All posts by Admin

एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग पर अब पाँच वर्ष का जेल

जानिए कि नीतीश सरकार के केबिनेट द्वारा बिहार में एकल प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग पर रोक को मंजूरी देने के बाद वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि गजट प्रकाशन की तिथि से 180 दिनों यानि छह महीने बाद से यह प्रतिबन्ध प्रभावी हो जाएगा । तब एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक या थर्मोकोल उत्पादों के प्रयोग करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई आरम्भ कर दी जाएगी।

जान लीजिए कि दण्ड के रूप में पाँच साल की सजा और एक लाख रुपये तक आर्थिक दण्ड का प्रावधान किया गया है। छह महीने का समय पुराने स्टाॅक खत्म करने तथा इसके विकल्प तैयार करने के लिए दिया गया है।

चलते-चलते यह भी कि समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस प्रकार के एकल प्रयोग करने वाले प्लास्टिक व थर्मोकोल निर्माता कम्पनी के लायसेंस को ही रद्द कर दिया जाय। ऐसा इसलिए कि न रहेगा बाँस और न बजेगी बाॅसुरी ।

सम्बंधित खबरें


बिहार में खेल विवि स्थापित होने से मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण – नीतीश कुमार

बता दें कि खेल विश्वविद्यालय स्थापित होने की घोषणा के साथ सीएम नीतीश कुमार ने खेल विश्वविद्यालय अधिनियम 2021 के सम्बन्ध में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा सहित उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की । इस मुद्दे पर विमर्श करने में सभी आलाधिकारियों यथा प्रधान सचिव, मुख्यसचिव एवं कला संस्कृति की अपर सचिव वंदना किनी आदि जुड़े थे।
खेलों को प्रोत्साहित करने में लगे सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के इस दृष्टिकोण की सराहना करते हुए समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा : –
जिस बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बन रहा हो तथा स्पोर्टस एकेडमी का निर्माण कराया जा रहा हो, वहाँ तो एक खेल विश्वविद्यालय का होना अत्यावश्यक है। सीएम के द्वारा लड़कियों के लिए 33%
सीटें आरक्षित कर उन्हें खेल की तरफ आकर्षित करने की मंशा को भी सबों ने सराहा।

सम्बंधित खबरें


सूबे बिहार में 16 जून 21(बुधवार) से अनलॉक- 2

नीतीश सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षोपरान्त अनलॉक -2 की घोषणा की। जून की 16 तारीख से लेकर 22 जून तक अनलॉक-2 के दरमियान रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तर नाइट कर्फ्यू के बाद बाकी समय में निजी-सार्वजनिक वाहनों और पैदल आवागमन की अनुमति होगी।

जानिए कि अनलॉक-२ के दरमियान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ये डूकानें खुलेंगी – राशन, फल, सब्जी, मांस-मछली, दूध, पीडीएस आदि खाद्य सामग्रियों सहित कृषि सम्बन्धी सभी दूकानें।

याद करलें अन्य सभी  दूकानें एक दिन बीच कर (एल्टरनेट डे) खुलेंगी। कौन सी दूकानें किस दिन खुलेंगी यह जिला पदाधिकारी तय करेंगे। साथ ही यह भी कि सरकारी कार्यालयों में आगन्तुकों का प्रवेश वर्जित रहेगा | स्कूल-कॉलेज, मंदिर-मॉल, जिम-पार्क सभी बान्द रहंगे ।

सम्बंधित खबरें


राज्य में 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

सूबे बिहार में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आशंका जताई है कि उत्तर बिहार के जिलों और गंगा से सटे इलाके में भारी बारिश होगी । कहीं- कहीं तो अति–भारी बारिश होने की आशंका जताई है। भारी बारिश से नदियों के जल–स्तर में वृद्धि होने की बातें भी कही गई है।

समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने लोगों से विनम्र अनुरोध किया है कि बारिश के साथ ही वज्रपात की भी आशंका रहती है। ऐसे समय में वृक्ष के नीचे कभी नहीं जाना चाहिए, क्योंकि घने और ऊँचाई वाल पेड़ों पर ठनका गिरने की संभावना सबसे अधिक रहती है। बारिश के समय लोहे वाले बिजली के खम्भे को छूना तथा लोहे की छड़ी एवं लोहे के डन्टेवाले छाते का इस्तेमाल करना कभी-कभी जान लेवा भी हो सकता है।

सम्बंधित खबरें


बिहार के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के भवनों पर लगेंगे सोलर प्लेट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आलाधिकारियों को निदेश दिया है कि राज्य के कालेजों, पुराने सरकारी स्कूलों एवं नए बनाए गये इंस्टीट्यूट के भवनों पर भी सोलर प्लेट लगाएं।

जानिए कि सीएम ने उन्हें यह भी निर्देशित किया है कि सौर ऊर्जा के उपयोग, उसके उत्पादन तथा ऊर्जा की बचत हेतु भी आम लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करें । पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण पर भी ध्यान देने को कहा है । फलस्वरुप वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की स्थापना की गई , जिसके तहत 22 करोड़ पौधे लगाए गए ।जिसके चलते राज्य का हरित आवरण 15 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

चलते-चलते यह भी जानिए कि संवेदनाशील समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि वर्ष 2000 में राज्य के बंटवारे के बाद बिहार का “हरित आवरण” मात्र 9 प्रतिशत रह गया था उसे बड़ी मशक्कत के बाद 15 प्रतिशति तक लाया गया है। डॉ. मधेपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का “जल-जीवन और हरियाली ” योजना इसे निर्धारित लक्ष्य 17 प्रतिशत तक अवश्य ले जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना की ।

सम्बंधित खबरें


2739 मिडल स्कूलों में इसी सत्र से स्मार्ट क्लास

नई शिक्षा नीति के तहत सूबे बिहार में मौजूदा सत्र में ही 2739 मध्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज आरम्भ किए जाएगें।

बता दें कि इसी सत्र में ही बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान को लेकर बच्चों के बीच नई गतिविधियाँ, भी आरम्भ होगी | जानिए कि इस नया एक्टिविटी को जमीन पर उतारने के लिए 330 करोड़ रूपए व्यय किए जायेंगे।

यह भी जानिए कि यह केन्द्र सरकार की योजना है जिसे बिहार के लिए स्वीकृत की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में केन्द्र द्वारा बिहार को समग्र शिक्षा मद में केन्द्र ने 6652 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। केन्द्रीय शिक्षा सचिव अनिता करवाल ने कोरोना संकत व
के दौरान 58 हजार बच्चों के दाखिले को लेकर बिहार की तारीफ भी की थी!

सम्बंधित खबरें


पूर्वी बिहार होकर 24 घंटों में सूबे बिहार में प्रवेश करेगा मानसून

ताउते और यास जैसे दो बड़े समुद्री तूफानों ने भगाई गर्मी । फल यह हुआ कि 31 साल मे पहली बार मई माह में लू नहीं चली और 44 साल में पहली बार मई माह में तापमान 34 डिग्री से ऊपर नहीं गया।

बता दें कि सूबे बिहार के पूर्वी हिस्से में स्थित अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बांका होते हुए मानसून 24 घंटे में प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा । इस दरमियान लगभग 185 एमएम बारिश होने का अनुमान है। जानिए कि इस दौरान पूर्व  दिशा की ओर से 24 से 34 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

चलते-चलते यह भी जान लीजिए कि मानसून को आधे से ज्यादे भारत में सक्रिय होने में 8 दिन लगा है जबकि आम तौर पर इसे आधा देश कवर करने में दो हफ्ते लगते हैं। यह भी कि अब तक देश में 44.5 मि.मी. बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 21%: ज्यादा है। अगले दो दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा ।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा की बेटी शिवानी होगी सम्मानित- डॉ.मधेपुरी

