All posts by Admin

वित्तरहित व अन्य सभी कोटि के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर

भारत में अगस्त को क्रान्ति का महीना कहा जाता है और सितंबर को शिक्षा में क्रान्ति का | तभी तो 5 सितंबर को बिहार के 8 शिक्षकों को राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्वारा एवं 14 शिक्षकों को पटना में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया…….. और 6 सितंबर को शिक्षा मंत्री की टीम के समक्ष कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी डॉ.संजीव कुमार सिंह ने सहयोगी द्वय के साथ वित्तरहित शिक्षकों के साथ-साथ नियोजित/नियमित, अल्पसंख्यक, मदरसा, संस्कृत व अन्य शिक्षकों के अनेक विसंगतियों को दूर करते हुए सातवें वेतनमान को लागू कराने की प्रक्रिया शुरू कराने पर बल दिया………|

……और 21 सितंबर को एमएलसी द्वय डॉ.संजीव कुमार सिंह एवं डॉ.डी.के. चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री श्री सुशील कुमार मोदी  से मिलकर वित्तरहित शिक्षकों से लेकर अन्य सभी कोटि के शिक्षकों के दशहरा, दीपावली, छठ एवं मुहर्रम जैसे महत्वपूर्ण पर्व को दृष्टिपथ में रखते हुए उन्हें एक आवेदन हस्तगत कराया जिसमें स्पष्ट रुप से यही अंकित किया गया है-

………स्वागत करता हूँ कि अपने राज्यकर्मियों को आपने दशहरा पर्व के मद्देनजर माह सितंबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक ही वेतन भुगतान का निर्णय लिया है | बड़ी कृपा होती यदि राज्य के सभी कोटि के विद्यालय के नियोजित/नियमित शिक्षकों व कर्मियों तथा महाविद्यालय/विद्यालय/विश्वविद्यालय शिक्षकों व कर्मियों को भी उक्त लाभ दिये जाने हेतु आपके स्तर से वैसा ही सकारात्मक निर्णय लिया जाता……. साथ ही राज्य के सभी कोटि के अनुदानित संस्थानों यथा माध्यमिक/उच्च माध्यमिक (इंटर) | वित्तरहित शिक्षकों की डिग्री ईकाइयों के लम्बित अनुदान की विमुक्ति का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाकर अबिलम्ब पारित किया जाता तो इन शिक्षाकर्मियों के छोटे-छोटे बच्चों व बीबी-बेटियों के चेहरे पर भी पर्वोत्सव की मुस्कान तथा घर-आंगन में खुशहाली नजर आने लगती………!

वर्तमान समय में समाज से लेकर सरकार तक में संवेदनशीलता की सर्वाधिक कमी नजर आने लगी है…… इसे दूर कर “सबका साथ सबका विकास” को सशक्त बनाने की महती योजना बनाई जाय……!!

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा रेल कारखाना में केवल 10 दिन बाद से ही बनने लगेगा रेल इंजन

मधेपुरा के विद्युत रेल इंजन कारखाने के उप मुख्य अभियन्ता के.के.भार्गव ने मधेपुरा अबतक को बताया कि अक्टूबर से यहाँ इंजन बनाने का काम शुरू कर दिया जायगा | उन्होंने कहा कि पहले 5 विद्युत रेल इंजन तैयार करने के लिए फ्रांस से पुर्जे आ रहे हैं जो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के अन्दर ही सभी पहुंच जायेंगे | पहला रेल इंजन के लिए फ्रांस से पुर्जे भारत आ चुके हैं |

चर्चा के क्रम में उप मुख्य अभियन्ता श्री भार्गव ने कहा कि फरवरी तक पहला विद्युत रेल इंजन तैयार कर भारतीय रेल को सौंप दिया जायेगा | उन्होंने यह भी कहा कि पहला इंजन तैयार कर रेलवे को सौपने के बाद मधेपुरा रेल इंजन फैक्ट्री का विधिवत शुभारम्भ किया जायेगा | साथ ही यह भी जानकारी दी कि कारखाने के विधिवत उद्घाटन के लिए रेलवे द्वारा फ्रांस के राष्ट्रपति एवं पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजा गया है |

श्री भार्गव ने खुलासा किया कि पीएम की महत्वाकांक्षी परियोजना होने के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा लगातार इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है | सितम्बर में रेलवे बोर्ड के सदस्यों द्वारा प्रगति का जायजा भी लिया गया | इससे पूर्व एल्सटॉम के एमडी सचिन गोयल द्वारा भी कारखाने के निरीक्षण के दरमियान टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों को ससमय कार्य पूरा करने का ठोस निर्देश दिया गया था |

