पृष्ठ : बिहार अबतक

72वें गणतंत्र दिवस पर डीएसपी अमरकांत को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

मधेपुरा जिला मुख्यालय पुलिस के लिए 72वां गणतंत्र दिवस यानि सोमवार का दिन अत्यंत सराहनीय और उपलब्धि भरा रहा। मधेपुरा में डीएसपी के पद पर कार्यरत अमरकांत चौबे को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया।

बता दें कि भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को डीएसपी अमरकांत चौबे को उनके सराहनीय कार्यों के लिए 72वें गणतंत्र पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा कर दी थी। अधिसूचना जारी करते ही बिहार के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले सभी 18 पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को उनकी वीरता व विशिष्ट सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दी।

बता दें कि भभुआ में जन्मे एवं बनारस में शिक्षा प्राप्त किए किसान पिता मदन बिहारी चौबे व मां लीलावती के सुपुत्र अमरकांत चौबे द्वारा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सतत किए गए कार्यों का यह इनाम है। सर्वप्रथम 1989 में दरोगा बने और 2016 में डीएसपी बनकर गया, नवादा, जहानाबाद एवं रोहतास जिले में सराहनीय कार्यों का निष्पादन करते हुए 2019 में मधेपुरा सदर के डीएसपी बनाए गए।

यह जानिए कि अमरकांत को 32 साल की सेवा में अपराध नियंत्रण, नक्सली उन्मूलन एवं बेहतरीन पुलिसिंग के कारण राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। सदैव उत्कृष्ट कार्य करने में विश्वास रखने वाले अमरकांत चौबे को मधेपुरा के समाजसेवी -शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने राष्ट्रपति द्वारा पदक दिए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित खबरें


72वें गणतंत्र पर 119 हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार

केंद्र सरकार ने 72वें गणतंत्र दिवस पर लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान सहित बिहार की पांच हस्तियों को पद्म पुरस्कार हेतु नामों की घोषणा की है। ये शेष चार नाम हैं- मृदुला सिन्हा, दुलारी देवी, रामचंद्र मांझी एवं डॉ.दिलीप सिंह।

बता दें कि भारत सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्री रहे रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। साथ ही मृदुला सिन्हा को भी मरणोपरांत शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है।

जानिए कि शेष 3 जिन जीवित व्यक्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, वे हैं- मधुबनी पेंटिंग कला के क्षेत्र के लिए दुलारी देवी, कला के क्षेत्र के लिए रामचंद्र मांझी और भागलपुर के पीरपैंती के डॉ.दिलीप कुमार सिंह को मेडिसीन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।

 

सम्बंधित खबरें


हर घर में समाजवादियों ने मनाई जननायक कर्पूरी की जयंती

जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में आडंबर और दिखावे के लिए कोई जगह नहीं थी। उन्हें प्रायः लोग उत्तर भारत का पेरियर तो कोई-कोई महात्मा फूले, शाहूजी महाराज या अंबेडकर का उत्तराधिकारी भी बताते रहे। ये बातें डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने अपने वृंदावन निवास पर स्कूली बच्चों के बीच कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुए जननायक कर्पूरी की 98वीं जयंती मनाने के क्रम में रविवार को कहीं।

जननायक कर्पूरी के सानिध्य में रहकर उनकी सादगी से प्रभावित डॉ.मधेपुरी ने कुछ स्कूली बच्चों के बीच ‘कर्पूरी की सादगी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आए छात्रों को पुरस्कृत भी किया।

अंत में शिक्षाविद्  डाॅ.मधेपूरी ने बच्चों से कहा कि जब कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता संभाली तो उन्होंने अंग्रेजी पर ऐसा प्रहार किया कि कर्पूरी डिवीजन आज भी लोगों को याद है। बिहार में शराबबंदी भी उन्होंने ही की थी। आरक्षण के कर्पूरी फार्मूला में ही सर्वप्रथम महिलाओं के आरक्षण की चर्चा हुई थी। महात्मा गांधी की तरह जननायक कर्पूरी ने भी जीवन भर किसानों की लड़ाई लड़ी थी।

 

