पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

भारत के भविष्य को गढ़ने वालों में एक थे जनता के प्रधानमंत्री अटल जी- एडीएम शिवकुमार शैव

जिला प्रशासन की ओर से झल्लू बाबू सभागार में कवि हृदय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिव कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। जयंती समारोह में जिले के पदाधिकारियों- वरीय उप समाहर्ता अभिराम त्रिवेदी, डीपीआरओ अभिषेक राज, उप समाहर्ता बिरजू दास, आईटी मैनेजर तरुण कुमार, स्थापना ओएस विजय झा व कर्मियों के अलावा गणमान्यों व समाजसेवियों की भी भागीदारी देखी गई। सबों ने अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

Samajsevi Dr.B.N.Yadav Madhepuri paying tribute to Former PM Atal Bihari Bajpai at Jhallu Babu Sabhagar, Madhepura.
Samajsevi Dr.B.N.Yadav Madhepuri paying tribute to Former PM Atal Bihari Bajpai at Jhallu Babu Sabhagar, Madhepura.

समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, समाजसेवी शौकत अली आदि ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि किया तथा विचार व्यक्त किया। डॉ.मधेपुरी ने अटल जी और डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को संदर्भित करते हुए विस्तार से परमाणु परीक्षण की चर्चा की और कहा कि अटल जी बराबर यह कहते रहे कि देश को बड़ी ऊंचाई तक ले जाने के लिए देशवासियों को भी बड़ी कुर्बानी देनी पड़ती है।

अंत में अध्यक्षीय संबोधन में एडीएम श्री शैव ने विस्तार से श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल जी को संदर्भित करते हुए एक देश में दो विधान, दो संविधान, दो निशान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अटल जी संसद में और सार्वजनिक जीवन में भी सीधे और सहज कहने में विश्वास रखते थे। अटल जी विरोधियों द्वारा भी उतने ही पसंद किए जाते थे जितना अपनी पार्टी कर्मियों द्वारा। अटल जी कवि मन वाले विरल राजनेता थे। वे अतिसंवेदनशील व व्यवहार कुशल थे। उनकी चंद पंक्तियां- “रार नहीं ठानूंगा…… कहते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

सम्बंधित खबरें


शहीद चुल्हाय के नाम मनहरा-सुखासन में साप्ताहिक क्रिकेट का आयोजन

मनहरा-सुखासन के युवाओं ने इस धरती के शहीद चुल्हाय यादव के नाम 7 दिनों तक ट्रेनिंग कॉलेज सुखासन के निकट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक के लिए किया गया है।

सर्वप्रथम शहीद चुल्हाय की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया पूर्व प्रमुख उपेंद्र प्रसाद यादव, नवोदय के प्राचार्य महोदय, पूर्व मुखिया जनार्दन प्रसाद यादव, डॉ.नरेश कुमार प्रोफेसर जे पी यादव मुखिया शंकर कुमार आदि ने और सब अपने उद्गार व्यक्त किया। मधेपुरा से आमंत्रित मुख्य वक्ता प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र मधेपरी ने शहीद चुल्हाय के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इस धरती को नमन है जिसने स्वतंत्रता सेनानी कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, शहीद चुल्हाय और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले कीर्ति नारायण मंडल को जन्म दिया। डॉ.मधेपुरी ने कहा कि बच्चे अपने अतीत को जाने बिना अपने भविष्य को ना तो गढ़ सकता है और ना ही वर्तमान में दो कदम बढ़ सकता है।

बाद में डॉ.मधेपुरी ने आरंभ में खेलने वाले सौर बाजार की टीम एवं मधेपुरा की टीम के बीच खेल का उद्घाटन पूर्व प्रमुख उपेंद्र प्रसाद यादव, नवोदय के प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य की मौजूदगी में किया। पूर्व प्रमुख ने बैटिंग कर बाॅल को बॉन्ड्री पार करते हुए खिलाड़ियों से परिचय कराते हुए खेल प्रारंभ करने की हरी झंडी दिखाई।

सम्बंधित खबरें


समाज सुधार के बिना विकास का कोई मतलब नहीं- सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 दिसंबर 2021 को बापू की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के ऐतिहासिक गांधी मैदान से समाज सुधार अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का श्रीगणेश करते हुए उन्होंने कहा-