इन बातों की जानकारी दिये जाने के बाद मधेपुरा अबतक द्वारा जब समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी से कुछ टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि उच्च क्षमता के विद्युत रेल इंजन बनाने के लिए भारतीय रेल ने फ्रांस की प्रमुख ट्रांसपोर्ट कंपनी ‘एल्सटॉम’ से जो एकरारनामा किया इसके लिए ‘एल्सटॉम’ को तथा दोनों की संयुक्त साझेदारी में मधेपुरा में 800 विद्युत् रेल इंजन तैयार होगा जिसके लिए कारखाने के डिप्टी चीफ इंजीनियर के.के. भार्गव एवं डायनेमिक डीएम मो.सोहैल सहित उनकी टीमों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम करने के लिए हृदय से कोटि-कोटि साधुवाद !!

सम्बंधित खबरें


आज के स्पेलिंग बी. के बच्चे ही कल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे………..!

मधेपुरा में विगत कई वर्षों से अंग्रेजी एवं हिन्दी में स्पेलिंग बी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है और जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूली छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों एवं अभिभावकों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है | आयोजन समिति को संरक्षक सह पूर्व परीक्षा नियंत्रक व प्रखर समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी सहित प्राचार्य द्वय डॉ.विश्वनाथ विवेका एवं डॉ.के.पी. यादव का संपूर्ण सहयोग मिलता रहा है |

बता दें कि गिरिजा कपिलदेव इंटर कॉलेज में आयोजित पुरस्कार सम्मान समारोह में सचिव सावंत कुमार रवि ने सर्वप्रथम प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया |

The Patron of Spelling Bee Championship Dr.Bhupendra Madhepuri along with Pro.VC Farookh Ali , DSW Dr.AK Mishra , PRO Dr.Sudhanshu Shekhar , Pr.Sanjeeta Yadav , Er.BK Munna and others conferring the Paramount Honour to Sana Yadav.
The Patron of Spelling Bee Championship Dr.Bhupendra Madhepuri along with Pro.VC Farookh Ali , DSW Dr.AK Mishra , PRO Dr.Sudhanshu Shekhar , Pr.Sangeeta Yadav , Er.BK Munna and others conferring the Paramount Honour to Sana Yadav.

इस अवसर पर भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली ने अपने संबोधन में यही कहा कि बच्चे शिक्षा की बुनियाद हैं और मजबूत बुनियाद पर उच्च शिक्षा की भव्य इमारत खड़ी की जा सकती है | उन्होंने अपने अनुभवों को विस्तार से बताते हुए कहा कि बचपन अनमोल है, वह लौटकर आता नहीं………अतः बचपन का सदुपयोग करें……. सतत प्रयास करते रहें…….. तो सफलता मिलेगी ही मिलेगी |

संरक्षक एवं समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि बच्चे ही नहीं शिक्षक भी डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श बनाएं……. तभी शिक्षकों का सम्मान बढ़ेगा और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी | डॉ.मधेपुरी ने स्पेलिंग बी चैंपियनशिप के सफल छात्रों को जीवन में उत्तरोत्तर आगे बढ़ने के टिप्स देते हुए अंत में यही कहा- सूरज की तरह चमकने के लिए सूरज की तरह जलना पड़ता है……|

मौके पर मंडल विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ.अनिल कान्त मिश्र, पीआरओ डॉ.सुधांशु शेखर, प्रो.रीता कुमारी, ई.बलवंत कुमार मुन्ना, प्राचार्या संगीता यादव आदि सहित संरक्षक डॉ.मधेपुरी व प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली द्वारा मोमेंटो-सर्टिफिकेट देकर सफल प्रतिभागियों- खुशी गुप्ता, अन्नू प्रिया, हर्षराज, अनिषा, सिद्धांत, जिंदगी, अमृत, आस्था, अंजलि, आदित्य आदि सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं बेहतरीन शिक्षकों तथा मीडियाजनों को भी सम्मानित किया गया |

अंत में स्पेलिंग बी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार छात्रा सना यादव को देते हुए उद्घाटनकर्ता एवं संरक्षक द्वारा स्पेलिंग चैंपियन 2 प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन स्वरुप नगद राशि भी दी गई | सोनी राज, अमित अंशु ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

सम्बंधित खबरें


बगैर दृढ़ संकल्प के हिन्दी राष्ट्रभाषा नहीं बन पायेगी………!

