पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

प्रीति गोपाल ने टेंगराहा-परिहारी पंचायत के नए जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत

कुमारखंड प्रखंड के टेंगराहा-परिहारी पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सामूहिक रूप से स्वागत किया और प्रखर समाजसेविका प्रीति गोपाल यादव ने समृद्ध पंचायत बनाने हेतु अहम भूमिका निभाते रहने की बातें कहीं।

बता दें कि इस समारोह का उद्घाटन सिंहेश्वर विधायक माननीय चंद्रहास चौपाल ने टेंगराहा के देवेंद्र धाम परिसर में उसके निर्माता निर्देशक कृषि विशेषज्ञ श्री दिगंबर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में जहां युवा विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि पंचायत के विकास से ही जुड़ा है प्रदेश और देश का विकास, वहीं कृषि मर्मज्ञ डीपी यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने में सहयोग करते रहें। फसल अच्छी होगी तो देश सफल होगा। किसान के बच्चे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर मुखिया सुनीता देवी, सरपंच रीमा देवी, माला देवी, सदस्य फूलो देवी, मोमिना खातून, रितु देवी, रूबी देवी, धीरेंद्र यादव, गुलाब देवी, शोभा रानी, कविता देवी, संतोष चौधरी, रविंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, सुदामा देवी सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें


केंद्र सरकार देगी भारत के किसानों को विशिष्ट पहचान पत्र

देश के किसानों को ताकतवर बनाने एवं खेती को समुन्नत बनाने की कोशिश के तहत केंद्र सरकार द्वारा भारतीय किसानों को पहचान पत्र निर्गत किए जाने की योजना बनाई है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु सरकार देश के किसानों को विशिष्ट पहचान पत्र जारी करेगी।

बता दें कि विशिष्ट पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया देश भर में चल रही है। देशभर के किसानों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।

जानिए कि अब तक लगभग 10 करोड़ किसानों का डाटाबेस तैयार हो चुका है। किसानों के लिए विशेष पहचान पत्र 12 अंकों का होगा। जिस पहचान पत्र के माध्यम से किसान केंद्र व राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी झंझट के प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही भारतीय किसान को किसी बिचौलिए की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हां! डेटाबेस में शामिल किसानों को ही इस योजना का लाभ मिल पाएगा।

 

सम्बंधित खबरें


सतर्कता ही बचाव है कोरोना से

कोरोना सेे रहें सावधान। 8 दिनों में राजधानी पटना में मिले कोरोना केे 65 नए मरीज। सबसे अधिक एजी कॉलोनी में 16। पटना जिले में इस माह में हो चुकी है 4 मरीजों की मौत।

बता दें कि पटना जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते कदम के चलते या अलर्ट जारी कर दिया गया है कि बिना मास्क के निकले तो लग सकता है जुर्माना।

जानें कि राजधानी के दो इलाके एजी कॉलोनी एवं खजपुरा कोरोना की चपेट में आ गया है। पटना में कोरोना के बढ़ते आंकड़े पर सिविल सर्जन डॉ.विभा कुमारी ने यह कह कर संतोष जताया कि यह अच्छी बात है कि जो संक्रमित हैं, वे पहचान में आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि यह बताता है कि हम सजग हैं और चारों तरफ निगरानी रखी जा रही है। परंतु, यह सच है कि देश के 7 राज्यों में पहुंच गया है कोरोना का नया वेरिएंट आॅमिक्रोन।

चलते-चलते यह भी कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक ही परिवार के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी सतर्क रहें, मास्क पहनें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

सम्बंधित खबरें


बिहार की बेटी व विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता

जमुई विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा की विधायक व निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने पंजाब के पटियाला में 64वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया है।

बता दें कि विधायक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी श्रेयसी ने यह उपलब्धि महिलाओं को के डबल ट्रैप स्पर्धा में हासिल की है। जबकि 10 दिन कबल श्रेयसी ने सिंगल ट्रैप स्पर्धा में सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ बिहार को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाया था।

बिहार की विधायक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी में श्रेयसी ने दिल्ली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2010 में रजत पदक, 2014 एशियाड में रजत पदक। पुनः वर्ष 2018 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक की जीत उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

विधायक श्रेयसी सिंह अब हमेशा जमुई सहित प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित कर रही है। तभी तो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित बिहार राइफल संघ व नेशनल राइफल संघ ने श्रेयसी को बधाई दी है।

 

सम्बंधित खबरें


नीति आयोग की रिपोर्ट पर योजना मंत्री बिजेंद्र यादव ने जताई कड़ी आपत्ति

राज्य की उपलब्धियों को अनदेखा किए जाने की कड़ी आपत्ति जताई सूबे के ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने। मंत्री बिजेंद्र ने इस बाबत नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने विकसित राज्यों से प्रतिस्पर्धा को लेकर फिर बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग की और कहा कि विशेष दर्जा मिलने पर ही बिहार के साथ सही न्याय होगा।

बिहार सरकार की रीढ़ माने जाने वाले ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र ने उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर यह कहा कि यह रिपोर्ट 2015-16 के आंकड़ों पर आधारित है। इसमें राज्य की वृद्धि दर एवं सतत प्रगति के आंकड़े शामिल नहीं किए गए हैं। बिहार की उपलब्धियों को कम दर्शाई गई है। राज्य को सबसे कम अंक दिए गए हैं। एक तरह से यह बिहार की उपलब्धियों की अनदेखी है।

