अपने पद पर रहेंगे ही, इसके बाद भी अपने पद पर बने रहने के लिए एक बार फिर वे संविधान में बदलाव का सहारा ले सकते हैं। वहीं 71 वर्षीय ट्रंप के लिए ब्लूमबर्ग का कहना है उन्हें किसी भी अमेरिकी नेता की तुलना में सबसे कम स्वीकार्यता मिली है और बहुत से लोग यह कयास लगा रहे हैं कि वे अपना मौजूदा कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, फिलहाल कुछ ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। हां, अगर ट्रंप 2020 में दोबारा चुने जाते हैं तो भी संवैधानिक व्यवस्था के तहत वह 2024 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकते।

सम्बंधित खबरें


सिंहेश्वर श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा- डीएम

देवाधिदेव महादेव के सिंहेश्वर स्थान में एक वर्ष पूर्व उत्साह के साथ तत्कालीन डायनेमिक डीएम मो.सोहैल द्वारा श्रावणी मेला का शुभारंभ किया गया था और आनेवाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व सुविधाएं दी गई थीं उनमें कुछ और विशेष करने हेतु सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सजे-धजे नवनिर्मित कार्यालय सभा भवन में डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक के बाद शिवगंगा एवं परिसर का परिभ्रमण भी किया गया।

बता दें कि डीएम ने विभिन्न विभागों (स्वास्थ्य, बिजली, पीएचईडी, परिवहन…… आदि) के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2 महीनों (सावन-भादो) तक चलने वाला इतना बड़ा आयोजन बिना स्थानीय लोगों के सहयोग से सफल नहीं हो सकता ।

सर्वप्रथम न्यास समिति के सीनियर सदस्य डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने श्रावणी मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुरक्षा, साफ-सफाई, ठहराव व शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छ जल सहित रोशनी की सुविधा एवं अतिक्रमण मुक्त आवागमन (पेट्रोल पंप से मंदिर तक) आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर ठोस निर्णय लेने हेतु अनुरोध किया एवं स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं तथा कॉलेज के एनएसएस टीमों से भी सहयोग लेने हेतु निदेश देने की बातें कही।

न्यास समिति के सचिव डीडीसी मुकेश कुमार एवं एसडीएम वृंदालाल ने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित गणमान्यों सहित स्थानीय थाना अध्यक्ष बीडी पंडित, बीडीओ अजीत कुमार, सीओ कृष्ण कुमार सिंह, एसडीपीओ वसी अहमद एवं ट्रस्ट के मेंबर सरोज सिंह, कन्हैया ठाकुर, संजीव ठाकुर, उपेंद्र रजक, व्यवस्थापक उदयकांत झा, लेखापाल मनोज ठाकुर, पूर्व उपप्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू झा, अशोक भगत आदि द्वारा प्राप्त जानकारियों, कठिनाइयों एवं दी जाने वाली सुविधाओं से आलाधिकारी द्वय डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी संजय कुमार को अवगत कराया। अधिकारी द्वय ने तत्काल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने हेतु 9 निर्देश जारी किए-

1. चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिस के जवान। 2. मजिस्ट्रेट की भी होगी तैनाती। 3. बिजली विभाग चिन्हित स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करेगा। 4. पीएचईडी 15 चापाकल लगाएगा । 5. सीओ सावन से पूर्व अतिक्रमण हटाएंगे । 6. शिवगंगा सेेे मंदिर मुख्य द्वार तक बारिश व धूप से बचााव हेतु शेड निर्माण करेगी न्यास समिति । 7. शिवगंगा की साफ-सफाई एवं पानी में खतरे के निशान पर बैरीकेडिंग लगाने का काम न्यास करेगा । 8. सुरक्षा हेतु सभी सीसीटीवी कैमरा चालू रहेगा एवं   9.  स्काउट-गाइड एनसीसी एवं स्थानीय समाजसेवी युवा संगठन सहित सादे लिबास में मुस्तैद सिपाही सभी प्रशासन की ओर से बनाए गए कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रखेंगे ।

सम्बंधित खबरें


दैनिक जागरण द्वारा 10 दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज !

जिले के वायुमंडल को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु “पौधरोपण जन अभियान” के तहत दैनिक जागरण द्वारा (18 से 28 जुलाई तक) 10 दिवसीय कार्यक्रमों में “पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं” का आगाज किया गया |

बता दें कि विश्व पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करनेवाले इस सामाजिक सरोकार के जन अभियान का शुभारंभ मधेपुरा कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधरोपण कर किया गया जिसमें ब्यूरोचीफ धर्मेंद्र भारद्वाज की पूरी टीम के अलावे मुख्यरुप से भागीदारी निभाते हुए देखे गये- जिप अध्यक्ष मंजू देवी, डीडीसी मुकेश कुमार, समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, एसडीएम वृंदालाल, एसडीपीओ मो.वसी अहमद, नप उपाध्यक्ष अशोक यदुवंशी, एचओडी डॉ.रामचंद्र मंडल, डॉ.आलोक कुमार, हरफनमौला ध्यानी यादव, वार्ड पार्षद विनीता भारती, मनीष कुमार मिंटू, कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार, सृजन दर्पण के अध्यक्ष ओमप्रकाश , सचिव विकास कुमार की पूरी टीम सहित सोनू-रंजन, अभिषेक व निरंजन आदि को सक्रिय देखा गया |

यह भी जानें कि इस अभियान के तहत मधेपुरा जिले के सभी प्रखंडों में दैनिक जागरण परिवार की ओर से हजारों-हजार पौधरोपण के साथ-साथ उसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया जा रहा है, शपथ-ग्रहण भी कराया जा रहा है |

इस अवसर पर साहित्यिक संस्था सृजन दर्पण के रंगकर्मियों द्वारा विकास कुमार के निर्देशन में “हल्ला बोल” नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि बेसुमार वृक्षों की कटाई से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है तथा संसार पर संकट के बादल मंडरा रहा है | इस लघु नाटक में रंगकर्मी – सौरभ-सुमन-राखी, निखिल-सत्यम-भारती एवं सुशील आदि की भूमिका प्रभावकारी रही जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के बाबत वृक्ष बचाने एवं पौधे लगाने हेतु जागरूकता पैदा की गई |

अंत में समाजसेवी साहित्यकार डॉ.मधेपुरी ने रंगकर्मियों से कहा कि भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा आरंभ से ही पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा गया है और कुछ वृक्षों को पूजनीय बना दिया गया जो खासकर रात्रि में भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जैसे- पीपल….. तुलसी…… नीम आदि जिन्हें सभी पालते हैं, काटते नहीं……|

सम्बंधित खबरें


डॉ.मधेपुरी ने विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग को दस हज़ार ₹ देने की घोषणा की- प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली

बी.एन.एम.यू. (नॉर्थ कैंपस) के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में ʼकाव्य-संगीतोत्सवʼ का सरस आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ.सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर साहित्य साधिका व हिन्दी विभाग में कार्यरत यूनिवर्सिटी प्रोफेसर डॉ.मंजुरानी सिंह सहित संगीत में प्रवीणता प्राप्त स्वर-साधक डॉ.अजय कुमार राय विश्वभारती शांतिनिकेतन से पधारे अतिथि द्वय को शाॅल-पाग व बुके आदि से सम्मानित किया भू.ना.मंडल विश्वविद्यालय के विद्वान प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर कार्यरत रह चुके समाज सेवी – साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने । लगे हाथ प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली सहित डॉ.मधेेेपुरी  एवं वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ.सीताराम शर्मा को भी  पाग-शाॅल एवं माला देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि कार्यक्रम का आरंभ उद्घाटनकर्ता डॉ.फारुख अली प्रतिकुलपति एवं डॉ.मधेपुरी सहित अतिथि द्वय डॉ.मंजू-डॉ.अजय आदि ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतिकुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि नौ रसों से सराबोर काव्य जब संगीत में ढलता है तो प्रेरणा के साथ-साथ जीवन को गतिशील रखने के लिए लय देने का भी काम करता है | डॉ.मधेपुरी ने जहाँ विश्वभारती शांतिनिकेतन से आई प्रोफ़ेसर डॉ.मंजु रानी को साहित्य साधिका बताते हुए यही कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है वहीं स्वर साधक डॉ.अजय के सुर-साधना की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगीत समाज की धड़कन है |