कोई कितना भी करीबी व मित्र क्यों ना हो, अगर उसके निमंत्रण कार्ड पर दहेज मुक्त विवाह की बात साफ-साफ लिखी ना हो तो वे उस शादी में शामिल नहीं होंगे। इस अभियान में आम लोगों की भी भागीदारी होगी तभी यह सफल होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाज सुधार के लिए महज एक यात्रा काफी नहीं है, इसके लिए निरंतर अभियान चलाना होगा। उन्होंने जीविका दीदियों से दोनों हाथ उठवा कर शराबबंदी, दहेज मुक्त विवाह एवं बाल विवाह निषेध को सफल बनाने के लिए समाज को जागरूक करने का वादा लिया। आगे सीएम नीतीश ने कहा कि हमने शुरू से राज्य, समाज एवं हाशिए पर खड़े लोगों के विकास के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि विकास के मोर्चे पर सबको आगे आना होगा।

चलते-चलते सीएम नीतीश ने बतौर जानकारी ये बातें कहीं कि दुनिया में एक साल में केवल शराब पीने से 30 लाख लोगों की मौत होती है। शराब पीकर गाड़ी चलाने से 27% मौतें होती है। यह भी कि शराब पीने से 200 तरह की बीमारियां होती है।

सम्बंधित खबरें


रहें सावधान, बढ़ रही है ठंड, हो सकती है प्रारंभिक विद्यालय बंद

मौसम में गिरावट के साथ लोगों को सताने लगी है ठंड। कोहरे से ढकने लगा है गांव-शहर। सूर्यास्त के बाद ठंड बढ़ने से घरों में दुबक ने लगे हैं लोग।

बता दें कि बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन जारी होने के बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ठंड बढ़ने पर प्रारंभिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

यह भी कि यदि शीतलहर ज्यादा बढ़ती है एवं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री या इससे नीचे आता है तो स्कूलों में सुबह वाली क्लास बंद कर दी जाएगी। पूर्णिया सहित चार शहरों में रहा आज कोल्ड डे।

जान लें ठंड में चिकित्सकों ने सलाह दी है कि हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग भोजन में नमक का इस्तेमाल कम से कम करें और नियमित रूप से आधे घंटे का शारीरिक व्यायाम अवश्य करें। यदि बाहर ठंड हो तो सुबह के बजाय शाम में धूप रहते हुए आधा घंटा वाॅक कर लें। ठंड से बचने के लिए हमेशा शरीर को रखें गर्म।

सम्बंधित खबरें


डीएम श्याम बिहारी मीणा की अध्यक्षता में वर्ष 2021-22 युवा उत्सव आयोजन हेतु हुई बैठक

राज्य सरकार के कला-संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तर पर किए जाने वाले आयोजन को लेकर डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के ज्ञानी डीएम श्याम बिहारी मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में साहित्य के मर्मज्ञ एडीएम रवीन्द्रनाथ प्रसाद सिंह, एसडीएम नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं समाजसेवी डॉ.एके मंडल, प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, डाॅ.शांति यादव, मो.शौकत अली, रेखा यादव, शशि प्रभा, हर्षवर्धन, जयकृष्ण यादव आदि विभिन्न विधा के प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।

बता दें कि कार्यक्रम के आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से देर हो गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का आयोजन भूपेन्द्र स्मृति कला भवन में 28 एवं 29 दिसंबर 2021 को प्रत्येक दिन पूर्वाहन 11:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विधाओं में 15 से 35 वर्ष के युवजन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए चुने जाएंगे। फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव 12 जनवरी को युवा महोत्सव का स्वरूप देते हुए पुरस्कृत किए जाएंगे।

डीएम श्याम बिहारी मीणा ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि सभी अपने स्तर से प्रत्येक विधा के पुराने लोगों से संपर्क करके युवा प्रतिभागियों की खोज करें ताकि कोई भी प्रतिभावान प्रतिभागी मंच से वंचित नहीं होने पाए।

अंत में विदुषी डॉ.शांति यादव ने हाल ही में प्रकाशित प्रबंध काव्य “वैदेही का अंतर्द्वंद” पुस्तक  डीएम श्याम बिहारी मीणा एवं एडीएम रवीन्द्रनाथ प्रसाद सिंह को हस्तगत कराई।

