All posts by Admin

मधेपुरा ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

गंगा-यमुनी तहजीब में महारत हासिल कर चुका मधेपुरा अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को याद किया एवं संस्थाओं व चौक-चौराहों पर तिरंगा लहराया |

यह भी जानिये कि वर्तमान भूपेन्द्र चौक (कॉलेज चौक) पर आरंभ में वार्ड आयुक्त मो.महमूद आलम द्वारा तिरंगा लहराया जाता रहा | बाद में स्वतंत्रता सेनानी शिवनंदन राय और वर्तमान में प्रतिवर्ष भूपेन्द्र प्रतिमा निर्माण समिति के संयोजक डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी अपने सहयोगी मो.युनूस, डॉ.आलोक कुमार, समाजसेवी शौकत अली, आनंद आदि के साथ श्रद्धापूर्वक अन्य कार्यक्रमों से बढ़-चढ़ कर राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते आ रहे हैं |

Dr.Bhupendra Madhepuri paying tribute before the statue of Great Freedom Fighter and Socialist Leader Bhupendra Narayan Mandal at Bhupendra Chowk Madhepura.
Dr.Bhupendra Madhepuri paying tribute before the statue of Great Freedom Fighter and Socialist Leader Bhupendra Narayan Mandal at Bhupendra Chowk Madhepura.

इस 70वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक-साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर अपनी भागीदारी देने वाले डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने भूपेन्द्र चौक पर तिरंगा लहराने एवं राष्ट्रगान समाप्ति के बाद अपने संक्षिप्त संबोधन में यही कहा कि 15 अगस्त 1947 भारतीय इतिहास का वह महत्वपूर्ण दिन है जिस दिन भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी | भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है | आज की तारीख में हम भारत का 70वां जन्मोत्सव मनाते हैं | आजादी पाने के लिए आंदोलनकारियों एवं सेनानियों ने एक लंबी यात्रा तय की जिसमें अनेक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय आंदोलन हुए और उन आंदोलनों में बापू के दो ही प्रमुख अस्त्र उपयोग में लाये गये- सत्य और अहिंसा |

इस अवसर पर भूपेन्द्र चौक के झंडोत्तोलन के बाद डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने यह घोषणा की कि आगामी भूपेन्द्र जयंती के अवसर पर जिले के वैसे विकास प्रेमी समाजसेवी या शिक्षाप्रेमी जो जनहित में लाखों की जमीन, सड़क या स्कूल के निमित महामहिम राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री करेंगे- उन्हें जयंती के अवसर पर डॉ.मधेपुरी द्वारा श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया जायेगा |

Principal Dr. H.L.S.Jauhari delivering speech after flag hoisting at T.P. College Madhepura campus .
Principal Dr. H.L.S.Jauhari delivering speech after flag hoisting at T.P. College Madhepura campus .

यह भी बता दें कि भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ.विनोद कुमार ने, बी.एन.मंडल स्टेडियम में डायनेमिक डी.एम. मो.सोहैल ने, टी.पी. कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.एच.एल.एस. जौहरी ने तथा मधेपुरा नगरपरिषद में डॉ.विशाल कुमार बबलू सहित सभी छोटी-बड़ी संस्थाओं में अत्यंत धूम-धाम से श्रद्धापूर्वक भारतीय तिरंगा लहराया गया |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के बुद्धिजीवियों व छात्रों ने की सड़क की सफाई

प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के मद्देनजर मधेपुरा के गणमान्यों-बुद्धिजीवियों-चिकित्सकों एवं छात्रों द्वारा शहर की मुख्य सड़कों की सफाई की गयी | जहां एक ओर सौ छात्रों के हाथों में झाड़ू थे वहीं दूसरी ओर तीन जे.सी.बी. और एक दर्जन ट्रैक्टर भी सफाई अभियान में लगे थे | मधेपुरा के अतिरिक्त सिंहेश्वर के पूर्व प्रमुख उपेंद्र प्रसाद यादव भी पांच ट्रैक्टर ईंट के टुकड़े दान स्वरूप लाये तो 5 ट्रैक्टर पैसे देकर- जिन्हें हॉस्पिटल गेट, बस स्टैंड आदि जल जमाव वाले स्थानों पर डाला गया |