 

सम्बंधित खबरें


जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा 18 को आएंगे मधेपुरा, तैयारी शुरू

जिला जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मधेपुरा आगमन को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई।

प्रवक्ता डॉ.नीरज कुमार, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेश पासवान ने संयुक्त रूप से बयान दिया कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष 18 दिसंबर को मधेपुरा आ रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

यह भी कि बैठक में संगठन को सशक्त व धारदार बनाने पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ होने वाली बैठक में मधेपुरा व सुपौल सांसद, पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव एवं डॉ.रमेश ऋषिदेव के अलावा पार्टी के तमाम वरीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

 

सम्बंधित खबरें


तेजस्वी-रसेल की शादी की पर सीएम नीतीश ने दी बधाई

दिल्ली के सैनिक फार्म में तेजस्वी-रसेल के परिणय का सादगी के साथ लालू परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ समारोह। हिंदू विधि-विधान से संपन्न हुई दोनों की शादी। शादी की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर-वधू को बधाई व शुभकामनाएं दी।

बता दें कि सूबे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा समाचार पत्रों के माध्यम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की सूचना प्राप्त हुई है। मैं इस नव दंपति को सुखी जीवन एवं उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

 

सम्बंधित खबरें


नेशन फर्स्ट को जीने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों का हेलीकॉप्टर हादसे में निधन

भारत के थल सेना अध्यक्ष रह चुके जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को पुरी, गढ़वाल (उत्तराखंड) में हुआ था। ऊंचाई पर जंग लड़ने के एक्सपर्ट बिपिन रावत की प्रथम नियुक्ति जनवरी 1979 को मिजोरम में हुई थी। शौर्य, पराक्रम व साहस से भरपूर विपिन रावत ने 1 सितंबर 2016 को सेना के उप प्रमुख पद को संभाला था। वर्ष 2016 के 31 दिसंबर को विपिन रावत थल सेना प्रमुख बने। रिटायर्ड होने के बाद आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत वर्ष 2019 में 61 साल की उम्र में पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाए गए।

सवेरे 9:00 बजे दिल्ली से सेना के हेलीकॉप्टर mi-17- v5 से सीडीएस बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 14 लोग सवार थे। जिसमें सीडीएस के 7 सदस्य और ग्रुप के 5 सदस्य थे। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास एक कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। कॉलेज पहुंचने से 5 मिनट पहले घने जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में विपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई।

आज शाम तक उनकी पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जाएगा। सारा देश इस हादसे को लेकर शोक मग्न है। उत्तराखंड सरकार ने 3 दिन तक शोक मनाए जाने की घोषणा कर दी है……!

 

सम्बंधित खबरें


सासाराम में डॉ.अंबेडकर के 65वें परिनिर्वाण दिवस पर बोले बीजेएलएस के महासचिव महेंद्र नारायण पंकज

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जन लेखक संघ के महासचिव व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेंद्र नारायण पंकज को सासाराम जिला मुख्यालय के मौर्या रॉयल होटल, रोजा रोड में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

बता दें कि मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर- 1 में डॉ.मधेपुरी मार्ग पर अवस्थित भारतीय जन लेखक संघ के केंद्रीय कार्यालय से चलकर जन लेखक संघ के महासचिव महेंद्र नारायण पंकज सासाराम में सोमवार को बाबा साहब के 65वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए माल्यार्पण अर्पित किए और यही बोले- जिस दिन बाबासाहेब आंबेडकर को मानने वाले लोग बाबा साहब जी की बातें मानने लगेंगे, उस दिन क्रांति होने से कोई नहीं रोक सकता। परंतु, इस क्रांति के बीच में रोड़ा बनकर आ जाते हैं वे पढ़े लिखे लोग जो गलत बातों का समर्थन ही नहीं करते बल्कि गलत को सही दिखाने के लिए अपने बुद्धि का इस्तेमाल भी करते हैं… यही हमारे वर्तमान समाज की सबसे बड़ी समस्या है।

सम्बंधित खबरें


संपूर्ण भारत में डॉ.अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि मनाई गई

समस्त भारत के साथ-साथ मधेपुरा जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर 1956 को परिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाई गई। बता दें कि डॉ.अंबेडकर ने अछूतों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया था। उन्होंने निम्न जातियों के उत्थान के लिए भी काफी संघर्ष में जीवन जिया। उनके व्यक्तित्व में संपूर्ण शक्ति की प्रखरता के साथ-साथ प्रचंड संग्रामी स्वभाव का मेल देखा है संसार। उन्होंने देर रात तक जाग कर दलितों के लिए काम किया और उन्हें अभिशप्त जीवन से मुक्ति दिलाई।

मधेपुरा के समाहरणालय में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर सर्वप्रथम डीएम श्याम बिहारी मीणा, एसपी योगेंद्र कुमार, एसडीएम नीरज कुमार, समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी एवं समाजसेवी शौकत अली आदि ने माल्यार्पण किया। डॉ.मधेपुरी ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने अपने डायरी में जो विचार लिखे हैं उसे कोलंबिया विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में डाला गया है। छात्र उन विचारों पर चिंतन, मंथन एवं शोधन कर आगे बढ़ाने में लगे हैं।

 

सम्बंधित खबरें