All posts by Admin

मधेपुरा में 2 अक्टूबर को प्रशासन, पब्लिक और बच्चे सभी उत्साहित !

अहले सुबह से देर शाम तक मधेपुरा के विभिन्न संस्थानों में सत्य-अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता बापू और जय जवान, जय किसान के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं व तस्वीरों पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि करने के साथ-साथ आजादी के लिए उनकी कुर्बानियों को याद किया जाता रहा |

एक ओर जहां समाहरणालय परिसर में मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल द्वारा हाल ही में स्थापित राष्ट्रपिता बापू की भव्य आदमकद प्रतिमा पर एस.पी. विकास कुमार, डीडीसी मिथिलेश कुमार, डीपीआरओ कयूम अंसारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन आदि की उपस्थिति में माल्यार्पण करते हुए यह कहा गया कि पूज्य बापू ने तो समस्त देशवासियों को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया और आगे जाकर शास्त्री जी ने देश को ‘जय जवान जय किसान’ का संदेश दिया |

Dr.Madhepuri inaugurating the Yog & Diabetes Programe of Patanjali arranged to pay Shrandhanjali to Mahatma Gandhi & Shastrijee in presence of Scout & Guide Aayukta Jaikrishna Yadav, Dr.Nandkishore and Prof.Reeta Kumari etc. at Keshav Kanya Hall, Madhepura.
Dr.Madhepuri inaugurating the Yog & Diabetes Programe of Patanjali arranged to pay Shrandhanjali to Mahatma Gandhi & Shastrijee in presence of Scout & Guide Aayukta Jaikrishna Yadav, Dr.Nandkishore and Prof.Reeta Kumari etc. at Keshav Kanya Hall, Madhepura.

वहीं दूसरी ओर केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रो.नन्द किशोर व प्रो.रीता कुमारी द्वारा आयोजित पतंजलि के कार्यक्रमों में सम्मिलित राष्ट्रपिता एवं राष्ट्रनेता द्वय के श्रद्धांजलि समारोह का उद्घाटन करते हुए साहित्यकार व समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने स्काउट एंड गाइड के आयुक्त जय कृष्ण यादव सहित शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति में यही कहा-

गोखले तिलक गांधी सुभाष, नेहरु शास्त्री जयप्रकाश |

सभी दीवाने आजादी के, कर दिया एक क्षिति महाकाश ||

आओ सब मिलकर करें बंधु, आजादी का शत अभिनंदन |

                         इसके ललाट पर करें नित्य, अपने अन्त श्रम का चंदन ||                        

और तो और सर्वाधिक पुराने अंगीभूत टी.पी.कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.एच.एल.एस जौहरी से लेकर सर्वाधिक समुन्नत मधेपुरा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार सहित सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल्स के प्रधान अपने-अपने शिक्षकों-छात्रों के बीच राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि-श्रद्धांजलि देते रहे- हर तरफ ईश्वर-अल्लाह तेरे नाम…….. और वैष्णव जन तो तेने कहिए……..  का धुन बजता रहा |

उत्सवी माहौल के बीच कई संस्थानों द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया | जिला परिषद के डाक बंगला परिसर में बापू एवं शास्त्री जी की प्रतिमा व तस्वीर पर पुष्पांजलि किया- डीएम मो.सोहैल, डीडीसी मिथिलेश कुमार, डॉ.मधेपुरी, शौकत अली एवं जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, श्वेत कमल व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने |

Nawachar Rang Mandal Sanrakshak Dr.Bhupendra Madhepuri paying tribute to Pujaya Bapu and Shastrijee in presence of Zila Parishad Adhyaksha Smt.Manju Devi, Shwet Kamal, Dr.J. Paswan, Spl.Guest Nikhil Mandal, Chief Guest Rajshekhar, Dr.Arun Kumar, Shambhusharan Bhartiya & Shwadesh Kumar at B.P.Mandal Nagar Bhawan Shahid Chulahay Marg , Madhepura.
Nawachar Rang Mandal Sanrakshak Dr.Bhupendra Madhepuri paying tribute to Pujaya Bapu and Shastrijee in presence of Zila Parishad Adhyaksha Smt.Manju Devi, Shwet Kamal, Dr.J. Paswan, Spl.Guest Nikhil Mandal, Chief Guest Rajshekhar, Dr.Arun Kumar, Shambhusharan Bhartiya & Shwadesh Kumar at B.P.Mandal Nagar Bhawan Shahid Chulahay Marg , Madhepura.