यह भी जानिये कि दो दिन बाद संपूर्ण देश अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने वाला है | अस्तु आज प्रातः 8:00 बजे भूपेन्द्र चौक से शहर सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाकर विदा किया- आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार, एसडीएम संजय कुमार निराला, समाजसेवी डॉ.मधेपुरी, शौकत अली, वुमन डिग्निटी की अध्यक्षा डॉ.शांति यादव, डॉ.नायडू-श्री चन्द्रशेखर आदि |

बता दें कि केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के तर्ज पर राज्य सरकार भी “स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना” का ऐलान किया है जिसमें सूबे के 20 प्रारंभिक एवं 20 माध्यमिक विद्यालयों को निर्धारित 5 मानकों के आधार पर चुनकर पुरस्कृत किया जायगा | वे 5 मानक हैं- स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ स्कूल परिसर, स्वच्छ पोशाक एवं छात्रों की स्वच्छ आदतें |

काश ! मधेपुरा के चिकित्सकों डॉ. डी.के.सिंह, डॉ. एस.एन.यादव, वार्ड आयुक्तों ध्यानी यादव, रविंद्र कुमार यादव के साथ-साथ स्काउट गाइड के आयुक्त जय कृष्ण यादव, कृष्ण मंदिर के सचिव चंद्रशेखर एवं समाजसेवी शौकत अली सहित किसान-मजदूर, छात्र-नौजवान, व्यापारी-व्यवसायी आदि ह्रदय से चाह ले तो मधेपुरा भी प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के बाबत अपनी पहचान बनाने में सफल होगा और आने वाले दिनों में कभी न कभी पुरस्कृत भी होगा |

सम्बंधित खबरें


विद्यालयों में टैगोर-स्मृति-दिवस आयोजित

गुरुदेव नाम से सुविख्यात तथा नोबेल पुरस्कार प्राप्त रविन्द्र नाथ टैगोर 80 वर्ष की उम्र में 7 अगस्त 1941 को दुनिया को अलविदा कह गये | इसलिए तो भारत सरकार द्वारा 7 अगस्त को इस बार सभी माध्यमिक विद्यालयों में ‘रविन्द्र स्मृति दिवस’ आयोजित करने हेतु निर्देश दिया गया | कुछ स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया तो कुछ में भाषण प्रतियोगिता | कहीं-कहीं तो स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई |

यह भी बता दें कि 1896 में स्थापित वर्तमान शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ.निरंजन कुमार द्वारा इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | जहाँ वर्ग 10 की छात्रा पूजा कुमारी प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय एवं नवम वर्ग के छात्र नीतान्शु तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कृत किए गये, वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में 10 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु सांत्वना पुरस्कार दिया गया |

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकवि रविन्द्रनाथ टैगोर केवल महान साहित्यकार, कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे बल्कि ‘एकलाचलो’ का संदेश देकर युवाओं को आंदोलित करने का भी काम करते रहे थे | उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अद्वितीय रचनाएं- गीतांजली, गोरा, आमार सोनार बांग्ला एवं रविन्द्र संगीत उन्हें अमरत्व प्रदान करता रहेगा |

रविन्द्र स्मृति दिवस पर शिक्षक विजय कुमार झा, डॉ.संतोष कुमार, रमेश कुमार रमण आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि टैगोर की रचनाएं युवाओं को समर्पित है, इसलिए सभी छात्र-छात्राएं उनकी रचनाओं को पढें | इस मौके पर गौतम कुमार, राज कुमार, शिव नारायण पंडित, अमरनाथ दास, आनंद रंजन व अरुण कुमार आर्य आदि अंत तक मौजूद रहे |

सम्बंधित खबरें


आलमनगर में अहर्निश एंबुलेंस सुविधा

जिले के आलमनगर प्रखंड मुख्यालय के पीएचसी परिसर में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार (10 अगस्त) को शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन विधायक व पूर्व विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, डायनेमिक डीएम मो.सोहैल एवं सीएस डॉ.गदाधर पांडेय ने किया |

यह भी जान लें कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चौबीसों घंटे मरीजों को 21 तरह की स्वास्थ सुविधाएं तब तक मिलती रहेंगी जब तक इन त्रि-मूर्तियों की चौकसी बनी रहेंगी और आंखें खुली रहेंगी | विकास पर पैनी नजर रखने वाले जिलाधिकारी मो.सोहैल के रहते हुए इस स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव सुविधा के अतिरिक्त पैथोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल सुविधाओं के साथ-साथ नि:शुल्क नास्ता-खाना तो मिलेगा ही मिलेगा, इसके अतिरिक्त चौबीसों घंटे आपातकालीन सुविधा के साथ-साथ मरीजों के लिए ओ.पी.डी व आई.पी.डी दवाओं की उपलब्धता भी रहेगी |

