पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

बिहार में 23 जून से 6 जुलाई तक रहेगा अनलॉक- 3

कोरोना के कारण  राज्य में 22 जून तक अनलॉक-2 लगाया गया है । नीतीश  सरकार ने मंत्रियों एवं आलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर तथा जिलों से फीडबैक लेने के बाद यह तय किया कि अनलॉक-3 में सारी पाबंदियों को एक साथ हटाया जाना उचित नहीं होगा |
बता दें कि अनलॉक-3 में दुकानें और प्रतिष्ठानें शाम 6 बजे की जगह अब 7 बजे तक खुली रहेंगी । नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रखा गया है ।
जानिए, प्रतिदिन खुलने वाली दुकानें होंगी – राशन, फल सब्जी, माँस-मछली, दूध, पीडीएस आदि खाद्य सामग्रियों सहित कृषि संबन्धित दुकानें । शेष दुकानें पूर्व की भाँति एक दिन बीच कर (ऍलटरनेट डे) खुलेंगी। कौन सी दुकानें किस-किस दिन खुलेंगी, यह जिलाधिकारी तय करेंगे।
चलते- चलते यह भी जानिए कि सरकारी एवं निजी कार्यालय कल से यानि 23 जून से पूरी क्षमता के साथ शाम 5 बजे तक काम करेगा । पार्क व उद्यान सुबह 6 से 12 बजे तक ही खुलेंगे । परन्तु, स्कूल- कॉलेज,सिनेमा हॉल-मॉल एवं धार्मिक स्थल ,जिम, क्लब, स्टेडियम पूर्व की भाँति बंद रहेगा | सारी परीक्षाएं भी बंद रहेंगी । सभी प्रकार के आयोजन भी प्रतिबन्धित रहेंगे। फिर भी शादी  व श्राद्ध में 25-25 व्यक्तियों की अनुमति होगी। सभी माल  वाहनों का परिचालन पूर्व की भाँति जारी रहेगा । बैंकिंग व मीडिया के काम पर रोक नहीं रहेगा । पेट्रोलियम, कोल्डस्टोरेज तथा वेयरहाउसिंग की सेवाएं जारी रहेंगी ।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यदि बिहार वासियों का सहयोग मिलेगा तो कोरोना मुक्त बिहार बनेगा। सर्वप्रथम सीएम ने ही ट्यूट कर सबों को अनलॉक-3 की जानकारी दी ।

सम्बंधित खबरें


समग्र स्वास्थ्य का विज्ञान है योग- डॉ.मधेपुरी

कोरोना से पूर्व दुनिया के लोगों ने यह मान लिया था कि स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी है भौतिक संपदा, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य को पुन: हासिल किया जा सकता है। परन्तु, कोरोना काल में यह भ्रम पूरी तरह खंडित हो गया ! स्वास्थ्य की आधुनिक अवधारणा के अनुसार इसे “शारीरिक और मानसिक” दो खंडों में बांटा गया है। परन्तु, योग वह विज्ञान है जिसके माध्यम से समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति की जा सकती है।
ये बातें कोरोना लाकडाउन के दरमियान वर्ष के सबसे बड़े दिन यानी 21 जून को दीर्घ जीवन प्राप्त करने हेतु अपने वृंदावन निवास में 7वें अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाते हुए शिक्षाविद डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि पचहत्तर  वर्षीय डॉ. मधेपुरी जैसे बूढ़े जवान ने कोरोना काल में योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य प्राप्त कर लिया है। वही योग जो भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। आज मानव मस्तिष्क एवं शरीर की एकता का प्रतीक बन गया है योग।

डॉ. मधेपुरी ने यह भी कहा कि योग में जिम की तरह शरीर को मजबूती एवं मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करने वाले आसनों की कमी नहीं। परन्तु, योग से काया तब निरोग होती है जब आप नियमित रूप से योग करते हैं। रोजाना योग करने से आपके शरीर, मन व मस्तिष्क को मिलेंगे भरपूर फायदे और भारत को मिलेगी विश्वभर में अन्तर्राष्ट्रीय पहचान ।

सम्बंधित खबरें


गरीब पिता भी बच्चों के लिए होते हैं सर्वाधिक अमीर-डाॅ.मधेपुरी

फादर्स डे यानी पितृ दिवस प्रति वर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को 1910 ई. से ही मनाया जाता रहा है। यह दिन पिता के प्यार और त्याग के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन होता है। सर्व प्रथम वाशिंगटन में सोनारो स्मार्ट द्वारा पहला फादर्स डे समारोह मनाया गया था । राष्ट्रपति  निक्सन द्वारा इसे 1972  में ही राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया गया।

