पृष्ठ : बिहार अबतक

कोविड-19 टीका नहीं लेने वालों के बीच डेल्टा वेरिएंट संक्रमण में तेजी

विश्व स्वास्थ संगठन के निदेशक ने दुनिया के सभी देशों को आगाह करते हुए कहा है कि आने वाले हफ्तों में डेल्टा वेरिएंट समस्त संसार में सबसे हावी स्वरूप धारण कर लेगा। उन्होंने कहा कि डेल्टा स्वरूप के मामले 100 से अधिक देशों में प्रकट हो चुके हैं।

बता दें कि कोविड-19 एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट में यही कहा गया कि वायरस के स्वरूप का पता लगाने के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग क्षमताएं सीमित हैं। दुनिया के अनेक देशों ने यह कहा है कि डेल्टा वेरिएंट के कारण वहां कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तथा अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है।

चलते-चलते यह भी जानिए कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार कोरोना केे अब तक जितने भी स्वरूप की पहचान हुई है उनमें डेल्टा सबसे अधिक संक्रामक है, सबसे अधिक खतरनाक है। यह डेल्टा संक्रमण उन लोगों में तेजी से फैल रहा है जिन्हें कोविड रोधी टीका नहीं लगा है।

मौके पर समाजसेवी-शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने इस खतरनाक डेल्टा संक्रमण से बचने के लिए सबों से अनुरोध किया है कि वे कोविड-19 का टीका लेने में आनाकानी ना करें… अविलंब टीका ले लें और “दो गज दूरी, मास्क है जरूरी” को दिनचर्या का हिस्सा बना लें तथा दिन भर में दर्जनों बार हाथों को साबुन से साफ करते रहें। इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय भी करते रहें।

सम्बंधित खबरें


दुनिया के सौ से अधिक देशों में पहुंच गया डेल्टा वेरिएंट

भारत में सबसे पहले मिला कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अब तक लगभग आधी दुनिया में यानि 100 से अधिक देशों में पहुंच चुका है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जारी अपडेट में कहा है कि डेल्टा वेरिएंट को डबल म्युटेंट भी कहा जाता है क्योंकि इसमें दो म्युटेंट होते हैं।

जानिए कि यह अल्फा वेरिएंट की तुलना में 55% अधिक पारगम्य है, जो शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम में पाया गया था। वैश्विक स्तर पर यह प्रमुख तनाव बनता जा रहा है। हालांकि, अब तक इस वेरिएंट की पहचान करने की कैपेसिटी अत्यंत लिमिटेड है।

फिरभी अफ्रीका ने वेरिएंट के कई नए प्रकोपों कीसूचना दी है। पहली बार 2020 के अक्टूबर में यह पता चला था कि डेल्टा वेरिएंट में कई स्पाइक म्युटेशन है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने अपील की है कि सितंबर तक दुनिया के प्रत्येक देश की कम से कम 10% आबादी टीकाकरण पूरा कर ले। उन्होंने महामारी को काबू करने एवं अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए टीकाकरण को सर्वश्रेष्ठ उपाय बताया है।

चलते-चलते यह भी जानिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया है कि भारत कोरोना वायरस से हर हाल में जीतेगा। पीएम ने इस साल स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट दोगुना कर दिया है। देश में एम्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। देश विकास के नए आयाम भी हासिल करेगा। देशवासियों को चाहिए कि वे सदा “दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी” का पालन करें। उठते-बैठते हर समय पालन करें।

सम्बंधित खबरें


सम्मान के साथ सभी भारतवासी मनाए ‘डॉक्टर्स डे’- डॉ.मधेपुरी

भारत में 1991 से हर वर्ष 1 जुलाई को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा डॉक्टरों को उनके द्वारा की जाने वाली समर्पित सेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करना है।

बता दें कि जो डॉक्टर चौबीसों घंटे अपनी सेवा देकर मरीजों की रक्षा करने और जान बचाने में लगे रहते हैं वैसे डॉक्टरों को देश में इंसान के रुप में भगवान की तरह देखा जाता है। तभी तो ‘डॉक्टर्स डे’ भारत के चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है, उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करने का दिन है।

यह भी जानिए कि अब सरकार द्वारा भी 1 जुलाई को देश के महान डॉक्टर भारतरत्न डॉ.विधान चन्द्र राय की पुण्य तिथि मनाई जाती है। डॉ.राय महान चिकित्सक ही नहीं बल्कि विद्यार्थी जीवन में वे उच्च कोटि के देशभक्त व स्वतंत्रता सेनानी भी रहे। शुरुआत में उन्हें लोग महात्मा गांधी और   नेहरू जी के डॉक्टर के रूप में जानते थे। गांधी जी के कहने पर उन्होंने राजनीति की ओर कदम बढ़ाया और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। डॉ.राय जो कमाते थे…. सब गरीबों के बीच दान करते रहे।

