All posts by Admin

कोरोना के मद्देनजर 28 फरवरी तक डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द

कोरोना की तीसरी लहर से सारा विश्व परेशानियों से जूझ रहा है। बिहार में भी कल रात से रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को भी 21 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। नौ से बारहवीं तक एवं कॉलेज 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, मॉल, जिम व पार्क भी बंद रहेंगे।

सरकारी व निजी दफ्तर 50% क्षमता से चलेंगे। शादी में 50 और श्राद्ध में 20 की मंजूरी दी गई है। दुकान 8:00 बजे रात के बाद बंद रहेगी। कोर्ट भी आधा फिजिकल और आधा वर्चुअल होगा। लॉक डाउन की स्थिति बनती नजर आ रही है, इसलिए बाहर काम कर रहे मजदूर घर लौटने लगे हैं।

बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सभी डाक्टरों एवं सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 28 फरवरी तक रद्द कर दी है। केवल अध्ययन अवकाश और मातृत्व अवकाश को छोड़कर अन्य सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

जानिए कि घर-घर कोरोना की दवा पहुंचाने के लिए एमओयू जल्द होने वाला है। डाक विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच जैसे ही एमओयू हुआ कि प्रशिक्षित डाकिया घर-घर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दवाइयां पहुंचाने लगेंगे। उम्मीद है इस सप्ताह में एमओयू हो जाएगा और कोरोना संक्रमितों को बाजार कीमतों के अनुरूप घर पर ही दवाएं मिलने लगेगी। घर पर दवाएं  मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी।

सम्बंधित खबरें


हाईकोर्ट ने कोरोना के फैलाव से निपटने हेतु राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी, 5 जनवरी तक

कोरोना संक्रमण की बढ़ रही रफ्तार यानि तीसरी लहर की दस्तक देश और दुनिया में सुनाई देने लगी है। कोरोना डेल्टा वेरिएंट की तुलना में  आॅमिक्रोन को बेअसर मानते हैं लोग।

फिर भी सरकारी कार्यालयों समेत सभी जगहों पर जांच कर दी गई है तेज। लोगों से सतर्क रहने हेतु की जा रही है अपील। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना का इतना फैलाव दुखद है।

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश वर्मा की खंडपीठ ने सूबे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को प्रकाशित खबरों के मद्देनजर मेडिकल संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य इंतजामों पर सरकार से रिपोर्ट तलब किया है। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी हाई कोर्ट को 5 जनवरी तक देने को कहा गया है।

प्रकाशित खबरें हैं- पटना में 18 डाक्टरों समेत 160 संक्रमित, भागलपुर में दो मेडिकल छात्राएं समेत 18 संक्रमित तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उनकी पत्नी बेटी बहू सहित उनका पूरा कुनबा एवं पीए सहित 18 लोग कोरोना पाॅजिटिव …। मधेपुरा में भी 18 कोरोना पाॅजिटिव हो चुके हैं।

चलते-चलते यह भी कि राज्य के सभी डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दी गई है। जो भी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी पहले से छुट्टी पर हैं, उन्हें तत्काल अपने-अपने संस्थान में योगदान करने का आदेश दिया गया है।

सम्बंधित खबरें


कोरोना की तीसरी लहर, 26 जिलों में पहुंचा कोरोना

एक दिन में 77% कोरोना के मामले तीसरी लहर की पुष्टि करने का ऐलान कर दिया है। सूबे बिहार में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 281 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन में इसके प्रसार की संख्या में 77% की वृद्धि दर्ज की गई है।

बता दें कि एक दिन में कोरोना का फैलाव 21 जिलों से बढ़कर 26 जिलों में हो गया है। राज्य में सबसे अधिक 136 नए संक्रमित पटना जिले में मिले हैं जबकि गया जिले में 70 नए मरीज पाए गए हैं।

यह भी जानिए कि मधेपुरा जिला में आठ, भागलपुर में तीन, भोजपुर में तीन, मुंगेर में नौ, लखीसराय में सात, नालंदा में चार, रोहतास में तीन और शेष जिलों में दो-दो एवं एक-एक हैं।

चलते-चलते यह भी जानिए कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार कोरोना के संक्रमण को देखते हुए गांव, टोला और स्लम क्षेत्रों में में चलंत टीम बनाकर लोगों की स्क्रीनिंग करना आरंभ कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग अपने मोबाइल वैन के जरिए कोविड टीकाकरण में जुटा है।