मधेपुरा में 14 सितम्बर का दिन हिन्दी को समर्पित रहा | जहाँ एक ओर जिला मुख्यालय के समाहरणालय सभागार में डीएम मो.सोहैल (IAS) की अध्यक्षता में और बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नये परिसर में कुलपति डॉ.अवध किशोर राय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया वहीं दूसरी ओर भारतीय जन लेखक संघ के डॉ.मधेपुरी मार्ग स्थित केन्द्रीय कार्यालय में डॉ.अरुण कुमार साह की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी के उन्नयन के साथ-साथ पत्रकारिता जगत की गौरी लंकेश को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी | इसके अलावे नेहरु युवा केन्द्र के साथ-साथ सदर बीआरसी में बीईओ जनार्दन प्रसाद निराला की अध्यक्षता में बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर हिन्दी दिवस के महत्व पर जमकर प्रकाश डाला |

समाहरणालय सभागार में एसपी, सीएस, एडीएम एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य जनसेवियों डॉ.भूपेंन्द्र मधेपुरी व प्रो.श्यामल किशोर यादव आदि को संबोधित करते हुए डीएम मो.सोहैल ने कहा-

“हिन्दी गंगा जैसी नदी है जिसमें हर नदी का जल समाहित है और गंगा हर नदी से जुड़ी भी है……. ठीक उसी प्रकार सभी भाषा में हिन्दी समाहित है…….. यदि हिन्दी नहीं होती तो भारत एक नहीं होता…..|”

इस अवसर पर एसपी विकास कुमार ने कहा कि पुलिस कार्यालयों में केस डायरी से लेकर न्यायालय से पत्राचार आदि सभी कार्यों में प्राय: हिन्दी के प्रयोग को प्राथमिकता दी जाती है | डॉ.गदाधर पाण्डेय सीएस एवं प्रो.श्यामल किशोर यादव ने भी हिन्दी के उन्नयन हेतु उद्गार व्यक्त किया |

इसी क्रम में समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने विस्तार से कमाल पाशा तुर्क से लेकर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की चर्चाएं करते हुए कहा कि इन लोगों ने अपनी संकल्प शक्तियों का ऐसा मिसाल दुनिया को दिया जिस रास्ते पर यदि हम भारतवासी चलें तो हिन्दी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा का गौरव पाने में अधिक देर नहीं लगेगी बशर्ते कि हम भारतीयों को अंग्रेजी के प्रति बढ़ रहे मोह को भंग करना होगा |

और अंत में डॉ.मधेपुरी ने समाजवादी मनीषी भूपेन्द्र नारायण मंडल द्वारा साठ के दशक में भारतीय संसद में हिन्दी के लिए जो कुछ कहा गया था उसे संदेश के रूप में सुनाया-

“…………. अध्यक्ष महोदय ! मैं हिन्दी के लिए पागल नहीं हूँ, परन्तु भारत में अंग्रेजी को बनाये रखने की कोशिश भारतीय जनक्रान्ति के साथ विश्वासघात है |”

 

सम्बंधित खबरें


क्या सभी डीएम के लिए ऐसा ही होता है- रविवार ?

मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल (IAS) जहाँ एक ओर स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों के लिए सर्वाधिक संवेदनशील रहे हैं और हाल ही में कई प्रखंडों के बाढ़ पीड़ितों के लिए 24 घंटे में कोलकाता से प्लेन द्वारा प्लास्टिक व त्रिपाल आदि मंगाकर टेंट के अंदर ही माताओं एवं बहनों के लिए चुड़ी-सिन्दुर से लेकर टी.वी. तक की व्यवस्था करने में रात-रात भर जगे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले को अपना घर और जिलेवासियों को पारिवारिक सदस्य माननेवाले डीएम मो.सोहैल द्वारा यदि अकारण सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के लिए नारियल की तरह कठोर बनकर जिले के अन्दर शांतिपूर्ण ढंग से चल रही सामाजिक सौहार्द की गाड़ी को बेपटरी होने से बचाने में 2-4 निर्दोष फूलों की पंखुड़ियाँ झड़ भी गई हों तो उसे अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों व व्यापारी भाइयों द्वारा उसी तरह स्वीकारना लाजमी होगा-

