All posts by Admin

किस तरह बीत रहे हैं – मतदान और मतगणना के बीच के साठ घंटे…….!!

विधान सभा चुनाव 2015 के प्रचार के 15 दिन देखते ही देखते बीत गये और ऐसा लगा जैसे पलक झपकते आ गया मतदान का दिन, 5 नवम्बर | अब मतदान और मतगणना (8 नवम्बर) के बीच के लगभग 60 घंटे का समय तो 15 दिनों से भी अधिक लम्बा लगने लगा है | सभी जानते हैं कि सुख के दिन तो चुटकी बजाते ही बीत जाते हैं लेकिन संकट की रात तो पहाड़ जैसा लगता है | काटे नहीं कटता है | ना जल्दी सवेरा होता है और ना तेजी से अँधेरा भागता है |

नामांकन का दिन ! सबके लिए खुशियों का दिन होता है | सभी प्रत्याशी और उनके साथी साफ़-सफ़ेद कलपदार कुरते-पैजामे में | लम्बी-लम्बी कतारों में अपने सहयोगियों के साथ | गले में लाल-पीले विजय का माला डाले | आगे-पीछे गाड़ियों की कतार …….!

परन्तु मतदान के बाद चेहरे पर हवा-हवाई | बढ़ी हुई दाढ़ी | मोचड़ा हुआ कुरता-पायजामा | कुछ तो अकेले, कुछ दो-चार समर्थकों से घिरे हुए | केवल वे जिन्हें टी.वी. चैनलों के अधिकांश एग्जिट पोलों में जीतने की उम्मीद जताई जाती है वही केवल फ्रेश नजर आते हैं | जिनके लिए एक या दो एग्जिट पोलों में ही बढ़त की बात कही जाती है वो कुलदेवी या कुलदेवताओं को मन ही मन चढ़ावा चढाने की शपथ खाते हैं | हर राउंड में ना सही दो-चार राउंड में भी आगे होने के लिए भगवान् से मनाते हैं |

एक ओर तो कुछ बड़े नाम वाले नेता जीत-हार के बाबत बड़ी-बड़ी बातें कह जाते हैं | सुनिये, वे अपने समर्थकों से क्या कहते हैं- बेफिक्र होकर 8 नवम्बर तक करें इंतजार- जीतेगा बिहार ! आएगा बहार !!…. बनेगी अपनी सरकार !!!

वहीं दूसरी ओर दीपावली को लेकर सजने लगा है बाजार ! जो जीतेंगे, होंगे उनके घर धनतेरस का उपहार ! हो चुनाव या दीवाली का त्योहार- आधी आबादी अब पुरुषों को देगी पछाड़ ! इ.वी.एम. मशीन की सुरक्षा के लिए चौकन्ना है चारो तरफ पहरेदार ! बज्रगृह केंद्र पर खड़े हैं विधानसभा वार ! पूरा सील किया गया है प्रवेश द्वार !

और अंत में जिले के चारों विधानसभाओं के कुल 60 प्रत्याशियों की किस्मत हो गयी है इ.वी.एम. में कैद और सील हो गया है वज्रगृह सहित सभी द्वार | नवम्बर 8 के 12 बजे बाद ही सभी जान पायेंगे कि कौन हुए उनके जनप्रतिनिधि और कौन होंगे भाग्यवान वे चार ……|

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा एस.पी. आशीष की माँ मुद्रिका देवी नहीं रहीं

अगले क्षण क्या होगा कोई नहीं जानता | कोई सोचा नहीं होगा कि अपने आई.पी.एस. बेटे आशीष की शादी कराये बिना और बहु को शुभाशीष दिए बिना ही माँ मुद्रिका अचानक आँखें बन्द कर लेगी…. और किसे पता होगा कि 5 नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग किये बिना ही वह माँ अपने बच्चों को छोड़कर दुनिया को अलविदा कह देगी….. जो जहाँ सुना चल दिया मधेपुरा एस.पी. निवास की ओर | ताँता लगा रहा श्रधांजलि देने वालों की |

श्रधांजलि देने के क्रम में शहर के अतिसंवेदनशील समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने अपने हिस्से की संवेदना व्यक्त करते हुए एस.पी.आशीष कुमार से संवाददाता देवेन्द्र कुमार एवं स्थानीय डॉ.परवेज अख्तर की उपस्थिति में बस यही कहा-

आम लोगों पर जब आपदा या विपदा आती है तो आप जैसे पदाधिकारी उन पीड़ितों को सांत्वना देते हैं, परन्तु आज आपको ही इस चीज की जरुरत हो गई है | मैं आपसे यही कहूँगा- माँ माँ होती है | माँ का कोई विकल्प नहीं होता है | इसकी भरपाई कभी नहीं और कोई नहीं कर सकता | यूँ माँ को परिभाषित नहीं किया जा सकता है फिर भी किसी ने इतना ही कह पाया है – “ God can’t be everywhere, so he created Mother.”

