All posts by Admin

मधेपुरा को गौरवान्वित करने में लगी रहती है ऑक्सीजन गर्ल गरिमा उर्वीशा

गरिमा उर्वीशा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही है। पिता दिलीप गुप्ता व माता माला देवी के बेटी गरिमा को अपने जन सेवी कार्यो के चलते मधेपुरा के लोगों द्वारा प्रतिष्ठा मिल रही है।

बता दें कि कोरोना की विगत कई लहरों में सैकड़ों होम क्वारंटाइन संक्रमितों की जान गरिमा ने ऑक्सीजन देकर बचाई है। कोरोना पीड़ितों को उसने कभी खाना तो कभी मास्क या फिर कभी-कभी महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड लेकर पहुंचाती रही।

जानिए कि गरिमा के कार्यों से प्रभावित होकर पटना के ऑक्सीजन मैन गौरव राय ने गरिमा को बिहार फाउंडेशन की मदद से पांच ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जिसका उपयोग गरिमा ने मधेपुरा-सहरसा जिले के संक्रमितों की जान बचाने में करती रही और समाज की दुआएं बटोरती रही। सेवा की ऐसी जुनून कि वह हमेशा कुछ अलग करती दिख जाती। कभी खून की कमी वाले रोगी के लिए खून डोनेट करते हुए तो कहीं बाढ़ पीड़ितों की सेवा करते हुए।

सम्बंधित खबरें


नीतीश सरकार द्वारा सूबे के सभी अनुमंडल में खोले जाएंगे वृद्धाश्रम

नीतीश सरकार के सात निश्चय पार्ट- 2 के तहत राज्य के सभी अनुमंडल में वृद्धाश्रम स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इस आशय की घोषणा समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने सरकार की ओर से विधानसभा में की। मंत्री मदन सहनी ने बताया कि वर्तमान में पटना में 100 बेड के वृद्धाश्रम का संचालन हेल्प इंडिया द्वारा किया जा रहा है जिसमें तत्काल 90 वृद्धों को रखा गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि जहां पूर्णिया में 50 बेड का वृद्धाश्रम संचालित है। हो रहा है वहीं भागलपुर में 50 बेड, सासाराम में 50 बेड तथा पश्चिम चंपारण में भी 50 बेड का वृद्धाश्रम है। हाँ कहीं-कहीं तो वृद्धजनों की संख्या बहुत कम देखी जा रही है।

 

सम्बंधित खबरें


सीएम नीतीश ने किया जननायक कर्पुरी मेडिकल कॉलेज में जननायक की प्रतिमा का अनावरण

समाज सुधार अभियान के तहत मधेपुरा से जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

बता दें कि 2020 में सीएम नीतीश कुमार ने इस जननायक मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन किया था। उसी वक्त मुख्यमंत्री ने इस परिसर में जननायक कर्पूरी की प्रतिमा लगाने एवं उसके अनावरण में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी।

जानिए कि करीब एक वर्ष से जननायक की आदमकद प्रतिमा वहाँ लगी थी, परंतु कोरोना के चलते अनावरण की तिथि टलती रही। रविवार 6 मार्च को सादे समारोह में प्राचार्य प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र कुमार एवं गणमान्यों व शिक्षकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जननायक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।

 

सम्बंधित खबरें


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ.रवि व डॉ.मीरा को चतरा कोठी में दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान के दौरान बीएन मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति व शिक्षाविद पूर्व सांसद डॉ.रमेन्द्र कुमार यादव रवि को याद किया। मधेपुरा के सांसद मार्ग पर अवस्थित उनके निवास चतरा कोठी पहुंचे। सीएम ने डाॅ.रवि व उनकी धर्मपत्नी डॉ.मीरा के छाया चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