जैसे नदी में स्नान करने के बाद किसी वृक्ष से सटकर सोये हुए व्यक्ति की पीठ पर चढ़ रही पंक्तिबद्ध चीटियों की अगली चीटीं गर्दन के पास पहुँचकर, ऊपर जाने का सुगम रास्ता नहीं मिलने पर, अकारण काट लेती है और वह व्यक्ति जगते ही तुरंत पीठ पर उल्टे हाथ चलाकर दर्जनों निर्दोष चीटियों को मौत के घाट उतार देता है………..| सोचिये तो सही ! काटने वाली चींटी तो बच जाती है, सुरक्षित रहकर घने बालों में छिप जाती है…….. सभी निर्दोष चीटियाँ ही मारी चली जाती हैं |

ऐसे ही संकट कालीन स्थिति में कुछ दिन कबल बिहारीगंज और फिलहाल मुरलीगंज में सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए डीएम मो.सोहैल एवं एसपी बिकास कुमार की पूरी टीम द्वारा उठाये गये कदम को सराहनीय कहकर सबों को स्वीकारना चाहिए……..| भला क्यों नहीं, सामाजिक शांति एवं सौहार्द को बिगाड़नेवाले दिशाहीन विस्फोट को रोकने में डीएम मो.सोहैल ने अपनी टीम को दिन-रात सोने नहीं दिया…….. सभी जूझते रहे…..  वरना जानवरों के……. जगह आज लोगों की………  होती |

बाप-बेटे और गदहे की कहानी तो हम सभी जानते ही हैं | किसी भी स्थिति में लोगों ने उनके कृत्यों को सही नहीं कहा……. और सही होता क्या है ? यह भी कोई नहीं बताया……… !

सही में डीएम मो.सोहैल है क्या चीज……….. यह तो जानने की कोशिश करें हम ! आना-जाना तो हर किसी का लगा ही रहता है……..!

सोचिए ! मुरलीगंज की स्थिति ज्यों ही ठीक होती नजर आई कि 10 सितम्बर (रविवार) को ही दिनभर केन्द्रीय विद्यालय, मोटर व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु स्टेडियम और जिले के किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज के वास्ते जमीन की तलाश में डीसीएलआर रविशंकर शर्मा, अंचलाधिकारी नवीन भूषण एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ केशव कन्या उच्च विद्यालय और कन्या मध्य विद्यालय की चक्कर लगाते रहे डीएम मो.सोहैल | उन्होंने तय किया कि अस्थायी रुप से केन्द्रीय विद्यालय का शुभारंभ केशव कन्या उच्च विद्यालय में तथा स्थायीरूप से कन्या मध्य विद्यालय परिसर की भूमि को चयनित किया गया |

Dynamic DM Md.Sohail (IAS) discussing with Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri regarding land for Navoday Stadium , Vivah Bhawan , Yoga Bhawan & Cold Storage for farmers in presence of L.R.D.C. Ravi Shankar Sharma and others at Ram Janki Thakurbari Campus Sukhasan , Madhepura.
Dynamic DM Md.Sohail (IAS) discussing with Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri regarding land for Navoday Stadium , Vivah Bhawan , Yoga Bhawan & Cold Storage for the farmers in presence of L.R.D.C. Ravi Shankar Sharma and others at Ram Janki Thakurbadi Campus Sukhasan , Madhepura.

मधेपुरा के बाद उमस भरी गर्मी में काफिले के साथ निकल पड़े डीएम मो.सोहैल और पहुंच गये जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन जहाँ के राम जानकी ठाकुरबाड़ी में, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें मिल गये समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी | प्रखर स्वतंत्रता सेनानी एवं नवोदय विद्यालय के भूमि दाता कमलेश्वरी प्रसाद मंडल के पौत्र पूर्व मुखिया जनार्दन प्रसाद यादव, उपेन्द्र प्रसाद यादव व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे | डीएम ने विवाह भवन, योग भवन, नवोदय छात्रों के लिए स्टेडियम…….. आदि निर्माण हेतु जमीन की चर्चा करने के दरमियान बताया कि मोटर व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट हेतु गम्हरिया प्रखंड में जमीन मिली है |

डॉ.मधेपुरी ने कहा कि- “डायनेमिक डीएम मो.सोहैल ने ‘आराम हराम है’ के तर्ज पर भीषण उमस भरी गर्मी की परवाह किये बगैर 10:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराहन तक पूरी टीम के साथ मधेपुरा, सिंघेश्वर और गम्हरिया की चक्कर लगाते रहे प्रखंड बार……….. क्या सभी डी.एम. के लिए आपके डीएम जैसा ही होता है- रविवार !!”

