All posts by Admin

बिहार सरकार देगी स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए बिहार सरकार की ओर से खुशखबरी है। निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाले उद्यमियों को राज्य सरकार प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद कक्ष में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्पेशिएलिटी, सुपर स्पेशिएलिटी, मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने वाले उद्यमियों को बैंक से टर्म लोन मिलेगा। उन्होंने बताया कि उन पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए सरकारी सहायता लोन इंट्रेस्ट सब्सिडी के रूप में दी जाएगी। उनको राज्य सरकार की उद्योग प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत उद्योगों को मिलने वाली सुविधाएं भी दी जाएंगी। ऐसे अस्पतालों में निर्धारित सीमा क्षमता तक बीपीएल, गरीब एवं अन्य प्राथमिकता वाले मरीजों को रियायत दरों पर इलाज की सुविधा दी जाएगी।

राज्य सरकार की नई स्वास्थ्य निवेश नीति का मकसद राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा विश्वस्तरीय तकनीक और सर्वोत्तम आधारभूत संरचना के साथ स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके तहत सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी इन्कलुडिंग रेनल ट्रांसप्लांटेशन, इंडोक्रीनोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, जीआई सर्जरी, लीवर ट्रांसप्लांटेशन, अंकोलॉजी (सर्जरी, केमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी) के साथ गाइनेकोलॉजी, नेत्र और आर्थोपेडिक को भी जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि बियाडा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और मरीजों के लिहाज से अन्य कठिनाइयों को देखते हुए वहां पर स्पेशलिटी, सुपर स्पेशलिटी, मल्टी स्पेशलिटी और मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में अस्पताल खेालना वैसे भी नियमों के खिलाफ है।

उपरोक्त बैठक में स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री श्याम रजक, विकास आयुक्त एसके नेगी, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन ब्यासजी, प्रधान सचिव स्वास्थ्य ब्रजेश मेहरोत्रा आदि उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें


इंडोनेशिया के प्लेन हादसे में अब तक 141 की मौत

जकार्ता, इंडोनेशिया से मिली खबरों के अनुसार इंडोनेशियाई वायुसेना का परिवहन विमान “हरक्युलिस सी-130” उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मंगलवार को हुए इस हादसे में पहले विमान में आग लगी और फिर जोरदार धमाके के साथ वह मेदान शहर के रिहायशी इलाके में गिर गया। इस दुर्घटना में कम से कम 141 लोगों की मौत हुई है। सुमात्रा द्वीप स्थित मेदान शहर की आबादी बीस लाख के करीब है। विमान गिरने से यहाँ की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और गाड़ियों में आग लग गई।

इंडोनेशियाई वायुसेना के प्रमुख अगुस सुप्रियात्ना के अनुसार विमान जब दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब उसमें 12 क्रू सदस्यों सहित 113 लोग सवार थे। विमान में अधिकतर सैनिकों के परिजन और महिलाएं थीं। उन्होंने स्वीकारा कि 51 साल पुराना यह विमान बहुत अच्छी स्थिति में नहीं था। सम्भवतः उसके इंजन में खराबी थी। हादसे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है।

बताया जाता है कि विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:08 बजे उड़ान भरी थी। स्थानीय टेलीविजन पर कई घरों व होटलों से आग और धुआं निकलते हुए दिखाया गया है। स्थानीय खोज व राहत एजेंसी का कहना है कि विमान मेदान के नए बसे रिहायशी इलाके के पास एक मसाज पार्लर और छोटे होटल पर गिरा। इसमें भी तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनास्थल को चारों ओर से घेर दिया है। दुर्घटना से स्थानीय निवासी खबराए हुए हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है।

सम्बंधित खबरें


आज पीएम मोदी करेंगे‘डिजिटल इंडिया वीक’की शुरुआत

केन्द्र की राजग सरकार आज से डिजिटल इंडिया वीक की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में देश और दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में डिजिटल इंडिया वीक लॉन्च करेंगे। डिजिटल इंडिया के जरिये भारत के हर गांव-शहर को इंटरनेट की सुविधा से जोड़ने की योजना है ताकि आज की रफ्तार भरी ज़िन्दगी के अनुरूप तमाम जरूरी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हों।

