All posts by Admin

सबसे पहले सड़कों की सुध लीजिए भैया तेजस्वी !

वर्षों पूर्व तक जब भी मंत्री या मुख्यमंत्री शिलान्यास, उद्घाटन या अन्य कार्यक्रमों के दौरे पर होते तो पी.डब्लू.डी. विभाग के जूनियर से लेकर चीफ इंजिनियर तक यही सोचने में लग जाते कि सड़कों की स्थिति में सुधार कैसे होगी | जैसे या जहाँ से भी मैनेज होता – सड़कें उपेक्षित नहीं रहती बल्कि अपेक्षित मरम्मती तो होती ही, कुछ निर्माणकार्य भी हो जाता और दोनों किनारे में मिट्टी भी दे दी जाती |

कार्यक्रम स्थलवाले एरिया में पड़ने वाले अधिसूचित क्षेत्र होता, नगर परिषद् या फिर जिला परिषद् होता– सभी अपने-अपने हिस्से की जवाबदेही के निर्वहन में जुट जाते | फल यह होता कि सड़कें भी उपेक्षित नहीं रहतीं और आम लोगों को भी इसी बहाने आवागमन की सुविधा मिलने लगती |

परन्तु , आज क्या होता है ? मुख्यमंत्री  ही नहीं बल्कि मंत्री भी हवाईजहाज/ हेलिकॉप्टर से चलने लगे हैं जिसके फलस्वरूप सड़कें हो रही हैं उपेक्षित और परेशान हो रही है आबादी | ऐसी ही स्थिति में राष्ट्रकवि दिनकर की ये पंक्तियाँ सचेतन लोगों के अंतर्मन में फुदकने लगती हैं –

जो जितना है दूर मही से
वो उतना ही बड़ा है ….|

जहाँ भी नाला निर्माण होता है वहाँ के शीर्ष पदाधिकारियों की अनदेखी के चलते कतिपय कारणों से कार्यकारी एजेंसी द्वारा सड़क की तीन-चार फीट तक जमीन छोड़कर ही नाला-निर्माण कर दिया जाता है | नाले तक की जमीन पर पब्लिक तीन-चार महल भी बना लेते हैं तथा स्कूटर उतारने के लिए ऊँची नाली से आगे दो फीट की स्लोप सीढियाँ भी | सीढ़ी से आगे सब्जी बाजार और उसके आगे ठेला बाजार सज जाता है जिसपर प्रायः केला बिकता है |

प्रत्येक जिला में प्रतिमाह हजारों बाइक बिकती हैं, अगणित टैम्पू-ट्रेक्टर और कारें भी | साईकल और रिक्शे की तो बात ही मत पूछिए | ऊपर से आवारा पशुओं की बैठकी भी वहीँ पर | ये सारी चीजें सभी प्रशासनिक पदाधिकारीगण रोज देखते हैं परन्तु जो नहीं देखते हैं वो यही कि सीनियर सिटीजन शाम में बाजार से सब्जियां खरीदकर घर तक किस हाल में पहुँचता है ?

यूँ पहले तो मयखाने में ही ‘जाम’ लगने की चर्चाएँ हुआ करती थी लेकिन अब तो सुबह से ही सड़कों पर जाम लगने की चर्चा शुरू हो जाती है | वैसी जामवाली सड़कों पर एम्बुलेंस में कराह रही गर्भवती महिला हो या आक्सीजन लगे हृदयरोगी या फिर गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब /अमीर व्यक्ति ही क्यों न हो- कितनों के प्राण-पखेरू तो ‘जाम’ में ही फड़फडाकर उड़ जाते हैं |

आखिर कब तक हम इन उपेक्षित सड़कों पर ऐसी ही जिंदगी जीते रहेंगे- जहाँ नालियों में मच्छरों का खाना हो और राहगीरों के लिए दुर्गन्ध का खजाना हो | इस बार तो पी.डब्लू.डी.मिनिस्टर बने हैं हमारे तेजस्वी भैया ! देखना है कि वे सड़कों में ‘अपेक्षित’ सुधार करते हैं या फिर ‘उपेक्षित’ छोड़कर अपना कार्यकाल पूरा करने में लग जाते हैं और छोड़ देते हैं जनमानस को निरंतर परेशानियों से जूझते रहने के लिए………!

