पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

एक ओलंपिक में दो-दो पदक जीतकर अवनी लेखरा और सिंहराज अदाना ने रचा इतिहास

टोक्यो पैरालंपिक- 2020 में भारतीय खिलाड़ी जयपुर की अवनी लेखरा निशानेबाजी में 2 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अवनी लेखरा ने पहले 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी में गोल्ड जीतकर पोडियम में भारतीय राष्ट्रगान बजवा दी और तिरंगे को गौरवान्वित किया। पुनः वही अवनी लेखरा ने 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।। इससे पूर्व किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने एक ओलंपिक में 2 पदक नहीं जीते हैं।

जानिए कि 30 अगस्त सोमवार को 1 दिन में 5 पदक (2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 कांस्य) जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया तथा एक दिन बाद मंगलवार को भारत ने 3 और मेडल- एक शूटिंग एवं दो ऊंची कूद में जीतकर मंगल-मंगल कर दिया। अब तक भारत कुल 17 मेडल (4 गोल्ड, 7 सिल्वर, 6 रजत) जीत चुका है। जिसमें 4 गोल्ड जीता है- अवनी लेखरा, सुमित अंतिल, मनीष अग्रवाल और प्रमोद भगत ने।  7 सिल्वर जीता है- भाविना पटेल, निषाद कुमार, देवेंद्र झांझरिया, योगेश कठोनिया, मरियप्पन थंगावेलू , प्रवीण कुमार और सिंहराज अदाना ने। साथ ही  6 कांस्य पदक जीता है- सुंदर सिंह गुर्जर, सिंहराज अदाना, शरद कुमार, अवनी लेखरा, हरविंदर सिंह एवं मनोज सरकार।

मौके पर खेलप्रेमी-समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने मीडिया एवं सरकारी तंत्र से विनम्र अनुरोध किया है कि ओलंपिक और पैरालंपिक के खिलाड़ियों के मान-सम्मान में अंतर नहीं किया जाए। दोनों को समान रूप से सम्मानित किया जाय। दोनों के द्वारा गोल्ड जीतने पर पोडियम में राष्ट्रगान बजता है इसे ख्याल रखा जाय।

सम्बंधित खबरें


आनंद महिंद्रा के खेल प्रेम को देशवासियों का सलाम

और अब तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का खेल प्रेम किसी खेल प्रेमी से छुपा नहीं रह गया है। आनंद महिंद्रा ने ऐसा काम किया है, जिसके बारे में जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

बता दें कि बीते दिनों जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित टोक्यो ओलंपिक- 2020 में जैवलिन थ्रो में प्रथम भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड जीतने पर उन्हें चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 स्पेशल एडिशन एसयूवी गाड़ी देने की घोषणा की।

यह भी जानिए कि आनंद महिंद्रा ने पुनः टोक्यो पैरालिंपिक- 2020 में सुनीत अंतिल द्वारा जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने के बाद अपने चीफ डिजाइनर प्रताप बोस से कहा कि और भी महिंद्रा एक्सयूवी 700 स्पेशल एडिशन एसयूवी बनाई जाए और देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ी को गिफ्ट की जाए। यह भी माना जा रहा है कि सुमित अंतिल और अवनी लेखरा के लिए जो गाड़ी आएगी वह कस्टमाइज्ड होगी और इसे इस्तेमाल करने वालों को सर्वाधिक आसानी होगी। महिंद्रा ने तो जैवलिन नाम से ट्रेडमार्क भी करा दिया है।

चलते-चलते खेलप्रेमी-समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की खेल प्रेम से ओतप्रोत देशभक्ति के जज्बे को सलाम करते हुए अन्य ऐसी ऐसी कंपनियों से अनुरोध किया है कि वे कम से कम पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट देकर खेल भावना को जीवित रखने में सहयोग करें। ऐसा करने से पैरालिंपिक खिलाड़ीगण भी प्रोत्साहित होंगे।

 

सम्बंधित खबरें


दुष्यंत कुमार हिन्दी गजल सम्राट के रूप में सदैव याद किए जाएंगे- डॉ.मधेपुरी

स्थानीय संयुक्त कृषि भवन के भव्य सभागार में प्रगतिशील औषधीय कृषक एवं गजलगो शंभू शरण भारतीय द्वारा मशहूर गजल सम्राट दुष्यंत कुमार की याद में कृषक कवि गोष्ठी का आयोजन 1 सितंबर (बुधवार) को आयोजित किया गया।