डिजिटल इंडिया वीक की लॉन्चिंग के दौरान 10 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे, जिनमें विभिन्न राज्यों के आईटी मंत्री, आईटी पेशेवर और छात्रों के अलावा कई बडे देसी विदेशी उद्योगपति और सीईओ भी शामिल हैं। मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, सायरस मिस्त्री, सुनील भारती मित्तल, अजीम प्रेमजी, कुमारमंगलम बिड़ला के अलावा कई ग्लोबल बिजनेस लीडर्स भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

केन्द्र सरकार डिजिटल इंडिया अभियान के जरिये बड़े पैमाने पर भारत में निवेश लाने की कोशिश में है। इस दौरान अरबों रुपये के निवेश समझौते होंगे। आज लॉन्चिंग के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न शहरों में वाई फाई की सुविधा को भी लॉन्च करेंगे। इस मौके पर ई-हेल्थ, ई-एजुकेशन और डिजिटल लॉकर जैसी योजनाओं को भी प्रधानमंत्री लॉन्च करेंगे। डिजिटल इंडिया वीक के दौरान सप्ताह भर विभिन्न राज्यों में डिजिटल इंडिया को बढावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बताते चलें कि पिछले साल अगस्त में डिजिटल इंडिया अभियान को लॉन्च किया गया था। सरकार ने डिजिटल इंडिया के लिये एक लाख करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। आज प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंदौर की दो ग्राम पंचायतों को डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट से जोड़ेंगे। इसका मकसद ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ने का है। सरकार इसके जरिये ई-गवर्नेंस को भी बढ़ावा देना चाहती है।

सम्बंधित खबरें


देखन में छोटन लगे …..!!

भले ही ई. प्रभाष की अद्यक्षता वाली जिला इप्टा की बैठक में 30 जून को चन्द शिक्षाविद, समाजसेवी एवं कला-संस्कृति के पहरुवे यथा प्रो. श्यामल किशोर यादव (पूर्व प्राचार्य) , प्रो. सचिन्द्र (पूर्व कुलसचिव), डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी (पूर्व कुलानुशासक), डॉ. आलोक, कामरेड रमण जी आदि की उपस्थिति रही लेकिन निर्णय की उत्क्रिस्टता , गंभीरता व गहराई दिल को छूने लायक रही |

यह की कोसी क्षेत्र में घोषित शिक्षा जगत के विश्वकर्मा कीर्ति ना. मंडल जैसे दिव्यात्मा की जन्म शताब्दी समारोह पूरे वर्ष भर इप्टा द्वारा मानाने का निर्णय लिया जाना क्या देखन में छोटन लगे ……. नहीं कहा जायेगा | इस समारोह की सफलता हेतु समिति विस्तार के एजेंडे पर सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि उपाद्यक्ष पद हेतु दार्जीलिंग पब्लिक स्कूल , डॉ. मधेपुरी मार्ग , वार्ड न.-1 मधेपुरा के डायरेक्टर श्री किशोर कुमार को ही चयनित किया जाय | डॉ. मधेपुरी ने कहा कि श्री कुमार जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव हैं और वे कीर्ति बाबू के किर्तिध्वज को ऊंचाई तक फहराने में सक्षम होंगे |

अंत में , मधेपुरा नाट्य महोत्सव (ग्रामीण) सहित अन्य व्यय हेतु प्रत्येक वरिस्ठ सदस्य को प्रतिवर्ष 500 रू. सहयोग राशि देने का प्रस्ताव पारित किया गया और संरक्षक डॉ. मधेपुरी ने कहा कि अब जो कमी रहेगी उसे अद्यक्ष ई. प्रभाष पूरा करेंगे – जिसे सचिव विकास सहित सुभाष, सुनीत, आदि इप्टा कलाकारों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया |

सम्बंधित खबरें


गाँधी जयन्ती से मानव मल मुक्त होगा भारतीय रेल

गाँधी जयन्ती यानी 2 अक्टूबर से रेलवे के 175 कि.मी. रेल ट्रैक पर मानव मल कहीं नहीं दिखाई देंगे | स्वच्छ भारत अभियान को एक वर्ष पूरा होने के दिन से भारतीय रेलवे के दो रूटों की ट्रेनों में जैव शौचालय लगाये जायेंगे | ये दोनों रेल रूट होंगे – 141 कि.मी. लम्बा कानालुस –द्वारका –ओखा एवं 34 कि.मी.पोरबन्दर –वन्सजायल खंड जो कुल मिलाकर 175 कि.मी. 2 अक्टूबर से “शून्यशौच मलत्याग ” मार्ग बन जायेंगे | कितना अच्छा होगा वह दिन जब स्वच्छ भारत अभियान अपनी ऊंचाई को प्राप्त करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना साकार होगा !!

सम्बंधित खबरें


नहीं सुना तो आत्मदाह की तैयारी

भूपेन्द्र कला भवन परिसर में यानी बी.एन. मंडल स्टेडियम के सामने होमगार्ड के 134 सफल अभ्यर्थियों में से आमरण अनशन पर गये दो की हालत चिंताजनक बताई जाती है | इन दोनों यानी धर्मेन्द्र  कुमार एवं रेहान अंसारी की मेडिकल जांच भी की गयी | स्थिति की गम्भीरता को महसूसते हुए अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला द्वारा संघ के सचिव प्रेम कुमार से यह कहा गया कि आपलोगों ने इस कार्यक्रम के लिए सही समय का चुनाव नहीं किया क्योंकि ज़िला पदाधिकारी बहार गये हैं | उनके जिला मुख्यालय लौटने तक अनशन स्तगित करें | जिला पदाधिकारीके आने पर ही समस्या का उचित निदान निकल पायेगा |

परन्तु, अनशनकारियो के धैर्य की सीमा टूट चुकी है | अब वे आमरण अनशन से आगे सामूहिक आत्मदाह की तैयारी का मन बना रहे हैं | कोई बेरोजगार होता तो यही करता ! भला 2010 में चयनित हुए ये 134 अभ्यर्थी का कसूर क्या है कि मेधा सूची पर डी.एम. का हस्ताक्षर अब तक नहीं हो पाया है जबकि इस बीच न जाने कितने डी.एम. आये और चले गये |

अनशन पर बैठे अभ्यर्थियो में राजेन्द्र यादव, अर्जुन, राजीव, अकीदा ख़ातून, वीणा देवी, मनीता, मो. शहनवाज, फुलेश्वर यादव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहते हैं |

सम्बंधित खबरें


बी.एन.मंडल वि.वि. का कार्य ठप्प

भूपेन्द्र ना. मंडल वि.वि. में स्थापना काल यानी 1992 से आजतक विभिन्न विभागीय कार्यालयों में कार्यरत अस्थायी रूप से संविदा पर आधारित कर्मचारिगन हड़ताल पर चले गये हैं | हड़तालियो की मांग है की वि.वि. में सृजित 68 रिक्त पदों एवं स्नाकोत्तर विभागों में सृजित 54 पदों पर सर्वप्रथम उनकी नियमित नियुक्ति की जाए और तब यदि कुछ पद खाली रह जाए तो उन्हें विज्ञापित कर विधिवत भरने की प्रक्रिया आरम्भ कर ली जाए | जबतक 81 संविदा पर कार्यरत कर्मियों का समायोजन नहीं हो जाता है तब तक कोई समझौता नहीं |

