All posts by Admin

31 अगस्त को खुलेगी रेल इंजन कारखाना की वित्तीय निविदा

मधेपुरा की बहुप्रतीक्षित ग्रीन फील्ड विद्युत रेल इंजन कारखाना को केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार मूर्त रूप देने जा रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। केंद्र सरकार मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में इसे प्राथमिकता देकर बिहार का मॉडल प्रोजेक्ट बनाना चाहती है। उम्मीद की जा रही है कि परियोजना का शुभारंभ शीघ्र ही होगा।

बता दें कि वर्तमान में यह परियोजना 1300 करोड़ रुपये की है। यहां प्रतिवर्ष 12 हजार हॉर्सपावर का 800 विद्युत रेल इंजन का निर्माण होगा। इनमें से चार सौ इंजन से देश की जरूरतें पूरी होंगी और शेष चार सौ इंजन को विदेशों में बेचा जाएगा। कारखाना से लेकर इंजन निर्माण का काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कम्पनियों में से कोई एक करेगी। तकनीकी निविदा में चार अन्तरराष्ट्रीय कम्पनियां सीमेन्स, बोमबार्डियर्स, जीई और आरस्ट्रांग चुनी गई हैं। वित्तीय निविदा खोलने के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की गई है। इसके उपरान्त किसी एक कंपनी का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें


नागपुर का पंचगांव देश का पहला वाई-फाई युक्‍त गांव  

नागपुर का पंचगांव भारत का पहला ऐसा गांव बन गया है जो वाई-फाई की सुविधा से लैस है। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क होगी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत इस गांव को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोद लिया था। शनिवार को इस गांव में विधिवत मुफ्त वाई-फाई योजना को शुरू कर दिया गया।

श्री गडकरी ने इस गांव को देश का पहला वाई-फाई गांव बनने पर बधाई देते हुए मौजूदा दौर में इन्फोरमेशन टेक्नोलाजी को घर-घर तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वे इस बात से बेहद खुश हैं कि पीएम द्वारा शुरू किए गए डिजिटल इंडिया के सपने को इस गांव से एक नया आधार मिला है। उन्होंने अपने सहयोगी और अन्य केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री बब्बनराव लोनीकर भी मौजूद रहे।

पंचगांव के बाद डिजिटल इंडिया का सपना सचमुच सच होता दिख रहा है। देश के अन्य राज्यों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी इसमें कोई संदेह नहीं।

सम्बंधित खबरें


बिहार के सुहर्ष को यूपीएससी 2014 में पांचवां स्थान, लड़कों में टॉपर

शनिवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2014 के परिणाम में समस्तीपुर के सुहर्ष ने पांचवां स्थान लाकर बिहार का सिर ऊँचा किया है। वे लड़कों में टॉपर हैं। शीर्ष चार स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी। दिल्ली की शारीरिक रूप से निशक्त आइआरएस अधिकारी इरा सिंघल ने पहला स्थान हासिल किया। टॉप 100 में बिहार के सात होनहार हैं। कुल सफल उम्मीदवारों में बिहार के 83 उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

सुहर्ष भगत ने आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 2011 में उनका भारतीय लेखा सेवा में चयन हुआ था। 2012 में उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और उन्हें भारतीय सूचना सेवा के लिए चुना गया। 2013 में उन्हें आईआरएस मिला और वर्तमान में वे नागपुर में आयकर अधिकारी हैं। सुहर्ष का कहना है कि मैंने पहली दो बार सफलता हासिल करने के बाद भी नौकरी ज्वाइन नहीं की। तीसरी बार में आईआरएस बना तो ज्वाइन कर लिया। लेकिन मैं ज्यादा दिन इस नौकरी को करने वाला नहीं था। यही वजह है कि लगातार प्रयास करता रहा और परिणाम आपके सामने है। जब आप किसी चीज की चाहत रखते हैं तो असफलता के बाद भी उसके लिए प्रयास करते रहना चाहिए।

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित वार्ड 27 निवासी डॉ. फुलेन्द्र भगत के दो बेटों में सुहर्ष बड़े हैं। पिता डॉ. फुलेन्द्र भगत पेशे से चिकित्सक हैं और मनोविज्ञान से एमए माँ यहाँ के पेपर मिल कैम्पस में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल चलाती हैं। सुहर्ष की शुरुआती पढ़ाई शहर के निजी स्कूल ग्रीनलैंड में हुई थी। दसवीं तक की पढ़ाई आर.के. मिशन, देवघर में हुई। वर्ष 2003 में सुहर्ष का दाखिला दिल्ली के डीपीएस, आर.के. पुरम में हुआ और 2010 में आईआईटी, मुंबई के लिए सेलेक्शन हुआ।