आयोजन का उद्घाटन करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी एवं कृषकों के सुप्रसिद्ध कवि श्री राजन बालन एवं सहायक उद्यान निदेशक श्रीमती किरण भारती ने विस्तार से बताया कि पौधे भी सांस लेते हैं, नहाते हैं और गीत गाते हैं। डीएओ बालन ने तो दुष्यंत कुमार को याद करते हुए तरन्नुम में गीत गाकर सबों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी। उन्होंने जिले के किसान के दिलों में भी स्थाई रूप से जगह बना ली है।

Dr.B.N.Yadav Madhepuri & District Agriculture Officer Rajan Balan at Kishan Sansad, Madhepura.
Shikshavid Dr.B.N.Yadav Madhepuri & District Agriculture Officer Rajan Balan at Kishan Sansad, Madhepura.

इस अवसर पर आयोजक शंभू शरण भारतीय द्वारा डीएओ राजन बालन, सहायक उद्यान निर्देशिका श्रीमती भारती, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ भूपेन्द्र मधेपुरी सहित मुख्य अतिथि सुयश सिंह, मनोज भावुक, पत्रकार डॉ.राजेश एवं योगीराज को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने किसान की बेहतरी के लिए दुष्यंत कुमार की पंक्तियों को पेश करते हुए अपनी-अपनी भावनाओं को विस्तार से व्यक्त किया। बीच-बीच में मंच संचालन के क्रम में शंभू शरण द्वारा दुष्यंत कुमार की पंक्तियां करीने से कही जाती रही और हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

शिक्षाविद अभिभावक की भूमिका का निर्वहन करते हुए डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि दुष्यंत कुमार गीत एवं हिन्दी गजल सम्राट के रूप में सदा याद किए जाएंगे। डॉ.मधेपुरी ने उनकी रचनाओं- सूरज का स्वागत, साये में धूप और दोहरी जिंदगी की चर्चा करते हुए आजाद भारत में ‘किसान की बेटी का ब्याह’ कविता का पाठ किया। इस अवसर पर डॉ.सिद्धेश्वर कश्यप, प्रो.मणि भूषण वर्मा, प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार, आद्ययानंद, डॉ.सुरेश भूषण आदि ने कविता पाठ किया। अंत में शंभू शरण भारतीय ने प्रगतिशील किसान भोला यादव, जयप्रकाश यादव सहित सभी किसान भाइयों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। शंकर कुमार ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

सम्बंधित खबरें


पैरालिंपिक टोक्यो में तीन पदकों के साथ मंगलवार को भारत का मंगल-मंगल

टोक्यो पैरालंपिक- 2020 में लगातार भारत का प्रदर्शन बेहतर होता जा रहा है। मंगलवार का दिन भारत के लिए शानदार, जानदार और सर्वाधिक मंगलमय रहा।

बता दें कि भारत ने निशानेबाजी में कांस्य जीतने के बाद ऊंची कूद में रजत एवं कांस्य पदक जीतकर पदकों की संख्या दहाई तक पहुंचा दी। भारत फिलहाल विश्व पैरालंपिक की पदक तालिका में 30वें स्थान पर है। भारत 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 कांस्य जीता है।

जानिए कि भारतीय निशानेबाज सिंहराज अंडाना ने जहां 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता वहीं पुरुष ऊंची कूद में मरियप्पन ने रजत एवं बिहार के शरद कुमार ने कांस्य जीता। जापान के टोक्यो पैरालिंपिक- 2020 में मंगलवार को बिहार ने पहली बार ऊंची छलांग लगाकर नीतीश सरकार द्वारा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को सार्थक साबित कर दिया है।

मौके पर समाजसेवी-खेलप्रेमी डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने इन पैरालिंपिक भारतीय खिलाड़ियों के पिता और खासकर माताओं को नमन किया है जिन्होंने अपने दिव्यांग बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित किया है… कभी निराश नहीं होने दिया। तभी तो वे आज भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं और विदेशों में भारत के तिरंगे और राष्ट्रगान का मान बढ़ा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें


कृष्णाष्टमी के दिन टोक्यो पैरालिंपिक में 5 मेडल विजेता भारतीय खिलाड़ियों का सुनहरा रहा सोमवार

