पृष्ठ : बिहार अबतक

शहीद अब्दुल हमीद को उनकी 56वीं पुण्यतिथि पर याद किया डॉ.मधेपुरी ने

शहीद अब्दुल हमीद को  उनकी 56वीं पुण्यतिथि पर  डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने अपने वृंदावन निवास में  याद किया ।  डॉ.मधेपुरी ने  वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए  जुड़े सचेतन लोगों को जानकारियां देते हुए  यही कहा कि परमवीर अब्दुल हमीद का जन्म यूपी के गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव में 1 जुलाई 1933 को पिता मोहम्मद उस्मान (दर्जी) के घर माता सकीना बेगम की गोद में हुआ था। देश के लिए कुछ करने का जज्बा ने हमीद को 21 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना की सेवा के लिए तैयार कर दिया। हमीद हमेशा सेना में कुछ बड़ा करने की तमन्ना रखता था। वह देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहता था।

डॉ मधेपुरी ने पुनः कहा कि भारतीय सैनिकों के बीच आरंभ से ही अब्दुल हमीद की बहुत कदर थी। हमीद के पराक्रम और शौर्य की चर्चा सैनिकों के साथ-साथ यदा-कदा अधिकारियों के बीच भी होती थी। हमीद की वीरता के कारण ही उसे लायंस नायक बना दिया गया। साहसिक प्रदर्शन ऐसा कि क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद 1965 के सितंबर में हुए भारत-पाक (आसल-उत्तार) युद्ध  में कश्मीर के चीमा गांव के बाहरी इलाके में गन्ने के खेतों के बीच बैठे थे। हमीद ने पाकिस्तानी पैटन टैंकों के अपनी रिकॉयलेस गन की रेंज में आने का इंतजार किया और आरसीएल रेंज में आते ही टैंकों पर अंधाधुन फायर करना शुरु कर दिया। उस दौरान पाकिस्तानी तीन-चार टैंकों को तो चंद मिनटों में ही उड़ा दिया हमीद नेे। उसके बाद भी कई टैंको को उड़ाए। जब वह आठवां टैंक को निशाना बना रहा था कि सामने वाला टैंक तो नष्ट हुआ, परंतु उसके गोले हमीद के जीप के भी परखच्चे उड़ा दिए और हमीद साहसिक प्रदर्शन करते हुए 10 सितम्बर को वीरगति को प्राप्त हुआ। तिरंगा में लिपटकर वह वीर हमीद अपने प्यारे  ग्रामीणों, अपनी पत्नी रसूलन बीबी, अपने चार बेटे और एक बेटी के पास पहुंच गया। इस वीरता के लिए अब्दुल हमीद जैसे सेना के उस शेर को मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सेेना पुरस्कार “परमवीर चक्र” देकर सम्मानित करते हुए महामहिम राष्ट्रपति ने उस अमर शहीद अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी को यह सम्मान प्रदान किया।

अंत में डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा कि  अब्दुल हमीद को इसके अतिरिक्त समर सेवा पदक, रक्षा पदक तथा सैन्य सेवा पदक भी मिल चुका है। भारत सरकार ने इस कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अमर शहीद अब्दुल हमीद के नाम उनके सम्मान में 2000 ईस्वी में डाक टिकट भी जारी किया है।

सम्बंधित खबरें


भारत में विगत 24 घंटे में मिले 95 हजार कोरोना मरीज और अब तक मौत को गले लगा चुके हैं 75 हजार

बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में है। जानिए कि महाराष्ट्र में 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज वहां के अस्पतालों में चल रहा है। दूसरे और तीसरे नंबर पर आता है तमिलनाडु और दिल्ली….. चौथे व पांचवें नंबर पर क्रमशः गुजरात एवं पश्चिम बंगाल आता है। इन सभी पांचों राज्यों में कोरोना पॉजिटिवों का सर्वाधिक केस है या यह कहें कि एक्टिव कोरोना संक्रमितों के मामले में विश्व में भारत का दूसरा स्थान है यानि भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का ही नंबर आता है।

