पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

मधेपुरा और कोसी की धरोहर हैं डॉ. रवि: भूपेन्द्र मधेपुरी

आज मधेपुरा के कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन संस्थान के अम्बिका सभागार में कौशिकी के दिवंगत संरक्षक, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति तथा मधेपुरा के पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) डॉ. रमेन्द्र कुमार यादव रवि का 81वां जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता टीएमबीयू के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ. कौशल किशोर मंडल ने की, जबकि बीएनएमयू के पूर्व कुलसचि प्रो. शचीन्द्र समारोह के मुख्य अतिथि और वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. मणिभूषण वर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। समाजसेवी-साहित्कार एवं कौशिकी के सचिव डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी की विशिष्ट उपस्थिति व मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में गजलकार श्री सियाराम यादव मयंक, श्री श्यामल कुमार सुमित्र, श्री सुधांशु रंजन, श्री बैद्यनाथ रजक सहित बड़ी संख्या में मधेपुरा के साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. रवि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा कौशिकी के संस्थापक पं. युगल शास्त्री प्रेम, पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ एवं शिवनेश्वरी प्रसाद को भी नमन किया गया। साथ ही तुलसी पब्लिक स्कूल की तीन साहित्यानुरागी छात्राओं – माही यादव (वर्ग-3), मिस्टी कुमारी (वर्ग-2) तथा अनन्या कुमारी (वर्ग-1) को डॉ. रवि की पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

समारोह के अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. रवि जैसे बहुमुखी प्रतिभा के लोग युगों में पैदा होते हैं। उन्होंने शिक्षा, साहित्य, राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में एक साथ काम किया और हर जगह अपनी अमिट छाप छोड़ी। वहीं, मुख्य अतिथि प्रो. शचीन्द्र ने कहा कि डॉ. रवि को मैंने कई दशकों तक बहुत निकट से देखा और अपने अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूँ कि विद्वता और सहजता का ऐसा मणिकांचन संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजती थी और कविता रोम-रोम में बसती थी।

समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि डॉ. रवि ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मधेपुरा की कई पीढ़िय़ों को प्रभावित किया। विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में अपने धारदार संबोधनों से उन्होंने सबका ध्यान खींचा और जनहित के अनगिनत मुद्दे उठाए। वहीं, बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति के रूप में उन्होंने अविस्मरणीय योगदान दिया। साहित्यकार तो वे लाजवाब थे ही। वे नि:संदेह मधेपुरा और कोसी की धरोहर हैं।

मुख्य वक्ता प्रो. मणिभूषण वर्मा ने कहा कि डॉ. रवि का शिष्य होना मेरे लिए गौरव की बात है। मेरा शोधकार्य उन्हीं पर है। अपने शोध के दौरान मैं उन्हें जितने निकट से देखता, उनकी रचना और उनके व्यक्तित्व के उतने ही कोण सामने आते। उन पर एक नहीं, कई शोध होने चाहिएं।

वहीं, श्री सुधांशु रंजन सहित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. रवि को भावुक होकर याद किया। कौशिकी के उपसचिव श्री श्यामल कुमार सुमित्र ने सभी वक्ताओं एवं आगंतुकों के प्रति धन्यवादज्ञापन किया। इस मौके पर बिनोद यादव, संजय भारती, पीहू कुमारी, रीतेश, प्रीति कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आयुष राज, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार, विकास कुमार, सौरभ कुमार आदि ने भी उपस्थिति दर्ज की।

सम्बंधित खबरें


डॉ. रवि ने मधेपुरा की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया: गुड्डी देवी

आज जिला जदयू कार्यालय में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, मधेपुरा के पूर्व सांसद, राज्यसभा के पूर्व सदस्य तथा भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति डॉ. रमेन्द्र कुमार यादव रवि जी की 81वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता व समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी देवी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. नीरज कुमार, वरिष्ठ नेता श्री महेन्द्र पटेल, श्री नरेश पासवान, श्री अशोक चौधरी, श्री अखिलेश यादव, श्री सीताराम पंडित, श्री यादव उमेश कुमार, श्री मनोज भटनागर, श्री रामकृष्ण यादव, श्री आनंद रजक, श्री मनोज राय, श्री गणेश कुमार, श्री शिवनंदन यादव, श्री सुधांशु शेखर, श्री बिरेन्द्र राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी लोगों ने डॉ. रवि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि डॉ. रवि मधेपुरा के गौरवपुरुष हैं। उन्होंने राजनीति, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ गौरव-पताका फहराया था। उन जैसे अद्भुत वक्ता बार-बार जन्म नहीं लेते। उनके संबोधनों से संसद के दोनों सदन गुंजायमान हुए। उनकी लिखी किताबें आज दुनिया के सौ से ज्यादा देशों में है। उन पर कई शोध हुए हैं और आगे भी होंगे। भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति के रूप में उन्होंने ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके योगदान को मधेपुरा युगों तक याद रखेगा।

जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी देवी ने कहा कि डॉ. रवि हम सभी के अभिभावक और मार्गदर्शक थे। डॉ. रवि ने मधेपुरा की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और आगे भी करते रहेंगे। मधेपुरा की मिट्टी हमेशा उनकी ऋणी रहेगी। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति हमलोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्य प्रवक्ता डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि डॉ. रवि संस्कार से पक्के समाजवादी थे। उन जैसे लोग बिरले ही होते हैं। ये हमलोगों का सौभाग्य है कि हमें उनका सानिध्य मिला।

श्री महेन्द्र पटेल ने कहा कि डॉ. रवि का व्यक्तित्व ऐसा था कि कोई उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता था। देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां उनकी प्रशंसक थीं।

श्री नरेश पासवान ने कहा कि डॉ. रवि हमेशा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। वे जितने बड़े राजनेता, शिक्षाविद और साहित्यकार थे, उतने ही बड़े समाजसेवक भी थे।

 

सम्बंधित खबरें


एक महीने के लिए सामाजिक कार्यों से अलग रहेंगे  डॉ.मधेपुरी

समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेंद्र नारायण मधेपुरी दिसंबर के मध्य में डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के रामेश्वरम स्थित “हाउस ऑफ़ कलाम” देखने दक्षिण भारत की यात्रा पर गये थे। वापस होने पर राजधानी पटना में उन्होंने अपनी दाहिनी आँख में हुए कैटरेक्ट का ऑपरेशन संजीवनी नेत्रालय एवं रिसर्च सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार सिंह से
संपन्न कराया।

उन्हें एक महीने तक धूप-धूल-धुआँ से परहेज करने के अलावा आँख को पानी से बचाने की बात कही गयी है।

डॉ.मधेपुरी पटना में बेटी के घर रह रहे हैं। महीने भर वे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में भाग नहीं ले पाएंगे। इस बीच मुरलीगंज के ऑक्सफोर्ड स्कूल के कार्यक्रम,
समाहरणालय की अटल जयंती कार्यक्रम, किरण पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम आदि में सम्मिलित नहीं हो सके। आगे कौशिकी क्षेत्र हिंदी साहित्य सम्मेलन के संरक्षक व बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति साहित्यकार डॉ. आर.के.यादव रवि, अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ ,शिवनेश्वरी प्रसाद एवं सृजन दर्पण के सचिव विकास कुमार के मरहूम पिताश्री शिक्षक बालकृष्ण प्रसाद की जयंती कार्यक्रमों सहित सुशांत स्मृति प्रतिभा चयन समिति एवं मनीषी भूपेंद्र विचार मंच की बैठकों मैं आमंत्रण के बावजूद भी डॉ.मधेपुरी सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। इन पवित्र आत्माओं को डॉ.मधेपुरी की मौन श्रद्धांजलि !

सम्बंधित खबरें


बीएन मंडल विश्वविद्यालय के वनस्पति पीजी के पूर्व एचओडी व पूर्व प्राचार्य डॉ.ब्रजनंदन यादव का हृदय गति रुकने के कारण निधन

टीपी कॉलेज में वर्षों वनस्पति शास्त्र के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष एवं केबी झा कॉलेज कटिहार के प्राचार्य रहने के बाद भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वनस्पति के भी विभागाध्यक्ष रहे 72 वर्षीय प्रोफेसर डॉ.ब्रजनंदन यादव का शनिवार शाम हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। डॉ.यादव अपने गांव परमानंदपुर से मधेपुरा आ रहे थे। रास्ते में मानिकपुर चौक पर ताजी सब्जियां देख वे गाड़ी से खरीदने उतरे और सब्जी खरीदने के दरमियान उन्हें हार्ट अटैक हुआ। जब तक उन्हें कर्पूरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जाता, उससे पूर्व ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