टोक्यो पैरालिंपिक- 2020 में भारत ने भगवान कृष्ण के 5247वें जन्मोत्सव पर सुनहरे सोमवार के दिन दो गोल्ड सहित रिकॉर्ड 5 पदक जीत लिया। इतिहास में भारत ने किसी भी टूर्नामेंट में उतने पदक नहीं जीते थे जितना एक दिन में जीतकर इतिहास रच दिया। अब तक 53 साल में भारत के 19 मेडल हुए हैं जिसमें- 6 गोल्ड हैं जबकि अभी भी 5 सितम्बर तक खेल बचे हुए हैं। मेडल बढ़ने की उम्मीद है।

बता दें कि पैरालिंपिक- 1960 में शुरू हुआ और भारत तीसरे पैरालंपिक यानि 1968 में शामिल हुआ। पहला सिल्वर मेडल दीपा मलिक ने जीता और भाविना ने दूसरा सिल्वर और अवनी लेखरा ने इस बार गोल्ड जीतकर टोक्यो के पोडियम में भारतीय राष्ट्रगान बजाने में सफलता पाई।

जानिए कि 2012 में महाशिवरात्रि पर हादसे में अवनी का आधा शरीर लकवा ग्रस्त हुआ। 2017 में महाशिवरात्रि पर ही वर्ल्ड कप में पहला मेडल जीता और 2020 में 19 साल की अवनी ने कृष्णाष्टमी के दिन देश को पहला गोल्ड दिला कर सभी भारतीयों के चेहरे पर स्वर्णिम मुस्कान ला दिया। कृष्णाष्टमी के दिन वाले चार और विजेताओं के नाम हैं- जैवलीन थ्रो में गोल्ड पदक विजेता सुमित अंतिल, सिल्वर विजेता देवेंद्र झांझरिया एवं ब्राँज विजेता सुंदर सिंह गुर्जर। डिस्कस थ्रो में सिल्वर विजेता योगेश कठुनिया हरियाणा के रहने वाले हैं।

चलते-चलते यह भी कि खेलप्रेमी-समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि जैवलीन थ्रो में स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा के साथ जैवलीन थ्रो का अभ्यास करते-करते सुमित अंतिल भी पैरालिंपिक में गोल्ड जीतकर खेल प्रेमियों के दिलों में जगह बना ली है। उन्हें भी समस्त भारतीय खेल प्रेमियों की ओर से नमन और बंदन के साथ हरियाणा सरकार से गुजारिश है कि नीरज चोपड़ा की तरह सुमित अंतिल को भी वैसा ही सम्मान देकर समानता को कायम रखते हुए संविधान का सम्मान किया जाए।

सम्बंधित खबरें


भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव “कृष्ण जन्माष्टमी” पर रहती है चतुर्दिक विशेष धूम

भगवान विष्णु के अवतारों में सबसे पहले नंबर पर आता है- कृष्ण जन्माष्टमी। द्वापर युग में अत्याचारी कंस से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने कृष्णावतार लिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। जिसे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में उनकी जन्मस्थली मथुरा में विशेष धूमधाम से मनाई जाती है। देश के सभी कृष्ण मंदिरों में भी यह जन्मोत्सव सर्वाधिक श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है।

बता दें कि इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त सोमवार को मध्य रात्रि में पूरे ब्रज क्षेत्र में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं व भक्तों द्वारा घरों से लेकर मंदिरों तक में झांकियां सजाई जाएंगी। घर में बाल गोपाल का जन्मोत्सव भी मनाते रहेंगे लोग।

मौके पर समाजसेवी-शिक्षाविद् डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि जिस तरह से सावन मास में भगवान शिव की भक्ति की धूम रहती है उसी तरह से भादो मास में श्री कृष्ण की आराधना की धूम मची होती है। डॉ.मधेपुरी ने कहा कि इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण का 5247वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। भारत में मनाए जाने वाले सभी पर्व-त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत व विविधता में एकता का प्रतीक माना जाता है।

 

सम्बंधित खबरें


भाविना पैरालिंपिक टेटे फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी

भाविना शनिवार को वर्ल्ड नंबर- 3 चीन की मियाओ झेंग को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंच गई। परंतु, भारतीय राष्ट्रगान बजा नहीं पाई टोक्यो पैरालिंपिक- 2020 में यानि गुजरात की बेटी भाविना बेन पटेल आज वर्ल्ड नंबर- 1 चीन की यिंंग झोऊ से बाजी हार गई और उसे अब सभी भारतीय ‘सिल्वर गर्ल’ कह कर पुकारते रहेंगे 2024 तक।