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के सुभाष चौक पर नेताजी की 125वीं जयंती मनी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत को चकमा देकर जर्मनी पहुंचे और आजाद हिंद फौज का गठन किया। अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने “जय हिंद” कोो राष्ट्रीय नारा बना दिया। नेताजी का व्यक्तित्व भारतीय युवजनों के जीवन को अर्थपूर्ण बनाने के लिए आज भी प्रेरित करता है। उक्त बातें समाजसेवी-शिक्षाविद डॉ भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करने के बाद कहीं।

Samajsevi-Shikshavid Dr.Bhupendra Madhepuri addressing youths along with senior RJD leader Bijendra Prasad Yadav, Shudhanshu Shekhar, AK Sinha, Damodar Pransukhka, Umesh Kumar Om and others on the 125th Jayanti Samaroh of Neta Jee Subhash Chandra Bose at Subhash Chowk, Madhepura.
Samajsevi-Shikshavid Dr.Bhupendra Madhepuri addressing youths along with senior RJD leader Bijendra Prasad Yadav, ADV. Shudhanshu Ranjan, AK Sinha, Damodar Pransukhka, Umesh Kumar Om and others on the 125th Jayanti Samaroh of Neta Jee Subhash Chandra Bose at Subhash Chowk, Madhepura.

मौके पर अपने संबोधन में डॉ.मधेपुरी ने प्रखर पत्रकार रह चुके देवाशीष बोष एवं पटना हाई कोर्ट के जस्टिस रह चुके सुरेश चंद्र मुखर्जी के इस प्रतिमा निर्माण में योगदान की चर्चा करते हुए कहा- नेताजी की 125वीं जयंती को इस बार भारत सरकार ने “पराक्रम दिवस” के तौर पर मनाने हेतु 85 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

समिति के लोगों द्वारा यह जानकारी दी गई कि 23 जनवरी को कोलकाता में नेताजी की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उड़ीसा के कटक में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां नेता जी का जन्म हुआ था और गुजरात के सूरत जिले के हरिपुरा गांव में भी भव्य जयंती मनाई जाएगी, जहाँ 1938 में नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।

मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी बिजेंद्र प्रसाद यादव, उमेश कुमार ओम, एडवोकेट सुधांशु रंजन, अधिवक्ता अशोक कुमार सिन्हा, व्यापारी दामोदर प्राणसुखका, अक्षय दीप, आदित्य लल्लन यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

अंत में डॉ.मधेपुरी ने उपस्थित जनों से यही कहा कि देश के प्रथम अस्थाई सरकार के राष्ट्राध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समस्त भारत में 23 जनवरी को दिन भर समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। ज्ञातव्य है कि उस अस्थाई सरकार को जर्मनी, जापान, चीन, कोरिया, इटली आदि कई देशों ने मान्यता भी दे दी थी। अपना बैंक और अपनी करेंसी भी नेता जी ने बना ली थी।

सम्बंधित खबरें


जदयू को गति देने में जुटे आरसीपी और नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने साइकिल व पोशाक योजना लाकर लड़कियों को इस कदर जागरूक किया कि बिहार की बेटियां फाइटर विमान भी उड़ाने लगी और अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में में यह कहते हुए 151 महिलाओं को जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई कि वे बिहार के नवनिर्माण में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

Shri RCP Singh & other JDU Leaders in Swabhiman Diwas Samaroh organised by Shri Sanjay Singh.
Shri RCP Singh & other JDU Leaders in Swabhiman Diwas Samaroh organised by Shri Sanjay Singh.

जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप किसी जाति नहीं बल्कि समाज के प्रणेता और उसके स्वाभिमान के रक्षक व नेतृत्वकर्ता थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार का मान बढ़ाया और महाराणा प्रताप की तरह कभी बिहारियों के स्वाभिमान पर ठेस नहीं लगने दिया। नीतीश कुमार की नीति यही रही कि समावेशी विकास के जरिये बिहार की छवि बदलती जाय। एक ओर आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय तो दूसरी ओर जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियान से सबके चेहरे पर खुशियां छाती जाय। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र नीरज ने की।
महाराणा प्रताप पुण्यतिथि पर बिहार जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि जिसके पास स्वाभिमान नहीं रहेगा, वह कुछ नहीं कर सकेगा… बिहारी जहां भी रहते हैं, स्वाभिमान के साथ रहते हैं… बिहारी भैया कहलाते हैं। स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाए गए इस समारोह में जदयू के कई दिग्गज जुटे, जिनमें बशिष्ठ नारायण सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार, नरेन्द्र नारायण यादव, कृष्णनंदन वर्मा, नीरज कुमार, लेसी सिंह, जयकुमार सिंह आदि प्रमुख हैं। इस कार्यक्रम का संचालन राणा रणधीर सिंह चौहान ने किया।

