All posts by Admin

होली ईद मनाओ मिलकर

आजकल रमजान का महीना है | इसी महीने में कुरान-ए-पाक़ धरती पर नाजिल हुआ था | भारतरत्न डॉ. कलाम बचपन से ही अपने सिरहाने में गीता और कुरान रखते आ रहे हैं और रामेश्वरम के मस्जित में नवाज एवं शिवमंदिर की परिक्रमा करते आ रहे हैं तभी तो कलाम न हिन्दू बने और न मुसलमान ! वे बने तो केवल और केवल भारत माता का सपूत और सुलझे सोच का एक नेक दिल इंसान | उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में नये-नये पदचिन्ह बनाये | उन्हीं पदचिन्हों पर चलने वाले हजारों-लाखों में एक हैं – साहुगढ़ मधेपुरा निवासी तथा भू.ना.मंडल वि.वि. के परिसम्पदा/क्रीडा पदाधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार | वही शैलेन्द्र जो विगत पच्चीस वर्षों से सदा पाक़ रमजान के महीने में एक दिन खुद भी रोज़ा रखते हैं और साहुगढ़ मधेपुरा के हिन्दू-मुस्लिम नेक दिल इंसानों को इफ्तार पार्टी में ससम्मान बुलाते भी हैं |

Iftaar Party
Iftaar Party

यह भी जानें की इस इफ्तार पार्टी में कुलपति डॉ. विनोद कुमार , कुलसचिव डॉ. कुमारेश सिंह ,एन.एस.एस.ऑफिसर मो.लतीफ़, हरदिल अजीज हरिश्चन्द्र झा जी सहित सैकड़ों वि.वि. कर्मी ही नहीं बल्कि सिंघेश्वर के झिटकिया निवासी मो. गुलहसन से लेकर भिरखी के मो. मुरसिद सबों ने सिरकत की | इसके साथ-साथ पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व कुलानुशासक डॉ. शिव नारायण यादव, पूर्व प्राचार्य श्यामल किशोर यादव, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मधेपुरी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ.आलोक कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विनय कुमार चौधरी एवं अन्य गण्यमान देर तक अपनी उपस्थिति बनाये रहे तथा रमजान में खुदा की रहमत पाने के आसरे में बैठे रहे | नज़ारे को देखकर डॉ. मधेपुरी ने मधेपुरा अबतक से यही कहा –

होली ईद मनाओ मिलकर, कभी रंग को भंग करो मत !

भारत की सुन्दरतम छवि को, मधेपुरी बदरंग करो मत !!

सम्बंधित खबरें


आय प्रमाण-पत्र के बाद मिलेगी छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल राशि

शिक्षा विभाग, बिहार के प्रधान सचिव आर.के. महाजन ने दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि संबधित कार्यालय के आय प्रमाण-पत्र देने पर ही अनारक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल राशि का भुगतान किया जाएगा। अब इस योजना का लाभ उन्हीं छात्र-छात्राओं को मिलेगा जिनके अभिवावक की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये तक है।

बता दें कि उपरोक्त योजना की शुरुआत आर्थिक रूप से पिछड़े अनारक्षित वर्ग के जन समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अनारक्षित वर्ग के पहली कक्षा से दसवीं कक्षा में अध्यनरत सरकारी अथवा सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल राशि उपलब्ध कराई जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत 20 जुलाई से 27 जुलाई तक विद्यालयों में शिविर लगाकर राशि का वितरण किया जाएगा। इसमें पहली से चौथी कक्षा तक 50 रुपये प्रति माह, पांचवीं से छठी को 100 रुपये प्रति माह एवं सातवीं से दसवीं कक्षा तक 150 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुसहर समुदाय के वर्ग एक से चार तक के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को दोगुनी छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसका वितरण पंचायत प्रतिनिधियों और अभिवावकों की उपस्थिति में शिविर लगाकर किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें


सुप्रीम कोर्ट ने बहाल की जदयू के बागियों की विधायकी

सुप्रीम कोर्ट ने जदयू से बर्खास्त किए गए चार बागी विधायकों की सदस्यता आज बहाल कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट की डबल बेंच के उस फैसले पर स्टे लगा दिया जिसमें ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, रविंद्र राय, राहुल कुमार और नीरज बबलू की विधायकी समाप्त कर दी गई थी। अब इन बागी विधायकों के विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में दलविरोधी गतिविधियों की वजह से जदयू ने उक्त चारों विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए बिहार विधानसभा के स्पीकर उदय नारायण चौधरी को आवेदन दिया था और स्पीकर ने चारों को बर्खास्त कर दिया था। स्पीकर के इस फैसले पर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी अपनी मुहर लगा दी थी। इसके बाद इन विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

सम्बंधित खबरें


बिना पसीना बहाये शोध में सुगन्ध नहीं आता !