अन्त में डॉ.मधेपुरी ने शायर डॉ.शमशाद की दो पंक्तियाँ एस.पी.आशीष को कह सुनाया-

पीकर कौन आया है यहाँ आबेहयात !
बनी है ये दुनिया एक रोज जाने के लिए !!

सम्बंधित खबरें


मतदाता जागरूकता के लिए ‘हिन्दुस्तान’ ने निकाला ‘केंडल मार्च’

पाँचवें और अंतिम चरण में मिथिलांचल, कोसी अंचल और सीमांचल के कुल 57 विधान सभाओं के लिए 5 नवम्बर को प्रातः 7 से शाम 5 तक मतदान करेंगे मतदातागण |

अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी-शायना नेहवाल…. द्वारा प्रचार तो दूसरी तरफ एवरेस्ट विजेता पदमश्री संतोष यादव…. मतदाता जागरूकता के लिए गाँव-गाँव जाती रही है | तभी तो आज पुरुषों से अधिक जागरूक होकर महिलाएँ मतदान में भाग लेने लगी हैं |

Celebrities spreading awareness for 100% voting in 5th Phase Poll.
Celebrities spreading awareness for 100% voting in 5th Phase Poll.

उसी कड़ी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अंतिम दौर में स्थानीय हिन्दुस्तान दैनिक समाचार की ओर से ‘केंडल मार्च’ का आयोजन तब किया गया जब मंगलवार की शाम में चुनावी शोर थम गया | हिन्दुस्तान के बैनर तले कर्पूरी चौक से सुभाष चौक तक समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी, डॉ. शांति यादव, आई.एम.ए. के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार मंडल एवं डॉ.मिथिलेश कुमार, सीनेट सदस्य डॉ. नरेश कुमार, अधिवक्ता अजय सहाय वर्मा, डेंटल सर्जन डॉ.निशांत नीरव, समिधा ग्रुप के संदीप सहित प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा आदि अगणित सचेतन लोग मौजूद देखे गये |

हिन्दुस्तान व्यूरो चीफ अमिताभ, मनीष सहाय वर्मा, संवाददाता सुभाष सुमन, देवेन्द्र कुमार, संजय परमार, बंटी सिंह, विभाकर सिंह, दिलखुश, तूरबसु के साथ-साथ सुशील, कुंदन, राहुल-अनिल-पंकज, रविशंकर-कन्हैयाजी एवं ललन कुमार आदि इस लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए ‘हिन्दुस्तान केंडल मार्च’ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |

सम्बंधित खबरें


लालू ने अटल को ‘अच्छा’ कह ‘प्रणाम’ किया और ‘साम्प्रदायिक’ मोदी को कहा ‘घटिया’

महागठबंधन के नेता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी प्रो. चन्द्रशेखर के प्रचार के लिए स्थानीय शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय परिसर में 12.55 बजे अपराह्न में मंच पर आए और अपने 20 मिनट के भाषण में पाँच बार नरेन्द्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि आज तक ऐसा ‘घटिया’ प्रधानमंत्री नहीं देखा। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बहुत अच्छा कहते हुए उन्होंने मंच से ही प्रणाम निवेदित किया। अपने भाषण में मोदी को ‘साम्पदायिक’ कहने के साथ-साथ लालू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को एक बार फिर ‘नरभक्षी’ कहा और संघ प्रमुख मोहन भागवत की ‘धुनाई’ में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

उपस्थित युवाओं एवं मतदाताओं से लालू ने अपने खास अंदाज में (और आवाज मोटी कर) कहा कि नरेन्द्र मोदी के सामने कोई झूठ बोलने और ‘जुमला’ पढ़ने में टिक नहीं सकता। उन्होंने मोदी की नकल भी उतारी और लोगों से पूछा कि क्या विदेश से काला धन आया..? क्या एक-एक आदमी के खाते में पन्द्रह-पन्द्रह लाख रुपये आए..? लालू ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह सुनकर तो हम भी हिसाब करने लगे और जोड़ कर देखा तो परिवार में ‘एक करोड़ पचहत्तर लाख’ का हिस्सा पड़ा।

