All posts by Admin

सिविल सर्जन कार्यालय में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक हुई

15 नवंबर को अपराहन 3:30 बजे असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एन शाही की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई जिसके सदस्य हैं-

सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी एवं उर्मिला कुमारी, गवर्नमेंट प्लीडर अब्दुल कलाम चिकित्सक सदस्य के रूप में डॉ.डीपी गुप्ता (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ.संतोष प्रकाश (चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ.रंजना कुमारी (महिला चिकित्सा पदाधिकारी) सदर अस्पताल, डॉ.सच्चिदानंद यादव (सचिव कोशी क्षेत्र आईएमए)

बता दें कि यह एक्ट भारत सरकार द्वारा देश में स्त्री एवं पुरुष के बीच बढ़ते अनुपात के मद्देनजर बनाया गया है एवं समय-समय पर इसमें संशोधन भी किया जाता रहा है। यह एक्ट टेक्स्ट भ्रूण में पल रहे बच्चों के लिंग की जानकारी पर रोक लगाने हेतु बनाया गया है। इस समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने हेतु नियमानुसार लाइसेंस निर्गत किया जाता है।

जिले के बिहारीगंज से नया अल्ट्रासाउंड निबंधन हेतु शारदा एडवांस इमेजिंग सेंटर एवं दिव्यांशी अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा तथा सिंहेश्वर से पूजा अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ। जांच कराई गई। रिपोर्ट के जांचोपरांत सभी सदस्यों द्वारा शारदा एडवांस इमेजिंग सेंटर, शास्त्री चौक बिहारीगंज की अहर्तापूर्ण होने के फलस्वरूप उसे नया अल्ट्रासाउंड निबंधन की स्वीकृति दी गई। मौजूद प्रधान सहायक संतोष कुमार एवं संबंधित सहायक आनंद कुमार को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

 

सम्बंधित खबरें


सुंदरपट्टी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों ने बाल दिवस के रूप में चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाया

14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस सदर प्रखंड के सुंदरपट्टी गांव के मध्य विद्यालय में सर्वाधिक उत्साह के साथ गांव के बच्चे-बच्चियों ने अपने शिक्षकों व अभिभावकों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा कई कार्यक्रमों को अंजाम दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बीएन मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार (स्नातकोत्तर जंतु विभागाध्यक्ष, बीएनएमयू) एवं ग्रामीण बुजुर्गों के साथ चाचा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करते हुए किया।

Children's Day celebration at Sunderpatti.
Children’s Day celebration at Sunderpatti.

इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी एवं मुख्य अतिथि डॉ.अरुण कुमार ने पौधरोपण किया। साथ ही सबों ने बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू के देश प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा है कि। मौके पर शिक्षक विकास कुमार, सृजन दर्पण के सचिव रंगकर्मी विकास ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रगान एवं स्वागतगान छात्रा काजल द्वारा प्रस्तुत की गई।

आयोजन को बच्चों द्वारा संगीत, नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति ने सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनंत पासवान, शिक्षक रत्नेश पासवान, इंदल यादव  सुशील यादव आदि का योगदान रहा। एक कदम शिक्षा की ओर के सदस्यगण आशीष, अभिषेक, तपेश, रूपेश, मनीष, सौरव, अविनाश, आर्या, सुनील, सतीश आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

 

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा से मंगल सानिध्य रखने वाले गणितज्ञ डॉ.वशिष्ठ नारायण सिंह को मरणोपरांत मिला पद्मश्री सम्मान

गणितज्ञ प्रो.(डॉ.)वशिष्ठ नारायण सिंह का मंगल सानिध्य मधेपुरा से रहा है। जहां उन्होंने मधेपुरा के भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया था, वहीं पटना के साइंस कॉलेज में मधेपुरा निवासी समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी से एक क्लास आगे पढ़ते थे।

जानिए कि वर्ष 1962 में जब डॉ.वशिष्ठ नारायण नेतरहाट से हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होकर बी.एस-सी पार्ट वन के छात्र हुआ करते थे तब डॉ.मधेपुरी पटना साइंस कॉलेज में प्री-साइंस के छात्र हुआ करते थे।

बता दें कि गणितज्ञ रामानुजन कहलाने वाले एकमात्र छात्र वशिष्ठ के लिए कुलपति डॉ.जॉर्ज जैकब एवं पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.नासु नागेंद्र नाथ ने बी.एस-सी गणित की परीक्षा लेकर उन्हें कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी भेज दिया, जहां उन्होंने गणितज्ञ डॉ.केली के सानिध्य में रहकर काम किया।

