All posts by Admin

मधेपुरा ने जमकर बापू की शहादत तो कहीं शहीद चूल्हाय को भी याद किया

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की शहादत को याद करते हुए समाहरणालय परिसर स्थित गांधी पार्क में मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल (IAS) सहित प्रभारी एसपी रहमत अली की पूरी टीम, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी, उपाध्यक्ष रघुनंदन महतो एवं समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी सहित अन्य गणमान्यों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना में सम्मिलित होकर ठीक 11:00 बजे से 11:02 तक शहीदों को मौन श्रद्धांजलि दी गई | सायरन बजाकर मौन कार्यक्रम का कार्यारंभ व समापन किया गया |

इस अवसर पर डीएम मो.सोहैल ने अधिकारियों सहित शहर के गणमान्यों को कुष्ठ रोग मुक्त भारत बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की शपथ दिलायी और उपस्थित जनों को हस्तगत कराये गये संदेश को पढ़कर भी सुनाया गया |

DM Md.Sohail , Adhyaksha Smt.Manju Devi, Vice-Chairman Raghunandan Das , Samajsevi Dr.Madhepuri , SP incharge Md.Rahmat Ali and others attending Sarv Dharma Prarthna at Samaharnalaya Campus, Madhepura.
DM Md.Sohail , Adhyaksha Smt.Manju Devi, Vice-Chairman Raghunandan Das , Samajsevi Dr.Madhepuri , SP incharge Md.Rahmat Ali and others attending Sarv Dharma Prarthna at Samaharnalaya Campus, Madhepura.

बता दें कि जिला परिषद डाक बंगला, शहीद चुल्हाय मार्ग स्थित गांधी प्रतिमा एवं शहीद चुल्हाय की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए डीएम मो.सोहैल एवं जिप अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी व उपाध्यक्ष रघुनंदन दास को जब समाजसेवी साहित्यकार डॉ.मधेपुरी ने शहीद चुल्हाय की मर्मस्पर्शी शहादत की कहानी सुनाई तो इस त्रिमूर्ति ने एक स्वर से कहा कि इस परिसर में शहीद चुल्हाय की भव्य प्रतिमा लगनी चाहिए जहाँ आजादी खातिर चुल्हाय ने अपना खून बहाया था….| इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रो.शच्चीन्द्र एवं बी.एन. मुस्टा के महासचिव डॉ.नरेश कुमार भी कहानी सुनकर भावुक हो गये और पुष्पांजलि किया |

Samajsevi Dr.Madhepuri , DM Md.Sohail and D.B. Chairman Smt.Manju Devi Paying homage to Bapu & Shadhi Chulhai Yadav at Zila Parishad Campus , Madhepura.
Samajsevi Dr.Madhepuri , DM Md.Sohail and D.B. Chairman Smt.Manju Devi Paying homage to Bapu & Shadhi Chulhai Yadav at Zila Parishad Campus , Madhepura.

यह भी जानिये कि जहाँ स्थानीय पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, वेदव्यास महाविद्यालय, नेहरू युवा केंद्र मधेपुरा, रासबिहारी उच्च विद्यालय सहित गम्हरिया, धौलाढ, चौसा, भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण आयुक्त जय कृष्ण यादव आदि द्वारा महात्मा गांधी को कुष्ट दिवस के अवसर पर उनकी शहादत को याद किया गया वही सदर प्रखंड मधेपुरा के शहीद चुल्हाय की शहादत को उनके गांव मनहरा में जन्मदिन पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संयोजक डॉ.नरेश व प्रो.जयकृष्ण सहित समस्त ग्रामीणों ने याद किया |

बता दें कि यदि समस्त भारतवासी सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के विचारों, संदेशों एवं बताये गये मार्गो पर चलते रहें तो नफरत एवं छुआछूत की तमाम दीवारें एक-न-एक दिन अवश्य धराशायी होगी | कुष्ठ रोगियों की सेवा का संकल्प लेकर हमलोग कुष्ठ उन्मूलन में सहयोग तो करें | कुष्ठ रोगियों के बीच ‘किट’ वितरण उसी तरह करें | जिस तरह जाड़े में समाजसेवी लोग “कंबल का वितरण” शुरू कर देते हैं |