इसी तरह हँसाते हुए लालू ने लोगों से महागठबंधन को ‘हरपेट’ कर वोट देने की अपील की और विश्वास दिलाया कि ‘नरेन्दर’ मोदी को दिल्ली से भी भगा देंगे। और हाँ, लालू ने पूरे भाषण के दौरान दो बार कहा कि नीतीश महागठबंधन के नेता हैं और हमारे मुख्यमंत्री वही बनेंगे।

उधर मधेपुरा में डेरा डाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आलमनगर, बिहारीगंज, धमदाहा आदि विधान सभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कीं। वो अपने भाषणों में सरकार बनने पर महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने पर जोर देते हैं और याद दिलाते हैं कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर ‘शुरुआत’ हमने ही की थी। नीतीश कहते हैं कि मेरी घोषणाएं स्थायी होती हैं… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ‘हवा-हवाई’ नहीं।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव भी मधेपुरा सहित कोसी के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। वो अपनी सभाओं में कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में ‘अघोषित इमरजेंसी’ का माहौल पैदा कर दिया है। यही कारण है कि सम्पूर्ण देश के कवि, लेखक, इतिहासकार, वैज्ञानिक और कलाकार अपने-अपने सम्मान को वापस कर रहे हैं। शरद साम्प्रदायिक ताकतों को कमजोर करने तथा नीतीश कुमार के विकास के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील करते हैं।

कुल मिलाकर यही कि मोदी ने मधेपुरा में रैली कर वहाँ के माहौल पर जो असर डाला है उसे बेअसर करने में ये तीनों कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अब जनता क्या करती है, जनता जाने।

सम्बंधित खबरें


एवरेस्ट विजेता संतोष यादव वोटर जागरूकता के लिए मधेपुरा में

निर्वाचन आयोग द्वारा वोटरों को जागरूक करने के लिए हरियाणा की बेटी एवं बिहार की बहु पदमश्री संतोष यादव को ब्रांड एम्बेसेडर बनाकर बिहार भेजा गया है | आज समस्त भारत उसे बेटी मानकर भरपूर सम्मान दे रहा है | विश्व के किसी भी कोने में वह परिचय का मोहताज नहीं | यही कारण है कि वैसे पर्वतारोही व पर्यावरणविद संतोष यादव को चुनाव आयोग द्वारा आइकॉन बनाया गया है |

मधेपुरा जिला प्रशासन द्वारा संतोष यादव का कार्यक्रम बालम-गढ़िया मध्य विद्यालय परिसर में शत प्रतिशत मतदाता जागरूकता के निमित्त शुक्रवार को आयोजित किया गया था | इस अवसर पर उनसे मिलने एवं उनका स्वागत करने के लिए उनके पूर्व परिचित स्थानीय समाजसेवी व साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी कार्यक्रम की सफलता के लिए घंटो पूर्व से वहाँ सक्रिय देखे गये |

सभा स्थल पर आते ही उपस्थित ग्रामीण वोटरों, नर-नारियों एवं बालक-बालिकाओं के बीच जा-जाकर, गले से गला मिला-मिलाकर बिना किसी झिझक के नाच-नाचकर उन्होंने ऐसी समा बांध दी कि सारा माहौल ऊर्जावान हो गया | सभी चेहरे प्रकाशमान दिखने लगे | सभी आत्मविश्वास से भर गये | ऐसा लगने लगा जैसे इस धरती के वोटरों को प्यास बुझाने के लिए जिला पदाधिकारी मो. सोहैल ने प्रशासन की ओर से डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार, बी.डी.ओ. दिवाकर कुमार, सी.डी.पी.ओ. दर्शना कुमारी ( बिहारीगंज ) के साथ पुलिस के सुरक्षा बलों को सेलिब्रिटी संतोष यादव के इस वोटर जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग के लिए भेजा था |