सम्बंधित खबरें


संतों की बड़ी पहल, 14 फर्जी बाबाओं की सूची जारी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की काली दुनिया के सामने आने और साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सजा मिलने के बाद हिन्दू धर्मगुरुओं के चरित्र पर उठ रहे सवालों के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने एक बड़ी पहल की है। अखाड़ा परिषद ने आज इलाहाबाद में आयोजित विशेष बैठक में 14 फर्जी बाबाओं की सूची जारी की। इनमें गुरमीत राम रहीम के साथ ही आसाराम बापू उर्फ आशुमल शिरमानी, निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह, राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर, ओमबाबा उर्फ विवेकानंद झा आदि के नाम शामिल हैं।

अखाड़ा परिषद ने इन बाबाओं का देशव्यापी बहिष्कार करने की अपील की है। इन बाबाओं के अलावा इस सूची में सच्चिदानंद गिरि उर्फ सचिन दत्ता, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी, स्वामी असीमानंद, ऊँ नम: शिवाय बाबा, नारायण सांई, रामपाल, कुश मुनि, बृहस्पति गिरि और मलखान गिरि के नाम शामिल हैं।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा कि इन तथाकथित बाबाओं की वजह से सनातन धर्म को बहुत नुकसान हुआ है। अब इस सूची को केन्द्र सरकार, सभी राज्य सरकारों, चारों पीठों के शंकराचार्यों और 13 अखाड़ों के पीठाधीश्वरों को भेजा जाएगा और इनके बहिष्कार की मांग की जाएगी। अखाड़ा परिषद की कोशिश होगी कि इन बाबाओं को कुंभ, अर्द्धकुंभ और दूसरे धार्मिक समागमों में प्रवेश ना मिले। इसके अलावा परिषद ने ‘संत’ की उपाधि देने के लिए एक प्रक्रिया तय करने का फैसला किया है ताकि गुरमीत राम रहीम जैसे पाखंडी इसका गलत इस्तेमाल ना कर सके।

बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद 13 अखाड़ों की संयुक्त संस्था है जिसमें निर्मोही अखाड़ा भी शामिल है, जो अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन का चेहरा है। यह भी बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद अखाड़ा परिषद के साथ मिलकर काम करता है। आज की महत्वपूर्ण बैठक में सभी 13 अखाड़ों से 2-2 संत यानि कुल 26 संत शामिल थे।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रमों की धूम………!

मधेपुरा जिला लोक शिक्षा समिति के बैनर तले जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) के निदेशानुसार प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक स्कूली बच्चों के साथ-साथ प्रेरक, स्वयं सेवक, तालीमी मरकज आदि ने प्रत्येक प्रखंड में प्रभात फेरी निकाली तथा प्रखंड प्रमुखों द्वारा साक्षरता झंडा फहराया गया | कहीं-कहीं तो स्वच्छता मिशन के बाबत स्कूली बच्चे-बच्चियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई तथा पारितोषिक देकर प्रोत्साहित भी किया गया |

यह भी बता दें कि जिला मुख्यालय मधेपुरा में भी इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये | कार्यक्रम के प्रथम चरण में बी.एन. मंडल स्टेडियम से केशव कन्या उच्च विद्यालय तक गाजे-बाजे के साथ साक्षरता मार्च निकाला गया तथा निरक्षरता दूर करने के नारे लगाये गये |

 Educationist Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the highly educated gentlemen and Shaksharta Karmi on the occasion of International Literacy Day (8th September) at Keshew Kanya High School, Madhepura.
Educationist Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the highly educated gentlemen and Shakshartakarmi on the occasion of International Literacy Day (8th September) at Keshew Kanya High School, Madhepura.

राजकीयकृत केशव कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित सेमिनार को संबोधित किया डीपीओ गिरीश कुमार, प्रो.सच्चिदानंद, डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, प्रो.श्यामल किशोर यादव, प्रो.सचिंद्र आदि ने |

बता दें कि जहाँ आरम्भ से ही साक्षरता में लगे प्रो.सच्चिदानंद एवं प्रो.श्यामल किशोर ने जिला साक्षरता को लक्ष्य से काफी पीछे बताया वहीं जिला परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन दास एवं डीपीओ गिरीश कुमार ने कहा कि समाज तभी समृद्ध होगा जब अशिक्षा से मुक्ति मिलेगी और समाज अपने अधिकार के लिए जागृत होगा |

समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने विस्तार से शिक्षा के अभाव में फैल रही सामाजिक भ्रांतियों एवं प्रतिदिन जन्म ले रहे नये-नये अंधविश्वासों को उकेरते हुए यही कहा कि हमें व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं सामाजिक रुप से साक्षरता के महत्व को गहराई से समझना होगा |

डॉ.मधेपुरी ने आधुनिक बिहार के निर्माता एवं बिहार के प्रथम विधि मंत्री शिवनन्दन प्रसाद मंडल की पुस्तक “Free & Compulsory Primary Education” की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के 96वाँ संशोधन में हमें इसी पुस्तक के कारण शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त हुआ जिसके Article -21  में यह अंकित किया गया कि हर प्रदेश के  6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को “मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा” का प्रावधान होगा |

Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri conferring certificate & momento to the best performer Shakshartakarmi .
Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri conferring certificate & momento to the best performer Shakshartakarmi .

कार्यक्रम के संचालन और सांस्कृतिक परिचालन के माहिर मुरलीधर द्वारा बेहतर करने वाले साक्षरता कर्मियों को डॉ.मधेपुरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान कराया गया | अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया ज्ञानेश्वर शर्मा ने और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस  

बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज मधेपुरा हो या शिवनन्दन प्रसाद मंडल इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय या फिर बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेज ही क्यों न हो- यहाँ तक कि सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में भी रही शिक्षक दिवस की धूम | कहीं छात्र-छात्राओं द्वारा केक काटते तो कहीं भारतरत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि करते देखे गये………| कहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन तो कहीं किया गया छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकारी या भाषण !! कुल मिलाकर सम्पूर्ण जिले में धूमधाम से छात्र-शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा “शिक्षक दिवस” मनाया गया |

बता दें कि स्थानीय एस.एन.पी.एम. इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में ‘शिक्षक दिवस’ के साथ-साथ प्रधानाचार्य डॉ.निरंजन कुमार की विदाई का कार्यक्रम भी हुआ | 12:00 बजे दिन से 7:00 बजे संध्या तक चले विभिन्न कार्यक्रमों में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं, गणमान्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही | स्कूल के संगीत शिक्षकद्वय नारायण और रजनी के मधुर संगीत के साथ-साथ मिनिरल वाटर और कोल्ड ड्रिंक्स की दौर हमेशा दर्शकों को तरोताजा बनाये रखा |

On the occasion of Teacher's Day, the Outgoing Principal Dr.Niranjan Kumar along with his wife Mrs.Nirmala Rani and Udhghatankarta Dr.Bhupendra Madhepuri at SNPM+2 School Madhepura.
On the occasion of Teacher’s Day, the Outgoing Principal Dr.Niranjan Kumar along with his wife Mrs.Nirmala Rani and Udhghatankarta Dr.Bhupendra Madhepuri at SNPM+2 School Madhepura.

यह भी बता दें कि भारतरत्न डॉ.राधाकृष्णन के जन्मोत्सव पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर जहाँ बी.पी.मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मनोरंजन झा, डीईओ  उग्रेश प्रसाद मंडल, एमएलटी कॉलेज सहरसा के प्राचार्य डॉ. के.पी. यादव, टीपी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.सुरेश प्रसाद यादव, डीपीओ माध्यमिक नारद प्रसाद द्विवेदी, डीपीओ सर्वशिक्षा गिरीश प्रसाद एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव आदि ने विस्तार से समाज और देश के लिए कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों, लगनशील छात्र एवं जागरुक अभिभावकों के मजबूत इरादों पर बल दिया वहीं जिला माध्यमिक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षक आलोक कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक द्वय सत्येन्द्र कुमार, डॉ.सुरेश कुमार भूषण, एच.एम. यकिन्द्र कुमार मंडल, पूर्व प्राचार्य कमलेश्वरी प्रसाद बैजनाथपूरी, केशव कन्या की प्राचार्या विभा कुमारी, रासबिहारी उच्च विद्यालय की प्राचार्या रंजना झा सहित शिक्षक द्वय डॉ.संतोष कुमार व रमेश कुमार, डॉ.विजेंद्र कुमार, डॉ.नीलाकान्त, प्रो.बिजेंद्र नारायण यादव (जदयू अध्यक्ष), प्रधान जी आदि ने शिक्षक के लिए शिक्षा को ही महत्वपूर्ण बताते हुए अपने अनुभवों एवं उदाहरणों को शामिल करते हुए विस्तार से यही कहा कि बेहतरीन गुरु यानि अच्छा शिक्षक वही है जो जीवन पर्यंत विद्यार्थी बना रहता है, वे केवल किताबों से ही नहीं बल्कि अपने विद्यार्थियों से भी बहुत कुछ सीखता रहता है |

