All posts by Admin

भूपेन्द्र चौक पर मनीषी भूपेन्द्र की 117वीं जयन्ती का आगाज किया कुलपति प्रो.(डॉ.)अवध किशोर राय ने

समाजवादी धरती मधेपुरा के भूपेन्द्र नारायण मंडल चौक पर उनके चरित्र एवं विचारों की राह के राही विद्वान कुलपति डॉ.अवध किशोर राय द्वारा उनकी 117वीं जयन्ती समारोह का उद्घाटन प्रातः 9:00 उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर किया गया। डॉ.मधेपुरी सहित सबों ने पुष्पांजलि की।

VC Dr.A.K.Ray addressing people on the occasion of Bhupendra Jayanti at Bhupendra Chowk Madhepura.
VC Dr.A.K.Ray addressing people on the occasion of Bhupendra Jayanti at Bhupendra Chowk Madhepura.

समारोह की अध्यक्षता कर रहे तथा मनीषी भूपेन्द्र के अत्यंत करीबी रह चुके समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कुलपति डॉ.राय का स्वागत करते हुए यही कहा कि कुलपति सौ फ़ीसदी शिक्षाविद हैं और हमेशा इसी जुगत में लगे रहते हैं कि कैसे छात्र से भरे क्लास में शिक्षक पढ़ाते हुए दिखे… और बेपटरी हो रही शिक्षण संस्थाएं पटरी पर लौट आए। अंत में डॉ.मधेपुरी ने अंगवस्त्रम व पुष्प बुके आदि से कुलपति महोदय का बच्चों की तालियों के बीच स्वागत किया।

Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri addressing people on the occasion of Bhupendra Jayanti at Bhupendra Chowk.
Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri addressing people on the occasion of Bhupendra Jayanti at Bhupendra Chowk.

कुलपति डॉ.राय ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि सत्य के प्रति उनकी निष्ठा अद्भुत थी। हम सभी इस समाजवादी चिंतक के आदर्शों पर चलकर समाज को शक्ति प्रदान करें। आप सभी उनके नाम वाले विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में सहयोग करते रहें। उन्होंने साढ़े दस बजे से विश्वविद्यालय में वृहत आयोजन में शिरकत करने हेतु सबों को आमंत्रित भी किया। इस मौके पर शांति आदर्श, अधिक लाल मध्य विद्यालय, ज्ञानदीप निकेतन, रेडियंट पब्लिक स्कूल आदि स्कूली बच्चों की सहभागिता को लेकर विद्यालय प्रधान को कुलपति डॉ.राय द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर सृजन दर्पण के रंगकर्मी विकास कुमार की पूरी टीम को कुलपति डॉ.राय, डॉ.मधेपुरी एवं पूर्व कुलसचिव सचिंद्र महतो, डॉ.अरुण कुमार, डॉ.विनय चौधरी आदि ने सम्मानित किया। गायक सुरेश को सराहा गया। संजय मुखिया, महेंद्र साह एवं मनोज कुमार को कंबल देते हुए कुलपति ने उनकी सेवा व समर्पण की सराहना की। अंत में आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर आयोजन समाप्ति की घोषणा की।

सम्बंधित खबरें


निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन द्वारा तैयार सर्वे के अनुसार 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ 6 से 6.5% रहने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष 2019-20 में ग्रोथ रेट का अनुमान 7% से घटाकर 5% किया गया है। यह 11 साल में सबसे कम होगी।

गौरतलब है कि इस बार आर्थिक सर्वे हल्के बैंगनी (लैवेंडर) रंग में छपा, जैसा कि 100 रुपए के नए नोट का रंग होता है। इस बार सर्वे का थीम है – ‘बाजार सक्षम बने, कारोबारी नीतियों को बढ़ावा मिले, अर्थव्यवस्था में भरोसा हो।’ सर्वे में कहा गया है कि ग्लोबल ग्रोथ में कमजोरी से भारत भी प्रभावित हो रहा है। फाइनेंशियल सेक्टर की दिक्कतों के चलते निवेश में कमी की वजह से भी चालू वित्त वर्ष में ग्रोथ घटी। लेकिन, जितनी गिरावट आनी थी आ चुकी है। अगले वित्त वर्ष से ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। सर्वे में यह भी कहा गया कि प्याज जैसी कमोडिटी की कीमतों में स्थिरता लाने के लिए सरकार के उपाय प्रभावी साबित होते नहीं लग रहे।