मधेपुरा को लगातार गौरवान्वित करने वाली बेटी शिवानी सिंह को अब भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के उपलक्ष में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने जारी प्रेस-विज्ञप्ति में दी।

डॉ. मधेपुरी ने बताया कि सरकारी स्कूल की शिक्षिका शिवानी ड्यूटी के बाद महिलाओं को निःशुल्क पढ़ाती आ रही है और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे पर बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती रही है। गम्हरिया निवासी पिता प्रो. (डॉ.) किशोर कुमार सिंह व माता सबिता सिंह  सहित मधेपुरा को गौरवान्वित करने वाली शिवानी को इस कार्यक्रम ” मधेपुरा को जो करेंगे गौरवान्वित, डॉ. मधेपुरी करेंगे उन्हें सम्मानित” के तहत सम्मानित  किया जाएगा।  मिसेज ग्लोबल ऑफ बिहार, विमेंस ऑफ सब्सटांस एवं आदर्श महिला रत्न आदि से सम्मानित शिवानी अब समाज के लिए प्रेरक बन चुकी है और राज्य स्तर पर सुर्खियां बटोरने लगी है।

सम्बंधित खबरें


केवल पाँच साल से छोटे बच्चों को मास्क पहनना जरुरी नहीं

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के गंभीर संक्रमण की आशंकाओं को लेकर तैयारियों में जुटी है सरकारें | स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से जारी दिशा— निर्देशों में यह कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की जरुरत नहीं है।

बता दें कि 6 से 11 साल के बच्चे बड़ों की निगरानी
में मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं तथा 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को वयस्कों की तरह मास्क पहनने की एवं कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों को सदैव पालन करने की जरूरत है।

यह भी जानिए कि बच्चों के उपचार में रेमडेसिविर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए । बिना लक्षण के मरीजों एवं हल्के संक्रमण में स्टेरायड का इस्तेमाल नुकसानदेह है। इसका इस्तेमाल डॉक्टरों की सख्त निगरानी में ही किया जाना चाहिए ।

चलते–चलते यह भी कि टीकाकरण को लेकर दूर करने की कोशिश में लगे समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी का यह विनम्र अनुरोध है कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी नर-नारी मास्क पहनने को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो भारत शीघ्र ही कोरोना मुक्त हो जाएगा।

सम्बंधित खबरें


अब लोगों को घर बैठे मिलेंगे – जमीन के दस्तावेज

सूबे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने महसूसा है कि प्रदेश में जमीन को लेकर ही सर्वाधिक केश-मुकदमे,झगड़े व कलह व्याप्त हैं। इसे दूर करने के लिए उन्होंने सभी अंचलों में रिकार्ड रूम बनवा रहे हैं जहाँ खतियान ,नक्शा, रजिस्टर टू सहित राजस्व एवं जमीन सम्बन्धी 26 प्रकार के दस्तावेज डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध रहेंगे ।

बता दें कि बिहार में कुल 534 अंचल कार्यालय हैं जिनमें 436 अंचलों में अबतक दो मंजिला रिकार्ड रूम का भवन तैयार हो गया है। साथ ही इन रिकार्ड रूम में रखे गये दस्तावेज लोगों को कैसे उपलब्ध कराए जाएंगे इससी व्यवस्था नियमावली में होगी,  जो अगले महीने तक तैयार हो जाएगी और तब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन दस्तावेज निकाल सकेंगे ।

चलते- चलते यह भी जानिए कि राजस्व एवं भूमि  सुधार विभाग द्वारा अगले महीने तक सभी अंचलों में डाटा इंट्री ऑपरेटर का नियोजन बेल्ट्रॉन के माध्यम से कर  लिया जाएगा । ऐसे आधुनिक रिकार्ड रूम के नोडल अधिकारी बनाये जाएंगे उस जिले के अपर समाहर्ता को और पूरा काम सीसीटीवी कैमरे की नजर में सम्पन्न कराया जाएगा ।

सम्बंधित खबरें