शाम में बी.पी.मंडल नगर भवन में नवाचार रंग मंडल के बैनर तले मो.शहंशाह एवं सुनीत साना आदि ने गांधी जयंती के अवसर पर हॉली क्रास, तुलसी पब्लिक, यू.के.इंटरनेशनल, मधेपुरा पब्लिक स्कूल, माया विद्या निकेतन व अन्य स्कूली बच्चों को स्थल चित्रकारी, निबंध प्रतियोगिता एवं जी.के. में प्रथम-द्वितीय- व तृतीय स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में रंगमंडल के संरक्षक डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, योजना समिति के सदस्य श्वेत कमल उर्फ़ बौआ जी, मुख्य अतिथि राजशेखर, विशिष्ट अतिथि निखिल मंडल, वेदव्यास कॉलेज के संस्थापक डॉ.रामचन्द्र मंडल, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, शंभू शरण भारतीय, स्वदेश कुमार, डॉ.अरुण कुमार, डॉ.जवाहर पासवान, चंद्रशेखर आजाद, राकेश सिंह, वंदना कुमारी आदि अन्य गणमान्यों द्वारा दर्जनों पुरस्कार दिये गये |

सर्वप्रथम रंगमंडल के संरक्षक डॉ.मधेपुरी ने ग्रामीण परिवेश से मुंबई में अपनी पहचान बनाने वाले इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि, तनु वेड्स मनु फिल्म के गीतकार, राजशेखर से कहा कि मधेपुरा में प्रतिभा की कमी नहीं है, केवल उसे निखारने की जरूरत है | अब मधेपुरा की नजर ‘राजशेखर’ पर है……| जिला अध्यक्षा मंजू देवी, श्वेत कमल, निखिल आदि ने राजशेखर को ऊंचाई प्राप्त करने और मधेपुरा का परचम सारे देश और देश से बाहर फहराते रहने की कामना की और सबों को स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की शुभकामनाएं दी |

सम्बंधित खबरें


इतिहास रचने जा रहा है मधेपुरा जिला

डायनेमिक डी.एम.  मो.सोहैल के कार्यकाल में इतिहास रचने के लिए तैयार है मधेपुरा जिला | जहां एक ओर फ्रांस की कंपनी आल्सटॉम और जर्मनी की कंपनी नार ब्रेस्म सहित 23 बड़ी-बड़ी कंपनियों के रिप्रजेंटेटिवों ने मधेपुरा में निवेश का मन बना लिया है वहीं दूसरी ओर मुरहो के भू-स्वामी डॉ.अरुण कुमार मंडल, प्रो.प्रभाष चंद्र यादव, टेंगराहा के दिगंबर प्रसाद – प्रो.श्यामल किशोर और दंडारी के सुदिष्ट नारायण यादव-योगेंद्र कुमार सहित दर्जनों भू-स्वामियों व समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने बिहार सरकार की नई योजना “आओ बिहार” को बढ़ावा देने हेतु घंटों इंतजार करते देखे गये |

यहां यह भी बता दें कि निरंतर प्रयास करते-करते आख़िर 29 सितंबर को झल्लूबाबू सभागार में डीएम मो.सोहैल ने इंवेस्टर्स एवं भू-स्वामियों को एक दूसरे के करीब ला ही दिया, परिचय करा ही दिया तथा दो सत्रों में बैठक आयोजित कर एक-दूसरों से आमने-सामने बातें करा ही दी |

सर्वप्रथम 12:00 बजे से उद्घाटन सत्र में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ इंवेस्टर्स की बैठक हुई जिसका उद्घाटन कोसी प्रमंडल के आयुक्त कुंवर जंग बहादुर सिंह द्वारा किया गया | अपने संबोधन में आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि मधेपुरा में उद्योग लगाने की सभी संभावनाएं हैं और मधेपुरा औद्योगिक हब बन सकता है | उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मधेपुरा में बल्कि पूरे प्रमंडल व सूबे के अन्य जिलों में भी आयोजित किया जाना चाहिए | इंवेस्टर्स को पूरी सुरक्षा देनी चाहिए |