बता दें कि गुजरात के मेहसाणा जिले में एक छोटी परचून की दुकान चलाने वाले हँसमुख भाई पटेल की बेटी भाविना ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। वह 12 वर्ष की उम्र में पोलियो की शिकार हो गई थी। उसने दृष्टि दोष वाले बच्चों को टेटे खेलते देखकर इसी खेल को अपनाने का फैसला किया था। आज भाविना के घर पर होली-दिवाली जैसा माहौल है।

महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, खेल मंत्री, दीपिका मलिक, राहुल गांधी आदि बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भाविना की सराहना की। पीएम मोदी तो भाविना से फोन पर बातें की और कहा कि युवाओं में अब खेल के प्रति आकर्षण बढ़ने लगा है। गुजरात सरकार ने भाविना को 3 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया है।

चलते-चलते यह भी कि खेलप्रेमी-समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए भाविना के साथ-साथ आज ही हाई जंप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद कुमार के जज्बे को भी सलाम किया है।

सम्बंधित खबरें


मुखिया चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की थोड़ी भी लापरवाही उनके सपने को तबाह कर सकती है

मधेपुरा जिला में 10 चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान कराया जाएगा। प्रथम चरण में चुनाव प्रक्रिया हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के डीएम श्याम बिहारी मीणा एवं एसपी योगेंद्र कुमार द्वारा तैयारियां पूरी की जाएगी। मुखिया, पंचायत सदस्य, समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य का निर्वाचन ‘ईवीएम’ द्वारा तथा ग्राम कचहरी के पंच एवं सरपंच का निर्वाचन ‘मतपत्र’ द्वारा कराया जाएगा। चुनाव कराने हेतु मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

बता दें कि दूसरे चरण में सदर प्रखंड मधेपुरा के मतदान की तिथि 29 सितंबर है, जबकि तीसरे चरण में घैलाढ़ व गम्हरिया के मतदान की तिथि 8 अक्टूबर है। चौथे चरण में  सिंहेश्वर व शंकरपुर में मतदान की तिथि 20 अक्टूबर वहीं पांचवें चरण में ग्वालपाड़ा में 24 अक्टूबर को मतदान होगा। जहां छठे चरण में कुमारखंड 3 नवंबर को वहीं सातवें चरण में बिहारीगंज 15 नवंबर को मतदान संपन्न कराएगा।

जानिए कि आठवें चरण में मुरलीगंज 24 नवंबर, नौवें चरण चरण में उदाकिशुनगंज 29 नवंबर, 10वें चरण में पुरैनी व चौसा 8 दिसंबर और 11वें चरण में आलमनगर प्रखंड में 12 दिसंबर को मतदान होगा। कुल मिलाकर 4762 पदों पर निर्वाचन होगा जिसके लिए 2161 मतदान केंद्र बनाया गया है। इस चुनाव में 23 जिप सदस्य, 160 मुखिया और 160 सरपंच सहित शेष सदस्यों के लिए मतदान होंगे।

चलते-चलते यह भी कि 24 अगस्त को अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो रिजल्ट घोषित होने तक लागू रहेगी। थोड़ी भी लापरवाही मुखिया, सरपंच सब पर भारी पड़ सकती है। इस दरमियान कोई घोषणा नहीं कर सकते। किसी भी राजनीतिक दल का झंडा, बैनर या चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकते। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/सदस्यों के साथ सभा या प्रचार करने पर भी कार्रवाई होगी।

अंत में यह भी याद कर लें कि वोट के लिए पैसा बांटने पर गिर सकती है गाज। आयोग द्वारा खर्च सीमा इस प्रकार निर्धारित किया गया है- जिप उम्मीदवार अधिकतम 1 लाख, मुखिया व सरपंच 40 हजार, समिति उम्मीदवार 30 हजार एवं पंचायत सदस्य व पंच 20 हजार रुपया खर्च करेंगे।

सम्बंधित खबरें


जदयू के सभी संगठनों को कार्यकर्ताओं द्वारा ही पोषण मिलता है- जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी

मधेपुरा जिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय भूपेन्द्र कला भवन में जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पहली बार 26 अगस्त को आयोजित की गई। सवेरे में भारी वर्षा के बावजूद सुपौल से मधेपुरा जिला प्रभारी अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, आलमनगर से लोकसभा प्रभारी बुलबुल सिंह सहित पुरैनी, चौसा, बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा जैसे दूरदराज के प्रखंडों से भी समर्पित कार्यकर्तागण इतनी संख्या में आए कि हाॅल के अंदर जगह कम पड़ गई।

बता दें कि कार्यक्रम का उद्घाटन बिहारीगंज के विधायक निरंजन कुमार मेहता, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमरदीप, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, जिला प्रभारी भगवान चौधरी, लोकसभा प्रभारी बुलबुल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, महेन्द्र पटेेल, अशोक चौधरी आदि सहित जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात तेरहो प्रखंड के अध्यक्ष, नव मनोनीत पदाधिकारियों सहित आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर जिला आयोजन समिति द्वारा बारी-बारी से किया गया।

Senoormost JDU Leader Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri addressing Karyakartagan on the occasion of JDU Karyakarini Meeting at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.
Senior JDU Leader Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri addressing on the occasion of JDU Karyakarini Meeting at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.

जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने सर्वप्रथम अपने संबोधन में यही कहा कि संगठन को स्वस्थ रखने के लिए सकारात्मक सोच के समस्त कार्यकर्ताओं को सदैव सजग रहना है। बाद में सभी प्रखंड अध्यक्षों, अतिथियों एवं नव मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा जदयू को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया। उद्घाटनकर्ता जनप्रिय विधायक निरंजन मेहता एवं मुख्य अतिथि मीडिया सेल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमरदीप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं नारी सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर मुख्यमंत्री के कार्यों की चर्चा करें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी ने सबों का सम्मान करते हुए जदयू के मजबूती की कामना की और कहा कि जदयू के सभी संगठनों को कार्यकर्ताओं द्वारा ही पोषण मिलेगा।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में कोरोना काल में दिवंगत हुए जिले के सभी नर-नारियों सहित पूर्व सांसद व कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संरक्षक डॉ.आर.के.यादव रवि एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ.मीरा, कौशिकी के अध्यक्ष डॉ.हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ आदि को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मनोज भटनागर, सत्यजीत यादव, डॉ.शोभा कांत, राणा रामकृष्ण, नवीन कुमार मेहता सहित अन्य भी मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें


रासबिहारी बाबू थे उच्च कोटि के समाज सुधारक व स्वतंत्रता सेनानी- डॉ.मधेपुरी

स्थानीय रासबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाज-सुधारक रासबिहारी लाल मंडल की 103वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की- उनके पौत्र प्रो.प्रभाष चंद्र यादव, प्रपत्र डॉ.ए.के.मंडल विद्यालय के प्रधानाध्यापक, स्कूल की महिला व पुरुष सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी सहित उपस्थित छात्रगण।

Samajsevi & Author of "Rasbihari Lal Mandal : Paradhin Bharat Mein Swadhin Soch" Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri addressing people on the occasion of 103rd Punyatithi of Rasbihari Lal Mandal.
Samajsevi & Author of “Rasbihari Lal Mandal : Paradhin Bharat Mein Swadhin Soch” Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri addressing people on the occasion of 103rd Punyatithi of Rasbihari Lal Mandal.

मौके पर समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, एसएनपीएम के प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार, टीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुरेश भूषण, रामनरेश, गांधी आदि ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया।

प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सर्वप्रथम स्कूल के शिक्षकों ने संबोधित किया। प्रो.प्रभाष चंद्र ने अपने संबोधन में रासबिहारी बाबू का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में योगदान को प्रकाश में लाकर श्रोताओं को प्रभावित किया। डॉ.संतोष कुमार, डॉ.सुरेश भूषण ने भी श्रद्धांजलि के शब्द पुष्प अर्पित किया।

समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि रासबिहारी बाबू उच्च कोटि के समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। वे बने बनाए पद चिन्हों पर कभी नहीं चले बल्कि स्वयं के द्वारा पद चिन्हों को तैयार करते रहे। वे जीवन भर गरीबों और वंचितों की राह सजाते रहे। अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुके। उन्हें सभी मिथला का शेर भी कहा करते थे। समारोह का संचालन स्काउट एंड गाइड के आयुक्त जयकृष्ण यादव ने किया।

सम्बंधित खबरें