आज भी डॉ.राय के पथ पर चलने वाले देश में कुछ डॉक्टर्स हैं जो गरीबों पर विशेष ख्याल रखते हैं। वैसे ही डाक्टरों में एक हैं मधेपुरा आईएमए के अध्यक्ष डॉ.मिथिलेश कुमार। मौके पर अति संवेदनशील समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने डॉ.मिथिलेश कुमार की गरीबों के प्रति संवेदना की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वे डॉ.मिथिलेश के गुरु रहे हैं। अंत में डॉ.मधेपुरी ने उन डाक्टरों के हौसले, त्याग और बलिदान को सलाम किया जो कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के इलाज के क्रम में बिना रुके,  बिना झुके तथा अविचलित रहकर कर दी अपनी जान तक न्योछावर …।

 

सम्बंधित खबरें


केवल 10 सेकंड काफी है कोरोनावायरस वेरिएंट से संक्रमित होने के लिए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महामारी एवं संक्रमण रोग के विशेषज्ञ रमण गंगा खेड़कर ने कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस को भी चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि डेल्टा वेरिएंट का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, क्योंकि यह वैरीअंट ऑफ कंसर्न है और डेल्टा प्लस को भी वैरीअंट ऑफ कंसर्न मानना होगा।

बता दें कि खेड़कर ने आगे यही कहा कि डेल्टा प्लस शरीर की एक कोशिका से दूसरी कोशिका में आसानी से जा सकता है। यदि डेल्टा प्लस हमारे मस्तिष्क में प्रवेश कर जाता है तो परिणाम कितने घातक होंगे उसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है।

जानिए कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित मरीज के साथ मात्र 10 सेकंड की नजदीकी भी आपको इसकी चपेट में ला सकती है। भारत में मिले इस डेल्टा वेरिएंट के पूर्व में दुनिया के 95 से अधिक देशों में बड़े पैमाने पर फैल जाने के कारण एक बार फिर से विश्व तालाबंदी की ओर बढ़ने लगा है।

चलते-चलते डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ सावधानी की अपील के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य विभाग ने यह दावा किया है कि यह संक्रमण इंडोर शॉपिंग मॉल में एक-दूसरे के पीछे चलने वाले लोगों के बीच लगभग 10 सेकंड की नजदीकी पर ही तेजी से फैल जाता है। मौके पर समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने दुनिया के लोगों से विनम्र निवेदन करते हुए यही कहा है कि “दो गज दूरी, मास्क है जरूरी” को जीवन का कवच-कुंडल मानें।

सम्बंधित खबरें


पेरिस में हो रहे आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत को मिला तीन गोल्ड मेडल

पेरिस में चल रहे आर्चरी (तीरंदाजी) के वर्ल्ड कप स्टेज 3 टूर्नामेंट में भारत ने रविवार को 3 गोल्ड मेडल जीते । भारत के नाम अब तक 4 गोल्ड मेडल हो गये हैं।

बता दें कि दीपिका ने एक दिन में भारत को तीन गोल्ड मेडल दिलाए । दीपिका ने पहले पति अतनु दास के साथ मिलकर तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। साथ ही पति-पत्नी की जोड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई भी कर चुकी है तथा दोनों से प्रत्येक भारतीय टोकियो ओलंपिक में गोल्ड जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

पुन: । दीपिका के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने एक गोल्ड जीता। इस टीम में अंकिता  और कोमोलिका शामिल रही। टीम इवेंट में भारत ने मेक्सिको को पराजित कर गोल्ड जीता।

अंत में दीपिका ने व्यक्तिगत इवेंट में भी एक गोल्ड पर कब्जा कर लिया। इस बार दीपिका रूस की एलिना को शिकस्त दी। इस तरह एक दिन में ही तीन गोल्ड मेडल भारत के लिए जीतने वाली दीपिका से ओलम्पिक में भी ऐसे ही अद्भुत प्रदर्शन की उम्मीद हमें है।

चलते चलते यह भी जानिए कि एक दिन बाद यानि 30 जून को अतनु-दीपिका अपना प्रथम मैरिज एनिवर्सरी मगाएँगे और सभी भारतवासी यही कहेंगे—
“यह अतनु- दीपिका की जोड़ी एक दूसरे के लिए बनी है। ईश्वर इस जोड़ी को लम्बी आयु का वरदान दें।”

सम्बंधित खबरें


मानव मस्तिष्क में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक विचार आते हैं– डाॅ.मधेपुरी