प्रथम सत्र की समाप्ति के बाद इंवेस्टर्स के जिज्ञासानुरूप निर्माणाधीन विद्युत रेल इंजन फैक्ट्री के डिप्टी चीफ इंजीनियर श्री कृष्ण कुमार भार्गव ने उन्हें फैक्ट्री-परिभ्रमण कराया जिस कारण दूसरे सत्र के शुभारंभ के लिए भू-स्वामियों को इंतजार करना पड़ा |

यह भी जानें कि दूसरे सत्र में इनवेस्टर्स, भू-स्वामियों एवं जिला प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच जमकर चर्चाएं हुई, विचारों का आदान-प्रदान हुआ | लगभग सौ एकड़ जमीनों के लोकेशंस की चर्चा हुई | फोर लेन, एन.एच. एवम् एस.एच आदि  सड़कों की दूरियों का जायजा लिया जाता रहा | सुरक्षा के लिए एसपी विकास कुमार एवं एसडीएम संजय कुमार निराला ने इंवेस्टर्स को आश्वस्त किया | डी.एम.  सह जिला रजिस्ट्रार मो.सोहैल एवं जिला सब रजिस्ट्रार मो.जावेद अंसारी द्वारा फ्री रजिस्ट्रेशन हेतु भरोसा जताया गया | डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार, एनडीसी मुकेश कुमार एवं उद्योग विभाग के निदेशक व कर्मियों द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम का आश्वासन दिया गया |

जहाँ डी.एम. मो.सोहैल ने इंवेस्टर्स को सुलभ आवागमन, भरपूर बिजली, प्रचूर जल संसाधन तथा कच्चे माल व स्किल्ड लेबर की उपलब्धता के लिए आश्वस्त किया वहीं एसपी विकास कुमार ने अन्य जगहों से काफी कम अपराध होने का विश्वास दिलाया |

इस “आओ बिहार—-सजाओ बिहार” के लिए जिलाधिकारी को समाजसेवी डॉ.मधेपुरी का सहयोग मिलता रहा है | इच्छुक भू-धारी चाहें तो अभी भी जिलाधिकारी के यहां संबंधित जमीन के ब्यौरे के साथ सूचीबद्ध करा सकते हैं | याद रहे भू-धारी को अपनी जमीन का विक्रय मूल्य अपने स्वविवेक से तय करना है | विशेष जानकारी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी या जिला उद्योग विभाग से संपर्क किया जा सकता है |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में मनी शहीद भगत सिंह की जयन्ती

जिला इप्टा द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 109वीं जयन्ती इप्टा मधेपुरा के संरक्षक व समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी की अध्यक्षता में मनाई गई | सुभाष कंप्यूटर कोचिंग एवं अरविन्द रिजल्ट मेकर के छात्र-छात्राओं की अच्छी खासी उपस्थिति में डॉ.मधेपुरी ने शहीदे आजम भगत सिंह के साथ-साथ आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले खुदीराम बोस, राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव व राजगुरू सहित अशफाक उल्ला खां आदि की चर्चा करते हुए कहा कि ये लोग ना सिर्फ निडर व निर्भीक क्रांतिकारी थे बल्कि ये सभी अच्छे विचारक, समाज सुधारक व शायर-कवि भी थे | ये सभी अहर्निश यही गुनगुनाते रहते कि “देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है” या फिर यही कि ‘मेरा रंग दे बसंती चोला……!’ डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा कि ये सभी क्रांतिकारी लगभग 19 से 30 वर्षों के अंदर ही अपनी-अपनी शहादत दे दी और अंग्रेजी शासन की जड़ें हिला दी | 23 मार्च 1931 को हंसते हुए भगत सिंह – सुखदेव – राजगुरु ने फांसी के फंदे को चुम लिया और भारत के क्रांतिकारी युवजनों से कहा- “अब तुम्हारे हवाले वतन……..|”

यह भी बता दें कि इप्टा के लिए समर्पित कामरेड रमण जी, सुभाष चंद्रा एवं तुर्वसु उर्फ बंटी आदि ने भी विस्तार से उन क्रांतिदूतों के विचारों एवं जीवन शैली की चर्चाएं की और अपने-अपने संबोधन के जरिये युवा छात्र-छात्राओं से यही कहा कि भगत सिंह एवं साथी क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाने के लिए सबों को अपने-अपने हिस्से की लड़ाई लड़नी होगी एवं निरंतर संघर्ष करना होगा | आरंभ में भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं अंत में दुष्यंत के गीतों के साथ समारोह का समापन किया गया |