चलते-चलते कोरोना अपडेट की जानकारी ले लीजिए- भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख के पार पहुंच गई है। देश में विगत 24 घंटे में 95 हजार 735 नए मामले का रिकार्ड सामने आया है जबकि 7 सितंबर को 90 हजार 802 मामले दर्ज हुए थे। देश में 2 सितंबर से लगातार प्रतिदिन 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अबतक भारत में कोरोना के कारण काल के गाल में जाने वालों की संख्या 75000 के पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजे आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना  संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख 62 हजार हो गई है जिसमें एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 19 हजार ही है। अब तक 34 लाख 71 हजार भारतीय ठीक हो चुके हैं। आईसीएमआर के अनुसार कुल 5 करोड़ 40 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमें 11 लाख की टेस्टिंग कल की गई है।

अंत में यह कि मृत्यु दर (1.68%) एवं एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जबकि रिकवरी रेट (78%) लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावे आईजीआईएमएस द्वारा कोरोना से ठीक हुए मरीजों को फिजियोथेरेपी लाभ प्राप्त करने हेतु सलाह मुफ्त में दी जाएगी।

सम्बंधित खबरें


इंटरनेशनल लिटरेसी डे- 2020

प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र के बैनर तले 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत 26 अक्टूबर 1966 को हुई थी । यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु किया जाता है। सर्वप्रथम ईरान के तेहरान में दुनिया से निरक्षरता को खत्म करने के लिए दुनिया भर में एक अभियान चलाने पर चर्चा की गई थी। इस वर्ष वैश्विक कोविड-19 महामारी के खतरे के अनुरूप यह “साक्षरता  शिक्षण और कोविड-19 संकट और उसके बाद” विषय पर केंद्रित किया गया। फलस्वरूप इस वर्ष इस वैश्विक संकट के मौके पर ‘शिक्षकों की भूमिका और बदली शिक्षा पद्धति’ पर जोर दिया गया और आगे भी दिया जाता रहेगा।

बता दें कि कोरोना काल में विश्व साक्षरता दिवस को सफल बनाने हेतु फिलहाल टीवी, रेडियो एवं इंटरनेट के जरिए शिक्षा के काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस साल साक्षरता दिवस के दिन संयुक्त राष्ट्र ने शिक्षा के मुद्दे पर कई प्रकार के ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया है। इसका उद्देश्य यही है कि लोग साक्षर होकर अपने आने वाले कल को बेहतर बना सके तथा  अंधेरी गलियों में उजियारा ला सके।

चलते-चलते यह भी बता दें कि जहां साक्षरता के मामले में देश का शीर्ष राज्य है केरल… जहां 96.2% लोग  साक्षर हैं, वहीं आंध्र प्रदेश इस मामले में सबसे निचले पायदान पर है जहां की साक्षरता दर 66.4% है। जानिए कि ब्रिटिश हुकूमत के समय देश में सिर्फ 12% लोग ही साक्षर थे।

सम्बंधित खबरें


ग्लोबल टीचर अवार्डी भारतीय अध्यापकों ने बताया- कैसी हो भविष्य की टीचिंग

वैश्विक आधुनिक शिक्षा जगत के नोबेल कहे जाने वाले ग्लोबल टीचर अवार्ड हेतु लगभग डेढ़ सौ देशों के 12 हजार टीचर्स में शाॅर्ट लिस्ट किए गए शीर्ष 50 शिक्षकों में जिन तीन भारतीय शिक्षकों ने अपना स्थान सुरक्षित किया, वे तीनों है-

1.रंजीत सिंह दिसाले, सरकारी स्कूल टीचर, सोलापुर (महाराष्ट्र)

2.विनीता गर्ग, दिल्ली की कंप्यूटर टीचर, और

3.शुभोजित पायने, अजमेर (राजस्थान)

बता दें कि महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों से कहा कि सभी को अपने विकास के लिए शिक्षा में हो रहे नए बदलावों के बारे में जानना होगा तथा बच्चों को रुचि के साथ सीखने के लिए प्रेरित करना होगा। महामहिम ने पुनः कहा कि हमारे शिक्षक डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए अपने कौशल को समयानुकूल उन्नत बनाएं।