मानव मस्तिष्क सर्वाधिक ऊर्जा का उपयोग करता है। मस्तिष्क ऊर्जा को विचारों मे बदलता है। यही कारण है कि विचारों में हमारी बहुत सारी ऊर्जा खर्च होती है।

बता दें कि विचार सकारात्मक होंगे तो ऊर्जा सकारात्मक रूप धारण कर लेती है अन्यथा नकारात्मक हो जाती है। नकारात्मक सोच के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती जबकि सकारात्मकता के लिए हर दिन कोशिश करनी पड़ती है।

जानिए कि भौतिक शास्त्री डाॅ. भूपेंद्र  नारायण यादव मधेपुरी ने बच्चों से यही कहा कि भौतिक विज्ञान के अनुसार संसार में केवल दो ही तत्व हैं – एक है ऊर्जा दूसरा है पदार्थ । इन्हीं की अन्तः किया से  यह संसार बना है । नेपोलियन ने भी कहा था विचार वस्तु बन जाता है। आइन्सटीन ने तो सिद्धान्त ही दे दिया है।

चलते-चलते यह भी कि ऊर्जा समस्त प्राणियों में विद्यमान है जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की होती है। ये परस्पर दो विरोधी शक्तियां हैं। ब्रह्माण्ड इन दोनों के मिश्रण से बना है जिसका संतुलन बनाए रखना अति आवश्यक है। असंतुलन से ही शरीर मे रोग उत्पन्न हो जाता है। पॉजिटिव एनर्जी ज्यादा होने से शरीर में लाभदायक रसायनों का स्राव ज्यादा होने लगता है जिससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ने लगती है । और तभी हम किटाणुओं एवं वायरसों से लड़कर उन्हें परास्त कर देते हैं।

सम्बंधित खबरें


भारत अब डेल्टा प्लस वाले खतरे के घेरे में

भारत में अन्य कोरोना वायरसों से साठ प्रतिशत ज्यादा संक्रामक म्युटेंट  ‘ डेल्टा प्लस ‘ के लगभग 50 मामले पहचान लिए गए हैं। परन्तु, दवाओं से लेकर टीकों के साथ – साथ सतकर्ता के पैरामीटर्स के बारे में अभी भी वैज्ञानिक अंधेरे में है। इसका करण यही है कि डेल्टा प्लस बिलकुल नया म्युटेट है ।

जानिए कि इस नये म्युटेंट ‘डेल्टा प्लस’ के कारण ब्रिटेन एवं अमेरिका में तबाही चरम पर है। इसकी टेस्ट बहुत महंगी है। प्रति टेस्ट 10,000/- दस हजार रुपये लगते हैं। यही कारण है कि भारत में अब तक 40 हजार टेस्ट हो पाई है।

बता दें कि डेल्टा प्लस वायरस का कोई कारगर उपचार अब तक नहीं मिला है लिहाजा सामाजिक दूरी ही निदान बताया गया है। हाॅ ! इस दूरी के लिए पारामीटर्स क्या होंगे यह तय नहीं हो पाया है। क्योंकि पूर्व में वैज्ञानिक राय यही रही है कि नया म्युटेंट पहले वाले से कम घातक होता जाता है जो इस बार उल्टा हो रहा है। अब तो वैज्ञानिकों को यह भी सोचना और शोध कराना होगा कि कोरोना वायारस के लगातार बदलते स्वरूप पर रोक कैसे लगे  !

मौके पर समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने सबों से यही विनम्र अनुरोध किया है कि तब तक सभी “दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी ” को सख्ती से पालन करें और बार-बार हाथ धोते रहें जब तक प्रशासनिक स्तर पर और कोई दूसरा ऐलान नहीं हो ।

सम्बंधित खबरें


संगठन में महिलाओं को एक तिहाई से अधिक सीटें देने वाली देश की पहली पार्टी बनेगी जदयू

बिहार में शक्ति संपन्न तीन राजनीतिक पार्टियां क्रियाशील हैं- भाजपा, राजद और जदयू। गुरुवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपनी राज्य कमेटी का ऐलान किया है। संख्या बल के हिसाब से यह राजद से बड़ी और भाजपा के करीब सी है। भाजपा में 448 प्रदेश पदाधिकारी हैं वहीं राजद में 391 तथा जदयू में 411 होगी।

बता दें कि नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने प्रत्येक महकमे में 33% से अधिक सीटें महिलाओं को दी है। चाहे पंचायती राज हो, नौकरियां हों या डॉक्टरी व इंजीनियरिंग में एडमिशन ही क्यों ना हो। सहृदय होकर मातृशक्ति को अहमियत देते रहे हैं नीतीश कुमार।

बकौल शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी वह दिन दूर नहीं जब जदयू विधानसभा या प्रदेश के लोकसभा सीटों पर 33% महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर देश में नारियों को सम्मान देने वाली प्रथम राजनीतिक पार्टी बनकर तालियां बटोरी और लोग नीतीश कुमार को नारी सशक्तिकरण का जादूगर कहने लगेंगे। मौके पर समाजसेवी शिक्षाविद डॉ. (प्रो.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि वे उसी शुभ दिन के इंतजार में हैं……!

