पृष्ठ : भारत अबतक

रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-बी के इस्तेमाल हेतु भारतीय विशेषज्ञों ने दी मंजूरी

भारत में कुछ दिनों से भारतीय सिरम इंस्टीट्यूट की “कोविशिल्ड” एवं भारत बायोटेक की “कोवैक्सीन” का इस्तेमाल कोरोना टीकाकरण के रूप में किया जा रहा है।

हाल-फिलहाल रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-बी के आपातकालीन इस्तेमाल को भारतीय ड्रग कंट्रोलर जनरल की विषय विशेषज्ञ समिति ने मंजूरी दे दी है। जब फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉ.रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने सात दिन कबल रूसी कोरोना स्पूतनिक-बी के भारत में इस्तेमाल की लिखित मंजूरी हेतु आवेदन दिया तो विषय विशेषज्ञ समिति ने स्वीकार कर लिया।

अतः भारत में कोरोना की बढ़ रही दूसरी लहर से मुकाबला करने के लिए भारत में अब तीन प्रकार के वैक्सीन उपलब्ध हैं। समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र  मधेपुरी ने भारत वासियों से अनुरोध किया है कि वैक्सीन अवश्य लें, परंतु मास्क भी पहने और दूरी बना कर रहें तथा साबुन से हाथ धोते रहें।

सम्बंधित खबरें


महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 128वीं जयंती मनी मधेपुरा में

प्रतिष्ठित बहुभाषाविद् एवं महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 128वीं जयंती कोरोना के कारण ऑनलाइन मनाया कौशकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन संस्थान के सचिव डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने। अपने वृंदावन निवास पर बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ.मधेपुरी ने कहा कि यात्रा साहित्य के पितामह कहे जाने वाले राहुल सांकृत्यायन का जन्म 1893 ईस्वी के 9 अप्रैल को यूपी के आजमगढ़ में हुआ था और 14 अप्रैल 1963 को दार्जिलिंग में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ ने अपने ऑनलाइन संबोधन में यही कहा कि राहुल सांकृत्यायन का बचपन का नाम केदारनाथ पांडेय था, जिन्होंने अपने जीवन का 45 वसंत और पतझर देश-दुनिया की यात्राओं में बिताया। वे भारतीय मनीषा के अग्रणी विचारक, साम्यवादी चिंतक, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, सार्वजनिक दृष्टि एवं घुमक्कड़ प्रवृत्ति के महान पुरुष थे।

सम्मेलन के संरक्षक व पूर्व सांसद डॉ.आरके यादव रवि ने शुभाशीष देते हुए बच्चों से इतना ही कहा कि उनकी प्रसिद्ध पुस्तक “मेरी लद्दाख यात्रा” में सभी धार्मिक, ऐतिहासिक व पारंपरिक जगह और रिवाजों का विस्तृत विश्लेषण है। उन्होंने हिन्दी, संस्कृत, पाली, भोजपुरी, उर्दू, फारसी, अरबी, तमिल, कन्नड़, तिब्बती, फ्रेंच एवं रूसी भाषाओं में भी पुस्तकें लिखी हैं।

अंत में डॉ.अरविंद श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यही कहा कि बाद में वे बौद्ध भिक्षु भी बन गए थे। मृत्यु के कुछ दिन पूर्व उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

सम्बंधित खबरें


भारत में कोरोना की दूसरी लहर पहली के मुकाबले काफी तेज

भारत में कोरोना की दूसरी लहर पहली के मुकाबले काफी तेज है। प्रतिदिन हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। चारों तरफ पाबंदियां लगाई जा रही है क्योंकि गत वर्ष कोरोना बढ़ने की रफ्तार 5.5 फ़ीसदी थी लेकिन इस बार यह 6.8 फ़ीसदी की दर से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक भारत में संक्रमितों की संख्या 81 हजार के पार पहुंच गई।

