All posts by Admin

भारतीय संविधान ही भारत की आत्मा है

26 नवंबर को समस्त भारत की स्कूल-कॉलेज से लेकर गाँव-शहर के सभी संस्थानों में चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी….. संस्था के प्रधानों द्वारा छात्र-छात्राओं से लेकर सभी कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस को पंचायत, अनुमंडल, जिला और प्रदेश तथा देश स्तर के रहनुमाओं द्वारा सर्वाधिक धूमधाम से मनाया गया। सबों ने देश की एकता एवं अखंडता की शपथ खाई और दूसरों को शपथ दिलाई भी। बच्चे, नौजवान एवं सभी नर-नारियों ने यही शपथ ली-

“हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण, प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधान सभा में 26 नवंबर एतत् द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मप्रित करते हैं।”

शपथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधेपुरा के युवा व ऊर्जावान जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं जांबाज एसपी संजय कुमार ने कहा कि भारत के संविधान को विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है जिसे तैयार करने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे थे। इसे बनाने में इस जिले के संविधान सभा सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव (चतरा) से लेकर… सर सच्चिदानंद सिन्हा….. डॉ.राजेंद्र प्रसाद… डॉ.भीमराव अंबेडकर…. आदि का योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का भी बोध कराता है। हमारे संविधान में समस्याओं का निदान भी सन्निहित है। इस 70वें संविधान दिवस पर हमें मूल कर्तव्यों का पालन सख्ती के साथ करना चाहिए….. तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

सम्बंधित खबरें


उद्धव सरकार में एनसीपी का उपमुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष कांग्रेस का

महाराष्ट्र में बुधवार को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच सरकार बनाने को लेकर अहम बैठक हुई। ‘महा विकास अघाड़ी’ की इस बैठक में महामंथन के बाद तीनों दलों ने साझा रूप से फैसला किया कि महाराष्ट्र में एक ही उपमुख्यमंत्री होगा जो कि एनसीपी का होगा, जबकि कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जाएगा। कांग्रेस की ओर से इस बैठक में अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खड़गे जबकि शिवसेना से पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी की ओर से पार्टी अध्‍यक्ष और नई सरकार के सूत्रधार शरद पवार मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि महाराष्ट्र में दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं, लेकिन इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मंत्री पद का फार्मूला भी तय कर लिया गया। इस फार्मूले के अनुसार उद्धव मंत्रिमंडल में 15 मंत्री शिवसेना के, उपमुख्यमंत्री समेत 15 मंत्री एनसीपी के और 13 मंत्री कांग्रेस के हो सकते हैं। वैसे गुरुवार शाम शिवाजी पार्क में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कितने मंत्री शपथ लेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बहुत संभव है कि तीनों दलों से एक या दो मंत्री शपथ लें।

उधर शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नेताओं को निमंत्रण भेजने का सिलसिला जारी है। उद्धव ठाकरे के पुत्र और नवनिर्वाचित विधायक आदित्य ठाकरे ने दिल्ली आकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया। आदित्य ने सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें महाराष्ट्र के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए और जिन प्रमुख नेताओं को आमंत्रण पत्र भेजा गया है उनमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और द्रमुक नेता एमके स्टालिन प्रमुख हैं।

सम्बंधित खबरें


साधु वासवानी ने मानव सेवा के लिए अर्पित किया अपना पूरा जीवन

मधेपुरा शहर के स्टेट बैंक (मेन ब्रांच) रोड स्थित साधु वासवानी सत्संग भवन में उनकी 140वीं जयंती पूर्ण शाकाहारी दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक बच्चे व बड़े श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर सुबह में ‘शांति यात्रा’ का शानदार आयोजन किया गया जिसे समाजसेवी  डाॅ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने शांति यात्रा की झंडी दिखाकर रवाना किया।

Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the people on the auspicious occasion of 160th Birth Anniversary of Sadhu Baswani.
Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the people on the auspicious occasion of 140th Birth Anniversary of Sadhu Baswani.