सम्बंधित खबरें


प्रत्येक भारतीय की नाज बनीं हरनाज

खुद पर भरोसा करने वाली चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स- 2021 का खिताब जीतकर प्रत्येक भारतीय को एक बार फिर से खुद पर नाज करने का मौका दिया है। हरनाज संधू ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि अपने आत्मविश्वास एवं प्रखर बौद्धिकता से भी जजों को बेहद प्रभावित किया। हरनाज की यह सफलता भारत की बेटियों के लिए प्रेरणा का बीज है।

बता दें कि मिस यूनिवर्स का खिताब बाहरी खूबसूरती के आधार पर नहीं मिलता बल्कि इसके लिए बुद्धि, मेहनत, खूबसूरती आकर्षक, व्यक्तित्व एवं हाजिर जवाबी भी होना उतना ही अनिवार्य होता है। भारत की बेटी हरनाज में ये सारी खूबियां मौजूद हैं।

चलते-चलते यह भी जानिए कि हरनाज को शतरंज खेलना और घुड़सवारी करना बेहद पसंद है। कई अध्ययनों एवं शोध से भी यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि शतरंज खेलने से दिमाग की कसरत होती रहती है। इसलिए तो हरनाज को “ब्यूटी विद ब्रेन” की वास्तविक प्रतिनिधि मानी जाती है।

 

सम्बंधित खबरें


टेंगराहा के देवेंद्र धाम में मधेपुरा लायंस क्लब ने लगवाए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप

टेंगराहा गांव स्थित रेखा स्मृति मंच देवेंद्र धाम में रविवार को मधेपुरा लायंस क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन मधेपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, डॉ.अरुण कुमार, देवेंद्र धाम निर्माता दिगंबर प्रसाद यादव, लायंस क्लब के सदस्यगण सीए व कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ एवं चिकित्सकगण डॉ.सच्चिदानंद यादव, डॉ.आरके पप्पू, डॉ.संजय कुमार, लायन शंभू साह, अशोक साह, ओमप्रकाश, विकास सर्राफ, आनंद प्राणसुखका एवं सचिव इंद्रनील घोष उर्फ बापटून जी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी-शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने की।

समाजसेविका प्रीति गोपाल यादव के सौजन्य से इस आयोजन में लगभग 300 नर-नारियों के रोगों का नि:शुल्क इलाज किया लाइंस चिकित्सकों ने, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.नायडू कुमारी, आंख रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय कुमार, जनरल फिजीशियन डॉ.एसएन यादव व डॉ.आरके पप्पू भी शामिल थे।

मौके पर विलंब से अपनी सेवा देने वालों में प्राचार्य सत्यजीत यादव, लायंस उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, लायंस अध्यक्ष डॉ.डीके सिंह मौजूद हुए। समापन किया सिंहेश्वर विधानसभा के माननीय विधायक चंद्रहास चौपाल ने। श्री चौपाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं नि:शुल्क दवा देकर लायंस क्लब एवं प्रीति यादव ने सराहनीय काम किया है।

संक्षिप्त अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.मधेपुरी ने भारत को गांवों का देश कहा और यह भी कि खेती पर निर्भर इन ग्रामीणों के पास पैसे की कमी होने से लोग अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को फायदा होता है और जागरूकता बढ़ती है। सभी चिकित्सकों ने भी सर्दी में कुछ सावधानियों के साथ खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। कुछ ने तो कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन करने की सलाह दी, क्योंकि आॅमिक्रोन तेजी से कदम बढ़ाते हुए आ रहा है।

अंत में उद्घाटनकर्ता एसडीएम नीरज कुमार ने अति संक्षिप्त संबोधन में बस यही कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को गंभीर होने की जरूरत है। सीता राम ने मंच संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन किया देवेंद्र धाम के निर्माता दिगंबर प्रसाद यादव ने।

सम्बंधित खबरें


जदयू को नंबर वन बनाने के लिए संगठन को बनाएं मजबूत- बोले प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कोसी अंचल के तीन दिवसीय दौरे के दरमियान 18 दिसंबर को सर्वप्रथम बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद व प्रखर साहित्यकार रह चुके डॉ.रमेन्द्र कुमार यादव रवि तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ.मीरा कुमारी के मधेपुरा स्थित ‘चतरा कोठी’ आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जहां उनका स्वागत दिवंगत दंपति के पुत्रों जदयू जिला उपाध्यक्ष डॉ.रत्नदीप, जदयू मीडिया सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमरदीप एवं उनके परिजनों व गणमान्यों ने किया।