सम्बंधित खबरें


बारिश की फुहारों के बीच कबड्डी के महाकुंभ का समापन

बी.एन.मंडल स्टेडियम में कबड्डी प्रेमियों की बेशुमार भीड़ द्वारा जहां एक ओर बालक-बालिकाओं के सेमी-फाइनल एवं फाइनल मैच देखने के लिए बारिश की बूंदो की परवाह नहीं की गई वहीं दूसरी ओर फाइनल मैच में मधेपुरा-पूर्णिया (बालक) टीम और मधेपुरा-खगड़िया (बालिका) टीम के खिलाडियों ने अपनी-अपनी जीत दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी | इस महोत्सव में एक-एक अंक के उतार-चढ़ाव का दर्शकों ने खूब लुत्फ लिया | इसी बीच कई बार खेल में रोमांचक स्थितियां भी आती रही लेकिन क्लाइमेक्स तो तब आया जब दर्शक दीर्घा में बालिका खिलाड़ियों की बैठी हुई माताओं ने जोरदार आवाज लगायी- जीतो बेटी ! जीत लो….!!

A
Balika Team of Khagadia District receiving the Kabbadi Championship Cup from Ex-Minister & MLA Shri Narendra Narayan Yadav , DM Madhepura Md.Sohail in graceful presence of SP Vikas Kumar , SDM Sanjay Kumar Nirala , NDC Mukesh kumar and others .

यहाँ यह भी जान लें कि डायनेमिक डी.एम.  मो.सोहैल एवं जाँबाज एसपी विकास कुमार की पूरी टीम की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था, ‘आवाज’ के संरक्षकों डॉ.डी.के.सिंह, पूर्व प्रमुख उपेंद्र प्रसाद यादव, श्री चंद्रशेखर, डॉ.बी.एन. भारती, जयकांत यादव, डी.पी.एस.के किशोर कुमार व समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी की हौसला अफजाई तथा खेलों के प्राण संत कुमार, अरुण कुमार, जय कृष्ण प्रसाद के सतत उत्साहवर्धन के बावजूद भले ही मधेपुरा की दोनों टीमें मैदान में मात खा गई लेकिन खेल के श्रेष्ठ प्रदर्शन से जिले के सभी खेल-प्रेमियों के दिलों को जीत लिया | जीत के जुनून में चोट के बावजूद खेल के जज़्बे में कमी नहीं देखी गई | आयोजन किसी मायने में राष्ट्रीय स्तर से कम नहीं था,  जिसे ऐतिहासिक स्वरुप प्रदान किया- डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार, एस.डी.एम. संजय कुमार निराला और एन.डी.सी.मुकेश कुमार सहित ए.एस.पी.राजेश कुमार, थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आदि ने |

B
L to R- Dr.D.K.Singh, Dr.Bhupendra Madhepuri , DDC Mithilesh Kumar, DM Md.Sohail (IAS), SP Vikas Kumar (IPS) and others observing the final match of Madhepura and Purnia District of Boys Group at Ground No- 2 of B.N.Mandal Stadium Madhepura .

बता दें कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी के महाकुंभ का समापन शनिवार को देर शाम होली क्रॉस स्कूल की श्रीमीराज की सुरीली आवाज, मनमोहक रंग-बिरंगी आतिशवाजियों के नजारे व आकाश में गूंजती पटाखों की आवाज और रिम-झिम बारिश की बूंदों की मधुर संगीतमयी आवाज के साथ हुआ तो सही लेकिन डॉ.मधेपुरी ने आयोजन के अध्यक्ष डी.एम.  मो.सोहैल तथा ‘आवाज’ के संरक्षक वरीय चिकित्सक डॉ.दिलीप कुमार सिंह से यही कहा- “खिलाड़ियों के विदा होने पर मधेपुरा सूनापन और हरदिल खालीपन महसूस करेगा | खासकर बालिका खिलाड़ियों की विदाई बेटी की विदाई की तरह हृदय को झकझोर देगा……. और हां ! महाभारत काल से खेले जाने वाला यह खेल कबड्डी (चक्रव्यूह) अब इतनी ऊंचाई को पा लिया है कि अब इसे जल्द ही ओलंपिक में शामिल कर लिया जाना चाहिए |”