तब से दुनिया भर के लोग इस दिन को अपने पिता को धन्यवाद देने, सम्मान देने तथा दिवंगत पिता को श्रद्धा जंलि देने के अवसर के रूप में मनाते आ रहे हैं। इस दिन भारतीय बच्चे भी अपने पिता को उनका लोकप्रिय तोहफा देते हैं तथा परिवार में उन्हें खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं ।

आज समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र  नारायण यादव मधेपुरी ने अपने दिवंगत पिता की स्मृति में पौधरोपण करने के बाद यही कहा कि गरीब पिता भी बच्चों के लिए सर्वाधिक अमीर होते हैं । उन्होंन कहा कि वे बच्चे नसीब वाले हैं जिनके सर पर पिता का हाथ है। माँ तो बच्चे को जन्म देती है और पालन-पोषण करती है, परन्तु पिता उन्हें चलना सिखाता है, संघर्षशील बनाता है और धूप-शीत से बचाता भी है। समस्याओं का समाधान करने में जो सबसे करीब होता है वही पिता होता है। बच्चों के लिए वही जमीन और वही आसमान होता है। पिता वही होता है जो अपने बच्चों की जिन्दगी सुधारने एवं सुखमय बनाने के लिए अपनी पूरी जिन्दगी खर्च कर देता है। तभी तो कोई जानदार बेटा यहाँ तक कह डाला है —

कयामत मेरा क्या बिगाड़ लेगा,
मेरा बाप जो मेरे साथ है।

सम्बंधित खबरें


बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

सूबे बिहार के सर्वाधिक जिलों में भारी बारिश के कारण वहाँ की नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगभग एक दर्जन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट एवं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा लोगों को खुले स्थान, मैदान व बगानों में नहीं रहने की अपील जारी की गयी है। क्योंकि, दर्जनों बच्चे व बुजुर्गों की मौत चन्द दिनों के अन्दर ही बारिश में हुए वज्रपात के कारण हो गई है।

चलते-चलते यह भी कि समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि सरकारी विभागों द्वारा जारी किये गये सावधानियों को आम लोग मानने को तैयार नहीं होते चाहे परिणाम कितना भी घातक क्यों न हो। कोरोना प्रोटोकाॅल के नियमों– यथा मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग एवं हाथ धोने जैसे साधारण सावधानियों को भी लोग नहीं मानते ,चाहे उन्हें प्राण से ही हाथ क्यों न धोना पड़े । ऐसा नहीं करने के कारण ही सरकार और प्रशासन को तीसरी लहर की तैयारी करने को लेकर विवश होना पड़ रहा है। डाॅ मधेपुरी ने बुजुर्ग लोगों से अपील  की –“आप घर में रहें, सुरक्षित  रहें ” ।

सम्बंधित खबरें


बिहार में खेल विवि स्थापित होने से मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण – नीतीश कुमार

बता दें कि खेल विश्वविद्यालय स्थापित होने की घोषणा के साथ सीएम नीतीश कुमार ने खेल विश्वविद्यालय अधिनियम 2021 के सम्बन्ध में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा सहित उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की । इस मुद्दे पर विमर्श करने में सभी आलाधिकारियों यथा प्रधान सचिव, मुख्यसचिव एवं कला संस्कृति की अपर सचिव वंदना किनी आदि जुड़े थे।
खेलों को प्रोत्साहित करने में लगे सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के इस दृष्टिकोण की सराहना करते हुए समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा : –
जिस बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बन रहा हो तथा स्पोर्टस एकेडमी का निर्माण कराया जा रहा हो, वहाँ तो एक खेल विश्वविद्यालय का होना अत्यावश्यक है। सीएम के द्वारा लड़कियों के लिए 33%
सीटें आरक्षित कर उन्हें खेल की तरफ आकर्षित करने की मंशा को भी सबों ने सराहा।

सम्बंधित खबरें


सूबे बिहार में 16 जून 21(बुधवार) से अनलॉक- 2

नीतीश सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षोपरान्त अनलॉक -2 की घोषणा की। जून की 16 तारीख से लेकर 22 जून तक अनलॉक-2 के दरमियान रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तर नाइट कर्फ्यू के बाद बाकी समय में निजी-सार्वजनिक वाहनों और पैदल आवागमन की अनुमति होगी।

जानिए कि अनलॉक-२ के दरमियान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ये डूकानें खुलेंगी – राशन, फल, सब्जी, मांस-मछली, दूध, पीडीएस आदि खाद्य सामग्रियों सहित कृषि सम्बन्धी सभी दूकानें।

