पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

मधेपुरा की बेटी शिवानी होगी सम्मानित- डॉ.मधेपुरी

मधेपुरा को लगातार गौरवान्वित करने वाली बेटी शिवानी सिंह को अब भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के उपलक्ष में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने जारी प्रेस-विज्ञप्ति में दी।

डॉ. मधेपुरी ने बताया कि सरकारी स्कूल की शिक्षिका शिवानी ड्यूटी के बाद महिलाओं को निःशुल्क पढ़ाती आ रही है और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे पर बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती रही है। गम्हरिया निवासी पिता प्रो. (डॉ.) किशोर कुमार सिंह व माता सबिता सिंह  सहित मधेपुरा को गौरवान्वित करने वाली शिवानी को इस कार्यक्रम ” मधेपुरा को जो करेंगे गौरवान्वित, डॉ. मधेपुरी करेंगे उन्हें सम्मानित” के तहत सम्मानित  किया जाएगा।  मिसेज ग्लोबल ऑफ बिहार, विमेंस ऑफ सब्सटांस एवं आदर्श महिला रत्न आदि से सम्मानित शिवानी अब समाज के लिए प्रेरक बन चुकी है और राज्य स्तर पर सुर्खियां बटोरने लगी है।

सम्बंधित खबरें


केवल पाँच साल से छोटे बच्चों को मास्क पहनना जरुरी नहीं

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के गंभीर संक्रमण की आशंकाओं को लेकर तैयारियों में जुटी है सरकारें | स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से जारी दिशा— निर्देशों में यह कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की जरुरत नहीं है।

बता दें कि 6 से 11 साल के बच्चे बड़ों की निगरानी
में मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं तथा 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को वयस्कों की तरह मास्क पहनने की एवं कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों को सदैव पालन करने की जरूरत है।

यह भी जानिए कि बच्चों के उपचार में रेमडेसिविर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए । बिना लक्षण के मरीजों एवं हल्के संक्रमण में स्टेरायड का इस्तेमाल नुकसानदेह है। इसका इस्तेमाल डॉक्टरों की सख्त निगरानी में ही किया जाना चाहिए ।

चलते–चलते यह भी कि टीकाकरण को लेकर दूर करने की कोशिश में लगे समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी का यह विनम्र अनुरोध है कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी नर-नारी मास्क पहनने को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो भारत शीघ्र ही कोरोना मुक्त हो जाएगा।

सम्बंधित खबरें


अब लोगों को घर बैठे मिलेंगे – जमीन के दस्तावेज

सूबे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने महसूसा है कि प्रदेश में जमीन को लेकर ही सर्वाधिक केश-मुकदमे,झगड़े व कलह व्याप्त हैं। इसे दूर करने के लिए उन्होंने सभी अंचलों में रिकार्ड रूम बनवा रहे हैं जहाँ खतियान ,नक्शा, रजिस्टर टू सहित राजस्व एवं जमीन सम्बन्धी 26 प्रकार के दस्तावेज डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध रहेंगे ।

बता दें कि बिहार में कुल 534 अंचल कार्यालय हैं जिनमें 436 अंचलों में अबतक दो मंजिला रिकार्ड रूम का भवन तैयार हो गया है। साथ ही इन रिकार्ड रूम में रखे गये दस्तावेज लोगों को कैसे उपलब्ध कराए जाएंगे इससी व्यवस्था नियमावली में होगी,  जो अगले महीने तक तैयार हो जाएगी और तब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन दस्तावेज निकाल सकेंगे ।

चलते- चलते यह भी जानिए कि राजस्व एवं भूमि  सुधार विभाग द्वारा अगले महीने तक सभी अंचलों में डाटा इंट्री ऑपरेटर का नियोजन बेल्ट्रॉन के माध्यम से कर  लिया जाएगा । ऐसे आधुनिक रिकार्ड रूम के नोडल अधिकारी बनाये जाएंगे उस जिले के अपर समाहर्ता को और पूरा काम सीसीटीवी कैमरे की नजर में सम्पन्न कराया जाएगा ।

सम्बंधित खबरें


कोरोना काल के लॉकडाउन -5 में प्रतिबन्धों को पूरी तरह हटाया जाना घातक हो सकता है !

