पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

भारत में कोरोना के चलते मौत की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

कोरोना वायरस का संक्रमण दिन प्रतिदिन आकाश छूता जा रहा है। विगत 24 घंटे में कोरोना के कुल लगभग 46000 नए पॉजिटिव केस के सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना से कुल 1129 लोगों की जान भी चली गई है।

बता दें कि अब तक भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए प्रतिदिन के आंकड़े की चर्चा पर ध्यान दें तो 1129 लोगों की मौत की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

अब तक भारत में कोरोना वायरस का कुल मामला 12 लाख 48 हजार 635 पार कर गया है। देश में फिलहाल कोरोना के 4 लाख  26 हजार  201 एक्टिव मामले हैं। कोरोना की चपेट में आने के बाद अब तक कुल 29861 लोगों ने अपनी जान गवाई है और अब तक  7 लाख 82 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर वापस लौट चुके हैं। घर में रहिए, हिम्मत बनाए रहिए और इम्युनिटी बढ़ाने के सभी उपाय करते रहिए।

सम्बंधित खबरें


कोरोना के चलते पटना हाई कोर्ट भी बंद रहेगा- 27 जुलाई से 6 अगस्त तक

सूबे बिहार के पटना उच्च न्यायालय में 11 दिनों का अवकाश रहेगा- यानि 27 जुलाई से 6 अगस्त तक बंद रहेगा हाई कोर्ट। पटना हाई कोर्ट द्वारा गर्मी की छुट्टी में यह परिवर्तन राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते किया गया है जबकि सूबे के अंदर कलक्टर और कमिश्नर भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं।

बता दें कि वर्ष 2020 में हाईकोर्ट द्वारा गर्मी की छुट्टी 24 मई से 21 जून तक निर्धारित किया गया था, परंतु इस छुट्टी को उस समय टाल दिया गया था। अब जबकि कोरोना के चलते सर्जन से लेकर सिविल सर्जन तक प्राण गंवाने लगे हैं, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को भी कोरोना ग्रसने लगा है तथा बैंक कर्मियों से लेकर चिकित्सा कर्मियों को भी कोरोना दबोचने लगा है- तब हाई कोर्ट द्वारा छुट्टी में इस तरह का परिवर्तन किया गया है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर भी कोहराम मचा रहा है। वर्षापात और वज्रपात के कारण बिहार पर लगातार बाढ़ का संकट कायम है। सरकार ने बारिश और वज्रपात को लेकर ग्रीन अलर्ट भी जारी किया है। और तो और….. देश ने तो कोरोना के चलते ट्रेन से लेकर प्लेन तक और विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक को बंद कर दिया है। इमरजेंसी सेवाओं के अतिरिक्त सब कुछ बंद है।

सम्बंधित खबरें


बिहार में कोरोना के कहर ने पकड़ी रफ्तार, संक्रमितों की संख्या हुई 30 हजार के पार

बिहार में हर दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। सूबे में 732 नए मामले के साथ संक्रमितों की संख्या हो गई 30 हजार के पार। विगत 24 घंटे में 10+1 यानि कुल 11 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हो गई है जिसमें एक समस्तीपुर के सबसे काबिल एवं लोकप्रिय सर्जन सह जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आरआर झा को कोरोना आख़िर अपना शिकार बना ही लिया।

बता दें कि डॉ.झा एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित होकर पटना एम्स में इलाजरत थे जबकि 2 महीने पूर्व ही वे समस्तीपुर जिले के सिविल सर्जन का पदभार संभाला था। टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलते ही डॉ.झा को गत 13 जुलाई को ही पटना एम्स में ले जाया गया। इलाज के दरमियान उन्हें 18 एवं 19 जुलाई को दो बार प्लाज्मा का समुचित डोज भी चढ़ाया गया। सुधार होने की खबर तो मिली परंतु, हजारों लोगों की जान बचाने वाले डॉ.आरआर झा के लिए न तो शुभचिंतकों की दुआ काम आई और ना ही एम्स में दवा का ही कोई असर हो सका। सुबह-सवेरे डॉ.झा इस विश्वव्यापी महामारी कोरोना से जंग हारकर दुनिया को अलविदा कह दिया। डॉ.झा की यह खबर सुनकर जिलेवासी के साथ-साथ संपूर्ण बिहारवासी हतप्रभ ही नहीं बल्कि दहशत में आ गए हैं।