कार्यक्रम का श्री गणेश समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, टीपीएस के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र एवं निर्मल सुल्तानिया परिवार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ.मधेपुरी ने कहा कि साधु वासवानी ने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के लिए जीवन समर्पित करने वाले साधु वासवानी एक महान संत थे जिनकी सेवा भावना से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर शहर के सत्संग प्रेमियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर साधु वासवानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर प्रवचन-भजन-कीर्तन का भी आयोजन श्रद्धालुओं व भक्तों द्वारा किया गया। व्यवस्थापक निर्मल सुल्तानिया व सपना सुल्तानिया परिवार के सदस्यों सहित टीपीएस के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र ने कहा कि साधु वासवानी अपना संपूर्ण जीवन जीवों की रक्षा में समर्पित कर दिए और उन्होंने सदैव अपने भक्तों को शाकाहारी बने रहने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करते रहने की शिक्षा देते हुए भक्तों से विदा लिया।

चलते-चलते यह भी बता दें कि आयोजन को सफल बनाने में जिन श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा, वे हैं- किरण सुल्तानिया, सपना, सहेली, स्नेहा, सुषमा, शिवानी, मनोज, निर्मल, विनोद, मोहन, मनोज, मितेश, अंशु, वरुण, राजेंद्र, मुकेश, मनीषा, सोनी, सुरेश ज्योति आदि।

सम्बंधित खबरें


पूर्वे की जगह जगदानंद को बिहार राजद की कमान

राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सोमवार को उन्होंने राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 27 नवंबर को पटना के विद्यापति भवन में आयोजित पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में होगी। वे मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य रामचंद्र पूर्वे का स्थान लेंगे। पूर्वे लगातार 10 वर्षों से इस पद पर थे।
बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल जगदानंद सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के अवसर पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक मेहता और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव समेत पार्टी के अधिकांश विधायक मौजूद थे। उनके प्रस्तावकों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं लालू के उत्तराधिकारी तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल रहे।
पूर्वे की जगह जगदानंद की ताजपोशी के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इनमें से एक यह भी है कि लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पूर्वे से नाराज चल रहे थे और पूर्वे की विदाई लालू के दोनों बेटों के बीच तनाव कम करने की कोशिश है। वैसे यह स्पष्ट है कि जगदानंद की ताजपोशी लालू प्रसाद यादव के कहने पर ही हुई है। जगदानंद पार्टी के पुराने वफादार रहे हैं। उनकी गिनती उन समाजवादी नेताओं में होती है जो विवादों से दूर रहे हैं और पार्टी के भीतर सभी गुटों द्वारा सम्मानित हैं। उनके माध्यम से लालू पार्टी में नई जान फूंकना चाहते हैं। साथ ही यह स्पष्ट तौर पर सवर्णों खासकर राजपूत मतदाताओं को साधने की कवायद भी है।
चलते-चलते बता दें कि जगदानंद सिंह रामगढ़ (कैमूर) से कई बार विधायक और राजद सरकार में जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं। बक्सर से वे एक बार सांसद भी रहे हैं। लालू परिवार के करीबी होने के साथ ही उनकी छवि क्षेत्र में काम करने वाले नेता की रही है।

सम्बंधित खबरें


बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर व मैट्रिक- 2020 परीक्षा का प्रोग्राम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर एवं मैट्रिक की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 3 फरवरी से इंटर एवं 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी।

बता दें कि ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा- प्रातः 9:30 बजे से अपराहन 12:45 तक होगी, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा- अपराहन 1:45 बजे से 5:00 बजे शाम तक चलेगी।

प्रायोगिक परीक्षा के बाबत अध्यक्ष ने बताया कि इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से 21 जनवरी 2020 तक चलेगी और मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2020 तक चलेगी।

यह भी जानिए कि मैट्रिक परीक्षा के ऐच्छिक विषयों में गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला की प्रायोगिक परीक्षा 20-21-22 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दिव्यांग परीक्षार्थियों एवं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों यानी दोनों प्रकार के परीक्षार्थियों के लिए यही कहा है कि-

1. दिव्यांग परीक्षार्थियों को आवश्यकतानुसार बोर्ड द्वारा लेखक प्रदान किए जाएंगे।

2. दृष्टि बाधित दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए पूर्व की भांति विज्ञान के स्थान पर संगीत एवं गणित के स्थान पर गृह विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।

3. दिव्यांगों की परीक्षाएं 17 एवं 18 फरवरी 2020 को ली जाएगी…। साथ ही यह भी कि-

4. दिव्यांगों की परीक्षा केवल प्रथम पाली में होगी तथा ग्राउंड फ्लोर पर समुचित सुविधाओं के साथ ली जाएगी।