कोरोना की रफ्तार को देखकर जेल के कैदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। कैदियों को भी कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी हो रही है। कंटेनमेंट जोन में संक्रमितों की तलाश तेज कर दी गई है। यूपी में 11 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़ में14 अप्रैल तक और महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा आदि बंद कर दिए गए हैं।

यह भी जानिए कि कोरोना की दूसरी लहर 20 अप्रैल तक चरम पर होने की संभावना जताई जा रही है। सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित होकर छठे दिन अस्पताल में भर्ती हुए। रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हुए तो प्रियंका गांधी ने रद्द कर दी सारे राजनीतिक कार्यक्रमों में संबोधित करने वाली सभा है।

चलते-चलते बता दें कि बिहार में विगत 24 घंटे में डेढ़ गुना बढ़े कोरोना मरीज। आंकड़ा 662 के पार पहुंच गया। पटना में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या 287 तक पहुंच गई है

सम्बंधित खबरें


25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चिंकी यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया

23 वर्षीय चिंकी यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में हो रहे महिला 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी के विश्वकप में बाजी मारी। चिंकी ने सरनोबत को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

इस पिस्टल प्रदर्शन से भारत की निशानेबाजी में प्रतिभा की गहराई का भी अंदाजा लग जाता है। जब चिंकी ने सरनोबत को 4-3 से पछाड़ा तो निशानेबाजी में भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 9 हो गई। साथ ही भारतीय निशानेबाजों ने 5 रजत और 5 कांस्य के साथ कुल 19 पदक अपने नाम कर लिए हैं।यह भी जानिए कि इस प्रतिस्पर्धा में 19 साल की मनु ने डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर एलिमिनेशन चरण में 28 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक से ही संतोष किया।

ये तीन निशानेबाज यानि चिंकी, सरनोबत और मनु “टोक्यो ओलंपिक” के लिए अपनी सीटें सुरक्षित कर ली है। कुल मिलाकर 25 मीटर पिस्टल में मुकाबला भारतीय महिलाओं के बीच ही रहा।

चलते-चलते यह भी कि केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत को अपने निशाने बाजी दल से टोक्यो ओलंपिक में काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस विश्वकप में भारत के शानदार प्रदर्शन से उनका भरोसा और अधिक मजबूत हो गया है।

अंत में के केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू द्वारा भारत के प्रत्येक जिले में “खेलो इंडिया” की शुरुआत करके भारतीय खेल जगत से जुड़े हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाने का जो अवसर दिया है उसके लिए मधेपुरा के समाजसेवी -शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने भारत सरकार को हृदय से साधुवाद दिया है और कहा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब ओलंपिक में हमेशा भारत का प्रदर्शन सर्वोत्कृष्ट होगा।

 

सम्बंधित खबरें


शहनाई वादक भारतरत्न बिस्मिल्लाह खाँ को याद किया भारत ने

विश्वविख्यात शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खाँ की आज 106वीं जयंती है। सारा भारत अपने भारतरत्न को आज के दिन याद करता है। उनकी शहनाई की धुन का दीवाना विश्व के हर देश के लोग हैं।

उस्तादों के उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ का जन्म डुमरांव (बिहार) के एक संगीतज्ञ मुस्लिम घराने में हुआ था। तभी तो अपने चाचा उस्ताद अली बख्श से उन्होंने संगीत की शिक्षा पाई, जो काशी विश्वनाथ मंदिर के शहनाई वादक थे।

आगे 15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम स्वाधीनता समारोह में और फिर 26 जनवरी 1950 को प्रथम गणतंत्र दिवस पर दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला बिस्मिल्लाह खाँ के सुमधुर शहनाई वादन का साक्षी बना। उन्होंने दुनिया को शहनाई की मिठास का एहसास कराया।

