All posts by Admin

बिजली विभाग द्वारा जल्द ही लगेगा प्रीपेड स्मार्ट मीटर

अब ग्राहकों को बिजली बिल की त्रुटियों से मिलेगा छुटकारा। प्रत्येक माह मीटर को भी टीवी के सेटअप बॉक्स की तरह रिचार्ज करना होगा। जितने रुपए का रिचार्ज होगा उतनी ही बिजली मिलेगी।

बता दें कि विद्युत वितरण कंपनी प्रथम चरण में मधेपुरा जिले के 12 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के घर में प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटर लगाएगी। इस तरह के स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता अपने उपयोग के मुताबिक अपने मीटर को रिचार्ज कराते रहेंगे।

जानिए कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग जाने से विभाग को विद्युत चोरी एवं बकाया वसूली की माथापच्ची से छुटकारा मिल जाएगा। यह भी जानिए कि पहले यह स्मार्ट प्रीपेड मीटर सरकारी दफ्तरों में लगाई जाएगी। जब हर उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगा लेंगे तो मधेपुरा सदर एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के विद्युत मंडल को लगभग 12 करोड़ का राजस्व वसूल करना आसान हो जाएगा।

 

सम्बंधित खबरें


मिसाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की 91वीं जयंती पर डॉ.मधेपुरी ने मिठाइयां बांटी

मिसाइलमैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। उनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन और माता का नाम आशियम्मा है। उन्होंने रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक की यात्रा सफलतापूर्वक तय की। राष्ट्रपति बनने से पहले और बाद भी वे शिक्षक बने रहे। वे ताजिन्दगी शिक्षक ही नहीं, विद्यार्थी भी बने रहे और सदैव पढ़ते ही रहे। उन्हें पढ़ना बहुत अच्छा लगता था।

उक्त बातें उनके अत्यंत करीब रहे समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने भारत-रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की 91वीं जयंती के अवसर पर बच्चों के बीच कही। डॉ.मधेपुरी ने महामहिम डॉ.कलाम के साथ बिताए पलों एवं संस्मरणों को संदर्भित करते हुए करते हुए कहा कि बच्चों को यह कह कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए कि तुम्हारा जन्म जीत के लिए हुआ है। हार थोड़ी देर के लिए बाधा पहुंचाती है, परंतु वह कोई अंत नहीं है। उसी काम को फिर अलग ढंग से किया जाना चाहिए।

अंत में बच्चों के बीच मिठाइयां बांटते हुए डॉ. मधेपुरी ने कहा कि बच्चे आत्मविश्वास एवं जुनून के साथ कुछ करने का संकल्प लें। आत्मविश्वास आपके जीवन में अद्भुत चमत्कार ला सकता है जिससे आप अपने सारे सपने पूरेे कर सकते हैं।

सम्बंधित खबरें


सीएम नीतीश ने सूबे की सुख, शांति व समृद्धि के लिए मातेश्वरी दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की

सूबे बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाअष्टमी के दिन पटना में अगम कुआं स्थित शीतला माता के मंदिर में शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी एवं छोटी पटन देवी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की एवं राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना भी की।

मुख्यमंत्री इंजीनियर नीतीश कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना करते हुए सूबे के सर्वांगीण विकास व प्रगति की कामना की। साथ ही सीएम ने मारूफगंज की बड़ी दुर्गा देवी जी तथा दसहट्टा देवी जी के द्वार जाकर मां भगवती की पूजा अर्चना की।

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि पिछली बार कोरोना के कारण सब कुछ प्रतिबंधित होने से नहीं आ पाए थे। आज यहां आने पर सर्वाधिक प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री को मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्रम, पाग एवं प्रतीक चिन्ह और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी प्रधान सचिव चंचल कुमार, आईजी संजय सिंह, डीएम पटना आदि की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

सम्बंधित खबरें


राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनी वाराणसी की शिवांगी

अब तो भारत में मिसाल बन रही है महिलाएं। इतिहास रच रही है भारत की बेटियां। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं बेटियां। हवाई जहाज उड़ाने में भारत को विश्व का प्रथम देश बना दी है भारत की बेटियां। भारत में 1200 से अधिक महिलाएं हवाई जहाज उड़ाती हैं।

बता दें कि अब तो फाइटर पायलट शिवांगी अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। मौका आने पर वह पल भर में शत्रुओं का नाश करने में पारंगत हो गई है।

जानिए कि बिहार की बेटियां भी किसी से कम नहीं। मधुबनी जिले की बेटी उद्विका और मुजफ्फरपुर की बेटी शिवांगी भी फाइटर विमान उड़ाने लगी है। अब यह बेटियां मिग-21 फाइटर उड़ाने वाले अभिनंदन वर्धमान से आगे जाने की हिम्मत दिखाने लगी है।

सम्बंधित खबरें


लोकनायक जेपी की 120वीं जयंती अपने निवास वृंदावन में मनाई डॉ.मधेपुरी ने

1974 के जेपी आंदोलन के सौफीसद समर्थक रहने वाले डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने 11 अक्टूबर को अपने निवास ‘वृंदावन’ में बच्चों के साथ जेपी की 120वीं जयंती मनाई। उसी जयप्रकाश नारायण के लिए राष्ट्रकवि दिनकर ने कभी कहा था-