सम्बंधित खबरें


बीएनएमयू के पांचवें कुलपति डॉ.महावीर की खुशबू का असर कम नहीं हो रहा है- डॉ.मधेपुरी

मधेपुरा से विधायक, शिक्षा मंत्री एवं सांसद बनने वाले टीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.महावीर प्रसाद यादव का जन्म थरबिट्टा गांव में 96 वर्ष पूर्व 2 जनवरी 1927 को हुआ था। वे एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ एक बेहतर शिक्षक भी थे। उन्होंने मधेपुरा सहित कोसी व बिहार के शैक्षणिक विकास में महती भूमिका निभाई थी।

ये बातें बीएन मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व विकास पदाधिकारी, कुलानुशासक व कुलसचिव आदि पदों पर रह चुके समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने उनकी 96वीं जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर सर्वप्रथम माल्यार्पण करने के बाद कही।

Shikshavid Dr.B N.Yadav Madhepuri along with Senator Dr.Naresh Kumar, Dr.B.N.Viveka, Dr.P.N.Piyush, Dr.Udai Krishna, DSP Manoj Kumar and others at Dr.Mahavir Pratima Sthal, BNMU North Campus.
Shikshavid Dr.B.N.Yadav Madhepuri addressing along with Senator Dr.Naresh Kumar, Dr.B.N.Viveka, Dr.Abhay Kumar, Dr.P.N.Piyush, Dr.Udai Krishna, DSP Manoj Kumar and others at Dr.Mahavir Pratima Sthal, BNMU North Campus.

डॉ.मधेपुरी ने कहा कि माताश्री देवी दाय ने 2 जनवरी 1927 को बालक महावीर को जन्म दिया और उंगली पकड़कर चलना सिखाया। पिताश्री धरमलाल ने उन्हें सामाजिक कुरीतियों से लड़ना सिखाया। इसलिए तो वे भोज, भगैत और भंडारा के खिलाफ में खड़े दिखे तथा घर-घर में शिक्षा का दीप जलाने की सीख देते रहे। डॉ मधेपुरी ने पूर्व प्राचार्य करुणा कुमार झा को संदर्भित करते हुए कहा कि रतन चंद यदि टीपी कॉलेज की आत्मा थे तो महावीर बाबू विश्वकर्मा थे।

अंत में डॉ.मधेपुरी ने कहा कि महावीर बाबू की कार्य संस्कृति ने ही उन्हें इतनी ऊंचाई दी कि वे दो-दो विश्वविद्यालयों के प्रति कुलपति बने और बाद में बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति बनकर कार्यरत रहते हुए अंतिम सांस ली। वे मुझसे कहा करते-

“मैं यहां राई बन कर आया था, मधेपुरा ने मुझे पहाड़ बना दिया। मैं जब तक जीवित रहूंगा मधेपुरा के ऋण से उऋण होने के लिए काम करता रहूंगा।”

इस कार्यक्रम में उनके सैकड़ों शिष्यों ने कड़ाके की ठंड में भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे जिनमें कुलानुशासन डॉ.विश्वनाथ विवेका, परीक्षा नियंत्रक डॉ.आर.पी. राजेश, विकास पदाधिकारी डॉ,ललन कुमार अद्री, डॉ.गजेंद्र प्रसाद यादव, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज डॉ.उदय कृष्ण, प्राचार्य डॉ.पीएन पीयूष, समन्वयक डॉ.अभय कुमार सरीखे विश्वविद्यालय पदाधिकारीगण व प्राचार्य सहित एनके निराला, शंभू नारायण यादव आदि के अतिरिक्त उनके पुत्र डीएसपी मनोज कुमार, उमेश कुमार थे। सीनेटर प्रो.(डॉ.)नरेश कुमार ने मंच संचालन किया एवं डॉ.विश्वनाथ विवेका ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सम्बंधित खबरें


नव वर्ष में मधेपुरा के नए एसपी बने राजेश कुमार

सूबे के 14 जिलों में नए एसपी का पदस्थापन किया गया है। मधेपुरा को नए साल में नए एसपी मिलेंगे, जिनका नाम है श्री राजेश कुमार (आईपीएस)।