यह भी जानिए कि नव निर्माण की प्रेरणा देनेवाला संगीत के सशक्त स्वर साधक डॉ.अजय राय जब विभिन्न कवियों की रचनाओं को माईक के बिना ही स्वर देने में कठिनाई महसूसने लगे तो डॉ.मधेपुरी सरीखे संवेदनशील साहित्यकार ने प्रतिकुलपति के कानों में कुछ कहा और लगे हाथ उद्घाटनकर्ता प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली ने मनमोहक गीतों के समापन के तुरंत बाद ही यह घोषणा कर दी- “पीजी हिन्दी विभाग के साहित्यिक कार्यक्रमों के उद्घाटन एवं संचालन हेतु एक बेहतरीन दीप एवं एक सुन्दर पोर्टेबल स्पीकर सेट गिफ्ट करने के लिए दस हज़ार रु. दान देंगे समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.मधेपुरी……..इनकी भावनाओं का कद्र हम सभी तालियों की गडगडाहट  के साथ करें |”

इसके साथ ही संकायाध्यक्ष डॉ.ज्ञानांजय द्विवेदी सहित सभी विभागों के अध्यक्षों व शिक्षकों डॉ.आर.के.पी रमण , डॉ.नरेश, डॉ.मनोरंजन, डॉ.भागवत, डॉ.सुभाष, डॉ.गणेश, डॉ.विमलसागर, सियाराम यादव मयंक , डॉ.अरविन्द , डॉ.आलोक , डॉ.अरुण, डॉ.मनोज, डॉ.आनंद , डॉ.अरविन्द, सोनम सिंह सहित एडवोकेट आर्यादास (गोल्ड मेडलिस्ट), रंगकर्मी विकास कुमार आदि को संचालक द्वय डॉ.चौधरी एवं डॉ.काश्यप ने संयुक्तरूप से साधुवाद दिया |

सम्बंधित खबरें


ट्रंप-पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात

ट्रंप के अगुआई में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जमी बर्फ के पिघलने के बाद अब रूस के साथ भी अमेरिका का तनाव भरा संबंध सामान्य होने की राह पर है। पूरी दुनिया के लिए ये खुशी की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में ऐतिहासिक मुलाकात हुई। इस मौके पर ट्रंप ने जहां एक असाधारण रिश्ते का वादा किया, वहीं पुतिन ने कहा कि दुनियाभर के विवादों को खत्म करने का यह सही समय है। भले ही अमेरिका और रूस के संबंध उतार-चढ़ाव भरे रहे हों, पर सोमवार को जब दोनों देशों के नेता फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में मिले तो उनमें बेहतरीन रिश्ते बनाने की ललक साफ दिखाई दी।

समिट के दौरान ट्रंप ने कहा कि सच कहूं तो हम पिछले कई सालों से साथ नहीं हैं। पर मेरा मानना है कि दुनिया हमें साथ देखना चाहती है। हम दोनों महान परमाणु शक्तियां हैं। मैं केवल पिछले दो सालों से राष्ट्रपति हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमारा रिश्ता असाधारण रहने वाला है। बता दें कि रूस के साथ तनावपूर्ण संबंधों के लिए अपने पूर्ववर्ती नेताओं की मूर्खताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रंप इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं। वहीं, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ट्रंप ने हमेशा फोन के जरिए और अतंरराष्ट्रीय इवेंट्स के दौरान मुलाकात करके संपर्क बनाए रखा। उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि हम अलग-अलग अतंरराष्ट्रीय समस्याओं और संवेदनशील मुद्दों पर बात करें।

गौरतलब है कि दोनों राष्ट्रपतियों की बातचीत अकेले में हुई। मुलाकात के लिए कमरे में जाने से पहले ट्रंप ने कहा कि हमारे पास बात करने के लिए कई अच्छी चीजें हैं। हम व्यापार से लेकर सेना, मिसाइल से लेकर परमाणु और चीन तक पर बात करेंगे। हालांकि इनके अकेले मिलने पर कई समीक्षक चिन्ता जता रहे थे कि बैठक के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपति के अकेले होने से कोई इस बात को देखने के लिए वहां मौजूद नहीं होगा कि आखिर उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।

बहरराल, दोनों महाशक्तियों की मुलाकात के दौरान एक बड़ी दिलचस्प बात हुई। ट्रंप ने मुलाकात के दौरान जहां सबसे पहले पुतिन को फीफा विश्व कप के शानदार आयोजन की बधाई दी, वहीं पुतिन ने ट्रंप को इस ऐतिहासिक मुलाकात के मौके पर एक फुटबॉल भेंट की और कहा, “मिस्टर प्रेजिडेंट, मैं आपको यह बॉल देता हूँ और अब बॉल आपकी कोर्ट में है।“

सम्बंधित खबरें