पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

यह कोसी अंचल गंगा-यमुनी तहजीब का शुरू से रहा है पोषक

मधेपुरा के खुदाई खिदमतगार मोहम्मद कुदरतुल्लाह काजमी (1895-1968) तत्कालीन सीरीज इंस्टिट्यूट के मेधावी छात्र थे, जहां शिवनंदन प्रसाद मंडल व बलदेव मिश्र जैसे उनके घनिष्ठ मित्र हुआ करते थे। इनकी सक्रियता 1942 के राष्ट्रीय आंदोलनों में देखते ही बनती थी। कुदरतुल्लाह साहब घर में और बाहर जनता के बीच मैथिली में बोलना अधिक पसंद करते थे। वे बिहार मैथिली महासंघ के वर्षों उपाध्यक्ष भी रहे थे और बिहार विधान परिषद के सदस्य भी।

और आज की तारीख में सहरसा के सीटानाबाद निवासी शिक्षक मुख्तार आलम को मैथिली भाषा सेवी सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा सामाजिक सांस्कृतिक समिति मधुबनी ने की है। मोहम्मद मुख्तार आलम को मैथिली भाषा के उत्थान व जन जागृति के लिए किए गए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए 8 फरवरी (सोमवार) को मधुबनी में मैथिली सेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मैथिली शब्द लोक के संस्थापक व संचालक मुख्तार आलम इस संस्था के बैनर तले मैथिली के उन्नयन के लिए विभिन्न कार्यक्रम करते रहे हैं और अखिल भारतीय मिथिला संघ सरीखे कई विचार मंच द्वारा सम्मानित होते रहे हैं। यह कोसी अंचल गंगा-यमुनी तहजीब का शुरू से ही पोषक रहा है।

मुख्तार आलम को मैथिली सेवी सम्मान मिलने की घोषणा पर मधेपुरा के वरिष्ठ साहित्यकारों हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ, प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, अरविंद श्रीवास्तव आदि और सहरसा के डॉ.ललितेश मिश्र, डॉ.महेंद्र झा, डॉ.रामनरेश सिंह सहित अन्य व सुपौल के केदार कानन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

सम्बंधित खबरें


अब बिहार की चार लाख बेटियाँ हौसलों से छुएगी आसमान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक नायाब बालिका कल्याण योजना या कन्या उत्थान योजना दे-देकर बिहार की सवा चार लाख बेटियों के हौसलों को आसमान तक ले जाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व से दी जा रही सहायता राशि को अब दोगुनी कर दी है। अब इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटियों को ₹25 हजार और स्नातक उत्तीर्ण को मिलेंगे ₹50 हजार की सहायता।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में में कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लड़कियों को उच्चतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। जानिए कि 1 अप्रैल 2021 के बाद प्रकाशित रिजल्ट पर उक्त बढ़ी हुई सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी याद रखें कि इस कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट पास केवल अविवाहित लड़कियों को उच्चतर शिक्षा हेतु 25 हजार तथा स्नातक उत्तीर्ण अविवाहित व विवाहित दोनों कोटि की लड़कियों को 50 हजार की राशि एकमुश्त मिलेगी। अब तक इस योजना में इंटर पास को 10 हजार एवं  स्नातक पास को 25 हजार दिए जाते रहे हैं, जिसे अब 1 अप्रैल 2021 के बाद प्रकाशित होने वाले रिजल्ट पर सहायता राशि दोगुनी कर दी गई है।

समाजसेवी-शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बालिकाओं के लिए साइकिल-पोशाक योजना से लेकर बालिका उत्थान योजना तक के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है और कहा है कि इस प्रकार की योजनाएं भविष्य में नारी सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी साबित होंगी।

सम्बंधित खबरें


मौसम अनुकूल खेती के लिए बिहार के 190 गांवों में लगेगी “खेत पाठशाला”

बिहार के 38 जिलों के पांच-पांच गांवों यानि कुल चयनित 190 गांवों में मौसम अनुकूल खेती के लिए जिले भर के किसान जुटेंगे, जहां पर कृषि विभाग द्वारा “खेत पाठशाला” लगाया जाएगा। कुल 623 एकड़ में वैज्ञानिकों की देख-रेख में खेती आरंभ कर दी गई है, जो 5 साल तक चलेगी।

बता दें कि इस खेत पाठशाला में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा “मौसम अनुकूल खेती” की नई तकनीक वाली थ्योरी पढ़ाई जाएगी और किसान लोग प्रैक्टिकल कर दिखाएंगे। इस पाठशाला का उद्देश्य है- मौसम में बदलाव के अनुसार जल्द से जल्द किसान खेती के पैटर्न को भी बदल लें।