चलते-चलते यह भी बता दें कि सभी प्रकार के परीक्षार्थीगण इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा- 2020 के परीक्षा कार्यक्रमों की जानकारी अपने स्कूल व केंद्रों से प्राप्त करते रहेंगे।

 

सम्बंधित खबरें


बिहार की बेटी शिवांगी नौसेना में बनी देश की पहली महिला पायलट

बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी सब -लेफ्टिनेंट शिवांगी इस वर्ष के अंत तक नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनेगी। ग्रामीण परिवेश में एक स्कूल टीचर के घर जन्मी शिवांगी ने 2010 में मुजफ्फरपुर के डीएवी स्कूल से CBSE की परीक्षा पास की। साइंस स्ट्रीम में 12वीं करने के बाद शिवांगी सिक्किम-मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की। एमटेक में दाखिले के बाद SSB परीक्षा के जरिये नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुई।

बता दें कि फिलहाल शिवांगी कोच्चि में “Flying Fish” की ट्रेनिंग ले रही है। ट्रेनिंग पूरी होते ही एक समारोह आयोजित कर शिवांगी को बैज लगाया जाएगा। बैज लगाने के बाद शिवांगी नौसेना (NAVY) में देश की पहली महिला पायलट बनेगी।

यह भी बता दें कि किसी भी क्षेत्र में पीछे रहना बिहार की जिस बेटी शिवांगी को मंजूर नहीं था चंद दिनों के बाद उसी बेटी के सपनों को पंख लगने जा रहा है। वहां का बच्चा-बच्चा जानता है कि शिवांगी बचपन से ही हर बाधा को चुनौती के रूप में लेती थी।

चलते-चलते यह भी जान लें कि शिवांगी के पिता हरिभूषण सिंह फतेहाबाद गांव (प्रखंड- पारु) के निवासी हैं जो वर्तमान में यमुना बालिका उच्च विद्यालय में एचएम हैं। साथ ही यह भी कि पठन-पाठन के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में दिलचस्पी रखने वाली शिवांगी मुजफ्फरपुर शहर में भगवानपुर इलाके के सर गणेश दत्त मोहल्ले की रहने वाली है जो ट्रेनिंग के दरमियान कॉकपिट के अंदर एक तेज सीखने वाली तथा उड़ान भरने में प्रवीण शिवांगी अपने इंस्ट्रक्टर लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल यादव को अपने अव्वल हुनर से संतुष्ट कर देती है।

 

सम्बंधित खबरें


बीएनएमयू मधेपुरा के तीसरे दीक्षांत समारोह में आयेंगे महामहिम राज्यपाल फागू चौहान

बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह कुलाधिपति फागू चौहान की अध्यक्षता सह मुख्य अतिथि के रूप में आगामी 17 दिसंबर को आयोजित किए जाने की घोषणा प्रति कुलपति डॉ.फारुख अली की अध्यक्षता वाली गठित आयोजन समिति की बैठक में की गई। इस बैठक में विभिन्न कमेटियों को अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया।

बता दें कि विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में वर्ष 2017 एवं वर्ष 2018 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्नातकोत्तर विभागों के प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों को महामहिम कुलाधिपति सह राज्यपाल फागू चौहान के कर कमलों द्वारा गोल्ड मेडल यानी स्वर्ण पदक के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस बाबत कुलपति डॉ.ए.के.राय से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीएनएमयू के 27 वर्षों के इतिहास में विद्यार्थियों को यह अवसर दूसरी बार प्राप्त होगा। ज्ञातव्य हो कि डॉ.अवध किशोर राय फिलहाल तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के भी प्रभार में हैं।

इस तीसरे दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने के लिए बैठक में टेंट, लाइट-साउंड, डेकोरेशन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरा सहित लाइव टेलीकास्टिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि राज्यपाल महोदय के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के कार्य करने के लिए मुख्य मंच पर प्रमाण पत्र व मेडल के साथ विश्वविद्यालय पदाधिकारियों द्वारा चयनित दस छात्राएं मौजूद रहेंगी।