पदमश्री संतोष यादव ने वोटरों को जागरूक करने के क्रम में अपने एवरेस्ट विजय की कहानी सुनाते हुए इस बात की चर्चा की कि एवरेस्ट की चढ़ाई ने उसे जीने का सलीका सिखा दिया तथा बिना किसी भय के कदमों को आगे बढानें का रास्ता दिखा दिया | उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आप भी बिना किसी भय एवं प्रलोभन के अपना वोट डालें और लोकतंत्र को मजबूत बनावें | लगे हाथ बालक-बालिकाओं से उन्होंने कहा कि वोट के दिन आप अपने लाचार-बीमार माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी को भी बूथ तक ले जाने में मदद करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भरपूर सहयोग ! सौ फीसदी वोट डालने से ही मजबूत बनेगा लोकतंत्र !

सभा के आरंभ में प्रशासन की ओर से डी.डी.सी. एवं अन्य पदाधिकारीगण द्वारा बुके देकर तथा डॉ. मधेपुरी द्वारा पुष्प-गुच्छ से साथ अपनी पुस्तक भेंटकर पदमश्री संतोष यादव का स्वागत किया गया | संतोष यादव को उसी दिन पटना से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली पहुचना अत्यावश्यक हो गया | इस कारण चंद मिनटों के लिए डॉ. मधेपुरी के ‘ वृन्दावन ’ निवास पर पारिवारिक सदस्यों से मिलकर , सिंहेश्वर में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें पटना होते हुए दिल्ली पहुचने में कोई व्यवधान नहीं हुआ जिसे वे देवाधिदेव महादेव की कृपा मानती हैं |

सम्बंधित खबरें


जिले के गम्हरिया प्रखंड में कबड्डी द्वारा मतदाता जागरूकता

मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड में मधेपुरा जिलापदाधिकारी मो.सोहैल के निदेशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कबड्डी के माध्यम से पारसमणि उच्चविद्यालय बभनी में आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार द्वारा किया गया | खिलाड़ियों से परिचय करने से लेकर पारितोषिक वितरण तक सचिव अरुण कुमार ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित ग्रामीण दर्शकों से अपील किया कि वे मतदान के दिन (5 नबम्बर) अपने एवं पड़ोसियों के घर के सभी वृद्धजनों को मतदान केंद्र तक ले जाने में सहयोग करेंगे ताकि मतदान प्रतिशत में इस चुनाव में काफी वृद्धि हो पाये|

Secretary Kabaddi Sangh meeting with Players .
Secretary Kabaddi Sangh Arun Kumar meeting with Players .

खेल के दरमियान निर्णायकों की भूमिका बखूबी निभाने वालों में प्रमुख रहे प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, हरिश्चन्द्र मंडल, आनन्द, रीतेश, रुपेश एवं मो.मोईन | सहयोग मिला प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सहित शिक्षकगण दिनेश कर्ण, रुपेश कुमार एवं अन्य का |

सचिव ने मधेपुरा अबतक को बताया कि बालक वर्ग के फाइनल में पारसमणि उच्च विद्यालय 36 अंक प्राप्त कर विजेता और 33 अंकों के साथ मध्य विद्यालय बभनी उपविजेता बना | बालिका वर्ग में 45 अंक प्राप्त कर पारसमणि उच्चविद्यालय बभनी जहाँ विजेता बना वहीं मध्य विद्यालय बभनी 44 अंक प्राप्त कर उपविजेता | अन्त में उपस्थित दर्शकों को यह कहते हुए कि वोट आपका हथियार है, अधिकार है | वोट करें | बिना किसी दवाब एवं प्रलोभन के वोट अवश्य करें !!

सम्बंधित खबरें


डी.एम. मो.सोहैल का निर्देश- वोटिंग के लिए 31 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंडों में कबड्डी करेगी मतदाताओं को जागरूक

मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करने के एक नहीं अनेक उपाय लगाये जा रहे हैं | मधेपुरा के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मो.सोहैल द्वारा एक नायाब तरीका का श्री गणेश किया गया है ( 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर ) तक जिले के सभी प्रखंडों में कबड्डी के खेल को आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करने का निदेश दिया गया है | मो.सोहैल ने खेल के संचालन के लिए जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार सहित सम्बन्धित प्रखंड के बी.डी.ओ. एवं बी.ई.ओ. तथा आवश्यकतानुसार अन्य पदाधिकारियों को भी यह दायित्व सौंपा है |

25 अक्टूबर को स्थानीय एस.एन.पी.एम.हाई स्कूल के मैदान में खेल में अभिरुचि रखनेवाले शिक्षक अविनाश कुमार, शिक्षिका मीरा कुमारी, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार, रामकृष्ण यादव आदि की सक्रिय सहभागिता देखी गई |

Secretary Arun Kumar introducing Players to Chief Guest Dr.Bhupendra Madhepuri .
Secretary Arun Kumar introducing Players to Chief Guest Dr.Bhupendra Madhepuri .