सम्बंधित खबरें


अमीर देशों की सूची में भारत को छठा स्थान

दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है, जबकि अमेरिका शीर्ष स्थान पर काबिज है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ 2017 की इस रिपोर्ट में भारत की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर और अमेरिका की कुल संपत्ति 64,584 अरब डॉलर बताई गई है। अमेरिका के बाद 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीन दूसरे और 19,522 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जापान तीसरे स्थान पर है। बता दें कि कुल संपत्ति से मतलब हर देश/शहर में रहने वाले सभी व्यक्तियों की निजी संपत्ति से है। इसमें उनकी देनदारियों को घटाकर सभी संपत्तियां (प्रॉपर्टी, नकदी, शेयर, कारोबारी हिस्सेदारी) शामिल की जाती हैं। ध्यान रहे कि इस रिपोर्ट के आंकड़ों से सरकारी धन को बाहर रखा गया है।
बहरहाल, न्यू वर्ल्ड वेल्थ की इस सूची में ब्रिटेन चौथे स्थान (9,919 अरब डॉलर), जर्मनी पांचवें (9,660 अरब डॉलर), फ्रांस सातवें (6,649 अरब डॉलर), कनाडा आठवें (6,393 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया नौवें (6,142 अरब डॉलर) और इटली दसवें (4,276 अरब डॉलर) स्थान पर है। खास बात यह कि इन दिग्गज देशों के बीच भारत को 2017 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संपत्ति बाजार बताया गया है। देश की कुल संपत्ति 2016 में 6,584 अरब डॉलर थी जो 2017 में 25% वृद्धि के साथ बढ़कर 8,230 अरब डॉलर हो गई है।
बकौल न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट, पिछले दशक (2007-2017) में भारत की कुल संपत्ति में 160% का उछाल आया है। 2007 में हमारी संपत्ति 3,165 अरब डॉलर थी जो 2017 में बढ़कर 8,230 अरब डॉलर हो गई है। करोड़पतियों की संख्या के लिहाज से बात करें तो भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। यहां 20,730 करोड़पति हैं। जबकि अरबपतियों के लिहाज से देश का स्थान अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरा है। यहां 119 अरबपति हैं।

सम्बंधित खबरें


सिंहेश्वर में शिवगंगा के बीच शीघ्र होगी शिव की भव्य प्रतिमा

मधेपुरा समाहरणालय के सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद यानि शनिवार को बैठने की जगह कम पड़ गई | डायनेमिक डीएम मो.सोहैल की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारियों, मीडिया-कर्मियों एवं गणमान्यों की उपस्थिति में तीन दिवसीय (15 से 17 फरवरी तक) सिंहेश्वर महोत्सव के भव्य आयोजन की स्वीकृति दी गई |

बता दें कि अध्यक्ष मो.सोहैल द्वारा सर्वप्रथम सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी से विचार व्यक्त करने हेतु कहा गया | डॉ.मधेपुरी ने विचार व्यक्त करते हुए यही कहा कि महोत्सव के दरमियान बिजली, पानी, शौचालय, स्वच्छता एवं सुरक्षा आदि की हमेशा चाक-चौबंद व्यवस्था रहनी चाहिए |

