All posts by Admin

मधेपुरा सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव का जिले के अतिथिशाला में कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद

बता दें कि जदयू सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव द्वारा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोरोना काल में किए गए कार्यों का अनलॉक- 01 के दरमियान आज दिनांक 25 जून (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक जिले के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया गया।

जानिए कि सांसद श्री यादव के मधेपुरा जिला अतिथिशाला में आगमन की जानकारी मिलते ही जदयू के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, जेपी सेनानी इंद्र नारायण प्रधान, प्राचार्य सत्यजीत, बीबी प्रभाकर, योगेंद्र महतो, जिला अध्यक्ष प्रो.विजेंद्र नारायण यादव, अशोक चौधरी, संजय भगत, गुड्डी देवी, मंजू देवी….. चंद्रशेखर… आदि उपस्थित हुए। बिहारीगंज के विधायक श्री निरंजन मेहता एवं पूर्व विधायक डॉ.अरुण कुमार कुछ विलंब से पहुंचे।

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग कर सभी ग्रामीण कार्यकर्ताओं से संपर्क किया, उनका अभिवादन किया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कोरोना काल में राज्य से बाहर 21 लाख कामगारों के खाते में ₹1000 दिए जाने की चर्चा की। कोरोना काल में 1 करोड़ 54 लाख राशन कार्डधारी के खाते में ₹1000 ट्रांसफर किए गए तथा 21 लाख राशनकार्डधारियों को नए राशन कार्ड वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को 125 दिनों तक 25 तरह की योजनाओं से लाभ मिलेगा। सांसद महोदय ने प्रेस प्रतिनिधियों को विस्तार से रोड निर्माण, बिजली, नल-जल योजना सहित शहीदों के परिवार के लिए विशेष पैकेज की जानकारियां दी।

सम्बंधित खबरें


बिहार सरकार ने मधेपुरा सहित एक दर्जन जिले को 24 से 29 जून तक भारी वर्षा-पात को लेकर अलर्ट रहने को कहा

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा भारी वर्षापात के पुर्वानुमान से संबंधित Special Weather Bulletin जारी की गई है। बुलेटिन के अनुसार दिनांक 24 से 29 जून तक मधेपुरा सहित सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान और मुजफ्फरपुर जिले के कुछ इलाकों में सामान्य से भारी वर्षापात यानि अतिवृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है।

जानिए कि जिले के आलाधिकारियों को बिहार सरकार ने बाढ़ की संभावना के मद्देनजर इन निर्देशों का अनुपालन करने हेतु चेतावनी दी है कि सभी संबंधित आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व सुनिश्चित की जाए।

यह कि जिले के प्रतिनियुक्त NDRF/SDRF की टीमों का आवासन जिलान्तर्गत सर्वाधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में ही रखें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम लोगों को इन तथ्यों की जानकारी हो इसके लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से सभी स्थानीय समाचार पत्रों तथा सोशल मीडिया पर जानकारियां दिए जाने का आदेश दिया है ताकि सभी लोग सजग रहें।

चलते-चलते यह भी कि प्रधान सचिव ने स्थिति से निपटने के लिए नावों, मोटर वोटों को पर्याप्त संख्या में डिप्लाॅय करने की बात कही। यह भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया कि वृद्धजन, दिव्यांगजन, बच्चे, गर्भवती महिलाओं को निष्क्रमण में प्राथमिकता दी जाए। संबंधित सभी विभागों के कर्मियों को अलर्ट रहने हेतु WhatsApp के माध्यम से जानकारी प्रेषित करने को कहा गया है।

सम्बंधित खबरें


राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व केंद्रीय मंत्री) डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह ने नाराज होकर उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

आज राष्ट्रीय जनता दल की धरती पर दो बार झटका महसूसा लोगों ने। पहली बार तब जब राजद के पांच विधान परिषद सदस्य पार्टी छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। दूसरा बड़ा झटका राजद को पुनः तब लगा जब कोरोना से संक्रमित रघुवंश प्रसाद सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री) ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बता दें, ऐसा माना जाता है कि वैशाली के पूर्व सांसद रमा सिंह को राजद में शामिल किए जाने के विरोध में रघुवंश प्रसाद सिंह ने यह कदम उठाया है।

जानिए कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, जो फिलहाल पटना एम्स में कोरोना से युद्ध कर रहे हैं, ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से दो-दो हाथ करने को कदम बढ़ा चुके हैं।

कोरोना पॉजिटिव पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद जो कुछ बयान दिया गया… उस बयान ने कोरोना की तरह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में दहशत पैदा कर दिया है-

“हर संकट में लालू प्रसाद का साथ दिया और वह पार्टी को नर्क बना दिया… पैसे लेकर टिकट बेचना अब बर्दाश्त नहीं…. पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब सहन नहीं की जा सकती…. कहने को तो और बहुत कुछ है…. फिलहाल स्वस्थ तो होने दीजिए।”

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा से पटना… कैसे हो कोरोना ?