सम्बंधित खबरें


छिद्र युक्त श्वसन तंत्र N-95 मास्क इस्तेमाल करने वालों को केंद्र सरकार की कड़ी चेतावनी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक श्री राजीव गर्ग ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित राज्यों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मामलों के प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर यह निर्देश जारी किया है कि जो लोग छिद्र युक्त श्वसन तंत्र लगे N-95 मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए  कहा कि इससे कोरोना वायरस का प्रसार नहीं रुकता है बल्कि यह कोविड-19 महामारी को रोकने हेतु उठाए गए कदमों के “विपरीत” है, क्योंकि यह वायरस को मास्क के बाहर आने एवं अंदर जाने से नहीं रोकता।

बता दें कि इस पत्र के जरिए सभी संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया कि वे फेस माउथ कवर के इस्तेमाल का पालन करें और एन-95 मास्क के अनुचित इस्तेमाल को बिल्कुल रोकें।

चलते-चलते यह भी बता दें कि आम लोगों के मन में यही धारणा बनी हुई है कि साधारण कपड़े से चेहरे को कवर करने से अधिक अच्छा होता है N-95 का उपयोग करना, परंतु केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा यह चेतावनी के साथ बता दिया गया है कि छिद्र युक्त N-95 मास्क कोरोना वायरस को रोकने में नाकामयाब हो रहा है। अतः इसे कोई व्यक्ति इस्तेमाल नहीं करें।

सम्बंधित खबरें


बिहार में 10 दिनों में दोगुने हुए कोरोना के मामले, समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम आज पहुंचेगी पटना

बिहार में कोरोना का दिशाहीन विस्फोट शुरू हो गया है तभी तो 10 दिनों में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है और यहां कोरोना की स्थिति प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। यहां किसी जिले में सिविल सर्जन तो किसी जिले में जिला अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव होते जा रहे हैं। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है।

बता दें कि 1 दिन कबल कोविड-19 के डेढ़ हजार से अधिक नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या  25 हजार के करीब पहुंच गई। जुलाई के 18 तारीख तक में ही संक्रमितों की संख्या में 2.5% की वृद्धि हो गई। मौत भी सेंचुरी लगाने जा रही है।

यह भी जानिए कि बिहार में मरीजों के ठीक होने की दर में भी अप्रत्याशित गिरावट आई है। 1 जुलाई को ठीक होने की दर 77.5% से घटकर आज की तारीख में 63.1% हो गई है।

इन सारे तथ्यों की जानकारियां प्राप्त होते ही केंद्र सरकार ने एक 3 सदस्यीय टीम द्वारा समीक्षा कराने की स्वीकृति दे दी है, जो आज किसी वक्त पटना पहुंचने ही वाली है। समीक्षा उपरांत टीम की अनुशंसा अनुसार केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार को कोविड केयर कोच की संख्या में वृद्धि की जाएगी और रैपिड एंटीजन टेस्ट हेतु केंद्रों की संख्या तीन गुनी-चार गुनी बढ़ाने हेतु विशेष सहयोग मुहैया कराया जाएगा।

चलते-चलते यह भी कि दोनों सरकारें अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सतत प्रयत्नशील है ही, हम जनगण को भी घर में रहकर या बाहर निकलने पर मास्क लगाकर या अन्य सारे चिकित्सीय एवं प्रशासनिक निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का भरसक प्रयत्न करते रहना चाहिए।

 

सम्बंधित खबरें


बिहार में अब कोरोना विस्फोट की व्यवस्था को संभालेंगे आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी

नीतीश सरकार ने पटना, भागलपुर एवं खगड़िया जिले में कोरोना के रौद्र रूप को देखते हुए प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कहर से निपटने हेतु अस्पतालों की व्यवस्था अब प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को सौंपने का निर्णय लिया है। सूबे की सरकार ने 4 आईएएस एवं 5 आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग पटना, गया और भागलपुर में करने की स्वीकृति फिलहाल दी है।