समारोह की अध्यक्षता एवं मंच संचालन करते हुए वर्तमान प्राचार्य मो.शकील अहमद ने समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी को उद्घाटनकर्ता, मुख्यवक्ता एवं कर्ताधर्ता बताते हुए श्रोताओं को धैर्य से सुनने का अनुरोध किया और कहा कि डॉ.मधेपुरी सरीखे विज्ञानवेत्ता को साहित्यकार से बढ़कर इतिहासकार कहना ही बेहतर होगा……|

बता दूँ कि डॉ.मधेपुरी ने अपने संबोधन में यही कहा कि आज संपूर्ण देश में शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है | राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा बिहार के 8 शिक्षकों को, पटना के एस.के. मेमोरियल हॉल में सीएम, डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार के 14 शिक्षकों को और मधेपुरा के एस.एन.पी.एम.  स्कूल में निवर्तमान प्राचार्य डॉ.निरंजन सहित उनकी अर्धांगिनी श्रीमती निर्मला रानी को हम सभी सम्मानित कर रहे हैं |

डॉ.मधेपुरी ने बच्चों से यही कहा कि जहां भारत में शिक्षक दिवस महामहिम डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन (5 सितंबर) को मनाया जाता है वहीं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को | भिन्न-भिन्न देशों में भिन्न-भिन्न तिथियों को शिक्षक दिवस मनाये जाते हैं | कुछ देशों में अवकाश के दिन तो कुछ में कामकाज के दिन | रूस में अक्टूबर के प्रथम रविवार को तो अमेरिका में मई के प्रथम मंगलवार को | कई देश तो शिक्षक दिवस मनाने की इन तिथियों को बदल भी लेते हैं………|

गुरु की महिमा का बखान करते हुए देर तक डॉ.मधेपुरी ने डॉ.राजेन्द्र प्रसाद, डॉ.भीमराव अम्बेडकर, डॉ.जाकिर हुसैन, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम आदि को उद्घृत करते हुए कहा कि जब डॉ.कलाम से उनकी पहली मुलाकात हुई थी तो महामहिम के पद पर आसीन मिसाइल मैन डॉ.कलाम उठ कर खड़े हो गये थे और बैठने हेतु अनुरोध करने पर उन्होंने डॉ.मधेपुरी से यही कहा था- “मैं…… आपके लिए खड़ा नहीं हूं…… बल्कि एक शिक्षक के सम्मान में खड़ा हुआ हूँ जो राष्ट्र निर्माता होता है……|”

अंत में निवर्तमान प्राचार्य डॉ.निरंजन कुमार ने डॉ.मधेपुरी के सामने जीवन के बचे हुए वर्षों को शिक्षक के रूप में बिताने का संकल्प दोहराया और आगे समाज के उन्नयन के लिए समस्त सकारात्मक सोच वाले योग-प्रणायाम को अमलीजामा पहनाने के लिए अपनी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला रानी के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया |

कार्यक्रम के समापन का उद्घोष छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सम्मिलित सहभोज के बाद ही प्राचार्य  सह अध्यक्ष मो.शकील अहमद द्वारा किया गया |

सम्बंधित खबरें


बाढ़ से बर्बादी की होगी भरपाई- मंत्री बिजेन्द्र

 

मधेपुरा जिले के 10 प्रखंडों में प्रलयंकारी बाढ़ से हुई है भारी तबाही | हर मुसीबत में सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के साथ है | जन प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री व ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, एससी-एसटी मंत्री डॉ.रमेश ऋषिदेव एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव आदि सहयोग में लगे हैं | जिला के राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों एवं ब्लाक प्रमुखों द्वारा डीएम मो.सोहैल एवं एसपी विकास कुमार की टीम द्वारा किये गये बाढ़ व राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में संतोष व्यक्त किया गया | भला क्यों न करें संतोष व्यक्त- जो डीएम कलकत्ते से प्लेन द्वारा त्रिपाल और प्लास्टिक मंगवाकर दूसरे दिन से ही खाने की सामग्रियों के साथ-साथ शिविरों में महिलाओं को चुड़ी-सिंदूर आदि भी उपलब्ध करा दिया हो, बच्चों और बड़ों के बीच TV मुहैया करा दिया हो और रात-रात भर खुद चैन से सोता नहीं हो………..|