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय लोक नाट्य महोत्सव

जहाँ 20 नवम्बर से पटना के गाँधी मैदान में नीतीश कुमार द्वारा पाँचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जा रही हो और अब तक की सबसे युवा सरकार गठित कर बिहार में कानून का राज स्थापित करने हेतु बैठकें की जा रही हो- वहीँ मधेपुरा के भूपेन्द्र स्मृति कला भवन में 22 नवम्बर से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, कोलकाता के निदेशक डॉ.ओमप्रकाश भारती द्वारा ‘भारत लोकरंग’ के बैनर तले त्रि-दिवसीय ‘राष्ट्रीय लोक नाट्य महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा हो और जिसमें बिहार, उड़ीसा, बंगाल, मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़ के युवा कलाकारों के अदभुत कला-प्रदर्शन के जरिये जनमानस में नई चेतना का संचार किया जा रहा हो- तो बिहार को आगे बढ़ने से भला कोई रोक सकेगा क्या ?

इस त्रि-दिवसीय कार्यक्रम का श्री गणेश सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ.शांति यादव, डॉ.सुप्रिया अनुजा, प्रो.श्यामल किशोर यादव, डॉ.आलोक कुमार, दशरथ प्र.सिंह, रमण जी, डॉ.सिद्धेश्वर काश्यप, डॉ.विनय कुमार चौधरी, डॉ.अमोल राय एवं डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी द्वारा किया गया | दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद डॉ.मधेपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि जब कला और संस्कृति की बात आती है तो मधेपुरा के संस्कृति प्रेमियों के मानस पटल पर केवल और केवल एक नाम उभर कर सामने आता है- डॉ.ओमप्रकाश भारती | सभी कलाप्रेमियों को संदेश के रूप में यही कहा डॉ.मधेपुरी ने-

साहित्य संगीत कलाविहीन: साक्षात पशु: पुच्छ विशानहीन: !

Samajsevi Shaukat Ali encouraging artists at Bhupendra Smriti Kala Bhavan Madhepura .
Samajsevi Shaukat Ali encouraging artists at Bhupendra Smriti Kala Bhavan Madhepura .

साथ ही मधेपुरा में साहित्य-संस्कृति-कला को गति देने वाले समाजसेवी शौकत अली,इप्टा के सुभाष चन्द्र, जर्नलिस्ट अमिताभ, तुरवसु, सूनीत, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, संदीप शांडिल्य, आनन्द आदि को भी डॉ.मधेपुरी ने हृदय से साधुवाद दिया |

सम्बंधित खबरें


दीपावली में दो गिफ्ट देने के बाद दिया मोदी सरकार ने बिहार को छठ पर्व का एक और उपहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बिहार के चुनावी नतीजों के तुरत बाद ही दीपावली के अवसर पर मधेपुरा को रेल विद्युत् इंजन कारखाना निर्माण हेतु 20 हजार करोड़ और छपरा के मढोरा को डीजल इंजन कारखाना निर्माण हेतु 15 हजार करोड़ का दो बम्पर गिफ्ट दिया ही था कि लगे हाथ छठ पर्व के तुरत बाद मुंगेर में गंगा नदी पर रेल-रोड पुल को अगले वर्ष के मध्य तक पूरा करने हेतु 2774 (दो हजार सात सौ चौहत्तर) करोड़ का एक पवित्र उपहार भी दे दिया है |

ध्यातव्य है कि छठ जैसे पवित्र पर्व के बाद यह पवित्र उपहार तब दिया गया है जबकि बिहार में महागठबंधन द्वारा निराश करने वाले विधानसभा के चुनावी नतीजों से भाजपा को रु-ब-रु होना पड़ा | बावजूद इसके नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा बिहार के विकास की प्रतिबद्धता में कोई कमी नजर नहीं आना निश्चय ही लोगों के दिल में जगह बनाने का एक नायाब प्रयास है | ऐसे प्रयास की प्रशंसा अवश्य होनी चाहिए |