यह भी बता दें कि पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नानागार व शौचालय की व्यवस्थाएं रहेंगी तथा विकलांग मरीजों के लिए व्हीलचेयर की | सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों यानि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रादि के साथ-साथ परिवार कल्याण व विकलांग प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे |

इस मौके पर सी.एस. की पूरी टीम, प्रखंड प्रमुख वर्षा कुमारी, जिप सदस्य रेखा देवी व समाजसेवी राजेश्वर राय के साथ-साथ थानाध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह व पीएचसी प्रभारी डॉ.बी.के.वर्मा और डॉ.एस.एन.यादव आदि अंत तक मौजूद रहे |

सम्बंधित खबरें


राजकिशोर बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

सदर प्रखंड मधेपुरा में कुल सतरह पंचायतों के मुखिया संघ की बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गयी जिसमें मुखिया संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव बिना किसी प्रकार के चुनाव-प्रक्रिया को अपनाये सर्वसम्मति से किया गया |

यह भी बता दें कि जहां मधेपुरा प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ के चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता की साहुगढ़ पंचायत-टू के मुखिया अरविंद कुमार ने वहीं साहुगढ़ पंचायत-वन के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान उप प्रमुख जयकांत यादव द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया गया | इस अवसर पर सर्वप्रथम सर्वसम्मति से बराही पंचायत के मुखिया राजकिशोर यादव को मधेपुरा प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया |

यह भी जानें कि मुखिया संघ में ‘म’ का ही वर्चस्व रहा- जहां महेशुआ मुखिया देवकी देवी को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया वहीं मठाही मुखिया परमानंद यादव को सचिव और मधुबन मुखिया पवन को कोषाध्यक्ष | पर्यवेक्षक एवं अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड से लेकर प्रखंड स्तर तक की विभिन्न समस्याओं को संगठित होकर निष्पादित करने के लिए ही पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है |

बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया तथा मुखिया पति भी अंत तक उपस्थित रहे | अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजकिशोर यादव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वे संघ की भावना को कद्र करते हुए प्रखंड में विकास कार्यों को गति प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे |

सम्बंधित खबरें


आस्था का महाकुंभ है सिंहेश्वर स्थान मंदिर

देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर में सावन की तीसरी सोमवारी (8 अगस्त 2016) को डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु शिवभक्तों के “हर-हर महादेव” की जयघोष से दिन भर गूंजता रहा बाबा भोलेनाथ का मंदिर | सदैव सदाशिव भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा और पूजा-अर्चना के साथ सभी श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे |

यह भी बता दें कि सिंहेश्वर की सडकों पर सिर्फ और सिर्फ शिवभक्त ही दिख रहे थे- कुछ दंड प्रणाम देते हुए तो कुछ डाक बम के मनमोहक रूपों में सजे हुए | यूँ सर्वाधिक तादाद में आम श्रद्धालु थे | दण्डप्रणामी भी कम नहीं- कुछ मन्नते मांगने के लिए तो कुछ की मन्नतें पूरी हुई इसलिए | शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही |

Hon'ble Member of Mandir Trust Committee Dr.Bhupendra Madhepuri discussing with Mandir Prabhari for better Comforts and Conveniences to all Shradhalues.
Hon’ble Member of Mandir Trust Committee Dr.Bhupendra Madhepuri discussing with Mandir Prabhari for better Comforts and Conveniences to all Shradhalues.

यह भी जान लें कि सावन के प्रत्येक सोमवार की रात में बाबा का ‘श्रृंगार पूजा” करने के लिए श्रद्धालु भक्तो को साल-दो-साल पूर्व से ही लाइन लगाना पड़ता है, आरक्षण कराना पड़ता है | इस तीसरे सोमवारी को मधेपुरा के वृंदावन नर्सिंग होम के चिकित्सक दंपति डॉ.वरुण कुमार व डॉ.रश्मि भारती द्वारा बाबा का ‘श्रृंगार पूजा’ कराने हेतु एक वर्ष पूर्व ही लाइन लगाया गया था |