उनके साथ रहने वाले टीएनबी कॉलेज हॉस्टल के साथी भौतिकी के प्रोफेसर डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने मधेपुरा स्थित उनके निवास पर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करने के बाद बताया कि उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से 1976 में बोटनी में एम.एस-सी करने के बाद सर्वप्रथम मगध विश्वविद्यालय के ही राम जयपाल सिंह यादव कॉलेज में शिक्षण कार्य आरंभ किया। वे सरल एवं सहज स्वभाव के नेक इंसान थे। एक पुत्र मयंक, दो पुत्रियां एवं केशव कन्या विद्यालय से सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षिका पत्नी विभा कुमारी को छोड़ कर चले गए।

तभी तो उनके निधन की जानकारी मिलते ही चल पड़े कोटि पग उसी ओर-

उनके सहपाठी प्राचार्य देवनंदन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, टीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.कैलाश प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ.परमानंद यादव, उनके ससुर डॉ.जगदीश नारायण प्रसाद, पीजी जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार, सीनेटर डॉ.नरेश कुमार, पूर्व प्राचार्या विभा कुमारी, रत्नेश नंदन कालेज की प्राचार्या मंजू देवी, वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव, उनके परम मित्र जय किशोर प्रसाद यादव (नेताजी), प्रो.अर्जुन कुमार, विज्ञान शिक्षिका सीता मैडम, विक्रम कुमार, ब्रह्मदेव यादव सहित सभी सगे-संबंधी व शहर के सभी गणमान्य शिक्षक, प्राध्यापक, बुद्धिजीवी एवं व्यापारीगणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रजनंदन बाबू का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव परमानंदपुर में एकमात्र पुत्र मयंक प्रकाश द्वारा मुखाग्नि देकर संपन्न हुआ।

 

सम्बंधित खबरें


पी.सी. एंड पी.एन.डी.टी. जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न

असैनिक शल्य चिकित्सक-सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सलाम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में दिनांक 2 दिसंबर 2022 को पीसी एंड पीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, व्यवहार मधेपुरा  के जीपी मोहम्मद अब्दुल कलाम, सदर अस्पताल के डॉ.संतोष प्रकाश, डॉ.रंजना कुमारी (महिला चिकित्सा पदाधिकारी) आदि सदस्यगण मौजूद दिखे।

जांचोपरांत पलक अल्ट्रासाउंड सेंटर गम्हरिया, गिन्नी अल्ट्रासाउंड, बीपी मंडल पथ, मधेपुरा एवं भूपेन्द्र चौक से खुशबू प्रकाश द्वारा संचालित साईं रेडियोलॉजी तीनों के लिए अल्ट्रासाउंड चलाने वाली शर्तों के साथ स्वीकृति प्रदान की गई।

 

सम्बंधित खबरें


अब सीएम नीतीश कुमार सूबे के खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

सूबे के सीएम नीतीश कुमार द्वारा राज्य में खेलों के विकास के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं-

1. खिलाड़ियों को तत्काल सम्मान एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाना।

2. खिलाड़ियों की सरकारी सेवाओं में नियुक्ति।

3. खिलाड़ियों को बेहतर खान-पान उपलब्ध कराना।

4. खिलाड़ियों को सर्वोत्तम प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।

5. मुख्यमंत्री ने अपने आलाधिकारियों एवं खेल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराते रहें।

The then minister of youth, culture and sports with Dr.BhupendraMadhepuri, Dr.Vinay Kumar Choudhary, BJP leader Rahul Yadav, Arun Kumar are other party workers at Vrindavan, Madhepura.
The then minister of youth, culture and sports Dr.Alok Ranjan Jha with Dr.BhupendraMadhepuri, Dr.Vinay Kumar Choudhary, Rahul Yadav, Arun Kumar are other party workers at Vrindavan, Madhepura.

पूछे जाने पर खेल के प्रति अभिरुचि एवं खिलाड़ियों के प्रति सम्मान रखने वाले समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने पूर्व कला, संस्कृति एवं युवा मंत्रालय के कोसी के मंत्री डॉ.आलोक रंजन झा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सब डॉ.झा के द्वारा राजगीर में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का फल है। जिसकी जानकारी उन्होंने व्यक्तिगत मिलन कार्यक्रम के दरमियान डॉ.मधेपुरी के निवास स्थान “वृंदावन” में समाजशास्त्री प्रो.(डॉ.)विनय कुमार चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष दी थी।

सम्बंधित खबरें


बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव अब 18 एवं 28 दिसंबर को कराना तय