राज्य सरकार द्वारा लगाये गये लॉकडाउन-4 से सफलता तो मिली, किन्तु वर्तमान स्थिति में प्रतिबन्धों को पूरी तरह से हटाया जाना घातक हो सकता है। अतः पूर्व में लगाये गये प्रतिबन्धों  को चरणबद्ध रूप से शिथिल करने की आवश्कता महसूस की गई ।
फलस्वरूप 08:06.2021 को आयोजित आपदा प्रबन्धन समूह की बैठक के निर्णयानुसार 09:06.2021 से 15.06.2021 तक लगाए गये लॉकडाउन -5 में निम्न प्रतिबन्ध लागू करने का आदेश जारी किया गया—

(1) सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालय 50% उपस्थिति के साथ 4 बजे शाम तक खुले रहेंगे तथा आगंतुकों का प्रवेश वर्जित होगा। न्यायिक प्रशासन के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय का निर्णय प्रभावी होगा ।
(2) सभी दूकानें एलटरनेट डे खुलेंगे और वे प्रातः 6‐00 बजे से शाम 6‐00 बजे तक कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों के साथ कार्यरत रहेंगे ।
(3)सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बन्द रहेंगे |धामिर्क स्थल भी बन्द रहंगे। सभी प्रकार के समारोह प्रतिबंधित होंगे। सिनेमा हाॅल,मॉल ,पार्क, स्टेडियम आदि बन्द रहेंगे।
(4)शादी एवं श्राद्ध में 20 व्यक्तियों की उपस्थिति अनुमान्य होगी।
(5)राज्य में संध्या 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

इस अवधि में जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृति प्राप्त वाहन या निजी वाहन अन्तर्राज्यीय मार्गों पर चल सकेंगे । हरहाल में मास्क पहनना तथा कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा । नियमों का पालन नहीं करने वालों पर जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी !

सम्बंधित खबरें


बीपीएससी 64वीं के फाइनल में कोसी का लाल विद्यासागर बना सकेण्ड टॉपर

बिहार लोक सेवा आयोग ने 64वीं  संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें कुल 1454 छात्र सफल हुए हैं। ओमप्रकाश बने टॉपर और सकेण्ड टॉपर बने कोशी कमिश्नरी के सुपौल जिले के विद्यासागर।

बता दें कि इस परीक्षा में लगभग 5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन भरा था। प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 3 लाख  अभ्यर्थी शामिल हुए और लगभग 20 हजार  अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। सभी प्रकार के लिखित व मौखिक एवं दस्तावेज सत्यापन आदि के बाद 1454 छात्र सफल घोषित किए गए।

यह भी बता दें कि सुपौल जिले के हरदी गांव की  गृहिणी माता पवित्री देवी एवं स्कूल शिक्षक हरिनंदन यादव के पुत्र हैं- विद्यासागर। जानिए कि बीपीएससी का सकेण्ड टाॅपर विद्यासागर 2020 में यूपीएससी में भी कम्पीट किया था। उसे इंडियन रेलवे सर्विस मिला था। वर्तमान में वह छुट्टी पर है। वह प्रतिदिन 8 घंटे पढ़ाई करता है। पूछे जाने पर विद्यासागर ने कहा कि बचपन से ही आम-आवाम की सेवा करने का जो सपना था वह साकार हुआ लगता है।

कोसी अंचल को गौरवान्वित करने वाले विद्यासागर को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवी-शिक्षाविद् डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने सभी प्रतियोगियों से यही कहा-

कुछ किए बिना किसी की जय जयकार नहीं होती

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

सम्बंधित खबरें


विश्व पर्यावरण दिवस का 50वाँ उत्सव मनाया डॉ.मधेपुरी ने

प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजन किये जाते हैं। कोरोना लाॅकडाउन के चलते समाजसेवी-शिक्षाविद् डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने अपने वृन्दावन आवासीय परिसर में एक पौधा लगाने के बाद कुछ लोगों से ऑनलाइन यही कहा-

पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में तेजी होती जा रही है। फलस्वरूप, कहीं-कहीं तो प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लम्बे समय से बारिश भी नहीं हो पाती । प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। जहाँ कई जीव-जन्तु विलुप्त होने लगे हैं, वहीं लोग कई प्रकार की गम्भीर बीमारियों के शिकार होने लगे हैं।

डॉ.मधेपुरी ने बच्चों से कहा कि 5 जून 1972 के दिन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत हुई थी। संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा आयोजित इस प्रथम पर्यावरण सम्मेलन में भारत की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी सम्मिलित हुई थी। यूँ प्रत्येक वर्ष इसकी थीम तय की जाती है। इस वर्ष की थीम ‘इकोसिस्टम रेस्टोरेशन” यानि जंगलों को नया जीवन देकर पेड़-पौधे लगाना है।बारिश के पानी को संरक्षित कर एवं तालाबों का निर्माण कर हम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली” कर सकते हैं। अत: आने वाली पीढ़ी के लिए एक पौधा अवश्य लगाएँ ! पर्यावाण दिवस को महोत्सव बनाएं !!