यूँ बारह बजे रात तक चली इस ‘श्रृंगार पूजा’ कार्यक्रम में चिकित्सक दंपति द्वारा मंदिर की सजावट व पूजनोत्सव सामग्रियों से लेकर आमंत्रित श्रद्धालुओं सहित साधु-संतों, निर्धन-असहायों को सुरुचि पूर्ण भोजन कराने तक में उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई |

इस श्रृंगार-पूजा कार्यक्रम में मधेपुरा के पूर्व सांसद व संस्थापक कुलपति डॉ.आर.के. यादव रवि, साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ, पूर्व प्राचार्य श्यामल किशोर यादव, डॉ.हीराकांत मंडल, डॉ.अरविंद श्रीवास्तव व बालकृष्ण यादव के अतिरिक्त न्यासकर्मी व महिलाओं ने देर तक अपनी भागीदारी निभाई | इसके अलावे अंत तक उपस्थित रहे चिकित्सकगण- डॉ.डी.के. सिंह, डॉ.आलोक निरंजन, डॉ.नृपेंद्र नारायण सिंह, डॉ.लक्ष्मण, डॉ.पी.के.  मधुकर आदि मंदिर न्यास समिति के सदस्य धर्मनाथ ठाकुर, सुधीर ठाकुर एवं एस.बी.आई. पदाधिकारी अविनाश, आशीष सहित अशोक आनंद, रामनारायण कौशिक, बैजनाथ रजक, विवेक कुमार आदि जैसे आस्थावान लोगों ने कार्यक्रम के अंत तक उपस्थिति बनाये रखा |

सम्बंधित खबरें


डॉ.राम नरेश हुए सम्मानित

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातकोत्तर मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ.राम नरेश सिंह को भारत सरकार द्वारा भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर भारत साहित्य संगम के बैनर तले आयोजित कवि गोष्ठी के अवसर पर मधेपुरा के बुद्धिजीवियों द्वारा सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर सम्मान समारोह के अध्यक्ष डॉ.अमोल राय ने डॉ.सिंह की उपलब्धियों एवं व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं अंगवस्त्रम-पग व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया | प्राचार्य डॉ.श्यामल किशोर यादव, डॉ.आर.के.पी. रमण, डॉ.ललन चौधरी एवं हिन्दी पीजी विभागाध्यक्ष डॉ.नारायण यादव ने अपने उद्गार में कहा कि डॉ.सिंह को भाषा विज्ञान के निदेशक के अतिरिक्त राजभाषा हिन्दी की प्रगति के बाबत भी केंद्र सरकार द्वारा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है |

डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने अपने उद्गार में यही कहा कि डॉ.रामनरेश सिंह के समर्पण और निष्ठा के साथ काम करते रहने के फलस्वरूप भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बिना मांगे सम्मान दिया- यह उस पार्टी की विशेषता की पहचान है |

इस अवसर पर डॉ.सिद्धेश्वर कश्यप के संयोजक में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ.मधेपुरी, डॉ.विनय कुमार चौधरी, डॉ.आलोक कुमार, डॉ.अरुण कुमार, सियाराम यादव मयंक आदि ने अपनी प्रतिनिधि कविता का पाठ किया | कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित रहे- अधिवक्ता मो.अलाउद्दीन, प्रो.राम नारायण साह, भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, आनंद मंडल, मुखिया स्वदेश कुमार, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, प्रो.(डॉ.)आर. रहमान, मो.अहद आदि |

सम्बंधित खबरें


धाविका गीतांजलि की याद में रोडरेस का आयोजन

अल्पायु में ही मधेपुरा को अलविदा कहने वाली उड़नपरी गीतांजलि के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर सैकड़ों धावक-धाविकाओं को जिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी, जिप सदस्य प्रकाश नारायण, डॉ मधेपुरी, डॉ.सच्चिदानंद यादव, डॉ.विनय चौधरी आदि  ने रोड रेस प्रतियोगिता के शुभारंभ में हरी झंडी दिखाई |

पुनः शहर के गणमान्य सहित एएसपी राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला, मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार, सिंडिकेट सदस्य डॉ.जवाहर पासवान, साहित्यकार डॉ.काश्यप, डॉ विनय चौधरी, डॉ अरुण कुमार, श्रीसंत कुमार, अरुण कुमार आदि ने पुष्पांजलि करने के बाद अपने-अपने उद्गार व्यक्त किए |