बता दें कि कोरोना से जंग जीतने के लिए 19 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जहां पटना में तीन आईपीएस अधिकारी श्री हिमांशु, श्री अवधेश दीक्षित एवं श्री शुभम आर्य की नियुक्ति की गई है वहीं गया एवं भागलपुर में एक-एक आईपीएस क्रमशः श्री रोशन कुमार एवं श्री भरत सोनी नियुक्त किए गए हैं।

यह भी जानिए कि पटना समाहरणालय में चार आईएएस पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, श्री सुमित कुमार, श्री विक्रम वीरकर एवं श्री दीपक कुमार मिश्रा को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 10 वरीय उपसमाहर्ताओं को इसी कोरोना विस्फोट से जीतने के लिए 6 पटना में, 2-2 क्रमशः गया एवं भागलपुर में प्रतिनियुक्त किया गया है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25000 तक पहुंचते देख पटना में आज से 25 केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिया गया है जिसकी स्थल सूची जारी कर दी गई है। इन केंद्रों पर जाकर आप कोरोना टेस्ट करा सकते हैं। कोरोना को लेकर घबराएं नहीं बल्कि जांच रिपोर्ट आने तक अपने घर में ही आइसोलेशन में रहें तथा इम्यूनिटी बढ़ाने का हरसंभव उपाय करते रहें ।

सम्बंधित खबरें


सूबे बिहार में 15 प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे 300 कोविड केयर कोच

जहां पूरी दुनिया में कोरोना के लगभग 1.4 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 6 लाख लोग मौत से होली खेलने वाले कोरोना महामारी से अपनी जान भी गंवा चुके हैं, वहीं भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच चुका है। अब तो भारत में प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित के लगभग 35 हजार नए मामले आने लगे हैं। भारत में कोविड-19 से अब तक 25600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार चली गई है।

बता दें कि इस तरह कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखकर भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों की बोगियों को आइसोलेशन सेंटर के रूप में प्रयोग करने की तैयारी और अधिक तेज कर दी गई है। इस कोरोना महामारी की गंभीरता को देखते हुए पूर्व-मध्य रेलवे द्वारा 269 कोच को आइसोलेशन कोच के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। इन कोचों में रोशनी-पंखा-सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई आदि की व्यवस्था रेल मंत्रालय द्वारा की जाएगी। मरीजों के लिए दवा, चिकित्सक, भोजन आदि सहित कचड़ों के संग्रहण….. राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से कोविड केयर कोच में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा।

यह भी जानिए कि राज्य सरकार की मांग पर भारतीय रेल द्वारा स्टेशनों पर कोविड केयर कोच आना शुरू हो गया है। जिसके अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर सहित चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी के रहने की भी व्यवस्था की गई है। बिहार के इन 15 स्टेशनों पर राज्य सरकार की मांग के अनुसार कोच भेजा जा रहा है। वे स्टेशन हैं- पटना, सोनपुर, बरौनी, समस्तीपुर, सीवान, जयनगर, रक्सौल, नरकटियागंज, दरभंगा, सीतामढ़ी, भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, कटिहार और छपरा। इन स्टेशनों के लिए रेलवे द्वारा 300 कोविड केयर कोच भेजा जा रहा है।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा जिले के स्वास्थ्य विभाग सहित सरकारी पदाधिकारी भी कोरोना की चपेट में

सूबे बिहार के मधेपुरा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। कोविड-19 की चपेट में मधेपुरा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं पदाधिकारी भी आने लगे हैं।

बता दें कि सरकारी महकमे से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया होते हैं सिविल सर्जन जो अपने अंदर कार्यरत एक डॉक्टर एवं चार स्वास्थ्य कर्मियों सहित खुद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी गुरुवार की शाम में जारी की गई।