यह भी कि जब 1973 में वैवाहिक बंधन में बंधे तो अचानक दुनिया भैंचक हो गई यह जानकर कि गणितज्ञ वशिष्ठ रांची मेंटल हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। जब गणित की दुनिया का वह चमकता सितारा गुमनामी की जिंदगी जीने को विवश हो गया तब मधेपुरा वकालत खाना में डॉ.मधेपुरी ने लोक अभियोजक शिवनेश्वरी प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाकर उस महान गणितज्ञ को आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया। परंतु, एक दिन बाद कर्पूरी सरकार ने घोषणा कर दी कि डाॅ.वशिष्ठ नारायण का सारा खर्च सरकार वहन करेगी।

सम्बंधित खबरें


बिहार के प्रमोद को ‘खेलरत्न’ से सम्मानित किया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हाल’ में समारोह पूर्वक सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में टोक्यो पैरालंपिक में बिहार के वैशाली निवासी प्रमोद भगत को भी बैडमिंटन के स्वर्ण पदक विजेता होने पर मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्वारा जैवलिन थ्रो के विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा सहित भारत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बता दें कि इसी कार्यक्रम में पैरालंपिक के ऊंची कूद में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शरद कुमार सहित 35 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

चलते-चलते यह भी बता दें कि जहां खेलरत्न पुरस्कार में पुरस्कार राशि 25 लाख दी गई… वहीं अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी गई है। इसके अलावे सम्मान पत्र आदि देकर भी सम्मानित किया गया। यूं तो यह सम्मान हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आयोजित किया जाता है, परंतु उस समय टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेल होने के कारण यह समारोह विलंब से आयोजित किया गया।

सम्बंधित खबरें


बाल्मीकि नगर जंगल में मंगल मनाएंगे पर्यटक और गुजारेंगे रात थ्री स्टार होटल में

सूबे की नीतीश सरकार ने दिशा निर्देश पर पर्यटन विभाग ने 3 माह के अंदर बाल्मीकि नगर के टाइगर रिजर्व एरिया में टेंट सिटी लगाने का निर्णय लिया है। टेंट सिटी निर्माण में लगभग ₹10 करोड़ का खर्च आएगा।

बता दें कि 10 करोड़ में तैयार की जाएगी 50 स्वीट, जिनमें 3 स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि इसके तैयार होने पर सर्वप्रथम बिहार के कैबिनेट की एक बैठक वहां आयोजित की जाएगी, फिर पर्यटकों के लिए लोक अर्पित कर दिए जाएंगे। साथ ही वहां रहने के लिए नियम एवं शुल्क की राशि दोनों वेबसाइट पर डाल दी जाएंगी। राशि में भाड़े के अतिरिक्त भोजन आदि की सभी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। आस-पास घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए गाड़ी की व्यवस्था भी रहेगी।

चलते-चलते यह भी कि वैसे निवेशक भी यहां आ सकते हैं, जो पर्यटन क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं। बिहार के पर्यटकों के लिए क्या-क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं इस पर भी चर्चाएं की जाएंगी।

 

सम्बंधित खबरें


नीतीश सरकार ने साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों के मूल वेतन में 15% की बढ़ोतरी की

सूबे बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों को 1 अप्रैल 2021 से ही उनके मूल वेतन में 15% की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ोतरी का यह आदेश प्रदेश के प्राइमरी स्कूल से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए शुक्रवार को जारी किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग एक ऑनलाइन कैलकुलेटर तैयार कर रहा है। इसके तैयार होते ही नियोजित शिक्षकों सहित पुस्तकालयाध्यक्षों का भी वेतन निर्धारित कर दिया जाएगा। यह वित्तीय लाभ 1 अप्रैल 2021 से दिया जाएगा।

बता दें कि अखबारों में छपे निर्धारित पे मैट्रिक्स के आधार पर नियोजित शिक्षक अपनी बढ़ोतरी का सही आकलन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इसे जल्द ही ऑनलाइन अपलोड भी किया जाएगा।

यह भी कि नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों की मूल वेतन वृद्धि (15%) जनवरी 2022 से भुगतान की जाएगी। जान लें कि यदि किसी नियोजित शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष का मूल वेतन अपने कनिय से कम हो गया तो उनका मूल वेतन कनिय के मूल वेतन के अनुरूप निर्धारित किया जाएगा।

चलते-चलते यह भी जानिए कि समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने सरकार से पूर्व में भी कई अवसरों पर यह मांग की है कि नियोजित शिक्षकों को वो सारी सुविधाएं दी जाएं जो एक नियमित शिक्षक को दी जा रही हैं। डॉ.मधेपुरी आरंभ से ही समान काम समान वेतन के पक्षधर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें


जिले के दो गांव ध्रुवपट्टी एवं मथुरापुर में रामराज्य की झांकी

मधेपुरा जिले के  घैलाड़ प्रखंड का गांव ध्रुवपट्टी एवं चौसा प्रखंड का मथुरापुर गांव “वाद रहित” गांव हैं। इन दोनों गांवों को जिला जज, डीएम एवं एसपी द्वारा संयुक्त रुप से वाद रहित गांव घोषित किया गया है।