जब तक अध्यक्ष महोदय द्वारा इन बिंदुओं को नोट करने का निदेश दिया जाता तब तक में डॉ.मधेपुरी ने अध्यक्ष से पूर्व में हुई वार्ता को याद दिलाते हुए पुनः निवेदन किया कि सिंहेश्वर मंदिर के सामने वाली शिवगंगा के बीचो-बीच भगवान शिव की विशालकाय, मनमोहक एवं नीली रोशनी में नीलकंठ जैसी दिखने वाली भव्य प्रतिमा अब तो अविलंब स्थापित हो जानी चाहिए | याद दिलाते ही डीएम मो.सोहैल ने तुरंत अपने सारे उच्चाधिकारियों उप विकास आयुक्त सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव मुकेश कुमार, भवन निर्माण एवं बिजली विभाग के एक्जेक्यूटीव इंजीनियरों सहित अन्य को भी कई प्रकार के जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कार्यारंभ करने की स्वीकृति भी दे डाली | उन्होंने अधिकारियों से यहाँ तक कहा कि संभव हो सके तो शिवरात्रि तक सौंदर्यीकरण के इस अदभुत काम को पूरा करने में लग जॉय | डीएम ने पाप-पुण्य का मनभावन विश्लेषण करते हुए उत्तम टेंट के रेंट बढ़ाने वाली मांग को भी हंसते-हंसते खारिज कर दिया |

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि त्रिदिवसीय महोत्सव में विशेषज्ञों द्वारा चयनित स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने हेतु प्रत्येक दिन पहले 2 घंटे का समय दिया जायेगा | बाद में जहाँ बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग द्वारा मान्य कलाकारों को निर्धारित बजट के अनुरूप पारदर्शिता के साथ प्रतिदिन 3 घंटे प्रदर्शन करने का मौका दिया जायेगा वहीँ स्थानीय कलाकार स्क्रीनिंग के बाद ही प्रस्तुति दे सकेंगे तथा परफोरमेंस के आधार पर ही मानदेय का भुगतान किया जायेगा |

बता दें कि सर्वसम्मति से डीडीसी की अध्यक्षता में एक त्रिसदस्यीय चयन समिति का भी गठन किया गया जिसमें सदस्य बनाये गये हैं- डॉ.रवि रंजन, सिंहेश्वर के रूपेश कुमार एवं राकेश रंजन | सबों ने अपने-अपने हिस्से के कार्यों को मुस्तैदी से पूरा करने की सहमति भी जताई |

अंत में डीडीसी सह मंदिर न्यास समिति के सचिव मुकेश कुमार ने डीएम मो.सोहैल, एसपी विकास कुमार सहित उपस्थित गणमान्यों डीपीआरओ कयूम अंसारी, डीसीएलआर रवि शंकर शर्मा, चुनाव पदाधिकारी महेश पासवान एवं उपस्थित जनों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निदेशानुसार बैठक समाप्ति की घोषणा की |

सम्बंधित खबरें


नीतीश ने कहा, तय समय पर होंगे विधानसभा चुनाव

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव कराए जाने के कयास पर विराम लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भ्रम में ना रहें। बिहार की जनता ने हमें पूरे पाँच साल के लिए चुना है, उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। चुनाव तय समय पर ही होंगे।
नीतीश ने यह बात रविवार को 1, अणे मार्ग में आयोजित पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री बशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा में पार्टी के नेता आरसीपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशलेन्द्र कुमार, विधानपार्षद व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. रामवचन राय, विधानपार्षद व प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन, विधानपार्षद व पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह (गांधीजी), मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी द्वय डॉ. नवीन कुमार आर्य एवं अनिल कुमार सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे।
इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर हम जरूर इस बात पर सहमत हैं कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों, लेकिन इसके लिए पहले राष्ट्रीय स्तर पर राय बननी है और संवैधानिक व्यवस्था होनी है। कई तरह की प्रक्रिया के बाद ही ऐसा संभव होगा। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष श्री बशिष्ठ नारायण सिंह ने भी कहा कि संगनात्मक स्तर पर हम लोकसभा एवं विधानसभा दोनों चुनावों के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि सिर्फ बिहार में विधानसभा चुनाव पहले करा दिया जाए। ऐसा हो तो पूरे देश में एक साथ हो।
चलते-चलते बता दें कि नीतीश ने अपने संबोधन में समीक्षा यात्रा के दौरान बक्सर में हुई पत्थरबाजी की घटना का जिक्र भी किया और कहा कि हमने गांधी की राह चुनी है, पत्थरों की हमें चिन्ता नहीं। जनता ने हमें सेवा के लिए सत्ता दी है और हम अपना काम पूरी मुस्तैदी से करते रहेंगे।