 

सम्बंधित खबरें


राष्ट्रपति बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला देवी उपराष्ट्रपति बनी, गांव थुलेंद्रपुरम में मिठाइयां बंटी

अमेरिका के नवनिर्वाचित 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में कमान संभाली। कमला देवी पहली भारतीय महिला है जो अमेरिका जैसे सबसे ताकतवर देश के दूसरे सबसे ताकतवर पद पर बुधवार को आसीन हुई है।

बता दें कि कमला देवी हैरिस के मूल गांव का नाम है- थुलेंद्रपुरम। तमिलनाडु का यह गांव कमला देवी के अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने पर जमकर जश्न मनाया है। दिनभर लोग नाचते रहे, पटाखे छोड़ते रहे और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते रहे। ऐसा इसलिए कि कमला हैरिस अमेरिका की सबसे ताकतवर उपराष्ट्रपति होंगी। अब महाशक्ति के हर अहम फैसले पर आखिरी मुहर कमला की होगी।

कमला हैरिस के ऑफिस द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि अब तक राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा विशेषज्ञों एवं कैबिनेट सदस्यों को चुनने तक जितने भी फैसले लिए गए हैं, उन सबमें कमला कि अहम भूमिका रही है।

चलते-चलते यह भी बता दे कि कमला हैरिस की छाप बाइडेन प्रशासन में साफ झलकने लगी है। तभी तो बाइडेन ने अबतक 25 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को हाई प्रोफाइल भूमिका दी है। अमेरिकी आबादी में 1% की हिस्सेदारी रखने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए यह ऐतिहासिक पल है, क्योंकि बाइडेन ने प्रेसिडेंट ऑफिस को स्पष्ट आदेश दे दिया है कि प्रमुख निर्णय में कमला देवी हैरिस “अंतिम स्वर” की भूमिका में हो। बाइडेन के द्धारा कमला हैरिस पर इस कदर अटूट विश्वास जताने को लेकर समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने भी जमकर राष्ट्रपति बाइडेन की सराहना की है।

सम्बंधित खबरें


ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की जीत, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को ताजिंदगी याद रहेगी

भारतीय क्रिकेट टीम ने कंगारुओं के 32 साल का गुरूर चकनाचूर कर तिरंगा फहरा दिया। भारत ने पहली बार गाबा में 3 विकेट से जीत हासिल की और साथ ही ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी बार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक है।

भला क्यों न यादगार रहेगी यह जीत…..!! जिस जीत में  टीम का विराट कोहली जैसा कप्तान पितृत्व अवकाश पर हो। टीम के सात खिलाड़ी चोटिल हो। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों व दर्शकों की नस्ली टिप्पणियां झेलकर  कप्तान ए रहाणे की टीम ने कंगारुओं का किला ढा दिया…..। जोश से लबरेज भारतीय खिलाड़ियों ने कंगारू टीम को बल्लेबाजी-गेंदबाजी सहित हर क्षेत्र में मात दे दी।

यह भी जानिए कि भारत को जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने 3 विकेट रहते ही 329 बनाकर विजय हासिल कर ली। इस खेल में गिल और पंत हीरो रहे। गिल भले ही शतक से चूक गए, परंतु उन्होंने 91 रन की शानदार पारी खेली….. जबकि अपनी आक्रामकता और जनता की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए नाबाद 89 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जीत का डंका बजा दिया। टीम इंडिया की जीत पर पीएम नमो, सीएम नीतीश और समाजसेवी डॉ.मधेपुरी सहित सभी भारतीय खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

 