आरम्भ में एस.एन.पी.एम.हाई स्कूल के खेल मैदान में मुख्यरूप से समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी की उपस्थिति में जिला नजारत उप समाहर्ता मुकेश कुमार द्वारा नारियल फोड़कर खेल का श्री गणेश किया गया और अद्यक्ष के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिवाकर कुमार मौजूद थे | डॉ.मधेपुरी खेल के अन्त तक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे तथा यही कहते रहे कि कीर्तिमान स्थापित करनेवाले खिलाड़ियों को सरकार भी खेलनीति के तहत नौकरियां देकर प्रोत्साहित करेंगी |

बालिकाओं की चार टीमें जो मलिया, जीबछपुर, भर्राही एवं राजपुर मध्य विद्यालयों से आई तथा बालकों की चार टीमें जो मलिया, मधुवन, राजपुर एवं भर्राही मध्य विद्यालयों से आई- इन टीमों में से एक नहीं अनेक बार नेशनल खेलने वाले खिलाड़ी मौजूद देखे गये | खेल का परिणाम यही हुआ कि मध्य विद्यालय भर्राही की खेल शिक्षिका मीरा कुमारी के कुशल नेतृत्व में लड़के-लड़कियों की दोनों टीमें बाजी मार गई | द्वितीय स्थान पर रही मध्य विद्यालय मलिया की बालिका टीम एवं बालक वर्ग में मध्य विद्यालय मधुवन द्वितीय स्थान पर रहे |

Kabaddi Players in their best Performances .
Kabaddi Players of Boys Group with their best Performances .

जिले के सभी प्रखंडों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी खेल कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है | एक भी मतदाता बूथ तक जाने से पहले अकारण कहीं रुक नहीं जाय इसके लिए उन्हें खेल-खेल कर जागरूक किया जा रहा है |

अनेकों बार नेशनल खेलने वाले कबड्डी खिलाड़ी संजीव कुमार, खुशबू एवं लूसी ने मधेपुरा अबतक को बताया कि चुनाव के दिन सभी मतदाता बूथ तक चलकर जायेंगे और वोट डालेंगे क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार उनका अपना वोट है | आप भी वोट करें ! वोट जरूर करें !!

सम्बंधित खबरें


जानिये मधेपुरा जिले के चार विधानसभाओं के साठ उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह

निर्वाची पदाधिकारी सह मधेपुरा एस.डी.एम.संजय कुमार निराला ने मधेपुरा अबतक को बताया कि विधानसभा चुनाव क्षेत्र- 73 के चुनावी मैदान में कुल 18 प्रत्याशी रह गये हैं तथा एक इ.वी.एम. में 16 बटन ही होते हैं | अत: मधेपुरा विधानसभा के 272 मतदान केन्द्रों के हर एक बूथ पर दो-दो इ.वी.एम.मशीन लगाये जायेंगे | उन्होंने यह भी कहा कि एक मशीन में 16 उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिन्ह होंगे तथा दूसरे में NOTA (यानी None of the Above) सहित दो उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिन्ह रहेंगे | जिन मतदाताओं को एक भी प्रत्याशी को नहीं चुनने की इच्छा हो तो वे NOTA का बटन दबायेंगे |

पुन: श्री निराला ने बताया कि मधेपुरा विधानसभा के सभी 272 बूथों पर VVPat (Voter Verified Paper audit trail) Machine लगाये जायेंगे ताकि मतदाता अपने दिए गये मत की संपुष्टि भी कर लें कि उनका मत चाहने वाले उम्मीदवार को मिल गया |

बहरहाल, मधेपुरा अबतक को मतदाताओं से प्राप्त जानकारियों के अनुसार यह कहा जा सकता है कि कोसी के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन, जन अधिकार पार्टी एवं एन.डी.ए. के बीच ही त्रिकोणात्मक संघर्ष होने की उम्मीद है | विशेष यह कि अब तो जिले के चारो विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन को चुनौती दिए जाने की संभावना को लेकर जहाँ-तहाँ गांवों में जन अधिकार पार्टी की चर्चा भी आरम्भ हो गई है |