अंत में मुस्तैदी से काम करने वाले सभी कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित लाईट, माईक एवं टेंट वाले से लेकर आतिशबाजी करने वालों को इस त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी महोत्सव के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी मो.सोहैल ने ह्रदय से साधुवाद ज्ञापित किया और मंच संचालनकर्ता अरुण कुमार, किशोर कुमार एवं जय कृष्ण यादव को हृदय से धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर किया कि मधेपुरा अपनी शालीनता एवं स्वस्थ परंपरा को इसी तरह कायम रखेगा और निरंतर हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा |

सम्बंधित खबरें


सोशल रिफॉर्मर बी.पी.मंडल को भी मिले भारतरत्न !

पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग ने सोशल रिफॉर्मर के रूप में ‘भारतरत्न’ जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान हेतु जिन दो नामों की अनुशंसा दो दिन कबल की है- वे दो नाम हैं- समाज सुधारक ज्योतिबा फूले एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बी.पी.मंडल |

यह भी बता दें कि वही समाज सुधारक बी.पी.मंडल  जिन्होंने समस्त भारतीय समाज के सभी धर्मों (हिन्दू-मुस्लिम, सिक्ख-ईसाई, जैन-पारसी,  बौद्ध आदि) एवं उन धर्मों के हजारों जातियों-उपजातियों (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र….. सिया-सुन्नी आदि) के बीच जा-जाकर वैसे लोगों की सूची बनाई जो विकास की दौर में सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़ रहे थे |

Shri BP Mandal submitting Copies of Mandal Report to The then Home Minister Shri Gyani Zail Singh in Accordance with the direction of Mahamahim Rashtrapati Honourable Neelam Sanjeeb Reddy.
Shri B.P. Mandal submitting Copies of Mandal Report to the then Home Minister Shri Gyani Zail Singh in accordance with the direction of Mahamahim Rashtrapati Neelam Sanjeeb Reddy.

तभी तो वे कश्मीर से कन्याकुमारी और राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक घड़ी की सूई की तरह अहर्निश चलते रहे तथा वैसे समस्त भारतवासियों को विकास की रोशनी पहुंचाने में लगे रहे जिन्हें समुचित रोशनी नहीं मिल पा रही थी | मंडल कमीशन के उसी रिपोर्ट को उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम नीलम संजीब रेड्डी के निदेशानुसार गृहमंत्री माननीय ज्ञानी जैल सिंह को हस्तगत करा दिया |

अस्तु समाज के सभी अंगो पर सम्यक दृष्टि रखनेवाले सामाजिक न्याय के रक्षक रहवर व रखवाला श्री मंडल को भी ‘भारतरत्न’ सरीखे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए जिसकी मांग बी.पी.मंडल राजकीय समारोहों के अवसर पर समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी व अन्य बुद्धिजीवियों के द्वारा भी की जाती रही है |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में राज्यस्तरीय कबड्डी का महाकुम्भ

बिहार के 38 जिलों से आये बालक-बालिकाओं की टीम के रंग-बिरंगे ड्रेसों, पताकों एवं तिरंगों से उत्प्लावित बी.एन.मंडल स्टेडियम में कबड्डी के त्रि-दिवसीय (22-24 सितंबर) भव्य समारोह की अध्यक्षता कर रहे मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल ने उद्घाटनकर्ता के रूप में राष्ट्रीय नेता व सांसद शरद यादव सहित अन्य विधायकगण व मान्यजन सहित उपस्थित खिलाड़ियों-दर्शकों का स्वागत किया | इस अवसर पर डीएम मो.सोहैल एवं एस.पी.विकास कुमार ने कहा कि सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है | यहां कानून का राज है | देर रात तक कबड्डी का आनंद लें | जमकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें |

National Leader and M.P. Sri Sharad Yadav honoured by D.D.C. Mithilesh Kumar in the inaugural function of Inter District State Kabaddi Competition at BN Mandal Stadium Madhepura .
National Leader and M.P. Sri Sharad Yadav honoured by D.D.C. Mithilesh Kumar in the inaugural function of Inter District State Kabaddi Competition at B.N. Mandal Stadium Madhepura .

