27 जुलाई के सबेरे स्थानीय डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में “कलाम वॉकिंग ग्रुप” द्वारा उनकी 11वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर वॉकिंग ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत एसबीआई बैंक पदाधिकारी सह बेहतरीन टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं भगवान कृष्ण के दर्शन को व्यावहारिक रूप में आत्मसात करने वाले श्री संतोष कुमार झा को सम्मानित करेंगे डॉ.कलाम के अत्यंत करीबी रहे समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के एंड हॉस्पिटल के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ.(प्रो.)भूपेन्द्र प्रसाद।
सम्बंधित खबरें
- स्थानीय डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में संपूर्ण भारतीय गांधीयन मिसाइल…