तभी तो बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र- 71 के ग्रामीण मतदाताओं के बीच जन अधिकार पार्टी के युवा उम्मीदवार श्वेतकमल फिलहाल हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की तरह अपने चुनाव चिन्ह हॉकी स्टिक व बॉल के साथ तेजी से आगे बढ़ने की चर्चा में आने लगे हैं |

वहीं सिंहेश्वर सुरक्षित क्षेत्र (256 बूथ)के निर्वाची पदाधिकारी रवि शंकर शर्मा, बिहारीगंज क्षेत्र (255 बूथ)के निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं आलमनगर क्षेत्र (279 बूथ)के निर्वाची पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए गये हैं – जो निम्न प्रकार हैं :-

मधेपुरा विधानसभा

कुल – 18 प्रत्याशी

नाम – दल – चुनाव चिन्ह

1. प्रो. चंद्रशेखर – राजद – लालटेन

2. कपिलदेव पासवान – बीएसपी – हाथी

3. गणेश मानव – सीपीआई(एम)- हथौड़ा, हंसिया और सितारा

4.विजय कुमार विमल – भाजपा – कमल

5. अशोक कुमार – जनअधिकार पार्टी – हॉकी और बॉल

6.ओमप्रकाश भारती- मानववादी जनता पार्टी – मोतियों का हार

7. कमल कुमार – सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी – आदमी व पाल युक्त नौका