एक ओर जहां महामहिम राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कोरोना के कारण आए इस अचानक बदलाव के समय पारंपरिक शिक्षा के माध्यमों से हटकर डिजिटल माध्यम से पढ़ाने में सभी शिक्षक सहज नहीं हो पा रहे थे, परंतु अल्पावधि में हमारे प्राध्यापकों ने डिजिटल माध्यम का उपयोग कर विद्यार्थियों से जुड़ने के लिए कड़ी मेहनत की, वहीं शिक्षक रंजीत सिंह दिसाले द्वारा 2014 में ही बनाई क्यूआर कोड किताबों से लाॅकडाउन में 8 देशों के 16 हजार बच्चे जुड़े और रूचि के साथ पढ़े। आज की तारीख में उसे एनसीईआरटी  इस्तेमाल कर रहा है। विनीता गर्ग और शुभोजीत पायने कंप्यूटर कोडिंग जैसे कठिन व जटिल विषय को सुगम बना कर संगीत और अन्य विषयों की पढ़ाई को सरल बना दिया है।

सम्बंधित खबरें


कोसी प्रमंडल का सुपौल जिला बना धूम्रपान मुक्त

भारत में धूम्रपान के रूप में तेजी से तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। धूम्रपान से फेफड़े के कैंसर की बीमारी होती है। अमीरों की तुलना में गरीब तथा महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक धूम्रपान करते हैं। जबकि तंबाकू का सेवन हर तरह से खतरनाक है। दुनिया में प्रतिवर्ष 70 लाख तथा भारत में  प्रतिदिन लगभग 3 हजार मौत तंबाकू सेवन की वजह से होती है।

यह भी बता दें कि धूम्रपान से हृदय गति और रक्तचाप बढ़ जाता है। दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ जाता है। तंबाकू और धूम्रपान मुंह की नाजुक मांस पेशियों को नुकसान पहुंचाता है जिससे खाने में स्वाद नहीं लगता है। अधिक धूम्रपान से सांस लेने में कठिनाई होती है एवं फेफड़े खराब हो जाते हैं और दस प्रकार के कैंसर से घिर जाते हैं लोग।

डब्ल्यूएचओ के बैनर तले विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन नहीं करने का हर कोई को संकल्प कराया जाता है। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी अपने लिए नहीं तो कम से कम अपनों के लिए ही इस बुरी आदत को छोड़ने का संकल्प प्रत्येक जिले में दिलाया जाता है। कोसी प्रमंडल के सुपौल जिले के डीएम महेंद्र कुमार ने समारोह आयोजित कर सुपौल जिला को धूम्रपान मुक्त घोषित किया। इस समारोह में डीएम के अलावे सिविल सर्जन डॉ.कृष्ण मोहन प्रसाद सहित जिले के समस्त संबंधित अधिकारीगण व कर्मियों ने भाग लिया। डीएम महेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए विगत कई वर्षों से प्रयास जारी था जिसके लिए सुपौल जिले वासियों के संकल्प के साथ-साथ नोडल पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकारी के कार्यों की सराहना अवश्य होनी चाहिए।

सम्बंधित खबरें


बिहार में 16 जिले के 130 प्रखंड बाढ़ की चपेट में, केंद्रीय टीम द्वारा सर्वेक्षण शुरू

बिहार के मक्का किसान एक साथ कोरोना के कहर और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर कोरोना के कारण मक्के के खरीदार आते नहीं हैं और दूसरी ओर किसानों के सामने मक्के को सहेज कर रखने की समस्याएं भी उत्पन्न हो गई हैं। बाढ़ में खेत की फसल के साथ-साथ घर के अन्न भी बह जाने से भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।

बता दें कि बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए छह सदस्यीय केंद्रीय टीम बुधवार को देर शाम पटना पहुंची। वह टीम गुरुवार को सवेरे से गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि अन्य बाढ़ ग्रस्त जिलों का दौरा करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष गोयल टीम को लीड करेंगे।

यह भी बता दें कि सर्वेक्षणोपरांत सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 16 बाढ़ ग्रस्त जिलों में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारियां केंद्रीय टीम को दी गई। नीतीश सरकार के आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि विभाग द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कर बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारियां दी गई।

चलते-चलते यह भी बता दें कि प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि टीम के साथ नोडल पदाधिकारियों को लगाया गया है और साथ ही सभी जिले के संबंधित जिलाधिकारियों को इस बाबत पूर्व में ही सूचना दे दी गई है। केंद्रीय टीम जहां-जहां भ्रमण करना चाहेगी वह जा सकती है। 4 सितंबर को दिल्ली लौटने से पहले बिहार सरकार के अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां भी ली यह कि बाढ़ से साढ़े आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं जिसमें अब तक 27 लोगों की एवं 88 पशुओं की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित खबरें