सर्वे में कहा गया है कि 2011-12 से 2017-18 के दौरान ग्रामीण और शहरी इलाकों में रोजगार के 2.62 करोड़ मौके बढ़े। इस दौरान महिलाओं के रोजगार में 8% इजाफा हुआ। अगले एक दशक में हर साल 55 लाख से 60 लाख रोजगार देने की जरूरत है। श्रम सुधारों, वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना भी जरूरी है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फार्म सेक्टर की प्रमुख चुनौतियों से निपटना जरूरी है। सर्वे में कहा गया है कि 2025 तक देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक बनाने का अहम तरीका है – नैतिकता को ध्यान में रखकर पैसे कमाना।

ध्यातव्य है कि आर्थिक सर्वेक्षण हमें यह बताता है कि बीते साल में आर्थिक मोर्चे पर देश का क्‍या हाल रहा। इसके जरिए मुख्य आर्थिक सलाहकार सरकार को सुझाव भी देते हैं, ताकि इकोनॉमी के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। पिछले साल 5 जुलाई को बजट आया था। आर्थिक सर्वे 4 जुलाई को पेश किया गया था। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की टीम ने कड़ी मेहनत कर इस बार सिर्फ 6 महीने में आर्थिक सर्वेक्षण तैयार किया।

चलते-चलते बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आम बजट पेश करेंगी। बजट में आर्थिक सर्वेक्षण के तथ्यों को ध्यान में रखा जाता है। लेकिन, यह जरूरी नहीं कि बजट में आर्थिक सर्वेक्षण का असर दिखे। आज से बजट सत्र भी शुरू हो गया है। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा।

सम्बंधित खबरें


बापू की पुण्यतिथि पर समाहरणालय व विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालयों में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि पर समाहरणालय परिसर के गांधी पार्क में निवर्तमान डीएम मो.सोहैल द्वारा स्थापित बापू की प्रतिमा पर सर्वप्रथम युवा जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने माल्यार्पण किया… तत्पश्चात समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, जिप की अध्यक्षा मंजू देवी सहित तमाम अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि व समाहरणालय  कर्मीगण माल्यार्पण व पुष्पांजलि में सम्मिलित हुए।

बता दें कि सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आदि धर्म के स्थापित गीतों एवं देश की एकता एवं अखंडता के बाबत धर्मोपदेशों व विचारों को रखने के बाद सायरन बजाकर 2 मिनट का मौन रखा गया। मौन धारण की समाप्ति के बाद सभी उपस्थित लोगों को डीएम नवदीप शुक्ला के द्वारा कुष्ठ रोग के संबंध में संकल्प कराने के दरमियान विस्तार से जानकारियां दी गई। उन्होंने कहा कि बापू कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह एवं सेवा भाव रखते थे इसलिए उनकी पुण्यतिथि के दिन को “कुष्ठ दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

मौके पर अपर समाहर्ता शिवकुमार शैव, एडीएम उपेंद्र कुमार, एसडीएम वृंदा लाल, एसडीपीओ वसी अहमद, इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौधरी, थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, जदयू जिला अध्यक्ष प्रो.विजेंद्र यादव, प्रमोद प्रभाकर, मो.शौकत अली आदि मौजूद थे।

उधर बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बापू की पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ.अवध किशोर राय, प्रति कुलपति डॉ.फारुख अली, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी सहित सभी पदाधिकारियों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि के दो शब्द व्यक्त किए। बापू की पुण्यतिथि पर कुष्ठ के बाबत संकल्प को दोहराया गया। स्थानीय महाविद्यालयों में बापू की पुण्यतिथि मनाई गई। दिनभर लोग सरस्वती पूजनोत्सव के प्रसाद का और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने वाले बापू के विचारों का स्वाद लेते रहे।

 

सम्बंधित खबरें


राज्य स्तरीय सब्जी-खेती के लिए पुरस्कृत तीन किसानों को आत्मा निदेशक राजन वालन ने किया सम्मानित

सूबे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की रहनुमाई में पटना के ज्ञान भवन में 17-18-19 जनवरी को राज्य स्तरीय “तरकारी महोत्सव” आयोजित करने का निर्देश दिया गया था जिसमें मधेपुरा जिले की तीन किसानों- आशा देवी, गुलाब महतो एवं शिव शंकर मेहता को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होकर जिले में वापसी के बाद आत्मा कार्यालय में उन तीनों किसानों के लिए निदेशक राजन वालन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर आत्मा के परियोजना निदेशक राजन वालन ने कहा कि कोसी प्रमंडल से मात्र मधेपुरा जिले के इन तीनों किसानों को यह सम्मान राज्य स्तर पर मिल सका है। उन्होंने कहा कि मधेपुरा जिले के किसानों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि ही नहीं बल्कि दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना है।