सम्बंधित खबरें


ऑक्सफोर्ड ने ‘आधार’ को चुना वर्ष का हिन्दी शब्द

दुनिया भर में प्रतिष्ठित अंग्रेजी शब्दकोश ऑक्सफोर्ड ने पहली बार अंग्रेजी की तरह 2017 के हिंदी शब्द की घोषणा की है। ऑक्सफोर्ड ने ‘आधार’ को 2017 का हिंदी शब्द घोषित किया है। जी हां, ऑक्सफोर्ड ने राजस्थान के जयपुर में चल रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शनिवार, 27 जनवरी को यह घोषणा की। इस मौके पर साहित्यकार और पत्रकारिता जगत के कई दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम में हिंदी के प्रसिद्ध कवि अशोक वाजपेयी, साहित्यकार चित्रा मुद्गल और पत्रकार विनोद दुआ खास तौर से शामिल हुए।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की तरफ से कहा गया कि वर्ष के हिंदी शब्द का चयन करना आसान नहीं था। इसके लिए कई शब्द रखे गए थे। चयन समिति के सामने ‘नोटबंदी’, ‘स्वच्छ’, ‘योग’, ‘विकास’, ‘बाहुबली’ जैसे शब्द थे, जिनमें से ‘आधार’ को चुना गया। बता दें कि चयन समिति को पिछले वर्ष सबसे ज्यादा चलन में आए और लोगों का ध्यान खींचने वाले शब्दों में से ‘वर्ष का शब्द’ चुनना था।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने चयन के मापदंड के बारे में कहा कि वर्ष का हिन्दी शब्द एक ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने पिछले 12 महीनों में बारम्बार लोगों को आकर्षित किया है। हम विशेषज्ञों के एक पैनल के साथ काम करके इस साल के कई उम्मीदवार शब्दों पर विचार करते हैं और एक ऐसा शब्द चुनते हैं जो इस साल के लोकाचार, भावनओं और पूर्वाग्रहों को प्रतिबिंबित करता है और आने वाले समय में सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में संभावना रखता है।

देखा जाय ‘आधार’ आज की तारीख में एकमात्र वो शब्द है जो सवा सौ करोड़ भारतीयों के जीवन से एक साथ और एक समान जुड़ा है। ‘आधार’ का आधार इतना व्यापक और गहरा है कि इसके सामने किसी और शब्द का टिकना निहायत ही कठिन था।

सम्बंधित खबरें


डॉ.मधेपुरी ने कहा हमें अपने गणतंत्र पर गर्व है !

मधेपुरा के अमर स्वतंत्रता सेनानी भूपेन्द्र नारायण मंडल के नाम वाले भूपेन्द्र चौक पर प्रातः 8:00 बजे  समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने देश के शहीदों, सेनानियों एवं संविधान सभा के सदस्यों को याद किया तथा उन्हें नमन करते हुए बुद्धिजीवियों एवं स्कूली बच्चों के बीच तिरंगा लहराया | डॉ.मधेपुरी ने यही कहा कि आज सारा भारत 69वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है और एक-एक भारतीय को अपने गणतंत्र पर गर्व है | बस यही है अरमान…. कि हर एक के दिल-व-दिमाग में….. जिंदा रहे हिंदुस्तान !!

