पृष्ठ : बिहार अबतक

भारत में कोरोना की दूसरी लहर पहली के मुकाबले काफी तेज

भारत में कोरोना की दूसरी लहर पहली के मुकाबले काफी तेज है। प्रतिदिन हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। चारों तरफ पाबंदियां लगाई जा रही है क्योंकि गत वर्ष कोरोना बढ़ने की रफ्तार 5.5 फ़ीसदी थी लेकिन इस बार यह 6.8 फ़ीसदी की दर से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक भारत में संक्रमितों की संख्या 81 हजार के पार पहुंच गई।

कोरोना की रफ्तार को देखकर जेल के कैदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। कैदियों को भी कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी हो रही है। कंटेनमेंट जोन में संक्रमितों की तलाश तेज कर दी गई है। यूपी में 11 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़ में14 अप्रैल तक और महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा आदि बंद कर दिए गए हैं।

यह भी जानिए कि कोरोना की दूसरी लहर 20 अप्रैल तक चरम पर होने की संभावना जताई जा रही है। सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित होकर छठे दिन अस्पताल में भर्ती हुए। रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हुए तो प्रियंका गांधी ने रद्द कर दी सारे राजनीतिक कार्यक्रमों में संबोधित करने वाली सभा है।

चलते-चलते बता दें कि बिहार में विगत 24 घंटे में डेढ़ गुना बढ़े कोरोना मरीज। आंकड़ा 662 के पार पहुंच गया। पटना में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या 287 तक पहुंच गई है

सम्बंधित खबरें


सीएम नीतीश ने सात निश्चय पार्ट- 2 के तहत 21 बच्चों को अहमदाबाद किया रवाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट- 2 के तहत हृदय में जन्मजात छेद रहने वाली बीमारी से ग्रस्त 21 बच्चों का इलाज मुफ्त में कराने हेतु शुक्रवार को अहमदाबाद के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जाने से पूर्व इन बच्चों की आईजीआईएमएस एवं आईजीआईसी में जांच कराई गई। तत्पश्चात उन्हें इलाज कराने हेतु अहमदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया जहां देश के अन्य राज्यों के इसी बीमारी से ग्रसित बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि इन 21 बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी गए हैं। जिन पर होने वाले खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी। सीएम नीतीश ने कहा कि पूरे बिहार के लोगों को इस बीमारी से निजात पाने का लाभ मिलेगा। आने वाले दिनों में जल्द ही यहां भी इस बीमारी के इलाज की व्यवस्था होगी।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रधान सचिव दीपक कुमार व चंचल कुमार,  प्रत्यय अमृत, अनुपम कुमार, मनोज कुमार एवं निदेशक प्रदीप झा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। बच्चों के रवाना होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं विभागीय प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इस योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा इस संबंध में बनी एक लघु फिल्म भी मौके पर दिखाई गई।

सम्बंधित खबरें


बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की 66वीं मुख्य परीक्षा 5 जून से

बीपीएससी की 66वीं मुख्य परीक्षा 5 जून 2021 से शुरू होगी। मुख्य परीक्षा तीन विषयों की होगी जिसमें हिन्दी और दो पेपर सामान्य अध्ययन शामिल है। इसके अलावा अधिसूचना में दिए गए 34 विषयों में से किसी एक विषय को रखना अनिवार्य है जो 300 अंकों का होगा।

बता दें कि इस मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन 4 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जा सकेगा। आयोग के कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई है।

विशेष जानकारियों के लिए आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in से संपर्क बनाए जहां सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध हैं।

 

सम्बंधित खबरें


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्य के सभी भाइयों एवं बहनों के नाम होली का संदेश

रंग-उमंग, प्रेम-उल्लास और समरस-सद्भाव का अनूठा लोक पर्व है होली, जो 29 और 30 मार्च, 2021 को मनाया जाएगा। असत्य, अहंकार और पाखंड पर सत्य के विजय-पर्व के रूप में हजारों वर्षों से ‘होली’ का त्योहार हम मनाते आए हैं। रंग और अबीर हमारे पारस्परिक प्रेम की अभिव्यक्ति है, इसका प्रयोग किसी की इच्छा के विरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। सतत् इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पर्व मनाते समय ऐसा कुछ नहीं किया जाए जिससे किसी व्यक्ति अथवा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

ईश्वर की पूजा व प्रार्थना तथा खुदा की इबादत व दुआओं से देश-दुनिया और समाज में प्रेम एवं भाईचारा तो बढ़ता ही है, साथ ही राष्ट्रीय एकता को भी ताकत मिलती है।

राज्य के सभी भाइयों एवं बहनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील की है कि होली या शब-ए-बरात का पर्व मनाते समय सद्भाव एवं भाईचारा हर हाल में कायम रखा जाए….. यही सीएम की कामना है। उनकी शुभकामना है कि यह पर्व बिहार की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि व परस्पर सौहार्द का नया विहान लाए।