अस्थायी कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश नारायण एवं वि.वि. कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सूशील कुमार विश्वकर्मा ने कहा की इस धरना कार्यक्रम को वि.वि. के स्थायी कर्मचारी संघ का समर्थन प्राप्त है | इस धरना प्रदर्शन में चंदेश्वरी प्र. यादव , रघुवंश मिश्र, कमल किशोर ठाकुर , राम नारायण कौशिक , चन्द्र किशोर गुप्ता , राम नरेश कामती, परमानंद सिंह , संजीव कुमार, आदि अन्य अनेकों उपस्थित रहते हैं |

सम्बंधित खबरें


बिहार से पुनः हरित क्रान्ति का श्री गणेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान की ऑनलाइन आधारशिला रखी जिसके माध्यम से बिहार , झारखण्ड , ओड़िसा , पश्चिम बंगाल , असम आदि अन्य भारत के पूर्वी इलाकों की मिट्टी के साथ-साथ वहां का वातावरण भी दूसरी हरित क्रान्ति के लिए सर्वथा अनुकूल है | प्रधानमंत्री का पूरा ध्यान इस क्षेत्र को विकसित करने पर केन्द्रित है | इस इलाके में बंद पड़े यूरिया कारखानों को पुनः चालू करने के साथ-साथ किसानों को सभी प्रकार के खाद एवं कृषि के अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जायेंगे | मिट्टी के गुण-दोष को जानने के लिए किसान को स्वायल हेल्थ कार्ड मिलेगा | कृषि सिंचाई योजना का काम पूरा किया जायेगा | नहर द्वारा हर खेत में पानी पहुँचाया जायेगा |अच्छे किस्म के बीज , बिजली एवं पानी उपलब्ध कराये जाने का संकल्प भी लिया गया जो पूर्वी भारत में कृषि के क्षेत्र में नये युग का आरम्भ करेगा  |

सम्बंधित खबरें


30 जून को मधेपुरा इप्टा की बैठक होगी !!

नवगठित मधेपुरा इप्टा की बैठक ई. प्रभाष की अद्यक्षता में दिनांक 30-06-2015 को संध्या 5 बजे से इप्टा कर्यालय , राजेन्द्र नगर , वार्ड न. 21 में आयोजित किया गया है |

इप्टा के सचिव विकास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सूचित किया है कि सभी इप्टा पदाधिकारी , संरक्षक एवं सदस्यों की उपस्थिति में आगामी किये जाने वाले “मधेपुरा ग्रामीण नाट्य महोत्सव” के भव्य आयोजन सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श होगा |

सम्बंधित खबरें


मंच से मनोरंजन या खींचा – तानी !!

राजनितिक खींचा-तानी का श्री गणेश हो चूका है मधेपुरा में | एक ओर जद(यू) के कार्याकर्ताओं द्वारा शीर्ष के नेताओं के निर्देश पर गांवों-कस्बों तक में चौपाल लगाये जा रहे हैं | चौपाल में छोट-भैये नेता के साथ-साथ वे भी जो आगामी विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी होना चाहते हैं – लोगों के बीच जा-जाकर ईशारे–ईशारे में अपनी उम्मीदवारी ही नहीं , दावेदारी की भी चर्चा करते हैं | वे सभी राष्ट्रीय नेता शरद यादव के नेतृत्व में नीतीश सरकार की उपलब्धिओं को पानी पी-पी कर गिनाते हैं , जनता को समझाते हैं – ताकि “फिर एक बार नीतीश कुमार” का नारा जनता में इस कदर पैठ बना ले कि उन्हें बिहार की गद्दी पुनः हाथ लग जाए |

दूसरी ओर भाजपा के देश व प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर जिला अद्य्क्ष सहित प्रखंड से लेकर पंचायत तक के भाजपाइयों का भोली-भाली जनता के बीच आना जाना आरम्भ हो गया है | वे पंचायत स्तर तक जा-जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अटलबिहारी की उपलब्धिओं को गिनाने में लगे हैं तथा आगामी विधान सभा चुनाव में बिहार की गद्दी का असली हकदार बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं | दोनों को सुन-सुनकर जनता अवाक् है कि ये कुछ करने वाले हैं या केवल मंच से मनोरंजन करने में लगे हैं |

सम्बंधित खबरें