मधेपुरा अबतक ने जब समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी से इस बाबत चर्चा की तो डॉ.मधेपुरी ने कहा कि सबसे अधिक प्रशंसा तो मोदी सरकार की तब होगी जब माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के “बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने वाले प्रयास” को केन्द्र सरकार द्वारा ऐन मौके पर स्वीकार कर ली जाय | डॉ.मधेपुरी ने मधेपुरा से प्रो.चन्द्रशेखर को मंत्री बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी |

सम्बंधित खबरें


डॉ.मधेपुरी ने नेशनल टे.टे. खिलाड़ियों को ‘विजयी भव:’ का आशीर्वाद दिया  !!

बिहार राज्य सरकार में जहाँ पाँचवीं बार नीतीश कुमार का राजतिलक होने जा रहा है वहीँ कई बार नेशनल खेल चुके छह टे.टे. खिलाड़ी- रियांशी, पायल, मास्टर शिवम्, सहित हर्षवर्धन भदौरिया, विपुल राज एवं हिमांशु सर्राफ को राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु (24 से 29 नवम्बर तक) हिमाचल प्रदेश, कोलकाता और मध्यप्रदेश के लिए जिला टेबुल टेनिस संघ के अद्यक्ष डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार झा, मुकेश कुमार सहित श्यामनंदन कुमार केशरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

National Level T.T. Players at Town Hall Madhepura .
National Level T.T. Players at Town Hall Madhepura .

आप यह भी जानिये कि इसी मधेपुरा की मिट्टी के लाल व समाजवादी चिन्तक भूपेन्द्र नारायण मंडल ने कभी अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय अद्यक्ष बनकर और बी.पी.मंडल साहब ने राष्ट्रस्तरीय ‘मंडल कमीशन’ का अद्यक्ष बनकर जिस तरह मधेपुरा का नाम पूरे देश में रोशन किया है उसी तरह निकट भविष्य में ही ये छह टी.टी.स्टार राष्ट्रीय स्तर के टी.टी.प्रतियोगिता में मधेपुरा के नाम को रोशन करने के साथ-साथ बिहार का परचम लहरायेंगे और तब माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्मानित किये जायेंगे |

खिलाड़ियों के मनोबल को हमेशा ऊँचा बनाये रखने के लिए सतत प्रयत्नशील तुलसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र साधुवाद के पात्र हैं |

सम्बंधित खबरें


20 नवम्बर को गाँधी मैदान में, पाँचवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

सर्वप्रथम नीतीश मंत्रिपरिषद की बैठक होती है | फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास 7, सर्कुलर रोड में आयोजित जद(यू) विधान मंडल दल की बैठक होती है जिसमें 16वीं विधान सभा के जदयू के 71 विधायकों एवं 26 विधान पार्षदों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुना जाता है |

आगे जब नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना जाता है तब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं नीतीश कुमार दोनों एक ही कार में बठकर राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मिलकर इस्तीफा देने, 15वीं विधानसभा भंग करने एवं 16वीं विधानसभा के लिए नया मंत्रिमंडल बनाने का दावा पेश करने हेतु राजभवन की ओर कूच करते हैं | काफिले के आगे-आगे प्रमुख नेता होते हैं- जदयू के राष्ट्रीय अद्यक्ष शरद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, कांग्रेस नेता सी.पी.जोशी, जदयू अद्यक्ष वशिस्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता के.सी.त्यागी आदि |

नयी सरकार गठन हेतु राज्यपाल द्वारा 20 नवम्बर की तिथि निर्धारित की जाती है | तब तक के लिए केयर टेकर मुख्यमंत्री का दायित्व नीतीश कुमार को सौंपा जाता है | और जानिये, जहाँ नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कोई जीत के गुमान में न रहें, निष्ठापूर्वक काम करें | वहीं लालू प्रसाद ने कहा कि सरकार चलाने की अधिक जिम्मेवारी राजद पर है | और अन्त में महागठबंधन के सूत्रधार राष्ट्रीय नेता शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन के तीनों घटक दलों को सदा एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा को दिया मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ का दीपावली उपहार……..!