और बता दें कि उसी मनीषी के नाम वाले बी.एन.मंडल स्टेडियम में मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल (IAS) ने पूरी टीम के साथ 9:00 बजे स्वतंत्रता सेनानियों, ढोल-नगाड़ों से लैस स्कूली बच्चों, NCC एवं स्काउट सहित पुलिस के जवानों व गणमान्यों के बीच तिरंगे को सलामी दिया | मधेपुरा के उत्तरोत्तर विकास के लिए जनसहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए मो.सोहैल ने कहा कि बाल-विवाह , दहेज़ एवं शिक्षा व्यवस्था में समुचित सुधार और छात्र-छात्राओं द्वारा नकल का पूर्णत: परित्याग किये बिना यहाँ इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई….. आदि से लेकर विद्युत रेल इंजन फैक्ट्री निर्माण का कोई औचित्य है क्या ?

Republic Day at B.N. Mandal University, Madhepura.
Republic Day at B.N. Mandal University, Madhepura.

यह भी जानिए कि उसी समाजवादी मनीषी के नाम भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के विद्वान कुलपति प्रोफेसर डॉ.अवध किशोर राय द्वारा इस अवसर पर विश्वविद्यालय कार्यालय के समीप 69वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को सलामी देते हुए संदेश स्वरूप यही कहा गया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति करते हुए एक सबल राष्ट्र के रूप में कदम बढ़ा चुका है | डॉ.राय ने कहा कि जब हम 33 करोड़ थे तब मेरे पास घर में एक बड़ा रेडियो हुआ करता था आज जब लगभग 133 करोड़ के करीब पहूँच रहे हैं तो रेडियो और सिनेमा हॉल मूवी मेरे मुट्ठी में समा गया है……. रुपए भी ढोने से मुक्त कर दिया गया है मोबाइल ने !

Republic Day at T.P. College , Madhepura.
Republic Day at T.P. College , Madhepura.

आज सारा मधेपुरा गणतंत्र के तिरंगे के साथ लहराता रहा | टीपी कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य सह सिंडिकेट सदस्य डॉ.परमानंद यादव आज इस गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को सलामी देने के बाद समर्पण के साथ कार्य करने एवं महाविद्यालय को भारत के मानचित्र पर ले जाने का संकल्प लिया | डॉ.यादव ने सभी कुलपतियों से लेकर श्रद्धेय रतन चंद, महावीर बाबू एवं रवि बाबू सहित पूर्व के सभी प्राचार्यों के अवदानों की भी सराहना की तथा छात्रों को अपनी मेंहनत से महाविद्यालय के नाम को रोशन करने का संदेश दिया |

इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में शहीद चुल्हाय उद्यान, शिक्षक संघ भवन, अवकाश प्राप्त शिक्षक कल्याण संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ आदि स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस ससम्मान मनाया गया | तिरंगामय हो गया संपूर्ण मधेपुरा |

सम्बंधित खबरें


तेजस्वी यादव का ओपन चैलेंज

भले ही पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हो पर लालू-राबड़ी के लाल पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजद को फिर से अपने पुराने तेवर में लाते दिख रहे हैं |

बीते बुधवार को तेजस्वी यादव ने अपनी डिग्री पर उठ रहे सवाल के बाबत कहा कि राजनीति में सिर्फ डिग्री ही कोई बड़ा पैमाना नहीं होता, बल्कि राजनीति के लिए संवेदना , साहस , संकल्प और सिद्धांत की जरुरत होती है | जो हमारे ही नहीं बल्कि राजद के भी प्रमुख स्तम्भ है |

और आगे अपनी बात पूरी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा की बात करते हैं तो मैं सी.एम. नीतीश कुमार को अंग्रेजी में डिबेट करने की खुली चुनौती देता हूँ | साथ ही बड़ी सरलता से उन्होंने यह भी कहा कि मैं एक नहीं दो-दो सीएम का बेटा हूँ | अगर मेरे माता-पिता चाहते तो नकली डिग्री मुझे भी दिला सकते थे लेकिन हम लोग स्मृति ईरानी जैसे नहीं हैं |

पूर्व उप-मुख्यमंत्री के इस ललकार भरे बयान से बिहार में शीत लहर के बाबजूद राजनितिक गलियारों में अब गरम हवा बहने लगी है |