शिक्षाविद-समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने भारतरत्न बिस्मिल्लाह खाँ को याद करते हुए यही कहा कि वे जब भी विदेशों में कार्यक्रम करते और भारत आते तो अखबार नबीसो द्वारा यह पूछा जाता कि आप की शहनाई की गूंज सुनकर जब दर्शक तालियां बजाते तो आप कैसा महसूस करते- के जवाब में वे कहा करते-  “मैं तो वहां शहनाई बजाता नहीं हूं, वहां तो भारत शहनाई बजाता है….।”

सम्बंधित खबरें


भारत सरकार एक साल में टोल प्लाजा समाप्त करेगी

रोड पर जो गाड़ियों को रोककर जगह-जगह पर टोल टैक्स वसूला जाता है उसे भारत सरकार एक साल के अंदर समाप्त करने जा रही है। अब जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) के जरिए कटेगा टोल टैक्स।

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह ऐलान किया है कि सरकार जीपीएस की मदद से टोल वसूलने की तैयारी कर रही है। अब सभी वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। यहां तक की पुरानी गाड़ियों में भी लगेगा जीपीएस। इस विधि में आपको सिर्फ उतना ही पैसा टैक्स के रूप में लगेगा जितना आप सफर करेंगे।

चलते-चलते यह भी जानिए की एंट्री प्वाइंट पर कैमरा लगा होगा जो आपकी गाड़ी की तस्वीर ले लेगा और जितना सफर करने के बाद आप जहां से निकलेंगे, आपका सिर्फ उतना ही पैसा कटेगा। गाड़ी को टोल पर रोकने और लंबी लाइन लगाने तथा समय बर्बाद करने से आप मुक्त रहेंगे।

 

सम्बंधित खबरें


वर्ल्ड किडनी डे- 2021 पर किडनी मरीजों के लिए आवश्यक निर्देश

संसार में 70 करोड़ लोग किडनी रोग से पीड़ित हैं। इस बार वर्ल्ड किडनी डे का थीम है-” लिविंग वेल विद किडनी डिजीज”

जानिए कि किडनी (गुर्दा) की बीमारी उन लोगों में कम प्रगति करती है जो नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, काम करते हैं। वैसे लोगों को दिल से जुड़ी समस्याएं भी कम होती है तथा जीवन में सुधार भी होता है। सक्रिय बने रहना लाभ को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है।

किडनी मानव शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। किडनी केयर को नजरअंदाज करने से रोग बढ़ते हैं। किडनी रोग के बढ़ते मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 2006 से प्रत्येक वर्ष डब्ल्यूएचओ द्वारा 11 मार्च यानि मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को ‘विश्व किडनी दिवस’ मनाया जाता है। जागरूकता से ही इस रोग पर लगाम लगाई जा सकती है।

चलते-चलते यह भी जाने कि किडनी मानव शरीर की गंदगी बाहर निकालने का काम करती है। किडनी जब किसी प्रकार की समस्या से घिर जाती है तो शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर नहीं निकाल पाती है और कई प्रकार के रोग पैदा होने का खतरा बढ़ने लगता है।

 

सम्बंधित खबरें


विश्व चैंपियन हीमा दास असम में डीएसपी बनी

एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता एवं स्टार फर्राटा धाविका हीमा दास को असम के मुख्यमंत्री सर्वदानंद सोनोवाल ने डीएसपी के लिए नियुक्ति-पत्र सौंपा। आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा प्रदेश सरकार के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद थे। अपने संबोधन में हीमा ने कहा कि वह खुदऔर उसकी मां भी आरंभ से ही पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखती आई थी, जो आज पूरी हुई। उन्होंने कहा कि मुझे सब कुछ खेलों की वजह से ही मिला है।

डीएसपी हीमा ने अंत में यही कहा- मैं प्रदेश में खेल की बेहतरी के लिए काम करूंगी तथा असम को हरियाणा की तरह बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला राज्य बनाने की भरपूर कोशिश करूंगी…… अपने कैरियर को ऊंचाई प्रदान करने की कोशिश भी करती रहूंगी।