8. कामेश्वर यादव – भारतीय जनक्रांति दल(डेमो.)- मोमबत्ती

9. मु.ताहिर- नेशनल रोड मेप पार्टी ऑफ इंडिया – गैस का चूल्हा

10.दिनेश यादव उर्फ फौजी – गरीब जनता दल(सेकुलर) – ऑटो रिक्शा

11. मनीष कुमार -बहुजन मुक्ति पार्टी – फ्राक

12.बिजेंद्र यादव – जनता दल राष्ट्रवादी – डोली

13. विनोद कुमार – हिंद कांग्रेस पार्टी- प्रेशर कूकर

14. अलाउद्दीन – निर्दलीय -कांच का गिलास

15.मु. अली – निर्दलीय – एअरकंडीशनर

16. ज्योति मंडल – निर्दलीय – कप और प्लेट

17. विशाल कुमार – निर्दलीय – अलमीरा

18.सुरेश प्रसाद यादव- निर्दलीय- फूलगोभी

सिंहेश्वर विधानसभा – सुरक्षित

कुल – 12 प्रत्याशी

नाम – दल – चुनाव चिन्ह

1. मंजू देवी – हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा – टेलीफोन

2. इंदो देवी – बहुजन समाज पार्टी – हाथी

3. रमेश ऋषिदेव- जदयू – तीर

4. राजकिशोर सरदार – सीपीआई (एम) – हथौड़ा, हसिया और सितारा

5. अमित कुमार भारती – जनअधिकार पार्टी – हॉकी और बॉल

6. उपेंद्र राम – गरीब जनता दल सेकुलर – ऑटो रिक्शा

7.: दिनेश ऋषिदेव- नेशनल रोड मेप पार्टी ऑफ इंडिया – गैस का चूल्हा

8. ललन पासवान – जनता दल राष्ट्रवादी- डोली

9. संजय पासवान – भारतीय जनक्रांति दल -मोमबत्ती

10. आगमलाल ऋषिदेव – निर्दलीय – अलमीरा

11. अच्छेलाल शर्मा – निर्दलीय – बाल्टी

12. जगदेव राम – निर्दलीय- एअर कंडीशनर

बिहारीगंज विधानसभा

कुल – 15

नाम – दल – चुनाव चिन्ह

1. नवीन कुमार मेहता – भारत विकास मोर्चा – कप और प्लेट

2. कौशल कुमार – भारतीय जनक्रांति दल (डेमो.)- मोमबत्ती

3. निरंजन कुमार मेहता – जदयू – तीर

4. कमलेश मेहता – निर्दलीय- ऑटो रिक्शा

5. प्रतिभा कुमारी – बसपा – हाथी

6. रविंद्र चरण यादव – भाजपा – कमल

7. ब्रह्माचारी विष्णु प्रभाकर – निर्दलीय- मोतियों का हार

6. अभय चंद्र झा – शिवसेना – अलमीरा

9. मनोज कुमार यादव – निर्दलीय – सिलाई मशीन

10. मिथिलेश कुमार मेहता – जेएमएम – एयरकंडीशनर

11. निखिल कुमार झा – भाकपा – हंसिया एवं गेहूं की बाली

12. श्वेत कमल – जन अधिकार पार्टी – हॉकी और बॉल

13. बेबी देवी – निर्दलीय – गुब्बारा

14. ख्वाजा गुलाम हुसैन – निर्दलीय – बांसुरी

15. शांति देवी – निर्दलीय – चूड़ियां

आलमनगर विधानसभा

कुल – 15

नाम – दल – चुनाव चिन्ह

1. गोपाल कुमार – निर्दलीय – अलमीरा

2. नरेंद्र नारायण यादव – जदयू – तीर

3. संदीप कुमार – जनता दल राष्ट्रवादी – डोली

4. चंदन सिंह – लोजपा – बंगला

5. प्रशांत कुमार सिन्हा – निर्दलीय – चूड़ियां

6. श्यामदेव पासवान – निर्दलीय – एयरकंडीशनर

7. रचना कुमारी – बहुजन मुक्ति पार्टी – चारपाई

8. बनारसी मंडल – निर्दलीय – गुब्बारा

9. रामदेव सिंह – भाकपा – बाल और हंसिया

10. जयप्रकाश सिंह – जनअधिकार पार्टी  – हॉकी और बॉल

11. मुख्तार – गरीब जनता दल सेकुलर – ऑटो रिक्शा

12. निर्मल पासवान – जेएमएम – तीर कमान

13. राजेंद्र प्रसाद महतो – निर्दलीय – फलों से युक्त टोकरी

14. रविंद्र सिंह – बसपा – हाथी

15. शशिभूषण सिंह – निर्दलीय – बल्ला

सम्बंधित खबरें


कोसी में बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओं द्वारा की गई महिलाओं की उपेक्षा

कोसी अंचल में विधानसभा की तेरह सीटें हैं जिनमें तीनों जिले मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में एक-एक सीट सुरक्षित है | नारी सशक्तिकरण के इस दौर में तेरह सीटों में केवल तीन महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है | तुर्रा तो यह है कि तीनों के तीनों सुरक्षित क्षेत्रों से ही |

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर सुरक्षित सीट से हम पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाया गया है मंजू सरदार को | सहरसा जिले के सोनवरसा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनी है लोजपा नेत्री सरिता पासवान | कोसी के तीसरे जिले सुपौल के त्रिवेणीगंज सुरक्षित सीट से महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है वीणा देवी को | याद करें, 2010 के चुनाव में तीन महिलाओं में दो को सामान्य सीट से उम्मीदवार बनाया गया, केवल एक को ही सुरक्षित सीट से टिकट दिया गया था |

कितनी विडंबना है ! आज की तारीख में भी महिलाओं को अबला मान कर सुरक्षित क्षेत्र की ओर ढकेलने में लगी है ये राजनीतिक पार्टियाँ ! जबकि सभी जानते हैं कि आज बिना हाथ वाली 32 वर्षीया जेसिका कोक्स हवाई जहाज उड़ाती है और महिलाएं फाइटर विमानों में पायलट भी बनती हैं | बहरहाल नारी सशक्तिकरण की दुहाई देने वाली पार्टियों के बड़े-बड़े राजनेताओं की सोच को दीमक क्यों चाटने लगा है ?

चुनाव आयोग के द्वारा जारी किये गये आंकड़े बताते हैं कि कोसी अंचल के तेरहो विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की कुल संख्या 33 लाख 20 हजार 678 है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 15 लाख 76 हजार 265, यानी महिला वोटरों की संख्या 48% है | सोचिये तो सही 13 में तीन महिलाएं और तीनों सुरक्षित सीट पर ही- कहाँ चला गया संविधान प्रदत्त समानता का अधिकार और नर-नारी को बराबरी का दर्जा ….!!!

सम्बंधित खबरें


एक ओर दुर्गा-काली…… जैसी पूजी जानेवाली देवियाँ और दूसरी ओर भ्रूण हत्याएं झेल रही बेटियाँ !