सम्बंधित खबरें


लालू को एक और मामले में सजा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही हैं। बुधवार को चारा घोटाले के एक और मामले में उन्हें सजा सुनाई गई। इस बार सजा पांच साल की है। साथ में 10 लाख का जुर्माना भी। रांची स्थित सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और राज्य के एक और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र, जगदीश शर्मा, आर के राणा और विद्या सागर निषाद समेत 50 आरोपियों को चाईबासा कोषागार से 35 करोड़ 62 लाख रुपये का गबन करने के मामले में दोषी करार दिया। बता दें कि लालू की तरह ही जगन्नाथ मिश्र को भी पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

चारा घोटाले का यह तीसरा मामला है जिसमें लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्र को पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि इस मामले में बहस दस जनवरी को पूरी हो गयी थी। इस ताजा फैसले के बाद चारा घोटाले से ही जुड़े देवघर कोषागार मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव के रिहा होने की संभावना अत्यंत धूमिल हो गयी है।

बहरहाल, चारा घोटाले के दो मामलों में लालू को पहले ही सजा हो चुकी है। चाईबासा कोषागार से ही 37.7 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सितंबर 2013 में पांच वर्ष की सजा हो चुकी है। जबकि देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने इसी महीने छह तारीख को  उन्हें सजा सुनाई  है। इस मामले में वह अभी रांची स्थित होटवार जेल में हैं।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा को मोदी और मैक्रॉन का इंतजार

मधेपुरा ग्रीनफील्ड विद्युत रेल इंजन फैक्ट्री निर्माण हेतु डायनेमिक डीएम मो.सोहैल की उपस्थिति में जीईएलएफ के डिप्टी चीफ इंजीनियर के.के.भार्गव ने 2016 के मई महीने के प्रथम सप्ताह में भूमि पूजन की थी | इनकी मुस्तैदी ऐसी रही कि निर्धारित समय से पूर्व ही फैक्ट्री बनकर तैयार हो गई और अगले माह फरवरी की 28 तारीख से पूर्व 28 करोड़ कीमत वाला 12,000 हॉर्स पावर (H.P.) का पहला विधुत रेल इंजन तैयार होकर राष्ट्र के नाम समर्पित होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के प्रेसिडेंट इमानुएल मैक्रॉन  के आगमन का इंतजार कर रहा है |

बता दें कि उक्त कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए अल्सटॉम कंपनी के वरीय कार्यपालक अधिकारी आज मधेपुरा रेल फैक्ट्री में हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं जिसकी अनुमति डीएम मो.सोहैल ने दे दी है | यह भी जानिये कि आल्सटॉम के साईट मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन गोयल के पत्र के आलोक में जिलाधिकारी ने विद्युत इंजन कारखाना के पास हेलीकॉप्टर उतारने के लिखित अनुमति दी है |

यह भी बता दें कि अल्सटॉम के सीनियर एग्जिक्यूटिव अफसर 23 को आयेंगे और मुआयना करके 24 जनवरी को ही वापस हो जायेंगे | उनकी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं |

डीएम मो.सोहैल जहाँ भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को रेल फैक्ट्री के संबंधित पदाधिकारी से मिलकर अक्षांश-देशांतर आदि नियमानुसार हेलीपेड निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया वहीं अग्निशामक के वरीय पदाधिकारी को उक्त स्थल व तिथि को अग्निशामक वाहन तैयार हालात में रखने को पत्र प्रेषित किया है | साथ ही डीएम द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि 23 और 24 जनवरी को उक्त निर्धारित स्थल पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें और आवश्यक जीवन रक्षक दवा सहित चिकित्सक, नर्स, स्टाफ आदि सारी सुविधाएं सदैव उपलब्ध रखें | यहाँ तक कि एसडीएम संजय कुमार निराला को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त स्थल पर विधि व्यवस्था हेतु दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करें | ऐसी व्यवस्था के बीच मधेपुरा आगे बढ़ता ही रहेगा |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा की मानव श्रृंखला ने बाल विवाह- दहेज के खिलाफ ठंड की भी ना सुनी