मौके पर डॉ.रवि के पुत्रद्वय जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमरदीप व डॉ.चंददीप ने डाॅ.रवि व डॉ.मीरा से संबंधित पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर समाजसेवी-साहित्यकार व डॉ अमरदीप के धर्मपिता डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘बिहार के लौह पुरुष’ नामक कविता की एक फोटो फ्रेम वाली प्रति भेंट की और मुख्यमंत्री सहित आम लोगों के सामने कविता का पाठ किया। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमरदीप ने मौके पर चादर अर्पण कर सम्मानित किया। बीएनएमयू के कुलपति डॉ.आरकेपी रमण व कुलसचिव डॉ.मिहिर कुमार ठाकुर ने भी सीएम को चादर व गुलदस्ता सौंप कर सम्मानित किया।

मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, सांसद दिनेश चंद्र यादव मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार पी ए टी सी संबोधन यादव डॉ अरुण कुमार डॉ रश्मि भारती बड़ी मां छोटी माँ व सासू मां रेणु, रूपम भारती सहित आदित्य अक्षत आदि मौजूद थे।

 

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने कोशी की दीदियों को किया संबोधित

समाज सुधार यात्रा के दौरान 6 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोशी प्रमंडल के तीनों जिले की जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि दहेज लेने वाले व्यक्ति के यहां शादी में शामिल नहीं होना है। नशा मुक्ति एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए भी काम करना है। सभा स्थल पर जीविका दीदियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी जायजा लिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने।

मौके पर सूबे के मद्निषेध मंत्री सुनील कुमार ने जहां अपने संबोधन में कहा कि शराबबंदी में नई तकनीक का उपयोग हो रहा है कोमा वहीं जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि समाज सुधार अभियान से समाज में युगांत कारी परिवर्तन हो रहा है। नेक्स्ट पारा आरंभ में जीविका दीदियों ने स्वागत गान एवं संथाली नृत्य के साथ मुख्यमंत्री सहित मध्य निषेध मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।

 

सम्बंधित खबरें


ऐतिहासिक होगा मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान- डॉ.अमरदीप

समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मधेपुरा आगमन को लेकर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमरदीप ने सांसद मार्ग स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान ऐतिहासिक होगा। डॉ.अमरदीप ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार राजनीति के संत हैं। उनकी यह यात्रा नशा मुक्ति, दहेज उन्मूलन व बाल विवाह मुक्ति हेतु आयोजित है। भावुक होकर डॉ.अमरदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति व सांसद रह चुके डॉ.रर्मेंद्र कुमार यादव रवि एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ.मीरा कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उनके सांसद मार्ग स्थित निवास पर पधारेंगे।

 

 

सम्बंधित खबरें


बिहार के विकास में 2022 तक के बजट में जुड़ रहे नए आयाम

बिहार विधानसभा में 4 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में बजट पर बहस के दौरान डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि सूबे की सरकार सतत एवं समावेशी विकास की नीति पर चलकर राज्य के हर वर्ग का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में प्रतिवर्ष नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं।

जानिए कि वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार विकास के छह सूत्रों पर काम कर रही है। वे हैं- शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना तथा विभिन्न वर्गों का कल्याण।

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि कोरोना संकट के समाधान के बाद राज्य सरकार स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करने में जुटी हुई है। यह भी कि चालू वित्त वर्ष की तुलना में 22% अधिक राशि दी गई है।

 

सम्बंधित खबरें


राजू भैया के घर शोक जताने गए सांसद दिनेश चंद्र यादव

साहित्यकार राजू भैया का निधन उनके रतन चंद नगर स्थित निवास पर 21 फरवरी को प्रातः 8:05 बजे हो गया। आज राजू भैया के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों यथा धर्मपत्नी विजय देवी, पुत्रद्वय रतन स्वरूप चंद एवं ज्ञान गौरव चंद, भाई पप्पू, गुड़िया, शुकू आदी से मिले लोकप्रिय सांसद दिनेश चंद्र यादव एवं समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.) भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, सांसद प्रतिनिधि व जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो.विजेंद्र नारायण यादव, जदयू के नेता डॉ.बीबी प्रभाकर, समाजसेवी ललन कुमार, भारत भूषण, नामचीन उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी, माया के अध्यक्ष राहुल यादव, प्रो.सुजीत कुमार मेहता आदि।

MP Dinesh Chandra Yadav and Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri with the family members of Raju Bhaiya.
MP Dinesh Chandra Yadav and Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri with the family members of Raju Bhaiya.