यह भी जानिए कि मधेपुरा के सिविल सर्जन की गाड़ी के ड्राइवर व जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी व कर्मचारीगण कोरोना संक्रमित निकलने की जानकारी पूर्व में ही प्राप्त हो चुकी है। एक दिन पूर्व मधेपुरा के डीसीएलआर सहित जिला नजारत की एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

चलते-चलते यह भी कि सुपौल एसडीओ की पत्नी जो मधेपुरा जिले के सीडीपीओ के रूप में कार्यरत है वो भी कोरोना  पॉजिटिव निकली है।

सम्बंधित खबरें


बिहार में कोरोना ने शुरू किया मौत का तांडव

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूबे बिहार में बीते 24 घंटे में 16 लोगों ने कोरोना के चलते मौत को गले लगाया जिसमें मगध डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर एके कर्ण एवं बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब इरशादुल्लाह की बेगम इमराना जरीन सहित 16 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

बता दें कि विगत 24 घंटे में 5 लोगों की मौत पटना में और मुंगेर एवं गया में 2-2 तथा भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, नवादा व सारण जिले में 1-1 व्यक्ति की मौत के साथ सूबे बिहार में कोरोना संक्रमण से मौत को गले लगाने वालों की संख्या बढ़कर 159 तक पहुंच गई है।

यह भी जानिए कि बिहार प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित के जितने मामले प्रकाश में आए हैं वह आंकड़ा 21 हजार के पार चला गया है। जबकि बिहार में 13 हजार  5 सौ 30 से अधिक संक्रमित कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। फिर भी कोरोना के तांडव ने मंत्री से लेकर संत्री और डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक को अपनी चपेट में लेने में तनिक भी देर नहीं किया है। पटना में ही दो डॉक्टरों की जान कोरोना ने ले ली। संक्रमण के मामले में पटना के कोरोना टॉप पर रहने के कारण ही तो पूरे राज्य में 31 जुलाई तक लाॅकडाउन लगा दिया गया है। बावजूद इसके बिहार में कोरोना विस्फोट हो रहा है। पटना तो आजकल सूबे बिहार का सबसे बड़ा कौन बन गया है।

सम्बंधित खबरें


कोरोना के तूफान में भी हिम्मतबाज का दीया जलता है

बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है।  दो-दो डॉक्टरों की मौत के साथ 150 के आंकड़े पार करने वाले सूबे बिहार में मंत्रियों व आलाधिकारियों को अपनी चपेट में लेते हुए कोरोना मुख्यमंत्री निवास और राजभवन सरीखे प्रमुख स्थानों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की हिम्मत दिखाता रहा है।

बता दें कि बिहार में कोरोना इन दिनों तूफान मचा रखा है। बिहार बीजेपी के 75 नेता एक ही दिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में रूलिंग पार्टी के नेताओं का संक्रमित होना चिंता का विषय तो है। इस खबर के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। परंतु भोजपुर के एसपी सुशील कुमार आईपीएस जब कोरोना संक्रमित हुए तो वे घबराएं नहीं… बिल्कुल साधारण लोगों की तरह पैनिक नहीं हुए बल्कि डॉक्टर से संपर्क कर अपने निवास पर ही होम आइसोलेशन में चले गए। कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी हिम्मत से लड़े। उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई तो उसे भी उन्होंने होम आइसोलेशन में ही रखा और कोरोना को मात दिया। वेे डॉक्टरों की सलाह से आवश्यक दवाइयां भी घर पर ही लेते रहे। ठीक होकर एसपी सुशील कुमार अपनी ड्यूटी पर पुनः कार्यरत हो गए हैं और कोरोना पीड़ित लोगों के लिए उदाहरण बन चुके हैं।

भोजपुर के लोकप्रिय एसपी सुशील कुमार लोगों से यही कहते हैं कि कोरोना से घबराना नहीं है। कोरोना पॉजिटिव होने पर हिम्मत बनाए रखें… सांस लेने में कठिनाई हो तभी अस्पताल में भर्ती होवें वरना होम आइसोलेशन में रहकर इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों पर ध्यान देते रहिए, क्योंकि कोरोना वायरस की कोई दवा अभी नहीं बनी है।

सम्बंधित खबरें