लालू प्रसाद के रेल मंत्रित्व काल के दरमियान 2007 में ही रेल मंत्रालय द्वारा मधेपुरा में रेल विधुत इंजन कारखाना निर्माण हेतु श्रीपुर चकला गाँव के निकट तीन सौ एकड़ जमीन अधिग्रहण की गई लेकिन उनके रेल मंत्री से हटते ही कारखाना निर्माण की गति धीमी पड़ गई | विलम्ब का कारण रेलवे द्वारा राशि के अभाव का रोना ही सामने आता रहा |

बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मधेपुरा और मढोरा को दिया दीपावली का बम्पर उपहार ! मधेपुरा को रेल विधुत इंजन कारखाना निर्माण हेतु 20 हजार करोड़ और मढोरा (छपरा) को डीजल इंजन कारखाना निर्माण हेतु 15 हजार करोड़ |

यह भी जानें कि मधेपुरा का रेल विधुत इंजन कारखाना बनाएगी फ़्रांस की ट्रांसपोर्ट कंपनी आल्सटाम और मढोरा का रेल डीजल इंजन कारखाना बनायेगा- जेनरल इलेक्ट्रिक कंपनी ऑफ अमेरिका |

फिलहाल इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ की अब तक की सर्वाधिक बड़ी सफलता मानी जा रही है |

सम्बंधित खबरें


गाँधी मैदान में 20 नवम्बर को नीतीश सरकार का होगा शपथ-ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव-2015 में भारी बहुमत मिलने के बाद पटना के गाँधी मैदान में महागठबंधन की सरकार शपथ लेगी जिसमें पाँचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार | शपथ-ग्रहण समारोह में मुख्यरूप से जो राजनेतागण उपस्थित होंगे उनमें प्रमुख हैं- जदयू अद्यक्ष शरद यादव, राजद अद्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस अद्यक्ष सोनिया गाँधी, उपाध्यक्ष राहुल गाँधी सहित दिल्ली के सी.एम.अरविन्द केजरीवाल, वेस्ट बंगाल से ममता बनर्जी, असम के सी.एम.तरुण गोगई, उडीसा के सी.एम.नवीन पटनायक एवं आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आदि |

मधेपुरा अबतक द्वारा जब समाजसेवी एवं जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी से नीतीश सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु पटना जाने तथा मधेपुरा जिला से जीते हुए महागठबंधन के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे यह सूट नहीं करता है क्योंकि 2010 के 27 नवम्बर को पटना गाँधी मैदान के शपथ-ग्रहण समारोह से लौटते ही मुझे दो बार वॉयपास सर्जरी से गुजरना पड़ा था | मैं मधेपुरा अबतक के माध्यम से ही सभी राजनेताओं को शुभकामनाएं अर्पित करता हूँ | साथ ही इस जिले से तीन मंत्रियों द्वारा शपथ लेने की कामना करता हूँ | वे तीन होंगे- श्री नरेन्द्र नारायण यादव जद(यू), तीन बार विधायक बनने वाले जद(यू) के दलित कोटा से प्रो.रमेश ऋषिदेव एवं सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले राजद से दो बार विधायक बनने वाले प्रो.चन्द्रशेखर |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के जयपालपट्टी चौक के रौशन कुमार हुए पुरस्कृत

यदि समाज में रहनेवाला हर एक सचेतन व्यक्ति अपने इर्द-गिर्द बसने या रहनेवाले किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के कम-से-कम एक भी व्यक्ति को साक्षर करने या फिर सत्य एवं शुचिता के पथ से भटक रहे एक भी युवा को सुधारने में किसी भी रूप में अपना कुछ भी न्योछावर करता है या लोकहित में महज एक दीप जलाकर उसे अँधेरे से मुक्ति दिलाता है- तो उसकी चर्चा अवश्य होनी चाहिए |