भूपेन्द्र नारायण मंडल वि.वि.  मधेपुरा के केन्द्रीय लाइब्रेरी में आज स्नातकोत्तर गणित विभाग के छात्रों , उपाचार्यों एवं प्राचार्यों की उपस्थिति में गणित के शोधार्थी विजय कुमार विमल के viva  की परीक्षा माननीय कुलपति डॉ. विनोद कुमार की सहमति से की गई | श्री विमल के शोध निदेशक रहे हैं – डॉ. मनोज कुमार मनोरंजन , एसोसिएट प्रोफेसर गणित , टी.पी.कालेज | शोध का टॉपिक है –

“ Algebraic Structure of Regular Rings , Strongly Regular Rings&Regular Rack Rings”

प्रारम्भ में शोधार्थी विमल द्वारा तैयार किये गये शोध आलेख की चार प्रतियाँ वि.वि. के परीक्षा विभाग में जमा की गयी | परीक्षक द्वय द्वारा जांच कर सकारात्मक अनुशंसा प्रेषित किये जाने के बाद ही पूछताछ (viva) परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें तिलका मांझी वि.वि. भागलपुर के गणित विभाग के वि.वि. प्रोफेसर एवं डी.एस.डब्लयू. रह चुके डॉ.यमुना प्रसाद यादव परीक्षक के रूप में पधारे और काफी देर तक सवाल-जवाब के दरमियान शोधार्थी विमल द्वारा इस गर्मी में खूब पसीना बहाया गया | अंत में संतुष्ट होकर शोध-परीक्षक डॉ. यादव द्वारा शोधार्थी विमल को पी-एच.डी. की उपाधि से अलंकृत करने की सिफारिश की गई और शुभकामनाएं दी गयी |

शुभकामना देनेवालों में मंडल वि.वि. के स्नातकोत्तर गणित के विभागाद्यक्ष डॉ.के.के.सिंह , टी.पी.कालेज के गणित के विभागाद्यक्ष डॉ.एम.एस.पाठकसहित डॉ.दिलीप कुमार, डॉ.पी.एन.पीयूष, डॉ. अतुल कुमार मल्लिक, प्रो.श्यामल किशोर यादव , डॉ. मधेपुरी , पी. यदुवंशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे |

सम्बंधित खबरें


बसपा ने बढ़ाया बिहार का चुनावी तापमान, जारी की 49 उम्मीदवारों की पहली सूची

रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 49 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। बिहार के अन्य दल जहां गठबंधन, तालमेल और सीटों के बंटवारे में उलझे हुए हैं वहीं बसपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में तेजी दिखाई और बिहार का चुनावी तापमान और बढ़ा दिया। इस पहली सूची में 11 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित व सवर्ण बिरादरी को भी साथ लेकर चलने की कोशिश की गई है।

जारी की गई सूची के अनुसार बसपा के 49 प्रत्याशी इस प्रकार हैं – भरत बिंद (भभुआ), मंजू सिंह (नवीनगर), दिनेश्वर यादव (सासाराम), प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह (रामगढ़), सुरेश यादव (राघोपुर),

पूनम राय (अमनौर), डॉ. सुनीता कुमारी सिंह (हाजीपुर), अजीत कुमार सिंह (बांका), सत्यनारायण राम (वनमनखी), अजीत कुमार कुशवाहा (कसबा), रामपदारथ यादव (मटिहानी), त्रिभुवन रविदास (फुलवारी सुरक्षित), सुरेश मुखिया (कल्याणपुर), सरोज राजभर (बक्सर), राजकुमार राम (मसौढ़ी), राजपति देवी (मनेर), पृथ्वीराज हेम्ब्रम (चकाई), अशोक महतो (पूर्णिया), विद्यानंद मंडल (कदवा), शैलेश कुशवाहा (नौतन), आनंद कुमार महतो (मुजफ्फरपुर), फूलदेव सहनी (पारू), नजमुलदोहा (वरुराज), डॉ. संतोष कुशवाहा (मधुबन), शमीम अहमद (करगहर), हीरालाल (हिसुआ), राजरतन यादव (नवादा), रामकृपाल पासवान (पातेपुर), मो. अलाउद्दीन (रफीगंज), राजेश त्यागी (मांझी), कौशल सिंह (औरंगाबाद), डॉ. रामराज भारती (मोहनियां), शिवकुमार सिंह (बेलहर), रामसागर हाजरा (महनार), अलख निरंजन पाल (पाली), शबाना परवीन (परिहार), परवल आलम (रघुनाथपुर), राजेन्द्र सिंह (नोखा), रविन्द्र राम (चेनारी सुरक्षित), जयसिंह प्रसाद (गोपालगंज), इम्तियाज अहमद (हथुआ), अल्ताफ अहमद (वाल्मिकीनगर), मो. कामरान अजीज (बगहा), नेयाज अहमद (बरौली), सीताराम गुप्ता (मोतीहारी), मो. जमां खां (चैनपुर), लालजी राम (बक्सर) तथा डॉ. नौशाद आलम (नरकटियागंज)।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने सूची जारी करते हुए कहा कि प्रत्याशियों की यह सूची पार्टी के सभी जिम्मेदार लोगों, विधानसभा व जिला समिति की अनुशंसा तथा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देर्शों के अनुरूप है। बहरहाल, अब देखना ये है कि उम्मीदवारों की घोषणा करने में बसपा की पहल के बाद बाकी दलों में कैसी सुगबुगाहट होती है और अगली सूची किस दल की आती है।