बता दें कि जिले के प्रखंड शंकरपुर के बेहरारी कोल्हुआ निवासी महिला किसान श्रीमती आशा देवी (पति- देवनंदन मंडल) को गाजर की बेहतर खेती के लिए, इसी प्रखंड के निवासी व पैक्स अध्यक्ष शिव शंकर मेहता को लौकी की बेहतर खेती के लिए तथा मुरलीगंज प्रखंड के नाढ़ी पंचायत के बंधा गांव निवासी किसान गुलाब महतो को अदरक की बेहतर खेती के लिए राज्य स्तरीय तरकारी महोत्सव में कृषि मंत्री एवं सचिव डॉ.एन सरवण के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

चलते-चलते यह भी बता दें कि जहाँ मधेपुरा प्रखंड के राजपुर गाँव निवासी जैविक खेती करने वाले राष्ट्रपति भवन में पुरस्कृत किसान प्रो.शंभू शरण भारतीय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसान आत्मनिर्भर होंगे वहीं राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के करीबी रहे मधेपुरा के समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि ऐसे प्रगतिशील किसानों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए।

सम्बंधित खबरें


दुनिया की सबसे खुशहाल देश फिनलैंड की सर्वाधिक युवा प्रधानमंत्री बनी सना मारिन

फिनलैंड की….. और दुनिया की भी सबसे युवा प्रधानमंत्री मात्र एक महीने के आसपास बनी सना मारिन। पीएम का शपथ लेते ही फिनलैंड में बदलाव की बयार बहने लगी। फिनलैंड की पीएम ने हफ्ते में 4 दिन काम का प्रस्ताव रखा। तुर्रा तो यह है कि प्रतिदिन की कार्यावधि को पीएम ने रोज 8 घंटे की जगह 6 घंटे करके क्रांतिकारी बदलाव लाया है। फिनलैंड के लोगों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।

बता दें कि फिनलैंड की प्रधानमंत्री मारिन का मानना है कि किसी भी इंसान को 1 हफ्ते में सिर्फ 24 घंटे काम करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा समय परिवार को देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार मजबूत होगा और उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। स्वीडन का उदाहरण देते हुए पीएम मारिन ने कहा कि-

स्वीडन में 2015 में हफ्ते में 6 घंटे काम करने के फैसले से ऐसी क्रांतिकारी बदलाव आई कि वहां न केवल उत्पादकता बढ़ी बल्कि अमीरी और खुशहाली के पैमाने में भी उछाल आई।

चलते-चलते यह भी बता दें कि फिनलैंड की पिछली सरकार में सना मारिन परिवहन मंत्री थी। उन दिनों भी 2019 में मारिन ने सरकार के समक्ष हफ्ते में चार दिन और प्रतिदिन 6 घंटे काम का प्रस्ताव रखा था… जिसे प्रधानमंत्री बनने के बाद सना मारिन मंत्रिमंडल द्वारा ही लागू किया गया।

सम्बंधित खबरें


हिन्दू शादी केरल की एक मस्जिद में हुई संपन्न और बनी मिसाल

एक तरफ बिहार में 19 जनवरी को बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली मिशन को वैश्विक आंदोलन बनाने हेतु 18000 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर मिसाल कायम की जा रही थी वहीं दूसरी तरफ उसी दिन उसी समय (11:30 से 12 बजे के बीच) केरल की एक मस्जिद में हिन्दू शादी संपन्न हुई और बनी मिसाल। मस्जिद में अजान की जगह गूंज रही थी हिन्दू लड़की की शादी की शहनाई।

बता दें कि चेरुवल्ली मुस्लिम जमात मस्जिद परिसर में शरतशशि और अंजू की हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी का जिम्मा उठाया था मुस्लिम जमात समिति ने। समिति के सचिव नजीमुद्दीन ने मीडिया को यह जानकारी दी-

“22 वर्षीय दुल्हन अंजू के पिता अशोकन का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था… परिवार इतना सक्षम नहीं था कि वह शादी का खर्च उठा सकता। समिति ने 10 तोला सोना तथा दो लाख रुपये के उपहार देने हेतु प्रस्ताव पारित किया था और एक हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की थी।”