जहाँ नीतीश सरकार की रीढ़ माने जाने वाले, वित्त-वाणिज्य-विधि एवं बिजली जैसे विभिन्न दुरूह विभागों को सहजतापूर्वक चलाने वाले और साहसिक कदम उठाते हुए जन-जन को लाभ लेने हेतु जागरूक करने वाले मधेपुरा जिला के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव हो तथा डायनेमिक डीएम मो.सोहैल व एसपी विकास कुमार की पूरी सक्रिय टीम  हो- जो हर घर, हर डगर एवं हर मोड़ पर एक-दूसरे से यही कहते सुने जाते हों-

बनें श्रृंखला के भागीदार , दहेज मुक्त बने बिहार

दहेज़ बिहार छोड़ो , बाल विवाह से नाता तोड़ो

तो भला मधेपुरा की मानव श्रृंखला- बाल विवाह व दहेज के खिलाफ भीषण जानलेवा ठंड के साथ-साथ सरस्वती पूजनोत्सव की भी ना सुनी…… तो ना चाहने वाले भी क्या करें ! बिहार में 4 करोड़ से अधिक लोगों ने 14,000 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर नीतीश सरकार के नये व बड़े सामाजिक परिवर्तन की मजबूत बुनियाद रख दी है |

बता दें कि वर्तमान बिजली मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी मीडिया कर्मियों को ‘रीत’ और ‘नीति’ दो शब्दों की कुशल व्याख्या करते हुए संक्षेप में यही कहा कि समाज चलता है रीत से और सरकार चलती है नीति से | अंधविश्वास बढ़ने से समाज रीत से भटककर कुरीतियों के रास्ते चलने लगता है | इससे मुक्ति दिलाने के लिए सरकार को नीति बनाने की जरूरत पड़ती है | समाज को जगाने की और उसकी सहभागिता की आवश्यकता होती है |

इस अवसर पर समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने मीडिया से यही कहा कि समाज को बदलने में बहुत समय लगता है और बदलने वालों को बहुत कुछ सहना पड़ता है | राजा राममोहन राय को सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को दूर करने में कितने पत्थर खाने पड़े | नीतीश सरकार ने तो नशा, बाल विवाह और दहेज जैसी कुरीतियों को एक साथ दूर करने का कठोर संकल्प ले लिया है  | परंतु, सफलता इसलिए मिलेगी कि इस संकल्प को पुरुषों से अधिक महिलाओं एवं बच्चों का समर्थन है | डॉ. मधेपुरी ने कहा कि नीतीश सरकार की साइकिल और पोशाक योजना ने तो लड़कियों के हौसलों को पंख लगा दिया है जिसे अन्य राज्य भी ललचाई नजर से देखने लगे हैं और अपनाने भी लगे हैं |

यह भी जानिए कि इस जिले में कहीं दहेज विरोधी नारों से गूंज उठी सड़कें तो कहीं बाल विवाह न करने का लिया गया संकल्प | एक तरफ दिखा जोश तो दूसरी और कुरीतियों के खिलाफ बेमिसाल एकजुटता | उत्साह और उमंग के साथ हर किसी की रही हिस्सेदारी | ठंड में भी उमड़ पड़ा हुजूम | 11:00 बजे से ही दिखने लगी थी भीड़ |

मधेपुरा के भूपेन्द्र चौक पर मानव श्रृंखला में देखे गये- ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र, डॉ.मधेपुरी एवं  बिहार सरकार के वित्त सचिव राहुल कुमार सिंह (आईएएस), जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, आदित्य कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष प्रो.बिजेन्द्र प्रसाद यादव, आनंद मंडल, बी.बी. प्रभाकर जैसे प्रमुख जनों को और आकाश में देखा गया ‘ड्रोन’ को उड़-उड़कर फोटो लेते हुये |

सम्बंधित खबरें