सम्बंधित खबरें


चुनाव की तैयारी : तरीका अपना अपना

मजबूती के साथ मधेपुरा में ही नहीं बल्कि बिहार के कतिपय शहरों में पप्पू यादव की जन आधिकार पार्टी के एलान पर एक तरफ बिहार बन्द किया जा रहा है जिसमें सहयोगी पार्टी के रूप में “हम” भी शरीक रही है | यह बन्द सरकार द्वारा मौलिक समस्याओं के साथ-साथ जन सुरक्षा की अनदेखी करने के विरुद्ध चुनाव की तैयारी का अपना तरीका है |

तो दूसरी तरफ सरकार पुनः अपनी वापसी को लेकर चुनाव की तैयारी के मददेनजर “विकास मित्रों” का मानदेय सात हजार से बढ़ाकर एक बारगी दस हजार ही नहीं बल्कि अप्राकृतिक मौत पर उनके परिजनों को चार लाख रू. देने की घोषणाएँ भी कर दी है | तुर्रा तो यह है कि सरकार उन्हें स्मार्टफोन ही नहीं एक विशेष किस्म के सिम भी दे रही है |

यह भी जानें कि कल तक गाँव-गाँव मेंशराब की दूकानें एवं शराब की भट्टियाँ खोलने हेतु लायसन्स बाँटने वाली सरकार आज अपनी चुनावी तैयारी को लेकर सत्ता में वापसी के लिए उसी शराब पर पूरी बन्दिश लगाने की घोषणाएं कर रही हैं |

परन्तु ,प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की बदहाल और जर्जर स्थिति पर न तो कोई पार्टी ध्यान दे रही है और ना हीं सरकार | यदि इस पर चिंतन-मंथन करने हेतु विरोधी पार्टियाँ और सरकार मिल-बैठकर कुछ ठोस निर्णय ली होती तो बिहार की विभिन्न समस्याओं का स्वत: निदान हो गया होता और बिहार आगे बढ़ रहा होता | तब लोग बोलते भी – फिर एक बार : नीतीश कुमार !!

सम्बंधित खबरें


एक फर्जी दूसरे फर्जी का मुहँ देखता रहा. . . . .

हर इंसान के जीवन में सुख-दुःख का आना-जाना हमेशा बना रहता है | हमेशा उतार-चढ़ाव आता ही रहता है | कभी जीत एक के पाले में तो कभी दूसरे के पाले में होती ही रहती है | इन सबके बीच कुछ लोगों को जीत का अहसास तब हुआ होगा जब फर्जी प्रमाण-पत्रों पर शिक्षक की नौकरी मिल गयी होगी | और हार का अहसास तब हुआ जब उच्च न्यायालय द्वारा इन फर्जी शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने हेतु 9 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया | तब एक फर्जी दूसरे फर्जी शिक्षक का मुहँ देखता रह गया | आहिस्ता-आहिस्ता इस्तीफा देने का सिलसिला आरम्भ होने लगा और संख्या हजार से दो हजार की ओर बढती चली गई |