सम्बंधित खबरें


नीतीश सरकार अगले छह महीने में छह करोड़ लोगो को करायेगी टीकाकरण

कोरोना को पराजित करने को संकल्पित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीकाकरण के महाभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की चर्चा की जा रही है। ऐसे में टीकाकरण ही बचाव है। सिर्फ एक टीका नहीं बल्कि टोके की दोनों डोज लेना “टीकाकरण” है।

बकौल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में प्रतिदिन छह हजार से अधिक केन्द्रों पर तीन लाख तीस हजार लोगों को टीका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आबादी के लिहाज से यह राज्य देश में तीसरे जबकि कोरोना संक्रमण के मामले में 21वें नम्बर पर है। ऐसा इसलिए कि शुरू से ही काम हुआ है और लोगों को जागरूक किया गया है। कोरोना के बाबत केन्द्र के निर्णयों का राज्य द्वारा तेजी से क्रियान्वयन भी तो किया गया है।

चलते-चलते यह भी कि टीकाकरण को गति मिले इसके लिए कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को एक डोज लेने के बाद ही फिक्सड डिपोजिट पर 0.3 प्रतिशत व्याज वृद्धि देने के एलान किया है। समाज सेवी डॉ. भूपेन्द्र ना. यादव मधेपुरी ने इस प्रकार के एलान हेतु यूको बैंक एवं सेन्ट्रेल बैंक औफ इंडिया को धन्यवाद किया है तथा अन्य बैंकों से भी इस दिशा मे अन्य लुभावने एलान हेतु अनुरोध किया है। ऐसा करने से जल्द ही कोरोगा मुक्त बिहार बनेगा।

सम्बंधित खबरें


बिहार में 23 जून से 6 जुलाई तक रहेगा अनलॉक- 3

कोरोना के कारण  राज्य में 22 जून तक अनलॉक-2 लगाया गया है । नीतीश  सरकार ने मंत्रियों एवं आलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर तथा जिलों से फीडबैक लेने के बाद यह तय किया कि अनलॉक-3 में सारी पाबंदियों को एक साथ हटाया जाना उचित नहीं होगा |
बता दें कि अनलॉक-3 में दुकानें और प्रतिष्ठानें शाम 6 बजे की जगह अब 7 बजे तक खुली रहेंगी । नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रखा गया है ।
जानिए, प्रतिदिन खुलने वाली दुकानें होंगी – राशन, फल सब्जी, माँस-मछली, दूध, पीडीएस आदि खाद्य सामग्रियों सहित कृषि संबन्धित दुकानें । शेष दुकानें पूर्व की भाँति एक दिन बीच कर (ऍलटरनेट डे) खुलेंगी। कौन सी दुकानें किस-किस दिन खुलेंगी, यह जिलाधिकारी तय करेंगे।
चलते- चलते यह भी जानिए कि सरकारी एवं निजी कार्यालय कल से यानि 23 जून से पूरी क्षमता के साथ शाम 5 बजे तक काम करेगा । पार्क व उद्यान सुबह 6 से 12 बजे तक ही खुलेंगे । परन्तु, स्कूल- कॉलेज,सिनेमा हॉल-मॉल एवं धार्मिक स्थल ,जिम, क्लब, स्टेडियम पूर्व की भाँति बंद रहेगा | सारी परीक्षाएं भी बंद रहेंगी । सभी प्रकार के आयोजन भी प्रतिबन्धित रहेंगे। फिर भी शादी  व श्राद्ध में 25-25 व्यक्तियों की अनुमति होगी। सभी माल  वाहनों का परिचालन पूर्व की भाँति जारी रहेगा । बैंकिंग व मीडिया के काम पर रोक नहीं रहेगा । पेट्रोलियम, कोल्डस्टोरेज तथा वेयरहाउसिंग की सेवाएं जारी रहेंगी ।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यदि बिहार वासियों का सहयोग मिलेगा तो कोरोना मुक्त बिहार बनेगा। सर्वप्रथम सीएम ने ही ट्यूट कर सबों को अनलॉक-3 की जानकारी दी ।

सम्बंधित खबरें