मधेपुरा के समाजसेवी-शिक्षाविद् एवं डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के करीबी रहे डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने इस अवसर पर बिहार वासियों एवं देशवासियों से अपनी चंद पंक्तियों के माध्यम से मर्मस्पर्शी अपील की है-

होली ईद मनाओ मिलकर, कभी रंग को भंग करो मत।

भारत की सुंदरतम छवि को, मधेपुरी बदरंग करो मत।।

सम्बंधित खबरें


कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का हुआ समापन

भारत कृषि प्रधान देश है। लगभग 85% लोग गांव में रहते हैं जो कृषि पर निर्भर हैं। संवेदनशील हृदय वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था- गांवों की ओर चलो, लेकिन लोगों ने बात नहीं मानी। संपूर्ण भारतीय डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था- शहर की सारी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों की ओर ले चलोगे तभी किसान सम्मानित होंगे। देश मजबूत होगा। भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उक्त बातें किसान मेला सह प्रदर्शनी के समापन सत्र में 27 मार्च को विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी-शिक्षाविद प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने जिले के किसानों को संबोधित करते हुए कही।

डॉ.मधेपुरी ने बहुमुखी प्रतिभा संपन्न जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) राजन बालन,  उद्यान निदेशक किरण भारती, वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ.मिथिलेश कुमार राय, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कृषक शंभू शरण भारतीय आदि को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम इस धरती को और धरती के भगवान यानि अन्नदाता किसान को शत कोटि नमन निवेदित किया। कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी गई अहम जानकारियों के साथ-साथ बेहतर फसल उगाने वाले किसानों को सम्मानित किए जाने की जमकर सराहना की डॉ.मधेपुरी ने। उन्होंने कहा कि राजन बालन जैसे जिला कृषि पदाधिकारी की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही होगा।

समापन समारोह को कृषि विशेषज्ञ मुरारी कुमार सिंह, डॉ.मिथिलेश कुमार राय,  उद्यान निदेशक किरण भारती एवं औषधीय  फसलों के कृषि विशेषज्ञ शंभू शरण भारतीय आदि ने भी संबोधित किया। अंत में दूर-दूर से आए किसानों को धन्यवाद देते हुए डीएओ राजन बालन ने समापन समारोह की समाप्ति की घोषणा की।

सम्बंधित खबरें


25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चिंकी यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया

23 वर्षीय चिंकी यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में हो रहे महिला 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी के विश्वकप में बाजी मारी। चिंकी ने सरनोबत को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

इस पिस्टल प्रदर्शन से भारत की निशानेबाजी में प्रतिभा की गहराई का भी अंदाजा लग जाता है। जब चिंकी ने सरनोबत को 4-3 से पछाड़ा तो निशानेबाजी में भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 9 हो गई। साथ ही भारतीय निशानेबाजों ने 5 रजत और 5 कांस्य के साथ कुल 19 पदक अपने नाम कर लिए हैं।यह भी जानिए कि इस प्रतिस्पर्धा में 19 साल की मनु ने डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर एलिमिनेशन चरण में 28 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक से ही संतोष किया।

ये तीन निशानेबाज यानि चिंकी, सरनोबत और मनु “टोक्यो ओलंपिक” के लिए अपनी सीटें सुरक्षित कर ली है। कुल मिलाकर 25 मीटर पिस्टल में मुकाबला भारतीय महिलाओं के बीच ही रहा।

चलते-चलते यह भी कि केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत को अपने निशाने बाजी दल से टोक्यो ओलंपिक में काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस विश्वकप में भारत के शानदार प्रदर्शन से उनका भरोसा और अधिक मजबूत हो गया है।

अंत में के केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू द्वारा भारत के प्रत्येक जिले में “खेलो इंडिया” की शुरुआत करके भारतीय खेल जगत से जुड़े हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाने का जो अवसर दिया है उसके लिए मधेपुरा के समाजसेवी -शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने भारत सरकार को हृदय से साधुवाद दिया है और कहा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब ओलंपिक में हमेशा भारत का प्रदर्शन सर्वोत्कृष्ट होगा।

 

सम्बंधित खबरें


बिहार दिवस पर बोले सीएम नीतीश- बचपन जीवन का अनमोल समय है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 110वीं बिहार दिवस को सेलिब्रेट करते हुए बच्चों से यही कहा- “बचपन जीवन का अनमोल समय है….. यह जीवन के लक्ष्यों को लेकर नींव डालने का वक्त होता है। बच्चे खूब पढ़ें, खुद को गढ़ें और आगे बढ़ें। सच्चाई का रास्ता चुने और बड़े-बड़े सपने देखें…..। सपने ही आपके अंदर बेहतर करने का जुनून पैदा करेंगे और उन्हें हकीकत बनाने की प्रेरणा देंगे।”

मुख्यमंत्री ने बच्चों के नाम पत्र में यह भी कहा है कि बच्चों की उन्नति से माता-पिता को बेहद खुशी होगी और हमारा बिहार भी सबों के सकारात्मक प्रयत्न से आगे बढ़ेगा, क्योंकि कई धर्म-संस्कृतियों की पावन भूमि बिहार देश और दुनिया में परिश्रम और जुझारूपन के लिए जाना जाता है।