 

सम्बंधित खबरें


रामेश्वर बाबू एकला चलो में विश्वास रखने वाले समाजवादी नेता थे- डॉ.मधेपुरी

रामेश्वर बाबू आरम्भ से ही समाजसेवी के रुप में समाज को अपनी सेवा देते रहे और शिक्षा व खेल के उन्नयन के लिए हमेशा एकला चलो के रास्ते को अपनाते रहे। सरल व सहज स्वभाव वाले जेपी सेनानी व विधायक रहे रामश्वर बाबू स्पष्ट वक्ता के रूप में सदा याद किए जाएंगे । उक्त बातें समाजसेवी साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने सिंहेश्वर के पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद  यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कही !

डॉ. मधेपुरी ने कहा कि कभी फुटबॉल के मैदान में खिलाड़ियों के तौर पर ख्याति प्राप्त करने वालों में उन्होंने गोलकीपर बनना ही पसन्द किया, क्योंकि गोल – कीपर का ड्रेस सबसे भिन्न,परन्तु अकेला होता है। राजनीति में भी उन्होंने अकेले जनसंघ का दीया जलाया था। जब लौटे तो अकेले डाॅ. लोहिया के विचार से प्रभावित होकर समाजवादी विचारधारा को अपनाए । बाद में भी वे शीर्ष के नेता से अलग विचार रखते हुए “एकला चलो ” को अपनाते रहे।

रामेश्वर बाबू की आत्मा की शांति हेतु एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों ……. ज्ञानेश्वर-योगेश चंदन-बुलबुल आदि को साहस बनाये रखने हेतु जिन्होंने ईश्वर से प्रार्थनाएं की, वे हैं- डॉ. भूपेंद्र मधेपुरी , पूर्व विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, पूर्व प्राचार्य जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज एंड हाॅस्पीटल डॉ. अशोक कुमार यादव , समाजसेवी रमण कुमार सिंह, प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी, जयकिशोर यादव, प्रसन्न कुमार, डॉ. बिजेंद्र, गणेश फौजी आदि।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा जिले के चारो प्रखंडों- गम्हरिया, सिंहेश्वर, मुरलीगंज एवं चौसा में किया जाएगा स्टेडियम निर्माण

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत गम्हरिया प्रखंड के पारसमणि उच्च विद्यालय बभनी में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किए जाने का निर्णय लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही स्टेडियम निर्माण का कार्यारंभ हो जाएगा। यह फुटबॉल स्टेडियम कुल ₹ 1करोड़ 20 लाख से बनेगा।

बता दें कि सिंहेश्वर प्रखंड में 300 मीटर टैंक युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाना है, परंतु आज तक जमीन के अभाव में स्टेडियम नहीं बन पाया। सिंहेश्वर प्रखंड के सुखासन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की लड़कियों को खेलने के लिए बस में चढ़कर सिंहेश्वर के दुर्गा उच्च विद्यालय के मैदान में ले जाने की जानकारी मिलने पर तत्कालीन संवेदनशील व डायनेमिक डीएम मो. सोहैल ने समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी को साथ लेकर सुखासन के पूर्व मुखिया जनार्दन यादव एवं ठाकुरबाड़ी में महंत के साथ देर तक जमीन की बातें (फाइल फोटो) की, परंतु बात नहीं बनी। इस स्टेडियम निर्माण के लिए 1 करोड़ 30 लाख रूपए खर्च किया जाना है, परंतु सिंहेश्वर सर्कस मैदान से पूरब (आपदा शेड) की जमीन प्रस्तावित है, स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

जानिए कि मुरलीगंज प्रखंड को राजकीय उच्च विद्यालय अमारी में 400 मीटर ट्रैक युक्त स्टेडियम निर्माण किया जाना है। चौसा प्रखंड के कैलासन में एक फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण होगा। दोनों स्टेडियम को मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से हरी झंडी मिल गई है। दोनों स्टेडियम के निर्माण हेतु ₹2 करोड़ 75 लाख सरकारी तंत्र द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। टेन्डर भी हो गया है। जिले के चारों प्रखंड के स्टेडियम निर्माण कार्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा।

चलते-चलते यह कि निगम के डीजीएम शिवानंद के यह कहे जाने पर कि सभी स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.मधेपुरी ने उन्हें अग्रिम बधाई दी और नीतीश सरकार को शहरी सुविधाएं गांवों तक ले जाने हेतु जमकर साधुवाद दिया।