पहले पटना से ही कोरोना… और कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति की जानकारी से अवगत होवें आप। पटना के एम्स में एक 38 वर्षीय दिल्ली में कार्यरत रेलकर्मी शम्स तबरेज (खगोल निवासी) नामक युवक जो कोरोना पॉजिटिव था…. इलाज हेतु भर्ती हुआ। परंतु, वह कोरोना सुनकर ही दहशत में आ गया था। इलाज के क्रम में ही वह मरीज युवक एम्स के अंदर ही आत्महत्या कर लिया। परंतु, उसकी मौत के कुछ घंटे बाद ही उसका कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गया। हमेशा तनाव में रह रहा उस मरीज का पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था।

यह भी जानिए कि कोरोना पॉजिटिव राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री) अभी भी एम्स पटना में सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे हैं जिन्हें बीच-बीच में ऑक्सीजन भी दिया जा रहा है। यूँ राजद नेता रघुवंश बाबू की हालत में सुधार होने की खबर मिल रही है।

सूबे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने आलाधिकारियों से कहा कि कोरोना के साथ ही संभावित बाढ़ से भी जूझना पड़ सकता है… अतः दोनों चुनौतियों से एक साथ निपटने की तैयारी की जाए।

चलते-चलते यह भी जानिए कि जहां बिहार में एक साथ 85 कोरोना संक्रमित मिले जिससे कुल मरीजों की संख्या 7893 हो गई वहीं मधेपुरा में फिर 4 नए मामले की कोरोना पुष्टि से लोग दहशत में आ गए हैं जिसमें तीन शंकरपुर और एक बिहारीगंज प्रखंड का बताया गया है।

सम्बंधित खबरें


संसार के सभी देशों ने मनाया आज 6वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

2020 में कोविड-19 के चलते अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम डिसाइड की गई है- “Yoga For Health…. Yoga From Home.”

तभी तो पीएम ने अपने संदेश में कहा कि “योगा विद फैमिली एंड योगा एट होम” को सभी भारतीय ही नहीं, समस्त संसार अपनाएं। पीएम मोदी ने गीता को उद्धृत करते हुए कहा कि कर्म की कुशलता ही योग का मंत्र है। योग के द्वारा हम सर्वाधिक कर्मयोगी बन सकते हैं तथा विपरीत परिस्थितियों में भी पॉजिटिव सोच रख सकते हैं।

बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की थी। तब से भारत समेत दुनिया के सभी देश 21 जून 2015 से यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस बार सारा विश्व 6वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोरोना के कारण घर के अंदर अपने फैमिली केेेे साथ मना रहा है।

यह भी जानिए कि योग को घर-घर तक पहुंचाने वाले योग ऋषि स्वामी रामदेेेेव इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हमें क्या संदेश देते हैं-

योग के द्वारा जीवन का रूपांतरण होता है। योग से चेतना जागृत होती है। योग को जीवन की दिनचर्या में डालने के पश्चात सभी बच्चे जब शरीर से बलवान, मस्तिष्क से प्रज्ञावान बनेंगे तभी भारत महान बनेगा। योग सदा जोड़ता है- इंसान को इंसान से। मन की एकाग्रता के लिए योग जरूरी है। योग से संतुलन बना रहता है- शरीर का संतुलन, मन का संतुलन और संपूर्ण जीवन का संतुलन। संतुलन ही योग है और यह बिगड़ जाए तो खड़ा सामने रोग है।

 

सम्बंधित खबरें


पीएम द्वारा बिहार के तेलिहार गांव से प्रवासी मजदूरों के लिए 20 जून को शुरू किया गया- गरीब कल्याण रोजगार मिशन

कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर विभिन्न शहरों से अपने-अपने घर लौटे हैं। केंद्र सरकार इन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव से 20 जून को “गरीब कल्याण रोजगार मिशन” का श्रीगणेश किया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान की शुरुआत की। बाद में पांच अन्य राज्यों के सीएम एवं संबंधित मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्री भी इस वर्चुअल लांच में शिरकत करेंगे।

यह भी जानिए कि इस अभियान में बिहार के 32, यूपी के 31, एमपी के 24, राजस्थान के 22, उड़ीसा के 4 तथा झारखंड के 3 जिलों के प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा। इन प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रकार के 25 कार्यों को तेजी से कराया जाएगा। यह अभियान 12 विभिन्न मंत्रालयों का एक समन्वित प्रयास होगा।

चलते-चलते यह भी बता दें कि इस बाबत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत सरकार के 25 योजनाओं में 50 हजार करोड़ रुपए के काम होंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार काम दिया जाएगा, जिससे उन मजदूरों की रोजी-रोटी की व्यवस्था होगी। वित्त मंत्री ने बताया कि जिन छह राज्यों के 116 जिलों में बड़ी संख्या में श्रमिकों की वापसी हुई है तथा जिन लोगों के कौशल की सरकार ने मैपिंग कराई है…. उन्हें ही सर्वप्रथम इस मिशन से जोड़ा जाएगा।

सम्बंधित खबरें


क्रिकेट के मामले में आजीवन प्रतिबंधित तेज गेंदबाज एस श्रीसंत क्या इस साल की रणजी ट्रॉफी खेलेंगे ?