जहाँ जिले के 89 पंचायत के 237 गांवों में लगभग 40 लाख लोग, लगभग 40 हजार पशुधन और जल क्रीड़ा पर प्रतिबंध के बावजूद 30 लोगों की मौत गई हो उस जिले के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल सरीखे संवेदनशील जिलाधिकारी को बेचैन रहना वाजिब है | आज की तारीख में भी जहां आलमनगर-चौसा में कुल 9 सामुदायिक रसोई चालू है वही जन स्वास्थ्य और पशु स्वास्थ्य हेतु सम्बंधित विभाग भी कार्यरत है |

जहाँ एससी-एसटी मंत्री डॉ.(प्रो.)रमेश ऋषिदेव ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को सूचीबद्ध कर उन्हें उचित सहयोग प्रदान किया जाय वहीं पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त नहर व बांध सहित क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को भी दुरुस्त करने के साथ-साथ मधेपुरा-उदाकिशुनगंज रोड को अविलम्ब हाथ लगाया जाय |

इस अवसर पर बिहार सरकार की रीढ़ माने जाने वाले ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में रविवार को डीआरडीए परिसर वाले झल्लू बाबू सभागार में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक में यही कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ से इस वर्ष दो हज़ार करोड़ से ज्यादा की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि एनएच का आकलन किया जाना अभी बाकी है | उन्होंने कहा कि नॉर्वे और नीदरलैंड सरीखे देशों से नई तकनीक लेकर सड़क निर्माण किया जायेगा | ऊर्जा मंत्री ने अंत में यह भी कहा कि बाढ़ का स्थाई समाधान तो मुश्किल है क्योंकि अमेरिका और चीन जैसे विकसित देशों में भी बाढ़ आती ही रहती है |

प्रभारी मंत्री ने निर्देश देते हुए डीएम से यही कहा कि किसानों को खेत में खड़ाकर फसल की स्थिति के साथ फोटोग्राफी अवश्य करावें | राहत वितरण कार्य में भी पूरी पारदर्शिता हो | गलत लोगों को यदि बाढ़ राहत एवं सहायता राशि दी गयी तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें |

सम्बंधित खबरें


आयकर विभाग ने आरजेडी से मांगा रैली का हिसाब

बुरे दौर से गुजर रहे लालू प्रसाद यादव के लिए 27 अगस्त की ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ रैली तपती दोपहर में छांव की तरह राहत लेकर आई। लेकिन ये क्या, अब वो छांव भी उनसे छिन जाएगी? जी हां, बात कुछ ऐसी ही है। बेनामी सम्पत्ति को लेकर पूछताछ के बाद आयकर विभाग ने इस रैली के खर्चे को लेकर हिसाब मांगा है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही आयकर विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी बेनामी सम्पत्ति के मामले में घंटों पूछताछ की थी।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने पार्टी से गांधी मैदान की बुकिंग से लेकर लोगों को दूसरे जिलों से लाने और उनके ‘मनोरंजन’ पर हुए खर्च तक का ब्योरा मांगा है। बाहर से आने वाले नेताओं के लिए पार्टी की तरफ से ठहरने, खाने आदि की जो व्यवस्था की गई थी उसका भी हिसाब मांगा गया है। जैसा कि स्वाभाविक था, आयकर विभाग की नोटिस के बाद आरजेडी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व महागठबंधन सरकार में वित्त मंत्री रहे अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा जो भी प्रश्न पूछे गए हैं, पार्टी उसका जवाब देगी। साथ में यह कहना भी नहीं भूले कि जितना परेशान किया जाएगा, उतना हम मजबूत होंगे।

वहीं आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि पहले भी कई बार भाजपा और उसके सहयोगी दलों की रैलियां हुई हैं, लेकिन आयकर विभाग कभी हरकत में नहीं आया। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री की कई जगहों पर रैलियां हुईं, लेकिन आयकर विभाग ने न तो नोटिस जारी किया और न ही खर्च का हिसाब मांगा।

बहरहाल, आरजेडी की इस रैली के आयोजन में हो सकता है पैसे ज्यादा खर्च हुए हों, ये भी हो सकता है कि उन पैसों के स्रोत भी स्पष्ट न हों, पर ये जानते हुए भी कि कोई भी दल इससे अछूता नहीं, आयकर विभाग की ये नई कार्रवाई राजनीतिक तौर पर लालू के लिए नुकसान का सौदा नहीं लगता। उनके समर्थक इससे एकजुट ही होंगे।

 

 

सम्बंधित खबरें