किसी फर्जी ने अपना इस्तीफा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा तो किसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को हस्तगत कराया | कुछ तो अपने विद्यालय प्रधान के हाथों में ही अपना इस्तीफा सौंपकर अपने पैतृक घर की ओर कदम बढाया | कुछ फर्जी शिक्षकों को मानसिक रूप से तैयार होते-होते 9 जुलाई भी गुजर गया | जो थोड़े से फर्जी रह गये वे उसी डेट में इस्तीफा सौंपने का मन बना रहे हैं जिनकी पुष्टि फर्जी शिक्षकों द्वारा विद्यालय प्रधान के पास की जा रही है | चन्द दिनों में कुछ और इस्तीफा सौंपे जाने की संभावना जतायी जा रही है |

इस सबके बावजूद कुछ ऐसे भी फर्जी शिक्षक हैं जो यह सोच रहें हैं कि देंखे आगे हाईकोर्ट किस तरह का रुख अख्तियार करता है , उसे देखकर ही निर्णय लिया जायेगा | हालांकि जानकारों की मानें तो हाईकोर्ट के कड़े रुख के बावजूद भी हजारों के आस-पास फर्जी शिक्षक अभी भी विद्यालयों में जमे हुए हैं जिन्हें न तो सरकार का भय है , न निगरानी विभाग और ना सामाजिक प्रतिष्ठा का | यूँ निगरानी द्वारा जांच चल रही फिर भी अपेक्षित सफलता इसलिए भी नहीं मिल पा रही है कि निगरानी टीम को जिला परिषद , नगर परिषद एवं प्रखंडों से कागजात उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन पंचायतों द्वारा धीमी गति के समाचार की तरह उपलब्ध कराने में बिलम्ब हो रहा है |

आखिर ऐसा होता क्यों है ? केवल इसलिए कि इस फर्जी बहाली में रुपए का लेन-देन बेजोड़ हुआ है | इसलिए स्वेच्छा से त्यागपत्र तो वे ही देते हैं जो विवेकशील प्राणी हैं , जो कानून के दायरे में जीवन जीना चाहते हैं | यहाँ अधिकांश लोग तो वासना और व्यसनों को अंगीकार करने में लगे हैं जबकि यह सच है कि वासना कभी निर्मूल नहीं हो सकती | अत: सभी फर्जी शिक्षक स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं सौपेंगे …. कदाचित नहीं …… फिर भी उन्हें हरदम कोशिश तो करनी ही होगी क्योंकि कोशिश का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है |

सम्बंधित खबरें


इसरो की ऐतिहासिक उड़ान : अंतरिक्ष में भेजे पांच उपग्रह

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में शुक्रवार की रात इतिहास रच दिया। इसरो के उपग्रह वाहन पीएसएलवी-सी 28 ने कल रात 9 बजकर 58 मिनट पर पांच ब्रिटिश व्यावसायिक उपग्रहों के साथ सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ान भरी। उड़ान भरने के 20 मिनट के अन्दर उसने 1,440 किलोग्राम वजन के इन पांचों उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो की इस सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। बता दें कि यह इसरो का अब तक का सबसे बड़ा व्यावसायिक मिशन था।

ये उपग्रह पृथ्वी की सतह पर रोजाना किसी भी लक्ष्य की तस्वीर लेने में सक्षम हैं। लगभग सात वर्षों तक चलनेवाले इस मिशन का उद्देश्य पृथ्वी पर संसाधनों और उसके पर्यावरण का संरक्षण, शहरी अवसंरचना का प्रबंधन और आपदा प्रबंधन है। पीएसएलवी की इस 30वीं उड़ान में तीन एक समान डीएमसी3 ऑप्टिकल पृथ्वी निगरानी उपग्रह थे जिनका निर्माण ब्रिटेन ने किया है। इसके साथ ही दो सहायक उपग्रह भी थे।

इस मिशन की कामयाबी इस लिए भी खास है कि ये उपग्रह उस ब्रिटेन के थे जिसने कभी हमें गुलामी की जंजीड़ों में जकड़ कर रखा था। क्या इस उपलब्धि में हमारी आज़ादी का असली जश्न छिपा नहीं है..? वास्तव में भारत की ये उपलब्धि गर्व करने के लायक है। बधाई, इसरो..!