ऐसे ही सचेतन व्यक्तियों में एक है- साहुगढ़ गाँव के सिहपुर टोले का भूतपूर्व सैनिक- दिलीप यादव | वही दिलीप जो बी.एस.एफ.का जवान बनकर कश्मीर से कन्याकुमारी और राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक सीमा-सुरक्षा के साथ-साथ नक्सलियों से टकराता रहा और बहादुरी का पुरस्कार पाता रहा |

सेवानिवृति के बाद वह सैनिक  Madhepura  के बी.पी.मंडल पथ (जयपालपट्टी चौक) पर जब विगत दीपावली के दिन “श्री राधा कृष्ण स्वीट्स कार्नर” का श्री गणेश करता है तो कुछ लोग उन्हें यह कहकर डराते हैं कि यहाँ की आवोहवा आपको ना तो टिकने देगा……ना जीने देगा |  लेकिन वह सैनिक डरने के बजाय आवोहवा को बदलने की सोचने लगता है | और धीरे-धीरे वह हवा में यह मेसेज देने लगता है कि दुकान के वार्षिकोत्सव के दिन जयपालपट्टी चौक के इर्द-गिर्द रहने वाले शांत-सुशील….एवं व्यवहारकुशल युवा को पुरस्कृत किया जाएगा | इस आशय का अच्छा असर देखा गया |

और आज पुन: दीपावली के दिन इसी जयपालपट्टी चौक के एक युवा रौशन कुमार, जो फोटोस्टेट आदि ठीक-ठाक करता है और चलाता भी है, के कुशल व्यवहार एवं सहयोगी विचार को एक वर्ष से आंकते रहने के बाद वही सैनिक  Madhepura  के प्रखर समाजसेवी व साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी के हाथों रौशन कुमार को पुरस्कृत कराकर सर्वाधिक प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है | इस सादे पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यरूप से सम्मिलित हुए हैं- जिला कांग्रेस आई. के अद्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार उर्फ पारो जी, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, डॉ.कामेश्वर कुमार, प्रो.चन्द्रशेखर प्रसाद, फर्जी हास्य कवि डॉ.अरुण कुमार आदि |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के डॉ.असीम प्रकाश कलकत्ता में हुए सम्मानित …..!

शहर की चमचमाती रोशनी में ही केवल प्रतिभा नहीं चमकती बल्कि गाँवों की गलियों के अंधेरे में भी प्रतिभा अपनी रोशनी बिखेरती है | तभी तो मुरलीगंज प्रखंड के जीतापुर गांव से सटे द्वारिका टोला के आदर्श दंपति श्रीमती अनिता-डॉ.जयप्रकाश के घर जन्मे डॉ. असीम प्रकाश कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय (31Oct – 1Nov) ऑल इंडिया एशोसिएशन ऑफ़ ग्रस्ट्रालॉजी– 2015 के कांन्फ्रेंस में आमंत्रित किये गये |

डॉ.असीम प्रकाश ने Madhepura अबतक को बताया कि इस दो दिवसीय गेस्टोकान सम्मलेन में देश-विदेश से लगभग 500 डॉक्टर भाग लेने आये थे जिसमें गेस्ट्रोइनटेसटाइन एंड लीवर डिजीज पर विस्तार से चर्चाएँ हुईं | एम.बी.बी.एस एवं एम.डी. की डिग्री के अतिरिक्त रूस और अमेरिका से डिग्रीयाँ प्राप्त करनेवाले डॉ.असीम भला किससे पीछे रहने वाले थे | कानफ्रेंस के एकेडेमिक सेशन में हेपेटाइटिस पर सर्वोत्कृष्ट व्याख्यान देने के उपलक्ष्य में डॉ.प्रकाश को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया | इस धरती पुत्र डॉ.असीम के इस सम्मान से Madhepura  ही नहीं सम्पूर्ण बिहार सम्मानित एवं गौरवान्वित हुआ है |