बता दें कि सूबे का पहला वाद रहित गांव ध्रुवपट्टी बना है। इस उपलब्धि पर वहां के मुखिया व सरपंच को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम श्याम बिहारी मीणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र मालवीय एवं आरक्षी अधीक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अन्य गांवों के लोगों को इस गांव से सीख लेनी चाहिए।

चलते-चलते यह भी कि समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र  मधेपुरी ने श्रीनगर पंचायत के अंदर वाले गांव ध्रुवपट्टी एवं चौसा प्रखंड के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के गांव मथुरापुर के नर-नारियों को कोटि-कोटि नमन किया है इसलिए कि वे राष्ट्रपिता बापू के रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने में लगे हैं।

सम्बंधित खबरें


अब शरीर के किसी भाग पर मौजूद हुआ कोरोना वायरस तो नैनो तकनीक वाले रिस्ट बैंड का बजने लगेगा अलार्म

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से भयभीत भारतीय युवा विज्ञानी डॉ.रेनु चोइथरानी का दावा है कि देश में इस तरह का पहला नम्नोमेष है जिसे भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने प्रमाणित किया है। इस बैंड को तैयार करने में करीब डेढ़ वर्ष का समय और लगभग ढाई हजार रुपये का खर्च आया है।

बता दें कि इस रिस्ट बैंड में बायो सेंसर लगे हैं, जो कि कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट की पहचान कर लेते हैं। बैंड में लगी लाल एलईडी जलने के साथ-साथ अलार्म भी बजने लगता है।

चलते-चलते यह भी जान लीजिए कि शरीर का तापमान मापने हेतु इस बैंड में थर्मल सेंसर भी लगाए गए हैं, जिसे जिसमें मोबाइल नंबर फिट करने पर शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होते ही आपातकालीन नंबर पर मैसेज आ जाता है।

 

सम्बंधित खबरें


योग पर जारी हुए कई डाक टिकटें

प्रत्येक व्यक्ति ब्रह्मांड का अंश है। वह योग और प्राणायाम को अपनाकर निरोगी जीवन जी सकता है। स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है। व्यक्ति को प्रत्येक दिवस का शुभारंभ योग से करना चाहिए। प्रत्येक दिवस को विश्व योग दिवस मानकर योग करने वाला ही स्वस्थ रह सकता है।

बता दें कि 2015 में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक शीट जारी हुई थी जिसमें प्रतीकात्मक रूप से योग व प्राणायाम करते दर्शाया गया था। फिर 2016 में द्वितीय योग दिवस पर सूर्य नमस्कार करते हुए 12 डाक टिकटों की एक लघु शीट जारी की गई थी जिसके जरिए यह दर्शाया गया था कि योग व प्राणायाम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

चलते-चलते यह भी जानिए कि प्रत्येक वर्ष योग दिवस की थीम अलग-अलग होती है। साथ ही नयापन बनाए रखने के लिए कुछ ना कुछ नया करने मोहर लगाया जाता है।

 

सम्बंधित खबरें


अब कोसी के सभी डाकघरों में ट्रेन व हवाई जहाज के टिकट एवं मोबाइल सिम का रिचार्ज आदि की सुविधाएं मिलेगी

कोसी प्रमंडल के सभी 585 डाकघरों में कोर बैंकिंग की सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई है। जानिए कि कोसी प्रमंडल के तीनों जिले सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल में कुल 25 जगहों पर कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि इन 25 सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने का काम, बिजली बिल जमा करने का काम, ट्रेन व हवाई जहाज का टिकट एवं मोबाइल सिम बदलने व रिचार्ज आदि की सुविधाएं मिलने लगी है।

ये सुविधाएं फिलहाल मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, वीरपुर, उदाकिशुनगंज  त्रिवेणीगंज, पिपरा, प्रतापगढ़, कर्जाइन बाजार, राघोपुर  जदिया, कोरिया पट्टी, मुरलीगंज, कुमारखंड, बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा, आलमनगर, सिंहेश्वर, सोनबरसा राज, नवहट्टा, महिषी समेत अन्य जगहों पर शुरू की गई है। साथ ही दो दर्जन जगहों पर शुरू करने की योजना है। अब तो देशभर के ग्रामीण इलाकों वाले डाकघरों से भी लोगों को मिलेगा होम लोन जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

चलते-चलते यह भी जानिए कि कोसी प्रमंडल के 260 डाकघरों को 4G नेटवर्क की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। अब इन डाकघरों में नेटवर्क फेल होने की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही सैकड़ों कंप्यूटर लगाने की योजना बनाई गई है जिसकी पहल भी जारी कर दी गई है।

सम्बंधित खबरें