“ संवदिया ” के बैनर तले स्थानीय एम.एस.पब्लिक स्कूल के परिसर में मंजरी श्रीवास्तव के नाटक “खौफ” की प्रस्तुति की गई जिसका सफल निर्देशन मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त मो.शहंशाह द्वारा किया गया | सम्पूर्ण प्रस्तुति में भ्रूण-हत्या, दहेज़ व बलात्कार को ही चित्रित नहीं किया गया बल्कि सम्पूर्ण भारतीय वांगमय की संस्कृति को उकेरते हुए तेजी से विलोपित हो रहे नारी सम्मान को भी दर्शाया गया |

नाटक ‘खौफ’ को केवल तीन कलाकारों द्वारा मंचित किया गया | मुख्य भूमिका में निर्देशक मो.शहंशाह के साथ-साथ रवि वर्मा एवं मास्टर शिवम् ने शानदार अभिनय की प्रस्तुति से दर्शकों को हिलने नहीं दिया, बल्कि अन्त तक बांधे रखा |

रंग मंच की व्यवस्था, वेश-भूषा, प्रकाश-ध्वनि, अभिनेताओं की भाव-भंगिमा एवं गीत-रचना सहित मंच सज्जा, रूप-सज्जा एवं सुर-संगीत के लिए सजग होकर अन्त तक लगे रहे- सोनीराज, कार्तिक कुमार, अमित कुमार अंशु, मो.आतिफ, रुपेश-मिथुन-रौशन, प्रीती-रवि-प्रिया, राजकुमार एवं दिलखुश |

आरम्भ में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आगत अतिथियों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया गया | फिर कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी सहित प्रो.श्यामल किशोर, डॉ.विनय चौधरी, डॉ.आलोक कुमार, प्राचार्य शिव नारायण मंडल, सचिव मकेश्वर यादव ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया |

Dr.Bhupendra Madhepuri delivering inaugural speech.
Dr.Bhupendra Madhepuri delivering inaugural speech.

डॉ.मधेपुरी ने उद्घाटन भाषण के क्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों से कहा- आप अपने बच्चों को जो भी बनाना चाहें वो बनायें, लेकिन रंग कर्म से उन्हें विमुख नहीं होने दें ……| उन्होंने यह भी कहा कि मो.शहंशाह अपने नाटकीय कौशल एवं संवादों के जरिये दर्शकों पर अपने अभिनय का गहरा प्रभाव छोड़ता रहा है |

डॉ.मधेपुरी ने मधेपुरा अबतक को बताया कि शहंशाह के साथ-साथ रवि और शिवम् के अभिनय का प्रवाह उपस्थित दर्शकों को क्षण-दो-क्षण के लिए व्रह्मा-विष्णु-महेश की यादें दिला जाती हैं एवं माँ की यादों को तरोताजा कर जाती हैं | इसके अलावे इन कलाकारों के स्वरों के उतार-चढ़ाव एवं प्रस्तुति के लहजे, यह कि – माँ चाहिए, बहन चाहिए, बहु चाहिए……. लेकिन बेटी नहीं चाहिए…. को सुन-सुनकर नाटकीय प्रदर्शन के दौरान श्रोताओं की आँखें नम हो गई | अभिनय के इन्हीं रूपों एवं स्वरूपों के प्रयोग से ही तो चतुर्दिक रसानुभूति उत्पन्न होने लगी जिसे इन नवोदित कलाकारों की सफलता मानी जा सकती है |

उपस्थित गणमान्यों प्राचार्य श्यामल किशोर यादव, डॉ.आलोक कुमार, डॉ.विनय कुमार चौधरी आदि ने भी अपने-अपने संबोधन में कलाकारों को खूब प्रोत्साहित किया |

Artists of Samvadiya Group.
Amit Kumar Anshu introducing Artists of Samvadiya Group.

अन्त में संवदिया के सचिव सुकेश राणा ने अपने सभी कलाकारों अंजलि-इमरान-आदित्य एवं कुणाल-अमल-उज्जवल सहित शिवानी-शाहनवाज-शकील के साथ मतदाता जागरण गीत की प्रस्तुति देकर कलाकारों को अच्छे प्रदर्शन हेतु साधुवाद दिया | मंच संचालन अमित कुमार अंशु एवं धन्यवाद ज्ञापन अमल कुमार सिंह द्वारा किया गया |

सम्बंधित खबरें