चलते-चलते यह भी कि भारत सरकार नई शिक्षा नीति में खेल को अनिवार्य करने जा रही है। बकौल प्रधानमंत्री मोदी- खेल ऐसा क्षेत्र बन गया है जो आज की दुनिया में देश की छवि के साथ-साथ देश की शक्ति का परिचय कराता है। खेल अब पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा होने जा रहा है….. आप खेल के मैदान में अकेले नहीं होते बल्कि 130 करोड़ देशवासी आपके साथ होते हैं। आपके खेल से दुनिया में भारत को पहचान मिलती है। अब प्रत्येक जिले में “खेलो इंडिया” केंद्र बनेगा और जम्मू-कश्मीर बनेगा शीत खेलों का गढ़…।

अंत में समाजसेवी-शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने  खेल के प्रति रुझान को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी एवं असम के मुख्यमंत्री सर्वदानंद सोनोवाल को बधाई देते हुए कहा कि जब दो टीमें मैदान में उतरती है तो कोई जीत को दोहराना सिखती है और जो टीम हार जाती है वह नई राह खोजना सिखती है।

सम्बंधित खबरें


सरकारी अस्पतालों में कोरोना टीका मुफ्त, परंतु निजी केंद्रों पर ₹250 में मिलेगी “कोवैक्सीन” की पहली खुराक

भारत में पुनः कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी होने लगी है। मार्च चढ़ते ही 16 हजार से ज्यादा मामले प्रतिदिन सामने आने लगे हैं और 100 से अधिक लोगों की मौतें भी 24 घंटे में होने लगी है।

कोरोना से जंग जारी रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने 1 मार्च से 20 हजार निजी केंद्रों पर अधिकतम ₹250 में कोरोना वैक्सीन की एक डोज की कीमत तय किया है। इसमें ₹150 टीके की कीमत है और ₹100 सर्विस चार्ज के रूप में वसूलने की अनुमति दी गई है।

यह भी सूचित किया गया है कि 1 मार्च से 45 से 59 साल के ऐसे लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया जाएगा जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। वैसे लोगों को अपनी बीमारी से जुड़ा सर्टिफिकेट साथ में रखना होगा। साथ ही 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

चलते-चलते यह भी जानिए कि अब तक देश में डेढ़ करोड़ के करीब टीकाकरण हो चुका है। दूसरे चरण के पहले दिन 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने जन्मदिन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित गृह मंत्री ने टीका लेकर जो सिलसिला शुरू किया उसे आगे मंगलवार को भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन आदि जारी रखते रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने तो अपनी पत्नी के साथ एक प्राइवेट अस्पताल में स्वदेशी कोविड टीके “कोवैक्सीन” की पहली खुराक लिया और 250-250 रूपये भुगतान किए।

 

सम्बंधित खबरें


बंगाल सहित केरल, असम, तमिलनाडु व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा

भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव 8 चरणों में एवं असम की 126 सीटों की 3 चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा की है। साथ ही तमिलनाडु की 232, केरल की 140 और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक चरण में ही चुनाव कराए जाने की बात कही गई है।

जानिए कि बंगाल के 8 चरणों के मतदान इस प्रकार होंगे- (1.) 27 मार्च, (2.) 01 अप्रैल, (3.) 06 अप्रैल, (4.) 10 अप्रैल, (5.) 17 अप्रैल, (6.) 22 अप्रैल, (7.) 26 अप्रैल एवं (8.) 27 अप्रैल को। और असम में 3 चरणों के मतदान होंगे- (1.) 27 मार्च,  (2.) 01अप्रैल एवं (4.) 06अप्रैल को। शेष तीन में से दो राज्यों तमिलनाडु एवं केरल और 1 केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में एक चरण में ही चुनाव होंगे- 06 अप्रैल को। यह भी जानिए कि पांचों राज्यों के मतपत्रों की गणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा एक साथ 2 मई को की जाएगी।

 

सम्बंधित खबरें