है “जयप्रकाश” वह नाम समय की, करवट का, अंगराई का

भूचाल, बवंडर के ख्वाबों से, भरी हुई तरुणाई का…

डॉ.मधेपुरी ने बच्चों से आगे यह भी कहा कि 1975 के 5 मार्च को उन्होंने मधेपुरा के रामेश्वर बाबू, दीनबंधु बाबू, निराला बाबू, विजय वर्मा जी, प्रधान जी, उत्तम जी, जय किशोर जी, प्रसन्न जी, विजेंद्र जी आदि-आदि को साथ लेकर स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक व राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र नारायण मंडल के दिल्ली आवास तक पहुंचा दिया। 6 मार्च को जेपी के विशाल जुलूस में सबों ने हिस्सा लिया।

बकौल डॉ.मधेपुरी उन दिनों हार्ट अटैक के कारण विलिंगडन हॉस्पिटल में भर्ती समाजवादी नेता भूपेन्द्र बाबू ने उन्हें कहा था कि इतनी भीड़ तो फिर कभी दिल्ली में नहीं हो पाएगी। अतः जनपक्षीय हस्तक्षेप के आग्रही जेपी को दो घंटे के लिए भी पार्लियामेंट को घेरकर बैठ जाना चाहिए था, तब परिणाम कुछ और बेहतर होता।

अंत में डॉ.मधेपुरी ने बच्चों से यही कहा कि लोकनायक जेपी, डॉ.लोहिया और समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल ताजिंदगी मूल्यों एवं प्रतिबद्धताओं की राजनीति से बंधे रहे। ये त्रिमूर्ति कुछ पाने के लिए नहीं बल्कि देश के नाम सर्वस्व गंवाने के लिए ही जाने जाएंगे। इनके आदर्श हमेशा पथ प्रेरक होंगे। सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की कि अब जेपी सेनानियों की पेंशन डेढ़ गुना बढ़ेगी।

सम्बंधित खबरें


ममतामयी मातेश्वरी भाग्यमणि की प्रथम पुण्यतिथि पर मुरहो में भजन संध्या का आयोजन

उच्च न्यायालय पटना में न्यायमूर्ति रह चुके बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी स्मृतिशेष जस्टिस राजेश्वर प्रसाद मंडल मणिराज की धर्मपत्नी श्रीमती भाग्यमणि मंडल का देहावसान 18 सितंबर को पटना में हो गया। पटना में ही गंगा के किनारे उनके चार पुत्रों, पौत्रों, सगे-संबंधियों, रिश्ते-नातेदारों सहित समस्त करीबियों की मौजूदगी में उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

From LtoR- Dr.A.K.Mandal, Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri, Dr.Mithilesh Kumar and others at Murho.
From LtoR- Dr.A.K.Mandal, Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri, Dr.Mithilesh Kumar, Dr.Jyoti Mandal, Prof.Manoj Kumar and others at Murho.

बता दें कि मां भाग्यमणि ने जिन चार पुत्रों को जन्म दिया उनमें से दो- डॉ.अरुण कुमार मंडल एवं पटना हाई कोर्ट के जस्टिस किशोर कुमार मंडल भारत में रहते हैं और दो सुधीर कुमार मंडल एवं शेखर कुमार मंडल अमेरिका में रह रहे हैं। उनके पौत्रों में एक हैं आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ.मनीष मंडल जो सर्वश्रेष्ठ मानव सेवा के लिए पुरस्कृत होते रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे।

Samajsevi Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri paying homage to Bhagyamani Devi at Murho Gram.
Samajsevi Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri paying homage to Mateshwari Bhagyamani Devi at Murho Gram.

जानिए कि मातेश्वरी भाग्यमणि की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित भजन संध्या पर मुरहो जाकर समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र  नारायण यादव मधेपुरी ने उनके तैल चित्र पर एवं उनके पतिदेव साहित्यकार ‘मणिराज’ के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ.मधेपुरी ने इस अवसर पर स्वरचित पुस्तक “रास बिहारी लाल मंडल : पराधीन भारत में स्वाधीन सोच” पुस्तकों का वितरण समाजसेवी सुभाष चंद्र यादव, साकार सुरेश यादव, डॉ.मिथिलेश कुमार, एडवोकेट प्रशांत कुमार, एसबीआई अधिकारी पंकज कुमार, प्रो.मनोज कुमार, किसान नेता ज्योति मंडल, डॉ.बरूण कुमार, डॉ.अरूण कुमार, नवीन कुमार एवं सिंहेश्वर के युवा विधायक चंद्रहास चौपाल व अन्य स्वजनों के करीब बीच  ससम्मान वितरण किया।

Shikshavid Dr.Bhupendra Madhepuri presenting his book "Rasbihari Lal Mandal : Paradhin Bharat Mein Swadhin Soch" to Justice K.K.Mandal.
Shikshavid Dr.Bhupendra Madhepuri presenting his book “Rasbihari Lal Mandal : Paradhin Bharat Mein Swadhin Soch” to Justice K.K.Mandal.