मॉडर्न एप्रोच टू हेपेटाइटिस बी पर विचार व्यक्त करते हुए ख्यातिप्राप्त डॉ.विजय प्रकाश के सहयोगी डॉ.असीम प्रकाश ने कहा- यह बीमारी एड्स से भी अधिक खतरनाक है | इसके भयावह फैलाव का अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है कि हर बीस लोगों में से एक इसी बीमारी की चपेट में है | उन्होंने कहा कि इस बीमारी का लम्बा इलाज है जिसे पूर्णत: ठीक होने में लगभग पाँच साल तक लग सकता है |

अन्त में अपनी नवविवाहिता डॉक्टर धर्मपत्नी डॉ.नेहा की उपस्थिति में डॉ.असीम प्रकाश ने मधेपुरा ( Madhepura ) अबतक से कहा कि लोग इस बीमारी के बारे में अभी भी अनभिज्ञ हैं | लोगों को पूरी तरह सजग करने की जरुरत है | जागरूक करने के बाबत उन्होंने लोगों से इस बीमारी के मूल कारणों को यूँ गिनाया- गलत निडिल का प्रयोग, संक्रमित ब्लड चढ़ाना एवं असुरक्षित प्रसव के साथ-साथ संक्रमित लोगों से यौन सम्बन्ध बनाना आदि | डॉ.असीम प्रकाश ने पुरुष से अधिक महिलाओं पर इस बीमारी के खतरे की चर्चा की और यह भी कहा कि अब छोटे-छोटे शहरों में भी इस बीमारी का फैलाव तेजी से होने लगा है |

सम्बंधित खबरें


लालू एवं नीतीश कुमार को बधाइयों का ताँता ……!!

बिहार में अगले पाँच साल ! केवल और केवल नीतीश कुमार !! ऐसी अदभुत जीत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित महागठबंधन के सभी विजेताओं को डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी की कोटि-कोटि हार्दिक बधाई !

इस नतीजे का सही अर्थ बिहार के अन्दर और बाहर के लोगों की समझ में यही आया है कि ये सिर्फ और सिर्फ विकास,सुशासन और साम्प्रदायिक सदभाव की जीत है – केवल कहने के लिए है कि भाजपा का अहंकार ही उसे खा गया |

यह सार्वभौमिक सत्य है कि यदि कोई राजनेता सृजन के कार्यों में ध्यानमग्न होकर उसकी गहराइयों में पूर्णरूपेण उतरने लगता है तो उस विशेष कालावधि के लिए उसकी सारी ऊर्जा जनहित की योजनाओं को धरती पर उतारने में समाहित होने लगती है और वही राजनेता अहंकारमुक्त होने लगता है |

राजनीति के फिसलन भरे रास्ते पर बिना फिसले चलते रहना उतना ही कठिन है जितना तेज धारवाली नंगी तलवार पर नंगे पैर चलना कठिन है | फिरभी वैसे कठिन रास्ते पर चलकर “ बिहार के स्वाभिमान” और “ माय समीकरण” के उत्साह को चर्मोत्कर्ष पर पहुँचाकर बिहार वासियों के दिल को जीतने के लिए राजनेता द्वय नीतीश-लालू सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई |

नीतीश जी ! आप बिहार की राजनीति को अगले पाँच वर्षो तक नित्य नया संस्कार देते रहेंगे ताकि किसी अपनों को भी छठे वर्ष यह कहने का कोई अवसर ना मिले कि ‘आप’ को भी अहंकार छू गया बल्कि बिहार की सुशासनप्रिय तथा सांप्रदायिक सदभाव में विश्वास करने वाली विकासोन्मुखी जनता सहित राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्ष – शरद यादव, लालू प्रसाद, सोनिया गाँधी….. यहाँ तक कि मुलायम सिंह यादव भी सम्मिलित रूप से यही कहने लगे…. और कहते रहे कि –

इस चन्द्रगुप्त की गद्दी पर
बैठो नीतीश तुम बार-बार !
इस बिहार की लोकभूमि पर
आना नीतीश तुम बार-बार !!

– डॉ.मधेपुरी की कलम से……

सम्बंधित खबरें