बता दें कि मधेपुरा के पड़ोसी जिले बेगूसराय गए एसपी योगेंद्र प्रसाद और मुजफ्फरपुर से सिटी एसपी राजेश कुमार (भापुसे) को मधेपुरा का नया एसपी बनाया गया।

यह भी जानिए कि गुरुवार की देर शाम को गृह विभाग से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई। अपने समय के आईएएस टॉपर आमिर सुबहानी राज्य के नए मुख्य सचिव बनाए गए। सुपौल, सहरसा सहित पांच जिलों में नए जिलाधिकारियों का पदस्थापन किया गया।

Rajesh Kumar (IPS) along with SP Vikas Kumar, Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri and others during celebration of Police-Public Relation Week in 2016 at Madhepura.
The then ASP Rajesh Kumar (IPS) along with SP Vikas Kumar, Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri and others during celebration of Police-Public Relation Week in 2016 at Madhepura.

ज्ञातव्य हो कि राजेश कुमार (भापूसे) तत्कालीन एसपी विकास कुमार (भापुसे) एवं डायनामिक डीएम मो.सोहैल (भाप्रसे) के कार्यकाल में मधेपुरा के एएसपी रह चुके हैं। अपने सेवाकाल में इन्होंने पुलिस-पब्लिक रिलेशन बढ़ाने के लिए पुलिस सप्ताह (22-27 फरवरी, 2016) मनाने हेतु बेहतर शुरुआत करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था जिसमें समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने भी वृक्षारोपण से लेकर विभिन्न प्रकार की जागरूकता के लिए सहयोग देने का काम किया था।

 

सम्बंधित खबरें


महिलाओं के उत्थान से ही समाज व देश का विकास- सीएम नीतीश कुमार

सूबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बेटियों और महिलाओं के उत्थान से ही समाज और देश का विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने विस्तार से बताया कि इसके लिए समाज के प्रत्येक तबके को आगे आना होगा।

बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि सभी लोग साथ मिलकर समाज में फैली दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आरंभ से ही इस दिशा में काम कर रही है।

अंत में सीएम ने यह कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में उनकी सरकार ने 50% आरक्षण महिलाओं को देने की व्यवस्था की है। जिसका लाभ आज दिख रहा है। जीविका दीदियों की इसमें अहम भूमिका है। शराब बंदी के कारण आपराधिक घटनाएं और घरेलू हिंसा के मामलों में कमी आई है।

सम्बंधित खबरें


2 दिनों में कुल 17 विधाओं में कलाकारों ने युवा उत्सव प्रतियोगिता में लिया भाग

बिहार सरकार के कला, संस्कृति व युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय भूपेन्द्र स्मृति कला भवन में आयोजित दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन बुधवार की देर शाम हो गया।

बता दें कि प्रथम दिन 5 विधाओं में एवं दूसरे दिन 12 विधाओं यानी कुल 17 विधाओं में जिले के कलाकारों ने जलवा बिखेरा। सभी विधाओं में प्रतियोगियों की दमदार उपस्थिति रही। पेंटिंग व हस्तशिल्प आदि प्रतियोगिता में प्रतियोगियों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई।

समापन के समय समारोह के अध्यक्ष डीएम श्याम बिहारी मीणा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा उत्सव का यह मंच अधिकारियों के लिए नहीं बल्कि यह मंच केवल और केवल कलाकारों के लिए है जो कलाकारों के लिए मां के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वर कभी मरता नहीं और संगीत व कला है जो हमें ऊर्जावान बनाती है… हमारी थकान मिटाती है।

इस आयोजन के समन्वयक डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने अंत में अधिकारियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यही कहा कि विदेशों में बिस्मिल्लाह खाँ की शहनाई की गूंज सुनकर दर्शकों द्वारा जमकर तालियां बजाई जाती थी। भारत आने पर जब मीडिया द्वारा उन्हें यह पूछा गया कि तालियों की गड़गड़ाहट के बाबत आप क्या कहना चाहेंगे…. ? तो बिस्मिल्ला ख़ां ने यही कहा वहां पर बिस्मिल्लाह खाँ नहीं, वहां तो भारत शहनाई बजा रहा होता है…। आगे आप सभी प्रतिभागी अपने जिला और जिलाधिकारी को गौरवान्वित करने का यत्न करते रहेंगे।

 

सम्बंधित खबरें


भूपेन्द्र स्मृति कला भवन में 28-29 दिसंबर को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव- 2021