JDU Pradesh Adyaksh Umesh Kushwaha, Former JDU Media Cell President Dr.Amardeep, JDU Zila Adyaksha Guddi Devi and other JDU leaders paying homage to Founder VC & MP Dr.R.K.Yadav Ravi and Dr.Meera Kumari at Chatra Kothi, Madhepura.
JDU Pradesh Adyaksh Umesh Kushwaha, Former JDU Media Cell President Dr.Amardeep, JDU Zila Adyaksha Guddi Devi, Dr.Ratnadeep and other JDU leaders paying homage to Founder VC & MP Dr.R.K.Yadav Ravi and Dr.Meera Kumari at Chatra Kothi, Madhepura.

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ.रवि ना केवल राजनीति के क्षेत्र की बड़ी हस्ती थे, बल्कि उन्होंने शिक्षा, साहित्य व समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी तथा राष्ट्रीय स्तर की पहचान भी बनाई। उनके साथ विधायक व पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, विधायक निरंजन मेहता, पूर्व मंत्री डॉ.रमेश ऋषिदेव प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, जिला अध्यक्षा मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी की पूरी टीम साथ-साथ चलती रही।

JDU Senior Leader Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri addressing JDU Workers Meeting at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.
JDU Senior Leader Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri addressing JDU Workers Meeting at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.

भूपेन्द्र नारायण मंडल स्मृति कला भवन में आयोजित जिला कार्यकर्ता संवाद की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्षा गुड्डी देवी ने सभी अतिथियों सहित प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन को मजबूत करने के निर्देशों के कार्यान्वयन को लेकर जिला अध्यक्षा गुड्डी देवी ने उनसे मांग की कि बिहार के उन सभी जिलों की महिला अध्यक्षों को एक-एक चार पहिया वाहन दिए जाएं।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही 20 सूत्री समेत सभी कमेटियों का गठन कर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने पार्टी व संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार व सुझाव रखा। जिले के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता सहित पार्टी के मार्गदर्शक आदि ने भी उद्गार व्यक्त किया। आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र नारायण यादव, विधायक निरंजन मेहता, पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, वरिष्ठ नेता डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीडिया सेल डॉ.अमरदीप, संगठन प्रभारी डॉ.शिव कुमार यादव, प्रभारी भगवान चौधरी, जिला प्रवक्ता डॉ.नीरज कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. विजेंद्र नारायण यादव, प्राचार्य सत्यजीत यादव, नेत्री बुलबुल सिंह, नरेश पासवान, अशोक चौधरी, आशीष कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महेंद्र पटेल ने मंच संचालन किया।

सम्बंधित खबरें


वर्ष 2022 में इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में छा जाएंगी

अन्य कारण जो भी हो, परंतु बढ़ते प्रदूषण ने इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा की है। सभी जान रहे हैं कि साल 2021 पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। कंपनियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए यह वेहतर साल रहा है।

जानिए कि कोरोना वायरस सब कुछ को तहस-नहस कर दिया। साल 2020 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में 26 फ़ीसदी की बड़ी गिरावट आई। वहीं 2021 के जनवरी से नवंबर तक भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का साइज दोगुना रहा है। इस वर्ष तो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में खूब हलचल रही है।

चलते-चलते यह भी जानिए कि वाहन विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2022 में भारत इलेक्ट्रिक गाड़ियों के नाम होने वाला देश में शुमार किए जाने वाला देश बनेगा।

 

सम्बंधित खबरें


जिले में कोरोना के दूसरे डोज लेने वाले होने लगे हैं सम्मानित

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक समारोह आयोजित कर कोविड-19 “आॅमिक्रोन” के प्रभाव को कम करने के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाले आधे दर्जन से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरा डोज पूरा करने वालों के लिए यह कार्यक्रम जारी रहेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि टीकाकरण की दूसरी खुराक लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु 27 नवंबर से 31 दिसंबर 2021 तक स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया के सामूहिक प्रयास से सम्मानित करने का यह सिलसिला जारी किया गया है। उनके लिए लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे।

सम्बंधित खबरें