ऐसा लगने लगा है कि एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में दिखेंगी भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत जिनके ऊपर 2013 के अगस्त महीने में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि बीसीसीआई लोकपाल डीके जैन ने गत वर्ष यह सजा घटाकर 7 साल कर दी थी।

बता दें कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में प्रतिबंध झेलने वाले तेज गेंदबाज शांत कुमारन श्रीसंत को केरल क्रिकेट संघ (KAC) ने आगामी सत्र के लिए अपनी रणजी टीम में शामिल करने का फैसला किया है बशर्ते कि श्रीसंत अगर सितंबर में बीसीसीआई का प्रतिबंध समाप्त होने के बाद अपनी फिटनेस साबित कर दें।

यह भी जानिये कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सह केरल रणजी टीम के कोच टीनू योहानन ने दो रोज कबल यह कहा कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज 37 वर्षीय श्री संत यदि अपनी फिटनेस साबित कर दे तो केरल क्रिकेट टीम में चयन के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा।

 

सम्बंधित खबरें


Indo-Chinese हिंसक झड़प के बाद भारतीय तीनों सेनाएं अलर्ट पर

भारत-चीन सीमा के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय 20 जवानों के शहीद होते ही तीनों सेनाओं  (जल-थल-नभ) को अलर्ट पर रहने के लिए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ आफ आर्मी डिफेंस जनरल बिपिन रावत एवं तीनों सेनाओं के प्रमुखों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बता दें कि 3500 किलोमीटर की चीन सीमा पर भारतीय सेना की नजर है जिस पर तीनों सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चीन की नौसेना को कड़ा जवाब देने के लिए हिंद महासागर में भारतीय नौसेना भी अपनी तैनाती बढ़ाने में लगी है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि भारतीय एक-एक जवान की शहादत चीन पर भारी पड़ेगा। अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के साथ जहां अपने सभी प्रमुख फ्रंट-लाइन ठिकानों पर अतिरिक्त जवानों को अधिकारियों ने रवाना कर दिया है वहीं वायुसेना ने एलएसी और बॉर्डर एरिया पर नजर रखने के लिए पहले से ही अलर्ट बढ़ा दिया है। सारे सैनिकों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। देमचौक एवं पेंगोंग लेक के आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाया है। मोदी सरकार एक्शन में आ गई है।

 

सम्बंधित खबरें


कोरोना पॉजिटिव हुए वरिष्ठ राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह

बिहार के वरिष्ठ राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना की चपेट में आ गए। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व केंद्रीय मंत्री को छाती में दर्द, सर्दी-खांसी एवं सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंह पटना के एम्स में ज्योंही  भर्ती हुए कि डॉक्टरों की टीम ने कोरोना संक्रमण की आशंका, बताए गए शिकायतों के अनुसार सही मानते हुए उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया।

यह भी जानिए कि पटना एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह की प्रारंभिक जांच सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। एम्स के डॉक्टरों द्वारा घोषित रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि भी कर दी है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि एक दिन कबल रात्रि में आरजेडी नेता रघुवंश सिंह को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई। प्रथम जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि राजद नेता रघुवंश प्रसाद निमोनिया से भी पीड़ित है।

राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तुरंत चलभाष पर श्री सिंह से बातें की एवं हाल-चाल की जानकारी भी ली।

 

सम्बंधित खबरें


हमारे जवान मारते-मारते शहीद हुए, व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान- पीएम मोदी

चीन द्वारा लद्दाख जिले के गलवान घाटी में किए गए कायरता पूर्ण हमले में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से यही कहा-

“हमारे जवान चीनियों को मारते-मारते शहीद हुए हैं, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मैं देश को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं। हमारे लिए देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है। भारत शांति चाहता है, लेकिन माकूल जवाब देने का सामर्थ भी रखता है।”

बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वाधिक मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि शहीद जवानों पर देश को गर्व है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री ने 130 करोड़ भारतवासियों से यही कहा कि भारत अपने स्वाभिमान एवं हर एक इंच जमीन की रक्षा करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-

“गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं तथा जवानों के परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि देश आपके साथ है….., स्थिति कुछ भी हो हर हाल में देश आपके साथ खड़ा है।”

सम्बंधित खबरें