पंचतत्व में लीन हुए पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी

भारत के 13वें राष्ट्रपति थे भारत रत्न प्रणब मुखर्जी और उनका कार्यकाल रहा था 2012 से 2017 तक। अपने कार्यकाल को बेहतर तरीके से पूरा करके फिलहाल वे दिल्ली में 10, राजाजी मार्ग में रह रहे थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों व दिग्गजों ने राजाजी मार्ग स्थित उनके निवास पर उनके पार्थिक शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिवंगत प्रणब मुखर्जी को सभी वर्गों का सम्मान प्राप्त होता रहा। वे आम लोगों के बीच रहना पसंद करते थे। अंतिम यात्रा भी आम लोग की तरह ही संपन्न हुई। एक सजे हुए एंबुलेंस में उनके  पार्थिव शरीर को लोधी  विद्युत शवदाह गृह में ले जाकर पुत्र अभिजीत मुखर्जी द्वारा मुखाग्नि देने के बाद संस्कारित किया गया।

बता दें कि राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक रहे प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मिराती गांव में 11 दिसंबर 1935 को जन्म ग्रहण किया था। राजनीति शास्त्र से एमए प्रणब मुखर्जी लगभग 6 वर्षों तक विद्यानगर कॉलेज में प्राध्यापक रहने के बाद 1969 में राज्यसभा के सदस्य बने और 1982 में केंद्रीय वित्त मंत्री, 1995 में विदेश मंत्री और 2004 में रक्षा मंत्री बने। उन्हें पद्म विभूषण और फिर भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

चलते-चलते यह जानिए कि जिस कोरोना के कहर ने दुनिया में कोहराम मचा रखा है उसी कोरोना में 10 अगस्त 2020 को प्रणब मुखर्जी को अपनी चपेट में ले लिया और 31 अगस्त 2020 को उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सैन्य अस्पताल में अंतिम सांस ली… और दुनिया को अलविदा कह दिया।

सम्बंधित खबरें


जीवन जो कुछ नहीं दे सका, मौत उसे वह दे जाती है- डॉ.मधेपुरी

वर्ष 2009 से अब तक यानि 11 वर्षों तक सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड (मुंबई) में कठिन परिश्रम करने के बावजूद एक भी फिल्म फेयर अवार्ड नहीं पा सका, जबकि सुशांत के लाखों चाहने वाले आज भी हैं।

बता दें कि अवार्ड और पुरस्कार के नाम पर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को वर्ष 2014 में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए सर्वप्रथम प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवार्ड और बाद में स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया था।

यह भी जानिए कि 3 वर्ष बीतने के बाद 2017 में फिल्म एम एस धोनी यानि भारतीय क्रिकेट कप्तान धोनी का बेहतरीन किरदार निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को बेस्ट ऐक्टर का स्क्रीन अवार्ड तथा उसी वर्ष इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न में बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया था।

बता दें कि दुनिया को हम कब अलविदा कहेंगे, यह कोई नहीं जानता। वह प्रतिभा संपन्न सुशांत 14 जून 2020 को दुनिया से चला जाएगा, इसे कोई नहीं जानता था। परंतु बॉलीवुड सितारों की तरह सुशांत सिंह राजपूत ने भी एक सपना देखा था-” दादा साहब फाल्के पुरस्कार” पाने का, जो उसके मरणोपरांत पूरा होने जा रहा है। सचमुच, सच्चे दिल से देखा जाए गया सपना पूरा होने में कायनात की पूरी मदद मिल जाती है। जानिए कि दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2021 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत दिया जाएगा। अवार्ड कमेटी ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर घोषित कर इसकी जानकारी दुनिया को दी है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि 14 जून को मुंबई स्थित बांद्रा वाले अपार्टमेंट में बिहार का बेटा, पूर्णिया जिला निवासी एक्टर सुशांत को का शव मिला था। पिता ने पटना में एक एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने केस की जांच शुरू की और लगे हाथ दूसरे ही दिन पूर्णिया के पूर्व लोकप्रिय सांसद पप्पू यादव और मधेपुरा के समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने नीतीश सरकार से इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। फिलहाल सीबीआई द्वारा की जा रही जांच प्रगति पर है।