सर्वप्रथम उद्घाटनकर्ता सांसद शरद यादव सहित विधायक नरेन्द्र नारायण यादव, प्रो.रमेश ऋषिदेव, निरंजन मेहता, डी.एम.  मो.सोहैल, एस.पी. विकास कुमार, एस.डी.एम. संजय कुमार निराला, समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, जेडीयू जिलाध्यक्ष प्रो.विजेन्द्र प्रसाद यादव को अंगवस्त्रम-पाग व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया | पुनश्च, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कबड्डी के इस महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन किया गया |

Dr.Madhepuri honoured by a popular C.D.P.O. of Madhepura District during State Kabaddi Competition at BN Mandal Stadium.
Dr.Madhepuri honoured by a popular C.D.P.O. of Madhepura District during State Kabaddi Competition at BN Mandal Stadium.

उद्घाटनकर्ता शरद यादव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में खिलाड़ियों से यही कहा कि खेलों में अच्छे प्रदर्शन से देश का मान बढ़ता है तथा देश को गौरव प्राप्त होता है | उन्होंने खिलाड़ियों से अन्य बातों के अलावा यही कहा कि अव्वल रहने पर गौरव मिलेगा और हार जाने पर फिर से जीतने की तैयारी का जज्बा हासिल होगा……….!

Exibition of grand Jhanki by the students of Tulsi Public School, Madhepura .
Exibition of grand Jhanki by the students of Tulsi Public School, Madhepura .

यह भी बता दें कि सभी जिले की टीम के कप्तान तिरंगे को थामे मंच से गुजरते रहे | स्थानीय स्कूलों द्वारा नगाड़े की चोट से उत्पन्न उत्साहवर्धक धुन बजते रहे | स्काउट-गाइड के आयुक्त जयकृष्ण यादव पूरे माहौल को सजाते रहे | हॉली क्रॉस एवं तुलसी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा उच्च स्तरीय झांकियां प्रस्तुत किये गये | फिर भी लोगों ने श्यामल कुमार सुमित्र एवं विकास कुमार के निर्देशन में तुलसी पब्लिक स्कूल की कुछ अधिक सराहना की |

यह भी जानें कि उद्घाटन मैच के रुप में जमुई की टीम एवं मधेपुरा की टीम के बीच भिड़ंत हुई | देर रात तक चले अन्य मैचों में दर्शकों के साथ-साथ डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार, एस.डी.एम. संजय कुमार निराला, एस.पी. विकास कुमार, एन.डी.सी. मुकेश कुमार, कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार, स्काउट एवं गाइड के आयुक्त जयकृष्ण यादव, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, डी.पी.एस.  के निदेशक किशोर कुमार आदि बेहतर व्यवस्था में लगे रहे |

सम्बंधित खबरें


शिक्षक शिव कुमार की मनी जयन्ती

अनुशासनिक प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्धि प्राप्त विज्ञान के प्रसिद्ध शिक्षक रहे शिव कुमार प्रसाद की 79 वीं जयंती समारोह का आयोजन उनके आवासीय परिसर में संपन्न हुआ | समारोह की अध्यक्षता जहां साहित्यकार व समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने की वहीं दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन टी.एम. भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ के.के. मंडल ने किया |

समारोह में डॉ.रमेन्द्र कुमार यादव रवि सरीखे ख्यातिप्राप्त हिन्दी के शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं संस्थापक कुलपति को उद्घाटनकर्ता डॉ.के.के.मंडल एवं डॉ. मधेपुरी ने अंगवस्त्रम व कलम देकर सम्मानित किया | डॉ.रवि ने शिवकुमार बाबू की बहुआयामी प्रतिभाओं को उजागर करते हुए कहा कि वे भी विधायक, सांसद कहलाने के बजाय ताजिंदगी शिक्षक ही कहलना चाहते हैं |

Founder V.C. Dr.R.K.Yadav Ravi honoured by Dr.K.K.Madal & Dr.Madhepuri .
Founder V.C. Dr.R.K.Yadav Ravi honoured by Dr.K.K.Madal & Dr.Madhepuri .