कार्यक्रम का समापन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आए धावक एवं धाविकाओं को “रनिंग शूज व जर्सी” देकर किया गया | कार्यक्रम का संचालन पी.यदुवंशी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.आलोक कुमार ने |

सम्बंधित खबरें


इप्टा मधेपुरा द्वारा प्रेमचन्द की जयन्ती मनायी गई

बी.पी.मंडल नगर भवन में मधेपुरा द्वारा महान उपन्यासकार व कथाकार प्रेमचन्द की जयंती इप्टा-अध्यक्ष डॉ.नरेश कुमार की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गई | इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा स्थल-चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई | साथ ही  प्रेमचन्द रचित कहानी ‘सद्गति’ पर आधारित नाटक का सफल मंचन सुभाष चंद्रा की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया |

प्रेमचन्द की 136 वीं जयंती समारोह का शुभारंभ उद्घाटनकर्ता डी.एम. मो.सोहैल, मुख्यअतिथि एस.पी. विकास कुमार, इप्टा के संरक्षक डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, प्राचार्या चंद्रिका यादव, डॉ.नरेश कुमार आदि ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया |

इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता जिले के डायनेमिक डी.एम. मो.सोहैल ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि महान कथाकार प्रेमचन्द ने अपने समस्त साहित्य में सामंतवाद और पूंजीवाद को बेनकाब करने का स्तुत्य प्रयास किया है | साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रेमचन्द ने भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति की गहराई को करीने से उकेरा है |

मुख्य अतिथि जाँवाज एसपी विकास कुमार ने कहा कि न्याय व शांति बनाये रखने में प्रेमचन्द की रचनाएं समाज की हकीकत बयाँ करती रही हैं | उन्होंने कार्यक्रम की हृदय से सराहना की |

समारोह को संबोधित करते हुए जहां इप्टा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.शचीन्द्र ने प्रेमचन्द के सपनों को साकार करने का व्रत लिया वहीँ इप्टा के संरक्षक डॉ.मधेपुरी ने अपने संबोधन में ‘इप्टा’ नाम देने वाले विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ.होमी जहांगीर भाभा को एटॉमिक एनर्जी के क्षेत्र में भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किए जाने की पुरजोर वकालत की  | हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.इंद्र नारायण यादव एवं माया विद्या निकेतन प्राचार्या चंद्रिका यादव ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये |

The youngest kid Aditya from Kid Zee Madhepura receiving medal & certificate at BP Mandal Townhall , Shahid Chulahay Marg Madhepura.
The youngest kid Aditya from Kid Zee Madhepura receiving medal & certificate at BP Mandal Townhall , Shahid Chulahay Marg Madhepura.

चित्रकारी प्रतियोगिता में तीन छात्राएं प्रशहित, रीमा एवं सीमा को तथा सबसे कम उम्र के प्रतिभागी किडजी स्कूल के आदित्य एवं एस.एन.पी.एम. की छात्रा शशि तब्बसुम को प्रो.शचीन्द्र, डॉ.मधेपुरी, प्राचार्या चंद्रिका यादव व निरंजन कुमार आदि ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत तथा सम्मानित किया | अंत में डॉ.आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

सम्बंधित खबरें


प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान- 2016 आयोजित

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में प्रभात खबर द्वारा शहर एवं गांव के स्कूली प्रतिभावान बच्चे-बच्चियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | समारोह का उद्घाटन कोसी प्रमंडल के आयुक्त के.जंगबहादुर (I.A.S.) ने दीप प्रज्वलित कर किया | इस अवसर पर मधेपुरा जिले के गण्यमान्यों सहित डायनेमिक डी.एम. एवं एस.पी. भी उपस्थित थे |

जिले के तेरहो प्रखंड के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गण्यमान्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया |

इस अवसर पर स्कूली बच्चे-बच्चियों द्वारा गीत-संगीत के बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई | गणमान्यों द्वारा बच्चों को सीख एवं संदेश भी दियें गये | डी.एम. मो.सोहैल ने कहा कि जिले के पदाधिकारीगण को एक-एक स्कूल गोद लेने का निर्देश दिया गया है |

लगभग 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बच्चे-बच्चियों को जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी एवं अन्य गणमान्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया | सबों ने प्रभात-खबर की सराहना की और मंच संचालक मानवजी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह समाप्ति की घोषणा की |

सम्बंधित खबरें