अंत में यह भी कि मां भाग्यमणि के नाम आयोजित इस भजन संध्या में संगीतकार रोशन ने कबीर के गीतों सहित अन्य मर्मस्पर्शी गायकी से लोगों के हृदय को छू लिया और डॉ.मधेपुरी ने श्रद्धांजलि स्वरूप स्वरूप अपनी प्रस्तुति चंद पंक्तियों में इस प्रकार दी-

रासबिहारी कुल के मणि थे

व्यक्ति विविध बहु आयामी ।

जीवनसाथी ‘भाग्यमणि’ अति

सहज सरल चिर अनुगामी ।।

पूजन-अर्चन, भजन-साधना

में निमग्न नित प्रातः शाम……!

सत्य न्याय प्रतिभा संपुरित

नमो नमो हे मुरहो ग्राम ।।

सम्बंधित खबरें


एयर इंडिया की 68 साल बाद फिर हो गई घर वापसी

जानिए कि एयर इंडिया 68 साल बाद फिर हुई टाटा कंपनी की। टाटा संस ने कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन के अधिग्रहण की बोली जीत ली। जहां स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाई 15 हजार  करोड़ वहीं टाटा संस 3000 करोड़ ज्यादा बोली लगाकर यानी 18 हजार करोड़ की बोली लगाकर अंततः 100% हिस्सेदारी हासिल कर ली।

बता दें कि जेआरडी टाटा (जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा) ने 1932 में एयरलाइन की स्थापना की थी जिसे तब “टाटा एयरलाइंस” कहा जाता था। वर्ष 1946 में टाटा संस के विमानन प्रभाग को एयर इंडिया के रूप में सूचीबद्ध किया गया और 1948 में ‘एयर इंडिया इंटरनेशनल’ नाम दिया गया। वर्ष 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया।

अब कर्ज में डूबी एयर इंडिया को सरकार बेच रही है। टाटा समूह की बोली सर्वाधिक होने और जीतने पर रतन टाटा ने कहा कि एयर इंडिया वापसी का स्वागत है। खुशी है कि अब टाटा के हाथ एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कमान आएगी।

चलते-चलते यह भी कि जब 4 अक्टूबर को यह बोली लगाई जा रही थी उस समय केंद्र सरकार के लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहीन कांत पांडे के अतिरिक्त गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रीगण मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें


रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर क्या बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ?

रामविलास जी की पहली पुण्यतिथि पर बोले सीएम नीतीश कुमार कि उनकी स्मृति को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल महामहिम फागू चौहान, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद की मौजूदगी में यह घोषणा की कि उनकी स्मृति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके प्रति मेरी श्रद्धा रही है और सब दिन रहेगी।

बता दें कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सूबे के सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि इसके लिए लोगों की जो मांग है और जो भी जरूरी है, वे सब पूरी की जाएगी। ये सारी बातें मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने के बाद संवाददाताओं से कही गयी।

संवाददाताओं को संबोधित करने के दौरान कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, उद्योग मंत्री मोहम्मद शाहनवाज हुसैन, कृषि मंत्री अमरेंद्र सिंह, मंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल एवं बिहार भर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें


65वीं बीपीएससी परीक्षा के टॉपर बने इंजीनियर गौरव सिंह

मैकेनिकल इंजीनियर गौरव सिंह के पिता की मौत के बाद गौरव की मां, जो मध्य विद्यालय में शिक्षिका है, ने उसका हौसला इस कदर बढ़ाया कि बेटा बन गया बीपीएससी टॉपर।

बीपीएससी टॉपर गौरव सफलता से उत्साहित तो है, परंतु पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। गौरव का लक्ष्य है यूपीएससी में अच्छी रैंकिंग के साथ सफलता पाना।

अंतिम रूप से 422 अभ्यर्थी चुने गए हैं जिनमें टॉप 10 में 2 महिलाएं और पुरुष 8 हैं। लड़कियों में टॉपर है चंदा भारती। कुल 422 में पुरुष 291 और महिलाएं 131 हैं। टॉपर्स में 7 इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं। गुरुवार को बीपीएससी ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया।

सम्बंधित खबरें


रामायण धारावाहिक के रावण अरविंद त्रिवेदी पूर्व सांसद नहीं रहे

5 अक्टूबर 2021 (मंगलवार) की रात को दिल का दौरा पड़ने से 80 वर्षीय अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन कांदिवली में अपने आवास पर रात्रि के 10:00 बजे हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने दो प्रतिभावान कलाकारों को खो दिया है जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया। पीएम ने कहा कि “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के लिए याद किए जाएंगे घनश्याम नायक और “रामायण” धारावाहिक के लिए केंद्रीय फिल्म सत्यापन बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी भी बहुत याद किए जाएंगे।

चलते-चलते यह भी जानिए कि इस धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली कलाकार भी सांसद बनी, परंतु राम मर्यादा का पालन करने में ही रह गये लेकिन सांसद नहीं बन सके।

सम्बंधित खबरें