मधेपुरा के भूपेन्द्र स्मृति कला भवन में 28-29 दिसंबर को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव- 2021 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में किया गया। सर्वप्रथम युवा उत्सव का उद्घाटन ऊर्जावान डीएम श्याम बिहारी मीणा, एडीएम रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिव कुमार शैव, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, विदुषी डॉ.शांति यादव, समाजसेवी शौकत अली, जयकृष्ण यादव, कलाकार बच्चन जी व अविनाश कुमार आदि ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डीएम मीणा ने कला एवं कलाकार के महत्व को विस्तार से बताया और यही कहा कि संगीत, नृत्य और संस्कृति सिर्फ देश के लिए ही नहीं है बल्कि यह मानवता के लिए भी धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह मंच सिर्फ और सिर्फ कलाकारों के लिए है। दीप प्रज्वलन के बाद यह मंच कलाकारों का हो जाता है। यह भी कि दीप प्रज्वलन के जरिए मां सरस्वती का आह्वान किया जाता है ताकि कलाकारों को मां का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

बता दें कि 28 दिसंबर को 5 विधाओं में जिन कलाकारों ने अपना प्रथम, द्वितीय व तृतीय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया वे हैं- शास्त्रीय नृत्य में प्रथम एवं द्वितीय रही नियति कुमारी और शिवांगी तेजस्विता, शास्त्रीय गायन में हिमांशु कुमार, श्रवण कुमार एवं शिवाली। शास्त्रीय वादन तबला में ओम आनंद, कृपा सागर एवं पिंटू कुमार तथा वक्तृत्व में शांतनु यदुवंशी, गरिमा एवं पल्लवी कुमारी। बांसुरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा रवि राज का।

 

सम्बंधित खबरें


दुनिया में दोबारा रिकॉर्ड तोड़ने लगा है कोरोना

फ्रांस में कोरोना संक्रमण के लगभग 1 लाख 50 हजार नए मामले शनिवार को आए जबकि वहां 76 फ़ीसदी से ज्यादा आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। इटली में लगातार तीसरे दिन कोरोनावायरस 50 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। ब्रिटेन में दूसरे दिन एक लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों के नए मामले सामने आए। अमेरिका भी परेशानी झेल रहा है। ईरान चिंताओं के बीच सीमाएं बंद कर ली है।

बता दें कि भारत में कोरोना के नए वेरिएंट आॅमिक्रोन के नए मामले 500 के करीब पहुंच चुके हैं। फलस्वरूप भारत की कर्नाटक, उत्तराखंड, दिल्ली आदि कई स्टेटों में नाइट कर्फ्यू लगाने को विवश हो गया है। महाराष्ट्र में भी लॉक डाउन की स्थिति बन रही है जहां पर 110 नए केस सामने आए हैं।

बिहार राज्य के मुंगेर ने तो कोरोना के मामले में विस्फोट कर डाला है। 8 जवान सहित 11 कोरोना पॉजिटिव मिले वहां। जानकारों का कहना है कि तेज, मगर छोटी होगी तीसरी लहर। परंतु, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते हैं- आॅमिक्रोन से जंग में स्वयं की सजगता व अनुशासन देश की बड़ी ताकत बनेगी।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के बीआईसी चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया लोगों ने

शुक्रवार की रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के साथ कैरोल गीत बजने लगे। मधेपुरा चर्च की सफाई एवं सजावट दर्शनीय रही। रात भर ईसा मसीह के जन्म को लेकर रात्रि जागरण किया गया। प्रार्थनाएं की गईं।

वहीं शनिवार को मधेपुरा के विभिन्न बाल विद्यालयों में भी मैरी क्रिसमस मनाया गया। केक काटे गए। बच्चों के बीच चॉकलेट बांटे गए। क्रिसमस को लेकर स्कूल से लेकर चर्च तक रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट देखी जा रही है।

मधेपुरा के वृंदावन में भी छोटे-छोटे बच्चे सिद्धार्थ, अक्षय दीप, आदित्य, आद्या दीप, अक्षत के साथ उनके नानाश्री डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने भी मैरी क्रिसमस मनाया और बच्चों से यीशु वाणी का संदेश दिया-

चिंता कुछ भी बदलती नहीं है, परंतु परमेश्वर में भरोसा करना हर चीज को बदल देता है।

सम्बंधित खबरें