 

सम्बंधित खबरें


बिहार बंद में पप्पू यादव ने झोंकी ताकत, समर्थकों के साथ गिरफ्तार

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी का बिहार बंद राज्य के कई हिस्सों में असरदार दिख रहा है। इस बंद का आह्वान पटना विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाले छात्र श्याम नारायण उर्फ सीकू राज की मौत व राज्य में बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ किया गया था। बता दें कि सीकू राज की मौत किशनगंज पुलिस की पिटाई के कारण हुई थी।

बंद के दौरान हंगामा व तोड़फोड़ को देखते हुए सैकड़ों बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को भी पटना के डाकबंगला चौराहे पर धरना देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बंद को जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा समेत कई अन्य विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है लेकिन सड़कों पर जन अधिकार पार्टी व युवा शक्ति के कार्यकर्ता ही दिख रहे हैं।

आज सबसे पहले पप्पू यादव पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया। इसके बाद वे पटना के डाक बंगला चौराहे पर पहुंचे। उनके समर्थकों ने वहां भी सड़क जाम कर दिया। पटना के पंडारक स्थित लेमुआबाद, बाढ़ के गुलाबबाग चौक, नौबतपुर व मनेर में भी बंद का असर दिख रहा है। आरा में स्टेशन रोड पर भी बंद समर्थकों ने हंगामा किया। पप्पू यादव के प्रभाव वाले कोशी के इलाके की बात करें तो मधेपुरा में बंद समर्थकों ने रेल रोकी। सहरसा, खगडि़या व पूर्णिया में भी बंद का असर है। कटिहार में शहीद चौक पर टायर जलाकर बंद समर्थकों ने सङक जाम कर दिया। भागलपुर में भी ट्रेंनें रोकी गईं और कई गाडि़यों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि बंद को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम भी देखने को मिले हैं।

सम्बंधित खबरें


लालू-नीतीश को छोड़ प्राय: सभी नेता रंगबाज हैं

सामने जहाँ तक नजर जाती है वहाँ लालू-नीतीश को छोड़ खड़ा कोई भी राजनेता हो या फिर राजनेत्री, चाहे सांसद हो या विधायक, चाहे शिक्षक हो या प्रोफेसर अथवा लोक-सेवक से लेकर ग्राम-सेवक तक प्राय: सभी अपने-अपने सफ़ेद बालों को रंग-रंग कर आये दिन रंगबाजों की संख्या बढ़ाते ही जा रहे हैं | सभी राजनेता खुद को आम लोगों के बीच कच्चे उम्र वाले जैसा दिखने का धोखा ही तो दिया करते हैं |

वहीँ दूसरी ओर बेरोजगारों की खड़ी फ़ौज उन्ही रंगबाजों से रंगदारी तहसिलने के लिए कभी-कभी बच्चों के खेलने वाला काला प्लास्टिक का रिवाल्वर हाथ में लेकर बस-ट्रेन या प्लेन के पैसेंजर को धोखा ही तो दिया करते हैं तभी तो सभी हाथ उठाकर और सिर झुकाकर खड़े हो जाते हैं | लेकिन हाँ ! हर हमेशा नकली कारोबार ही नहीं होता |

इधर कुछ दिनों से बिहार में रंगदारों की धूम मची हुई है | पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई तो वर्तमान मंत्री बीमा भारती से 5 लाख की | मधेपुरा के विधायक प्रो. चन्द्रशेखर हो या जद यू के बागी विधायक छातापुर के नीरज कुमार बबलू हो – दोनों को मोबाइल पर मेसेज भेजकर सेंट्रल बैंक के खाता नंबर- 3160610546 में 5-5 लाख रंगदारी जमा करने का फरमान दिया गया अन्यथा सपरिवार जान से मारने की धमकी | इतना ही नहीं , त्रिवेणीगंज की विधायिका अमला देवी हो या अल्प संख्यक आयोग के ओ.एस.डी. मो.दीवान जाफ़र हुसैन खां या फिर मधेपुरा का अंचल अधिकारी उदयकृष्ण यादव हो अथवा सहरसा कमिश्नरी का डॉ. भारत भूषण – यानी राजधानी पटना से लेकर अंचल तक सबों से मोबाइल पर 5 – 5 लाख रुपए की रंगदारी जिसने मांगी थी वही तो है – गिरोह का सरगना – निरंजन भगत , जो 15 दिन पहले जेल से बाहर निकला ही है | आलमनगर क्षेत्र का वह निरंजन हमेशा साथ में मोबाइल का 25 सिम रखता है | प्रभारी प्रधानाध्यापक ही नहीं वह बी.एल.ओ. भी है | निरंजन पर 30 लाख से अधिक का गवन का मामला दर्ज है जिसमें जेल भी गया था | रंगदारी मांगने के बाबत निरंजन पर पटना, मधेपुरा, पूर्णिया , सहरसा, त्रिवेणीगंज के थानों में दर्जनों प्राथमिकी दर्ज की गई है |

फिलहाल मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक आशीष भारती के गिरफ्त में है निरंजन भगत और उसका सहयोगी असगर अली अंसारी | गिरोह के अन्य रंगबाजों की खोज जारी है |

सम्बंधित खबरें