बैठक में वित्त परामर्शी, कुलसचिव, कूलानुशासन, सीसीडीसी, परीक्षा नियंत्रक, विकास पदाधिकारी, कुलसचिव शैक्षणिक, विश्वविद्यालय कीड़ा सचिव, सहायक क्रीड़ा सचिव, पीआरओ एवं कुलपति के निजी सहायक सहित अन्य विश्वविद्यालय कर्मी भी उपस्थित थे।

 

सम्बंधित खबरें


कनाडा की कैबिनेट में भारतीय मूल के चार मंत्री

कनाडा की कैबिनेट में पहली बार एक हिंदू महिला को स्थान दिया गया है। 47 वर्षीय प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 37 मंत्रियों वाली अपनी जिस कैबिनेट की घोषणा की है, उसमें अनिता इंदिरा आनंद को भी जगह मिली है। उन्हें सार्वजनिक सेवा और खरीद विभाग दिया गया है। यही नहीं, उनके अलावा ट्रूडो की कैबिनेट में भारतीय मूल के तीन अन्य लोगों – नवदीप बैंस (42), बरदीश छग्गर (39) और हरजीत सज्जन (49) – को भी जगह मिली है। ये सभी सिख हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

गौरतलब है कि अनिता इंदिरा आनंद टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की पूर्व प्रोफेसर रह चुकी हैं और ओंटारियो में ओकविले का प्रतिनिधित्व करती हैं। वो अक्टूबर में हुए संघीय चुनाव में 338 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए पहली बार चुनी गईं। कनाडा के दो नवनिर्वाचित मंत्रियों में वो एक हैं। शेष तीन मंत्रियों में से हरजीत सज्जन वैंकूवर के पूर्व पुलिस जासूस और फोर्सेस में लेफ्टिनेंट-कर्नल थे। वो ट्रूडो की कैबिनेट में राष्ट्रीय रक्षा मंत्री हैं। उधर नवदीप बैंस को नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्री नामित किया गया है, जबकि बरदीश छग्गर, जिन्होंने पिछली संसद में सरकार के सदन के नेता के रूप में कार्य किया था, अब विविधता और समावेश विभाग संभालेंगे। युवा मामलों को भी वही देखेंगे। भारतीय मूल के लोगों को इतने महत्वपूर्ण दायित्वों से नवाजना भारतीयों के लिए गौरव की बात है।

कनाडा के युवा प्रधानमंत्री ट्रूडो ने सचमुच युवा टीम चुनी है। अपनी टीम को लेकर वो खासा आश्वस्त दिखते हैं। उन्होंने ट्वीट भी किया है, ‘‘नई मजबूत और कुशल टीम। आगे बहुत काम है, और हम कनाडा को आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।’’ उनकी इस टीम की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसमें महिलाओं को पुरुषों के बराबर भागीदारी मिली है। इस टीम में 15 पुरुष और इतने ही महिला मंत्री हैं। ट्रूडो और उनकी टीम को हमारी शुभकामनाएं।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में दस दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट का शुभारम्भ

बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा मधेपुरा जिला प्रशासन के तत्वावधान में 10 दिवसीय (19-28 नवंबर तक) राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-14 ( बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा एवं ऊर्जावान डीएम नवदीप शुक्ला ने बीएन मंडल स्टेडियम में किया। इससे पूर्व अतिथियों को अंगवस्त्रम, बुके व प्रतीक चिन्ह के साथ-साथ रंगारंग स्वागत गीत व नृत्य द्वारा भरपूर स्वागत किया गया।

बता दें  कि डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी संजय कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किये जाने से पूर्व दोनों आला अधिकारियों सहित समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.मधेपुरी, एनडीसी रजनीश कुमार राय, सचिव अरुण कुमार, वार्ड पार्षद रेखा देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।

मधेपुरा जिले को पहली बार दिए गए राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए डीएम ने सबों से खेल के दरमियान अनुशासन का परिचय देने एवं एसपी ने मधेपुरा के लिए इसे गौरवान्वित करने की बात कही और डॉ.मधेपुरी ने पूर्व की भांति कबड्डी सचिव अरुण कुमार को मधेपुरा खेल जगत का लाइफ लाइन कहा।

DM Navdeep Shukla get acquainted with the players along with SP Sanjay Kumar, Dr.Bhupendra Madhepuri, Manch Sanchalak Arun Kumar & others on the Cricket Pitch.
DM Navdeep Shukla getting acquainted with the players along with SP Sanjay Kumar, Dr.Bhupendra Madhepuri, Manch Sanchalak Arun Kumar & others on the Cricket Pitch.