चलते-चलते यह भी बता दें कि शरत-अंजू की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर सर्वाधिक वायरल हुआ। शादी के कार्ड में जमात समिति ने यह अंकित करवा दिया था कि वह परिवार के अनुरोध पर मस्जिद पर हिन्दू शादी का आयोजन कर रहा है तथा इस अवसर पर सभी समुदाय के लोगों को विवाहोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया था। धार्मिक भाईचारे की अद्वितीय मिसाल।

सम्बंधित खबरें


आज भारत अपना 71वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है और डॉ.मधेपुरी मधेपुरा के गणतंत्र दिवस मनाने में मशगूल

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में भारतीय संविधान सभा द्वारा तैयार किया गया भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हमें इस बात का गौरव है कि इस धरती का एक सपूत चतरा के कमलेश्वरी प्रसाद यादव भी संविधान सभा के सदस्य रहे हैं।

समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी भूपेन्द्र नारायण मंडल के नाम वाले भूपेन्द्र चौक पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित लोगों से कहा कि भारत का संविधान ही भारत के सभी जातियों, धर्मों एवं वर्गों के लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है तथा उसकी सुरक्षा में खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी यानि भारतीय गणतंत्र दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय त्यौहार है जिसके माध्यम से भारत की विविधता में एकता की झलक दिखती रही है।

Dr.Madhepuri and Director Uddalak Ghosh with kids.
Dr.Madhepuri and Director Uddalak Ghosh with kids.

इस अवसर पर डॉ.मधेपुरी ने स्कूली बच्चों, उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बुद्धिजीवियों एवं संविधान निर्माताओं की चर्चाएं की तथा शहीदों को नमन किया। फिर सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल के निदेशक उद्दालक घोष के अनुरोध पर स्कूली बच्चों के बीच भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के साथ बिताए क्षणों की चर्चा करते हुए डॉ.मधेपुरी ने बच्चों को अपनी “आजादी” कविता सुनाई।

चलते-चलते बता दें कि जहाँ जिला की ओर से डीएम नवदीप शुक्ला ने गणतंत्र दिवस पर बीएन मंडल स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया वहीं बीएन मंडल विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति डॉ.फारुख अली ने तिरंगे को सलामी दी। डॉ.मधेपुरी टीपी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय सहित किरण पब्लिक स्कूल, यूके इंटरनेशनल, ज्ञानदीप निकेतन एवं तुलसी पब्लिक स्कूल सहित नेहरू युवा केंद्र आदि कई संस्थानों में अपनी उपस्थिति दी और बच्चों को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जानकारी।

 

सम्बंधित खबरें


19वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी में मिला मधेपुरा को तीसरा स्थान

तीन दिवसीय 19वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मधेपुरा जिले की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जयकांत यादव एवं मधेपुरा कबड्डी की लाइफलाइन कहे जाने वाले सचिव अरुण कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में मधेपुरा की बालिका टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह स्थान प्राप्त किया है।

आगे जिला कबड्डी के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि टीम कप्तान सुनीति कुमारी हाल ही में खेलो इंडिया में गुवाहाटी जाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लौटी और तुरंत बाद मुजफ्फरपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबन किशनपुर कुढ़नी में आयोजित तीन दिवसीय 19वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में कप्तानी की जवाबदेही का निर्वहन करती हुई टीम को तीसरा स्थान दिलाई। सचिव श्री कुमार ने बताया कि कप्तान सुनीति के साथ-साथ रेजी, सोनी, आशा….. पल्लवी, नूतन, मौसम… पूजा, नीशू, अंजू, सहित शुभी व चंद्रिका ने बेहतर खेल प्रदर्शन किया।

चलते-चलते यह भी बता दें कि इस प्रतियोगिता में पटना की टीम ने प्रथम एवं बेगूसराय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्होंने इस जीत को जिले के लिए गौरव की बात कही वे हैं- समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक सह निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार, बीआर ऑक्सफोर्ड के निदेशक मानव कुमार सिंह, हॉली क्रॉस की प्राचार्या डॉ.वंदना कुमारी, माया विद्या निकेतन की प्राचार्या चंद्रिका यादव, टीपीएस के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र, एवं खेल शिक्षिका सविता कुमारी आदि। सबों ने जमकर खिलाड़ियों को बधाई दी।

 