सम्बंधित खबरें


कोरोना मुक्त होकर पूरा देश जीवन के सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रहा है- डॉ.हर्षवर्धन

बकौल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन कोविड टीकाकरण अभियान के तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने का काम फरवरी तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। आधार कार्ड की मदद से टीके की पहली खुराक लेने वालों की पहचान की जाएगी ताकि ऐसे लोगों को दूसरी खुराक एक महीने के अंदर ससमय दिया जा सके।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जून-जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को और दूसरे चरण में सुरक्षाकर्मियों जैसे अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगेगा। सभी राज्यों के ऐसे वर्कर्स के आंकड़ों को 26 जनवरी तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने को कहा गया है ताकि ससमय इसका टीकाकरण हो सके।

चलते-चलते यह भी जानिए कि टीकाकरण के मामले में पांच राज्यों में पहले दिन के आंकड़े इस प्रकार आए हैं- उत्तर प्रदेश में जहां 21 हजार से अधिक लोगों को टीके दिए गए वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में 18 हजार से अधिक और उड़ीसा में 13 हजार से अधिक लोगों को बिना किसी विशेष परेशानी के टीके दिए गए। इस पर महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि भारत कोविड मुक्त होगा और वह क्षण भारतवासियों के लिए  गर्व का क्षण होगा।

 

सम्बंधित खबरें


कोरोना से होगी जीत रखे सीएम नीतीश और पीएम नमो पर भरोसा

जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में बिहार में पहले दिन 301 केंद्रों पर 18 हजार 122 लोगों को कोरोना वैक्सीन के डोज दिए गए वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना से मरने वालों को याद कर भावुक हो गए और देश भर में 191181 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगे।

पटना आईजीआईएमएस में मुख्यमंत्री नीतीश की मौजूदगी में पहला टीका सफाईकर्मी राम बाबू को दिया गया और दूसरे नंबर पर एंबुलेंस चालक अमित कुमार को कोरोना टीके का डोज पड़ा। साथ ही टीकाकरण आरंभ होते ही कहीं तालियां बजी तो कहीं मुस्कान खिली…. यही जानिए कि आज के दिन उत्तर से दक्षिण तक हर्ष….. और यही माननीय की पूरब से पश्चिम तक लोग टीके लेते रहे सहर्ष। मंत्रालय के अनुसार 16755 लोग टीकाकरण अभियान में लगे थे।

बता दें कि टीका लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं हुई जबकि 12 राज्यों में कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया गया। कहीं भी किसी में गंभीर दुष्परिणाम देखने को नहीं मिले।

 

सम्बंधित खबरें


एक गाय के गोबर से बनी पेंट से किसान को होगी 30000 तक की आमदनी

केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए गाय के गोबर से दीवार रंगने वाला पेंट बनाने की योजना सफल हुई। यह पेंट 1 दिन बाद बाजार में आ जाएगा। फिलहाल इसकी पैकिंग 2 लीटर से 30 लीटर तक तैयार की गई है। इस पेंट की बिक्री खादी और ग्रामोद्योग आयोग की मदद से की जाएगी। इसका नाम खादी प्राकृतिक पेंट है। आयोग का दावा है कि इस प्राकृतिक उत्पाद से गोबर की गंध बिल्कुल नहीं रहेगी।

बता दें कि इस गोबर पेंट को जयपुर की इकाई कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। इस गोबर पेंट को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा भी प्रमाणित किया जा चुका है। यह गोबर पेंट नॉनटॉक्सिक है। आयोग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि गाय के गोबर से बनाया पेंट एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल एवं इको फ्रेंडली है। दीवाल पर पेंट करने के बाद यह मात्र 4 घंटे में सूख जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इसमें जरूरत के हिसाब से रंग भी मिलाया जा सकता है और मनभावन रंग तैयार किया जा सकता है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि सरकारी एजेंसियों द्वारा लगाए गए अनुमान के अनुसार किसानों एवं गौशालाओं के प्रति गाय के गोबर से 25 हजार  से ₹30 हजार तक की आमदनी अवश्य होगी।  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसको बाजार में बिकने हेतु लांच किया है।

 

सम्बंधित खबरें