शिवकुमार प्रसाद यादव मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्षा करुणा कुमारी एवं सचिव प्रो. रीता द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सफलतम तीन प्रतिभागियों- अमन राज, हेमंत राज एवं कोमल कुमारी को पुरस्कृत किया गया | इस कार्यक्रम में सहयोगी रहे प्रो. चंद्रशेखर-किशोर, रीना कुमारी आदि |

उद्घाटनकर्ता डॉ.के.के. मंडल सहित मुख्य अतिथि डॉ.अरुण कुमार मंडल, मंच संचालक डॉ. विनय कुमार चौधरी, प्रो. श्यामल किशोर यादव, स्वागताध्यक्ष दशरथ प्रसाद सिंह, डॉ. इंद्र नारायण यादव, डॉ. आलोक कुमार, हरिनंदन यादव, रघुनाथ यादव, आनंद मंडल, अनिल कुमार, डॉ. विभा कुमारी आदि ने शिवकुमार बाबू की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासनिक प्रतिबद्धता के साथ-साथ उनके आदर्श विचारों की जमकर चर्चाएं की तथा स्तुत्य बताया |

अंत में अध्यक्षीय भाषण में डॉ. मधेपुरी ने अपने आदिगुरु लक्ष्मी प्रसाद सिंह से लेकर लाला सुरेंद्र प्रसाद, जलधर झा जलदेव, युगल राम प्रेम, लक्ष्मी बाबू, नंदकिशोर बाबू, सी.पी. सिंह साहब, गोविंद बाबू आदि शिक्षकों का स्मरण करते हुए तथा अपने प्रिय शिक्षक शिवकुमार बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यही कहा कि कर्तव्य निष्ठा एवं आदर्श चरित्र व व्यक्तित्व के बल पर ही इन्होंने समाज में अपनी अमिट पहचान बनाई, राष्ट्र निर्माता बने और समाज का रक्षक-रहवर व रखवाला बने |

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में भजन-संध्या का आयोजन किया गया जिसमें अरुण कुमार बच्चन, राम अवध सिंह, प्रो. रीता कुमारी, रवि रंजन आदि के गायन-वादन ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा | डॉ. विनय कुमार चौधरी ने मंच संचालन किया और प्रो. रीता ने धन्यवाद ज्ञापन किया |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के भूपेन्द्र चौक पर : 17 शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

‘उड़ी’ में भारतीय सैनिकों की छावनी पर नापाक आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में 17 जवानों के शहीद होने पर 20 सितंबर की शाम में स्थानीय भूपेन्द्र चौक पर मधेपुरा इप्टा द्वारा उन शहीदों के सम्मान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | शहीद जवानों की शहादत को याद करने हेतु आयोजित सभा में मुख्यरूप से सम्मिलित दिखे- इप्टा के संरक्षक व समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, इप्टा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ.नरेश कुमार, सचिव अंजलि, पूर्व अध्यक्ष डॉ.आलोक कुमार, तुर्वसु-सुभाषचंद्र सहित इप्टा के रक्षक डॉ.विनय कुमार चौधरी, डॉ.सिद्धेश्वर काश्यप, शिवजी साह, डॉ.नाथेन्द्र गुप्ता, ऑडिटर कौशल मंडल, आनन्द कुमार, संत कुमार उर्फ़ दरोगा जी, संगीतज्ञ रोशन कुमार एवं पारोजी सहित शहर के बुद्धिजीवी-व्यापारी व संवेदनशील युवजन आदि |

आयोजनकर्ता रोशन कुमार द्वारा उपस्थित इप्टा- धर्मियों के हाथों में 17 मोमबत्ती जलाकर दिया गया तथा संरक्षक डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी के हाथों में संबोधन के चन्द शब्दों के लिए ‘माइक’ | डॉ.मधेपुरी ने कहा कि सियाचिन जैसी बर्फिली पहाड़ियों में हमारे जवान जब रात भर जागते हैं तभी सारा देश चैन की नींद सो पाता है | व्यक्तिगत सुख-चैन को गवांकर कोई भी जवान ना तो हिलते हैं और ना डोलते हैं |