 

सर्वप्रथम सबों ने राजू भैया की तस्वीर पर पुष्पांजलि की। डॉ.मधेपुरी ने सांसद महोदय से कहा कि इस परिवार के लोग पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी पढ़ाया है और भारत के संविधान को संस्कृत में अनुवाद भी किया है। प्राचार्य रतन बाबू की धर्मपत्नी यानी राजू भैया की मां गार्गी देवी वनस्थली में पढ़ी और दोनों हाथों से तलवार चलाने के कारण उन्हें “झांसी की रानी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सांसद महोदय द्वारा सारी बातों को ध्यान से सुनते देखा गया। बाद में परिवार वालों को सांत्वना दिया और अनुरोध पर पारिवारिक जनों के साथ फोटो भी शेयर किया।

सम्बंधित खबरें


टेंगराहा के देवेंद्र धाम से निकली भोलेनाथ की बारात

कुमारखंड प्रखंड के टेंगराहा स्थित देवेंद्र धाम से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजन समिति की सदस्य सक्रिय सदस्य व स्वागताध्यक्ष प्रीति यादव द्वारा बाबा भोलेनाथ के महोत्सव एवं मेला का उद्घाटन वयोवृद्ध समाजसेवी सह अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद यादव द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि शिव के आभा मंडल में अनेक देवी-देवताओं का वास है, इसलिए शिव को देवों का देव महादेव कहा जाता है।

इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात व झांकी निकाली गई जिसमें शंकरपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज यादव, चंद्र प्रताप, विनीत कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, शिव कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद दिखे। बरात में गाजे-बाजे एवं दर्जन भर घोड़े भी शामिल दिखे। बाजे की धुन पर लोग झूमते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया।

 

सम्बंधित खबरें


बीएनएमयू के भौतिकी पीजी विभाग के द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस स्थित भौतिकी विभाग में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिवर्ष नोबेल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक सर सीवी रमण को याद करते हुए विभिन्न प्रकार के लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन 28 फरवरी को माननीय कुलपति प्रो.(डॉ.)आरकेपी रमण अवकाश प्राप्त यूनिवर्सिटी प्रोफेसर ऑफ फिजिक्स प्रो.(डॉ.) भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.)नवीन कुमार, सीनियर प्रो.(डॉ.) नरेश कुमार,  प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार,  प्रो.(डॉ.)अशोक कुमार,  डॉ डीपी सिंह, डॉ.विमल सागर आदि ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात वैज्ञानिक सीवी रमण की तस्वीर पर सबों ने पुष्पांजलि करने के बाद उनके रामण इफेक्ट को याद किया। कुलपति डॉ.रमण ने कहा कि सतत भविष्य के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी मैं एकीकृत दृष्टिकोण रखना बेहतर है।

इस अवसर पर डॉ.मधेपरी ने स्पष्ट किया कि प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं 10 नवंबर को विश्व विज्ञान दिवस किस उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस द्वारा जहां विज्ञान पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान के प्रति अभिरुचि एवं जागरूकता पैदा किया जाता है वहीं विश्व विज्ञान दिवस के आयोजनों में विश्व शांति व प्रगति की बातें की जाती है। मौके पर डॉ.मोहित कुमार घोष, डॉ. बी एन विवेका, डॉ.अरविंद कुमार, डॉ.असीम राय,  डॉ.विमल सागर, डॉ.विमला कुमारी सहित सबों ने विभिन्न प्रकार के मॉडलों के प्रदर्शित करने वाले छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

 

सम्बंधित खबरें