 

सम्बंधित खबरें


बिहार की नीतीश सरकार ने इंजीनियरिंग और मेडिकल में बेटियों को 33% सीटें आरक्षित की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनः मिसाल पेश करने की तैयारी हेतु कदम बढ़ा दिया है। सूबे के सीएम ने लड़कियों के लिए न्यूनतम एक तिहाई सीटें (यानि 33%) आरक्षित करने की घोषणा बुधवार को कर दी है। ऐसा होने पर बिहार देश का पहला राज्य तो बन ही जाएगा साथ ही महिला सशक्तिकरण का पुनः मिसाल पेश करेगा। नीतीश ने नौकरियों में पहले ही महिलाओं को 35% आरक्षण दे दिया है। इस बाबत सारे आलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया जा चुका है।

बता दें कि वर्तमान में बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में कुल 9275 सीटें हैं और 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1125 सीटें हैं। यह भी जानिए कि सूबे की सभी इंजीनियरिंग कॉलेज अभियंत्रण विश्वविद्यालय के अधीन होंगे तथा सभी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अधीन होंगे। यह भी जान लीजिए कि मेडिकल विश्वविद्यालय का नाम “बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज” और इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय का नाम “द बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी” होगा।

चलते-चलते यह भी जानिए कि समाजसेवी शिक्षाविद्  प्रो.(डाॅ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस पहल की शुभानुसंशा करते हुए कहा कि इससे सूबे की छात्राएं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की ओर सर्वाधिक प्रेरित होंगी। डॉ.मधेपुरी ने विधानमंडल के अगले सत्र में इस विधेयक को पारित कर कानून बनाने हेतु कोटि-कोटि शुभकामनाएं व्यक्त की तथा सभी सदस्यों को अग्रिम बधाई भी दी।

 

सम्बंधित खबरें


लॉकडाउन- 4 के नए नियम

नीतीश सरकार ने लॉकडाउन- 4 की अवधि का ऐलान 2 जून से 8 जून तक किया और मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने कहा कि कौन दुकान किस दिन खुलेगा वह जिला पदाधिकारी तय करेंगे।

बता दें कि मधेपुरा जिला के डीएम श्याम बिहारी मीणा ने इस बाबत निर्देश जारी किया है। डीएम मीणा ने दुकानों को तीन श्रेणियों में बांटते हुए कहा कि नियमों के उल्लंघन होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तीनों श्रेणी की दुकानें प्रातः 6:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक खुली रहेगी।

1. प्रतिदिन खुलने वाली दुकानें- किराना दुकान, डेयरी एवं दूध, फल एवं सब्जी मंडी, मांस-मछली, उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्र से संबंधित, प्रतिष्ठान-पशु चारा की दुकान सहित पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं अन्य आवश्यक सेवाओं वाली दुकानें।

2. सोम, बुध, शुक्र को खुलने वाली दुकानें- सभी प्रकार की बिजली, बैटरी, मोबाइल ,कंप्यूटर, सर्विस सेंटर वर्कशॉप, गैरेज, साइकिल सर्विस, फर्नीचर, सैलून, पार्लर संबंधित सामान, स्टेशनरी की दुकानें खुली रहेंंगी।

3. मंगल, गुरु, शनि को खुलने वाली दुकानें- कपड़ा, रेडीमेड, सोना-चांदी ज्वेलर्स, बर्तन, स्पोर्ट्स व खेलकूद सामग्री, ड्राई क्लीनर्स, जूता-चप्पल निर्माण सामग्री के भंडारण व बिक्री से संबंधित प्लास्टिक पाइप हार्डवेयर सामग्री के अतिरिक्त अन्य किसी भी सूची में शामिल नहीं हो।

ध्यातव्य है कि निष्ठा पूर्वक चलते रहेंगे दवा की दुकानें, अस्पताल, बीमा, बैंक, कुरियर सेवा, प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंटरनेट सेवाएं सहित ठेला पर फल-सब्जी की बिक्री करने वाली दुकानों को छूट रहेगी।

उपर्युक्त कार्यान्वयन के अनुपालन की जिम्मेदारी एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष को दिया गया है जिनके द्वारा आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नोट कर लें- 8 जून तक सभी प्रकार के स्कूल-कालेज एवं कोचिंग बंद रहेंगे। सभी होटल, धार्मिक स्थान, धार्मिक आयोजन भी बंद रहेंगे। शादी व श्राद्ध में 20 व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

सम्बंधित खबरें