Udi Attack Martyrs
Udi Attack Martyrs

यह भी बता दें कि डॉ.मधेपुरी ने उन सभी सतरह शहीदों- बिहार के अशोक कुमार (आरा), एस.के. विद्यार्थी (गया), राकेश सिंह (कैमूर)…… यू.पी.  के आर.के.यादव (बलिया), गणेश शंकर (कबीरनगर), राजेश कुमार सिंह (जौनपुर), हरिंदर यादव (गाजीपुर)….. महाराष्ट्र के उईके जनराव (अमरावती), जी. शंकर (सतारा), टी.एस.सोमनाथ (नासिक)…… झारखंड के नायमन कुजूर (गुमला), जावरा मुंडा (खूंटी)….. वेस्ट बंगाल के विश्वजीत गोराई (24 परगना), जी.दलाई (हावड़ा)…… जम्मू-कश्मीर के करनैल सिंह (जम्मू), रविपाल (जम्मू)…… राजस्थान के एन.एस.रावत (राजसमंद)- के नाम स्मरण करते हुए उन्हें सामूहिक रुप से श्रद्धांजलि समर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से यही प्रार्थना की कि इन शहीदों की आत्मा को शांति दें तथा परिजनों को अपार कष्ट सहने की शक्ति |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा जिले में रोलप्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग कार्यक्रम के तत्वावधान में 15 सितंबर को केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय रोलप्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन डी.ई.ओ. बद्री नारायण मंडल की अध्यक्षता में किया गया  जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान टॉपिक छात्रों की जीवन शैली से जुड़ी हुई है | श्री मंडल ने किशोरावस्था में हो रही चुनौतियों से निपटने की बातें कही |

जहां इस अवसर पर डी.पी.ओ.(माध्यमिक) सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विद्यालयों में दैनिक जीवन से जुड़े टॉपिक सहजता से छात्र-छात्राओं के बीच आ खड़े होते हैं वहीं जिला समन्यवक कृष्ण कुमार व अन्य गणमान्यों ने स्कूली गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि किशोरावस्था के आकर्षण व स्वस्थ संबंध तथा अन्य जोखिम भरे चुनौतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के नशाखोरी के कुप्रभावों से संबंधित विषयों पर जिले के कई विद्यालयों की छात्राओं ने रोलप्ले नें भाग लिया जिसमें केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं अंजलि, पायल, कोमल, नेहा एवं स्नेहलता आदि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

मौके पर लोकनृत्य प्रतियोगिता में मुरलीगंज के बी.एल. स्कूल की छात्रा डिंपल, नमिता, राखी, प्रिया कुमारी एवं खुशबू कुमारी आदि की टीम ने कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण-रक्षा तथा किशोरावस्था की कौतूहल भरी चुनौतियों से लैस विषयों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की और प्रथम स्थान प्राप्त किया |

यह भी बता दें कि द्वितीय स्थान पर योगेंद्र उच्च विद्यालय मुरहो तथा तृतीय स्थान पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सिंहेश्वर की छात्राओं की टीम रही |

मौके पर प्राचार्य नवल प्रसाद, यतीन्द्र कुमार मुन्ना, मो.हुसैन अहमद, कैलाश यादव, अमृता कुमारी आदि मौजूद थे | अंत में केशव कन्या की प्राचार्या विभा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा जिले में आदिवासी भित्ति चित्र-कला होगी पुनर्जीवित

मिथिला एवं मधुबनी पेंटिंग की तरह आदिवासियों की भित्ति चित्रकला को कागज एवं कैनवास पर लाकर जनजातीय समाज को गरीबी एवं बेरोजगारी के संकट से उबारने के प्रयास में लगे हैं- जिले के डायनेमिक डी.एम.  मो.सोहैल और ग्वालपाड़ा प्रखंड की सीडीपीओ दर्शना कुमारी |

यह भी बता दें कि जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड में गुरुवार को नवज्योति सामाजिक केंद्र एवं आदिवासी कला केंद्र के सौजन्य से आदिवासी बालिकाओं के बीच बतौर वर्कशॉप एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता के आरंभ में प्रखंड प्रमुख सरिता कुमारी, केंन्द्र द्वय की संयोजिकाएं सिस्टर लिली व अंकिता अमन एवं सीडीपीओ दर्शना कुमारी सहित कई गणमान्यों ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोग फिलहाल जिस गरीबी और बेरोजगारी के संकट से संघर्ष कर रहे हैं उन्हें मधुबनी एवं मिथिला पेंटिंग प्रकाशस्तंभ बनकर रास्ता दिखाने का काम करता रहेगा |

फिलहाल इस प्रथम प्रयास में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 5 दर्जन प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | कार्यक्रम को कंचन ने संचालित किया | आगे सफल प्रतियोगियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक जिलास्तरीय वर्कशॉप का आयोजन होगा | बहरहाल, एक त्रिसदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है जिसके तीन सदस्य होंगे-संजय कुमार, सिस्टर लिली एवं सीडीपीओ दर्शना कुमारी |

सम्बंधित खबरें