याद करलें अन्य सभी  दूकानें एक दिन बीच कर (एल्टरनेट डे) खुलेंगी। कौन सी दूकानें किस दिन खुलेंगी यह जिला पदाधिकारी तय करेंगे। साथ ही यह भी कि सरकारी कार्यालयों में आगन्तुकों का प्रवेश वर्जित रहेगा | स्कूल-कॉलेज, मंदिर-मॉल, जिम-पार्क सभी बान्द रहंगे ।

सम्बंधित खबरें


राज्य में 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

सूबे बिहार में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आशंका जताई है कि उत्तर बिहार के जिलों और गंगा से सटे इलाके में भारी बारिश होगी । कहीं- कहीं तो अति–भारी बारिश होने की आशंका जताई है। भारी बारिश से नदियों के जल–स्तर में वृद्धि होने की बातें भी कही गई है।

समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने लोगों से विनम्र अनुरोध किया है कि बारिश के साथ ही वज्रपात की भी आशंका रहती है। ऐसे समय में वृक्ष के नीचे कभी नहीं जाना चाहिए, क्योंकि घने और ऊँचाई वाल पेड़ों पर ठनका गिरने की संभावना सबसे अधिक रहती है। बारिश के समय लोहे वाले बिजली के खम्भे को छूना तथा लोहे की छड़ी एवं लोहे के डन्टेवाले छाते का इस्तेमाल करना कभी-कभी जान लेवा भी हो सकता है।

सम्बंधित खबरें


बिहार के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के भवनों पर लगेंगे सोलर प्लेट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आलाधिकारियों को निदेश दिया है कि राज्य के कालेजों, पुराने सरकारी स्कूलों एवं नए बनाए गये इंस्टीट्यूट के भवनों पर भी सोलर प्लेट लगाएं।

जानिए कि सीएम ने उन्हें यह भी निर्देशित किया है कि सौर ऊर्जा के उपयोग, उसके उत्पादन तथा ऊर्जा की बचत हेतु भी आम लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करें । पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण पर भी ध्यान देने को कहा है । फलस्वरुप वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की स्थापना की गई , जिसके तहत 22 करोड़ पौधे लगाए गए ।जिसके चलते राज्य का हरित आवरण 15 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

चलते-चलते यह भी जानिए कि संवेदनाशील समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि वर्ष 2000 में राज्य के बंटवारे के बाद बिहार का “हरित आवरण” मात्र 9 प्रतिशत रह गया था उसे बड़ी मशक्कत के बाद 15 प्रतिशति तक लाया गया है। डॉ. मधेपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का “जल-जीवन और हरियाली ” योजना इसे निर्धारित लक्ष्य 17 प्रतिशत तक अवश्य ले जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना की ।

सम्बंधित खबरें


2739 मिडल स्कूलों में इसी सत्र से स्मार्ट क्लास

नई शिक्षा नीति के तहत सूबे बिहार में मौजूदा सत्र में ही 2739 मध्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज आरम्भ किए जाएगें।

बता दें कि इसी सत्र में ही बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान को लेकर बच्चों के बीच नई गतिविधियाँ, भी आरम्भ होगी | जानिए कि इस नया एक्टिविटी को जमीन पर उतारने के लिए 330 करोड़ रूपए व्यय किए जायेंगे।

यह भी जानिए कि यह केन्द्र सरकार की योजना है जिसे बिहार के लिए स्वीकृत की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में केन्द्र द्वारा बिहार को समग्र शिक्षा मद में केन्द्र ने 6652 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। केन्द्रीय शिक्षा सचिव अनिता करवाल ने कोरोना संकत व
के दौरान 58 हजार बच्चों के दाखिले को लेकर बिहार की तारीफ भी की थी!

सम्बंधित खबरें


पूर्वी बिहार होकर 24 घंटों में सूबे बिहार में प्रवेश करेगा मानसून

ताउते और यास जैसे दो बड़े समुद्री तूफानों ने भगाई गर्मी । फल यह हुआ कि 31 साल मे पहली बार मई माह में लू नहीं चली और 44 साल में पहली बार मई माह में तापमान 34 डिग्री से ऊपर नहीं गया।

बता दें कि सूबे बिहार के पूर्वी हिस्से में स्थित अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बांका होते हुए मानसून 24 घंटे में प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा । इस दरमियान लगभग 185 एमएम बारिश होने का अनुमान है। जानिए कि इस दौरान पूर्व  दिशा की ओर से 24 से 34 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

चलते-चलते यह भी जान लीजिए कि मानसून को आधे से ज्यादे भारत में सक्रिय होने में 8 दिन लगा है जबकि आम तौर पर इसे आधा देश कवर करने में दो हफ्ते लगते हैं। यह भी कि अब तक देश में 44.5 मि.मी. बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 21%: ज्यादा है। अगले दो दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा ।

सम्बंधित खबरें