सम्बंधित खबरें


पहले था 15 साल बुरा हाल, हमारा नारा 15 साल बेमिसाल: आरसीपी

23 जनवरी 2020 को राजगीर कन्वेंशन सेन्टर में जदयू के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शानदार समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह के साथ-साथ सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल, विधानपार्षद प्रो. रामवचन राय, ललन सर्राफ, प्रो. रणवीर नंदन, प्रो. युनूस हकीम, परमहंस कुमार, प्रगति मेहता, रामगुलाम राम, विद्यानंद विकल तथा कन्हैया सिंह प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए। जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में चल रहे इस शिविर में राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह, डॉ. सुहेली मेहता, कामाख्या नारायण सिंह, विपिन कुमार यादव, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, नेत्री डॉ. रंजू गीता, डॉ. भारती मेहता, अंजुम आरा, श्वेता विश्वास समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
समापन सत्र में शिविर में शामिल हुए पार्टी के 423 मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर अर्जित अनुभव को वे बिहार के सभी 243 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो सामाजिक क्रांति हुई है, उसे नीचे तक पहुँचाना है। आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने समाज के सभी उपेक्षित तबकों को मुख्य धारा में लाने का काम किया है।
आरसीपी सिंह ने कहा कि आज बिहार देश और दुनिया के सामने इस बात का उदाहरण बनकर सामने आया है कि कैसे कोई नेतृत्वकर्ता अपने विजन और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत इतने बड़े प्रदेश का कायाकल्प कर सकता है। उन्होंने कहा कि पहले था 15 साल बुरा हाल और हमारा नारा है 15 साल बेमिसाल। आगे उन्होंने पूरे विश्वास से कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 2020 का चुनाव अब तक के सबसे बड़े फासले से जीतेगा।
वरिष्ठ नेता मंगनीलाल मंडल ने अतिपिछड़ा सशक्तिकरण विषय पर बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार से पहले के नेताओं ने केवल सामाजिक न्याय का ढोल पीटा। वास्तव में अतिपिछड़ा समाज के लिए किसी ने किया तो वे नीतीश कुमार हैं। अतिपिछड़ा समाज को आरक्षण देकर उन्होंने उन्हें बिहार के सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक परिवर्तन का हिस्सा बनाया। वास्तव में अतिपिछड़ों के एकमात्र नेता नीतीश कुमार हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौती थी। 2005 से पहले 118 नरंसहारों वाले बिहार में सुशासन कायम करना और वो भी विभिन्न सामाजिक तबकों में तनाव पैदा किए बिना, यह केवल नीतीश कुमार ही कर सकते थे। नीतीश कुमार ने अपने शासन से बिहार में न्याय के साथ विकास को सच्चे अर्थों में परिभाषित करके दिखाया।

सम्बंधित खबरें


नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ संपन्न

शहीद चुल्हाय मार्ग पर अवस्थित शहर के बी.पी.मंडल नगर भवन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 124वें जन्मदिन पर नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 2019-20 का उद्घाटन समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने किया।

प्रांगण रंग मंच द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का श्रीगणेश डॉ.मधेपुरी, एनवाईके के जिला समन्वयक अजय कुमार गुप्ता, प्रांगण रंगमंच को जीवंत रखने वाले सुनीत साना, अध्यक्ष डॉ.संजय परमार सहित संगीत शिक्षिका शशि प्रभा एवं नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिले के कोने-कोने से आए विभिन्न विधाओं के कलाकारों को अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने हेतु मंच प्रदान किया गया। रोशनी एवं ध्वनि विस्तारक बेहतरीन यंत्रों की व्यवस्था के अतिरिक्त नाश्ता-पानी की व्यवस्था हेतु भी नेहरू युवा केन्द्र की ओर से विपुल भारती की पूरी टीम तैयार रही।

सुगम संगीत, समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, लोकगाथा एवं अन्य कई विधाओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छह घंटे से अधिक देर तक अनवरत चले कार्यक्रमों में आशीष कुमार सत्यार्थी का मंच संचालन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता रहा।

Participant Divya Bharti receiving prize & momento from Chief Guest Dr.Madhepuri and others for her outstanding performance.
Participant Divya Bharti receiving prize & momento from Chief Guest Dr.Madhepuri and others for her outstanding performance.

आरंभ में डॉ.मधेपुरी सहित सभी अतिथियों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की भूमिका पर चर्चा की। डॉ.मधेपुरी ने बच्चों को अपनी “आजादी” कविता सुनाई तथा दिव्या भारती के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

सम्बंधित खबरें