सम्बंधित खबरें


संवेदनशील जस्टिस अरुण मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के विदाई समारोह का निमंत्रण किया अस्वीकार

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन ने संवेदनशील जस्टिस अरुण मिश्रा को पत्र भेजकर कहा कि बार एसोसिएशन उनके अवकाश ग्रहण करने से पहले 2 सितंबर को उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित करना चाहता है। उस विदाई समारोह में भाग लेने हेतु श्रीमान द्वारा एसोसिएशन के निमंत्रण को स्वीकार करने की महती कृपा की जाय।

जानिये कि कोरोना के इस कहर काल में कोविड-19 पेनेडेमिक से जहां दुनिया त्राहिमाम कर रही है वहीं सुप्रीम कोर्ट के संवेदनशील जस्टिस श्री मिश्रा ने एसोसिएशन को पत्र के माध्यम से यही कहा कि मेरी अंतरात्मा मुझे किसी भी ऐसे विदाई समारोह में जाने की स्वीकृति नहीं देती।

सर्वाधिक संवेदनशील न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने पत्रोत्तर के माध्यम से एसोसिएशन से बार-बार क्षमा मांगते हुए यही कहा कि जब इस कोरोना के कहर एवं कोहराम से सभी लोग निकल जाएंगे और परिस्थिति नॉर्मल हो जाएगी तब मैं निश्चय ही आपके एसोसिएशन के सदस्यों के बीच आकर गर्मजोशी के साथ आपके आमंत्रण के लिए सम्मान प्रकट कर लूंगा।

चलते-चलते यह भी जानिए कि सुप्रीम कोर्ट के ऐसे अति संवेदनशील जस्टिस अरुण मिश्रा के ऐसे सशक्त प्रेरणादायी विचार देश के समस्त समझ वाले एवं संवेदनशील लोगों का आये दिन मार्गदर्शन करता रहेगा। संवेदनशील न्यायमूर्ति के प्रति गांधीयन मिसाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के करीबी रहे समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने संपूर्ण संवेदना के साथ कृतज्ञता ज्ञापित की है।

 

सम्बंधित खबरें


अनलॉक- 4 यानि 1 सितंबर से क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ?

कोरोना के कहर और कोहराम के दरमियान ट्रेन से लेकर प्लेन तक को बंद करना पड़ा तथा सिनेमा हॉल से लेकर मॉल तक में ताला लटका रहा। कोरोना संक्रमण इतना लंबा चलेगा, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। स्कूल-कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक में पढ़ाई से लेकर परीक्षा सब कुछ बंद-बंद ही रहा।

बता दें कि 1 सितंबर से पूरे देश में अनलॉक का चौथा चरण शुरू होने जा रहा है जबकि बिहार राज्य में 6 सितंबर तक लॉकडाउन घोषित है। जानिए कि भारत में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 35 लाख और बिहार में 1 लाख 32 हजार  पार कर चुकी है। पूरे देश में इस खतरनाक कोरोना वायरस से अब तक 62 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

अनलॉक के चौथे चरण में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा जो 22 मार्च से ही दिल्ली एवं एनसीआर में रुकी हुई थी उसे चालू की जा सकती है लेकिन केंद्र सरकार के अगले आदेश (तत्काल 30 सितंबर) तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मेट्रो में अब संपर्क रहित टिकटिंग सिस्टम लागू होगा और टोकन के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी कि कुछ क्षेत्र विशेष में यानि कर्नाटक हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में राहत के लिए सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी जा सकती है। साथ ही रेस्तरां में शराब की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध हटाया जा सकता है।

यह भी कि घरेलू उड़ानों को कोलकाता में उतरने की स्वीकृति दी जा सकती है जबकि मुंबई में लोकल ट्रेन नहीं चलेगी।

चलते-चलते यह भी बता दें कि पश्चिम बंगाल में सप्ताह में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन रहेगा तथा चेन्नई में इंटर-स्टेट एवं इंटर-डिस्ट्रिक्ट मूवमेंट के लिए ई-पास अनिवार्य होगा।

सम्बंधित खबरें