यह भी बता दें कि स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहला मैच वैशाली व शेखपुरा के बीच खेला गया। खेल आरंभ होने से पहले जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया फिर पिच पर एसपी द्वारा फेंके गए प्रथम बॉल पर चौका लगाकर डीएम ने खेल का शुभारंभ किया जहाँ प्रत्यक्षदर्शी के रूप में प्रोत्साहित करने वालों में एनडीसी रजनीश कुमार, डॉ.मधेपुरी, एलडीएम रंजन कुमार झा, संतोष कुमार झा, ध्यानी यादव, भारत भूषण, किशोर कुमार, अमित कुमार आनंद, दुर्गा प्रसाद, विमल भारती, अमरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, अमलेश कुमार, गुलशन कुमार आदि मौजूद थे।

जानिए कि उद्घाटन के दिन जहाँ बी एन मंडल स्टेडियम में खेले गए मैच में वैशाली की टीम ने शेखपुरा टीम को 155 रन से पराजित कर अपने नाम जीत दर्ज करा लिया, वहीं दूसरा मैच टीपी कॉलेज के मैदान में भागलपुर एवं मुंगेर के बीच खेला गया जिसमें मुंगेर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन के साथ 3 विकेट से जीत दर्ज करा लिया।

DM, SP, NDC, Dr.Madhepuri, LDM Ranjan Kumar Jha, Santosh Jha, Arun Kumar, Rekha Devi & others attending National Anthem with a baby singer Shivali.
DM, SP, NDC, Dr.Madhepuri, LDM Ranjan Kumar Jha, Santosh Jha, Arun Kumar, Rekha Devi & others attending National Anthem with a baby singer Shivali.

चलते-चलते बता दें कि जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर शोभिता संगीत महाविद्यालय की बच्चियों ने प्राचार्या डॉ.हेमा कश्यप के नेतृत्व में मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं शिवाली के गाए राष्ट्रीय गान के साथ उद्घाटन सत्र का समापन किया गया। मंच संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने किया।

सम्बंधित खबरें


बिहार में पिछले पांच साल में बने 1.13 करोड़ शौचालय

बिहार में पिछले पांच साल में 1.13 करोड़ शौचालय बने हैं। मंगलवार को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित ‘बिहार स्वच्छता संकल्प-2019’ समारोह को सम्बोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े अभियान के तहत 60 महीने में 60 करोड़ आबादी के लिए 11 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण कर पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त किया गया है। स्वप्रेरणा से 1.13 करोड़ शौचालय का निर्माण कर बिहार ने भी इस अभियान को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि बिहार में 70 हजार से ज्यादा राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया गया और 52 हजार से ज्यादा स्वच्छताग्रहियों ने व्यवहार परिवर्तन के लिए मुहिम चलाया। पांच साल में असंभव प्रतीत होने वाला लक्ष्य हासिल कर गांधी की 150 वीं जयंती पर उनके सपनों को साकार किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की 2018 की रिपोर्ट के अनुसार हर घर में शौचालय निर्माण से देश में तीन लाख लोगों की डायरिया से होने वाली मौत व प्रत्येक परिवार की चिकित्सा पर होने वाले औसत 50 हजार रुपये का खर्च बचा है। उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर, 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर शौचालय’ अभियान शुरू किया तो बिहार के मात्र 25.9 प्रतिशत ग्रामीण घरों में शौचालय थे। आज लगभग शत-प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण कर सभी पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शौचालय निर्माण एक सतत प्रक्रिया है, जो इक्के-दुक्के छूट गये होंगे, बाढ़ या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हो गए होंगे ‘कोई पीछे न छूट जाय’ अभियान के तहत सरकार उनका दुबारा निर्माण करायेगी। लगातार प्रयास करना होगा कि जिनके घरों में शौचालय बन गया है वे फिर से खुले में शौच के लिए बाहर न जाने लगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का एक चरण पूरा हुआ है, दूसरा चरण ठोस व तरल अपशिष्ठ प्रबंधन का है। 2020 में प्रदेश के 165 ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन का अभियान प्रारंभ किया जायेगा।

सम्बंधित खबरें