अंत में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगे भी बिहार में बहुत अच्छी एवं रोजगार परक शिक्षा मिल सके, इसके लिए हम लोग विशेष प्रयास कर रहे हैं। “युवा शक्ति- बिहार की प्रगति” के तहत नई तकनीकों के प्रशिक्षण तथा युवाओं में उद्यमिता विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बच्चे महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाएं, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की तरह संपूर्ण भारतीय बनें और सबों के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें…. इन्हीं चंद भावों के साथ बिना अपने कार्यों का बखान किए सीएम नीतीश कुमार ने सबों से  अपने नेक कर्मों द्वारा राज्य का मान बढ़ाने का आह्वान किया है।

सम्बंधित खबरें


शहनाई वादक भारतरत्न बिस्मिल्लाह खाँ को याद किया भारत ने

विश्वविख्यात शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खाँ की आज 106वीं जयंती है। सारा भारत अपने भारतरत्न को आज के दिन याद करता है। उनकी शहनाई की धुन का दीवाना विश्व के हर देश के लोग हैं।

उस्तादों के उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ का जन्म डुमरांव (बिहार) के एक संगीतज्ञ मुस्लिम घराने में हुआ था। तभी तो अपने चाचा उस्ताद अली बख्श से उन्होंने संगीत की शिक्षा पाई, जो काशी विश्वनाथ मंदिर के शहनाई वादक थे।

आगे 15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम स्वाधीनता समारोह में और फिर 26 जनवरी 1950 को प्रथम गणतंत्र दिवस पर दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला बिस्मिल्लाह खाँ के सुमधुर शहनाई वादन का साक्षी बना। उन्होंने दुनिया को शहनाई की मिठास का एहसास कराया।

शिक्षाविद-समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने भारतरत्न बिस्मिल्लाह खाँ को याद करते हुए यही कहा कि वे जब भी विदेशों में कार्यक्रम करते और भारत आते तो अखबार नबीसो द्वारा यह पूछा जाता कि आप की शहनाई की गूंज सुनकर जब दर्शक तालियां बजाते तो आप कैसा महसूस करते- के जवाब में वे कहा करते-  “मैं तो वहां शहनाई बजाता नहीं हूं, वहां तो भारत शहनाई बजाता है….।”

सम्बंधित खबरें


भारत सरकार एक साल में टोल प्लाजा समाप्त करेगी

रोड पर जो गाड़ियों को रोककर जगह-जगह पर टोल टैक्स वसूला जाता है उसे भारत सरकार एक साल के अंदर समाप्त करने जा रही है। अब जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) के जरिए कटेगा टोल टैक्स।

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह ऐलान किया है कि सरकार जीपीएस की मदद से टोल वसूलने की तैयारी कर रही है। अब सभी वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। यहां तक की पुरानी गाड़ियों में भी लगेगा जीपीएस। इस विधि में आपको सिर्फ उतना ही पैसा टैक्स के रूप में लगेगा जितना आप सफर करेंगे।

चलते-चलते यह भी जानिए की एंट्री प्वाइंट पर कैमरा लगा होगा जो आपकी गाड़ी की तस्वीर ले लेगा और जितना सफर करने के बाद आप जहां से निकलेंगे, आपका सिर्फ उतना ही पैसा कटेगा। गाड़ी को टोल पर रोकने और लंबी लाइन लगाने तथा समय बर्बाद करने से आप मुक्त रहेंगे।

 

सम्बंधित खबरें


बिहार विधान परिषद के लिए 6 भाजपा व 6 जदयू के सदस्य मनोनीत, 6 घंटे बाद ही सबों ने ली शपथ

बिहार विधान परिषद में महामहिम राज्यपाल के कोटे से मनोनीत 12 सदस्यों (6 भाजपा एवं 6 जदयू) ने बुधवार को शाम 6:00 बजे सदन में शपथ ली। शपथ ग्रहण सर्वप्रथम भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी… और अंत में निवेदिता सिंह ने ली।

बता दें कि जदयू कोटे से जिन्होंने शपथ ली, वे हैं- डॉ.अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, डॉ.रामवचन राय, संजय कुमार सिंह, लनन कुमार सर्राफ और संजय सिंह। भाजपा कोटे से शपथ ग्रहण करने वालों के नाम हैं- जनक राम, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, डॉ.प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह।

यह भी जानिए कि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी सहित अन्य कई मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। जहां 11 सदस्यों ने हिंदी में शपथ ग्रहण किया, वहीं मिथिलांचल के घनश्याम ठाकुर ने मैथिली में शपथ ली।

चलते-चलते यह भी कि समाजसेवी-शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने राज्य हित में एवं जनहित के लिए मनोनीत किए गए मधेपुरा से पार्षद  ललन कुमार सर्राफ सहित अन्य सबों को बधाई दी है तथा बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।

 

सम्बंधित खबरें