चलते-चलते बता दें कि “खेत पाठशाला” के माध्यम से सरकार मौसम अनुकूल खेती को एक आंदोलन का रूप देना चाहती है, क्योंकि बाढ़ व सुखाड़ के कारण किसानों के सहायतार्थ सरकार को प्रतिवर्ष अरबों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। नीतीश सरकार ने शीघ्रातिशीघ्र इस तकनीक को अमलीजामा पहनाने के लिए कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।

सम्बंधित खबरें


भूपेन्द्र बाबू ताजिंदगी समाजवाद को जीते रहे- डाॅ.मधेपुरी

जिला मुख्यालय के भूपेन्द्र चौक पर समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल की 118वीं जयंती प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी की अध्यक्षता में मनाई गई। 1 फरवरी (सोमवार) को घने कोहरे के बीच सवेरे 9:00 बजे कोरोना नियमों का पालन करते हुए सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर डॉ.मधेपुरी, डॉ.आलोक कुमार, परमेश्वरी प्रसाद यादव, एडवोकेट सुधांशु रंजन, राहुल यादव, संजीव यादव, आनंद कुमार सहित अन्य उपस्थित बुजुर्गों ने माल्यार्पण किया। उपस्थित बच्चों अक्षय दीप, आदित्य कुमार आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Samajsevi-Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri paying, Dr.Alok Kumar, Parmeshwari Prasad Yadav, Sudhanshu Ranjan and others at B.N.Mandal Pratima Sthal on 118th Birth Anniversary of Samajwadi Chintak Bhupendra Narayan Mandal.
Samajsevi-Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri, Rahul Yadav, Dr.Alok Kumar, Parmeshwari Prasad Yadav, Sudhanshu Ranjan, Sanjeev and others at B.N.Mandal Pratima Sthal on 118th Birth Anniversary of Samajwadi Chintak Bhupendra Narayan Mandal.

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि मनीषी भूपेन्द्र समाजवादियों के प्रेरणा स्रोत हैं। भूपेन्द्र बाबू ताजिंदगी समाजवाद को जीते रहे। वंचितों व अछूतों का दूत बनकर आए और बेकसों के संसार को जीवन भर संवारते रहे। वे बुद्ध, नानक, कबीर के व्यवहारों तथा मार्क्स एवं गांधी के संस्कारों से लैस होकर मानवता की सेवा करते रहे। सदा औरों के लिए जीते थे….. जो औरों के लिए जीता है, वह कभी नहीं मरता ! भूपेन्द्र बाबू कभी नहीं मरेंगे। वे हमारे प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

मनीषी भूपेन्द्र के जन्मदिन पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ.मधेपुरी ने प्रतिमा स्थल की देखभाल करने वाले गरीब चाय विक्रेता महेंद्र साह को कंबल दान किया। अंत में डॉ.आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्बंधित खबरें


बिहार में 6 से 8 तक की स्कूली कक्षाएं खुलेगी 8 फरवरी से

बिहार सरकार ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति का जायजा लेते हुए यह तय किया है कि प्रदेश में 8 फरवरी से सभी सरकारी या निजी स्कूलों के 6 से 8 तक की कक्षाएं खुलेगी तो जरूर, परंतु प्रतिदिन प्रत्येक वर्ग में 50% बच्चे ही आएंगे।

बता दें कि जहां इस बार शत-प्रतिशत शिक्षकों को स्कूल आने की दी गई है छूट, वहीं बच्चों के स्कूल जाने के लिए अभिभावक की सहमति भी कर दी गई है जरूरी। कोरोना की नई गाइडलाइन 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए हैं।

चलते-चलते यह भी कि स्कूल कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए खोले जाएंगे और स्कूल बच्चों पर दबाव नहीं बनाएंगे। स्कूल खोलने के लिए ये शर्तें आवश्यक होंगी- 1. सरकारी स्कूल के बच्चों को दिए जाएंगे दो-दो मास्क। 2. सभी स्कूल मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करेंगे। 3. एक बेंच पर दो से अधिक बच्चे नहीं बैठेंगे….. फरवरी के बाद आवश्यकतानुसार ढील दी जाएगी। फिलहाल महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को 10 मार्च से खोलने की योजना बनाई जा रही है।

सम्बंधित खबरें


समाहरणालय में शहीद दिवस मनाया गया

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आज दिन के 10:30 बजे प्रातः डीडीसी विनोद कुमार सिंह, एडीएम सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिवकुमार शैव, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ अजय नारायण यादव सहित विभिन्न महकमें के अधिकारीगण व कर्मचारीगण आदि द्वारा बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की गई।

बाद में जयकृष्ण यादव एवं विजय झा के संचालन में सर्वधर्म प्रार्थना एवं बापू के कुष्ठ निवारण हेतु संकल्पों को एडीएम शिव कुमार शैव द्वारा आगे-आगे पढ़ा गया और सभी उन संकल्पों को दोहराते गए। इसी संकल्प के साथ दो मिनट का मौन सायरन बजाकर पूरा किया गया।