बिहार के सभी नगर निकायों के मतदाताओं व प्रत्याशियों के लिए बेहद खुश खबर है कि स्थगित की गई नगर निकाय- 2022 का चुनाव अब दिसंबर के 18 व 28 तारीख को दो चरणों में संपन्न होगा। ना तो नया नामांकन होगा और ना ही नया सिंबल दिया जाएगा। सबकुछ यथावत रहेगा।

पूर्व में दो चरणों में 10 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को चुनाव कराना था। इस बार पहले चरण के मतदान के बाद मतगणना 20 दिसंबर को और दूसरे चरण की मतगणना 30 दिसंबर को होगी।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा वासियों ने डॉ.मनीष मंडल के आईजीआईएमएस के उपनिदेशक बनने पर जमकर बधाइयां दी

चिकित्सा के क्षेत्र में इतिहास रचने वाले, ग्रीन कॉरिडोर सिस्टम तैयार कर कोलकाता में दिल तथा दिल्ली में लिवर प्रत्यारोपण में सफलता प्राप्त करने वाले आईजीआईएमएस के तत्कालीन अधीक्षक डॉ.मनीष मंडल न केवल मधेपुरा को बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को भी गौरवान्वित किया है।

आज की तारीख में डॉ.मनीष को आईजीआईएमएस का उपनिदेशक बनाए जाने पर मधेपुरा के प्रसिद्ध समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी सहित मुरहो-मधेपुरा के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों एवं व्यापारियों ने मधेपुरा के सच्चे सपूत न्यायमूर्ति आर पी मंडल के पौत्र एवं सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.अरुण कुमार मंडल के सुपुत्र को कोटि-कोटि साधुवाद प्रेषित किया है। डॉ.मंडल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है जिनमें प्रमुख हैं- कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष व पूर्व प्रति कुलपति डॉ.केके मंडल, जूलॉजी के एचओडी फर्जी कवि प्रोफेसर (डॉ.)अरुण कुमार, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी, टीपीएस के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र, प्रोफेसर चंद्रशेखर एवं प्रोफेसर रीता कुमारी आदि।

 

सम्बंधित खबरें


विराट का विराटतम स्वरूप

क्रिकेट प्रेमी भारतीयों को ऐसा लगने लगा है कि इस बार विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका की जमीन से ट्रॉफी लेकर ही भारत लौटे का। भला क्यों नहीं, आरंभ से ही विराट कोहली का यह विराटतम स्वरूप दुनिया को नजर आने लगी है।

जानिए कि विराट कोहली टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने एक दिन पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट कोहली के कुल रन 1065 जबकि जयवर्धने के 1016 रन है।

अंतिम ओवर के रोमांच के बाद भारत ने 5 रनों से बांग्लादेश से मैच जीतकर भारतीयों को विश्वास से भर दिया कि कदाचित भारत इस बार विश्व कप विजेता बनकर लौटेगा।

सम्बंधित खबरें


सनरूफ वाली कार इन दिनों आने लगी है सबको पसंद

आजकल अपनी-अपनी कार में सनरूफ लगवाने का ट्रेंड सर्वाधिक देखने को आ रहा है। कार कंपनियां भी कई कारों में सनरूफ देकर उपभोक्ताओं को लुभाने में लगी है। फिलहाल उपभोक्तागण सनरूफ कार के फायदे और नुकसान पर विचार करने में लगे हैं।

बता दें कि कोई भी व्यक्ति अपनी कार में सनरूफ होने को अपनी आन-बान में चार चांद लगना मानते हैं। यही कारण है कि इन दिनों लगभग हर नई कार में पैनोरमिक सनरूफ का फीचर मिल रहा है। जबकि पूर्व में मर्सिडीज़ व बीएमडब्ल्यू जैसी कारों में ही देखने को मिलता था। वर्ष 2019 में इस फीचर की कारों के प्रति लोगों का रुझान साफ तौर पर देखने को मिलने लगा था। उसी समय 25% लोगों ने सनरूफ कार लेने की बात कही थी। कारों की सनरूफ पर बिल्ट-इन सनरूफ, स्पॉयलर सनरूफ, सोलर सनरूफ, पॉपअप सनरूफ आदि भी इस्तेमाल होने लगी है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कौन सी गाड़ी लेंगे और कितना फायदा या नुकसान होगा यह तो आपकी समझदारी होगी।

 

सम्बंधित खबरें