सम्बंधित खबरें


फरवरी से शुरू होगा गंगा पर फोर लेन पुल का निर्माण

राजधानी पटना के गायघाट और हाजीपुर के बीच गंगा पर महात्मा गांधी सेतु बना तो सही….. लोगों की सेवाएं भी की,  परंतु वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते पुल की स्थिति बिगड़ती रही और अब आवश्यकतानुसार नीतीश सरकार ने उसी पुल के समानांतर एक फोरलेन पुल के निर्माण की घोषणा कर दी है। इस फोरलेन पुल का निर्माण कार्य फरवरी माह से शुरू हो जाएगा।

बता दें कि यह फोरलेन 14.5 किलोमीटर लंबा होगा और इस फोरलेन पुल के निर्माण पर 1794 करोड़ से अधिक रुपए खर्च होंगे। नीतीश सरकार के पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडे ने गायघाट परियोजना स्थल पर निरीक्षण के बाद यह घोषणा की और यह भी कहा कि फोरलेन पुल को लेकर निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कार्यारंभ होने के बाद 42 महीने यानी साढ़े तीन वर्ष में पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

सम्बंधित खबरें


शीतलहर से बिहार का जनजीवन बेहाल

संपूर्ण बिहार में शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार धूप नहीं निकलने के कारण लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं।

बता दें कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही पर्वतीय इलाकों की ठंडी हवा के चलते मैदानी इलाकों में कपकपी की स्थिति कई दिनों से बरकरार है। लगातार भारी ठंड के कारण सूबे के 12 जिलों में भारी ठंड की को लेकर “अलर्ट” जारी कर दिया गया है। भागलपुर और पूर्णिया जिले में घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों को चलने में भी परेशानी होती है।

चलते-चलते यह भी जान लें कि पटना के अलावा सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा आदि कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। सूबे के अंदर मौसम विभाग के अनुसार डेहरी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

सम्बंधित खबरें


भारत को जूनियर खिलाड़ियों में ओलंपिक मेडल की उम्मीद

देश में जूनियर खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 15 साल से कम उम्र के अनेक खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें भविष्य का बड़ा स्टार माना जा रहा है। इन खिलाड़ियों ने फुटबॉल, टेनिस एवं शूटिंग सहित कई खेलों में अपना लोहा मनवा लिया है, जिनसे देश ओलंपिक मेडल जीतने की उम्मीद करने लगा है।

बता दें कि मात्र 9 साल का प्रीतम ब्रह्मा गुवाहाटी सिटी एफसी बेबी लीग में खेलते हुए सर्वाधिक कीमती खिलाड़ी चुने गए हैं। प्रीतम ने फुटबॉल में अपनी टीम की ओर से 18 गोल करने के साथ 16 गोल के लिए असिस्ट भी किए थे। तभी तो लेफ्ट विंगर प्रीतम को जर्मन फुटबॉलर ‘ओजिल’ ने उनकी कला-कौशल और काबिलियत के लिए जर्सी भेजी है। लिटिल चैंप्स के बड़े कमालों को लेकर भारत आने वाले ओलंपिक में पदक जीतने की भरपूर उम्मीद कर रहा है।

सम्बंधित खबरें


72वें गणतंत्र दिवस पर डीएसपी अमरकांत को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

मधेपुरा जिला मुख्यालय पुलिस के लिए 72वां गणतंत्र दिवस यानि सोमवार का दिन अत्यंत सराहनीय और उपलब्धि भरा रहा। मधेपुरा में डीएसपी के पद पर कार्यरत अमरकांत चौबे को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया।

बता दें कि भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को डीएसपी अमरकांत चौबे को उनके सराहनीय कार्यों के लिए 72वें गणतंत्र पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा कर दी थी। अधिसूचना जारी करते ही बिहार के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले सभी 18 पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को उनकी वीरता व विशिष्ट सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दी।

बता दें कि भभुआ में जन्मे एवं बनारस में शिक्षा प्राप्त किए किसान पिता मदन बिहारी चौबे व मां लीलावती के सुपुत्र अमरकांत चौबे द्वारा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सतत किए गए कार्यों का यह इनाम है। सर्वप्रथम 1989 में दरोगा बने और 2016 में डीएसपी बनकर गया, नवादा, जहानाबाद एवं रोहतास जिले में सराहनीय कार्यों का निष्पादन करते हुए 2019 में मधेपुरा सदर के डीएसपी बनाए गए।

यह जानिए कि अमरकांत को 32 साल की सेवा में अपराध नियंत्रण, नक्सली उन्मूलन एवं बेहतरीन पुलिसिंग के कारण राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। सदैव उत्कृष्ट कार्य करने में विश्वास रखने वाले अमरकांत चौबे को मधेपुरा के समाजसेवी -शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने राष्ट्रपति द्वारा पदक दिए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित खबरें