बहरहाल, यूपीएससी के अनुसार विभिन्न केन्द्रीय सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1,236 सफल उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इनमें 590 सामान्य, 354 अन्य पिछड़ा वर्ग, 194 अनुसूचित जाति और 98 अनुसूचित जनजाति के हैं। सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1,364 पद भरे जाएंगे। 254 अन्य उम्मीदवार प्रतीक्षा सूची में हैं।

बताते चलें कि टॉप 100 में शामिल बिहार के सात उम्मीदवारों में अन्य छह उम्मीदवार हैं – आयुष प्रसाद (रैंक 24), नेहा कुमारी (रैंक 26), हर्ष सिंह (रैंक 52), अनन्या झा (रैंक 57), राजू मिश्रा (रैंक 65) और रोहन कुमार झा (रैंक 95)।

सम्बंधित खबरें


‘द प्राइड ऑफ अमेरिका’ से नवाजे गए चार भारतवंशी

कार्निज कॉर्पोरेशन ऑफ न्यूयार्क की ओर से अमेरिकी समाज, संस्कृति और अर्थव्यवस्था की उन्नति में योगदान देने के लिए 38 प्रवासियों को ‘ग्रेट इम्मीग्रांट्स : द प्राइड ऑफ अमेरिका’ से नवाजा जा रहा है। इन 38 प्रवासियों में चार भारतवंशी भी हैं। कार्निज कॉर्पोरेशन ने इन प्रवासियों को सलाम करते हुए कहा कि अमेरिका को मजबूत बनाने में इनका योगदान सराहनीय है और ये देश में लोकतंत्र की ताकत की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। उल्लेखनीय है कि आज यानि 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस है।

ये विशिष्ट सम्मान पानेवाले चार भारतवंशी हैं – अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा, हावर्ड कॉलेज से जुड़े राकेश खुराना, मिक (भारत) की उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी संपादक मधुलिका सिक्का तथा चिकित्सक, प्राध्यापक व लेखक अब्राहम वर्गीज। सम्मानित किए जाने वाले 38 प्रवासी भिन्न-भिन्न पेशों से जुड़े हुए हैं तथा 30 से अधिक देशों से ताल्लुक रखते हैं।

बताते चलें कि कार्निज कॉर्पोरेशन ऑफ न्यूयार्क की स्थापना एंड्रयू कार्निज ने 1911 में की थी जिसका उद्देश्य उन्नतिशीलता को बढ़ावा देना तथा ज्ञान का प्रसार करना था। कार्निज गरीब प्रवासी के बेटे के रूप में अमेरिका आए थे। वे यहां पले-बढ़े तथा अमेरिकी उद्योग और मानव-कल्याण के लिए बड़ा योगदान दिया। कार्निज कॉर्पोरेशन ऑफ न्यूयार्क के वर्तमान अध्यक्ष वार्तन जार्जियन हैं।

सम्बंधित खबरें


शिक्षा जगत के विश्वकर्मा :- कीर्ति नारायण मंडल (1916-1997) : जन्म शताब्दी वार्षिक समारोह – 2015-2016

18 मार्च 1916 को मधेपुरा जिले के मनहरा गाँव में शिक्षानुरागी कीर्ति नारायण मंडल का जन्म पिता ठाकुर प्रसाद मंडल एवं माता पार्वती देवी के घर होता है | कीर्ति बाबू में लोग कभी कबीर और नानक का स्वरुप देखते तो कभी विश्वकर्मा का रूप | यूँ उन्हें विश्वकर्मा कहना ही ज्यादा लोग पसंद करते क्योंकि जहाँ-जहाँ उनके कदम पड़े , वहीँ एक महाविद्यालय बनकर तैयार खड़ा हो गया |

1953 में सर्वप्रथम उन्होंने 50 बीघे जमीन और 25 हजार रूपये दान देकर मधेपुरा में टी.पी.कॉलेज की स्थापना कर पिताश्री को अमरत्व प्रदान किया | वहीँ शहर के मध्य में ही करोड़ों की संपत्ति दान देकर माताश्री के नाम पार्वती विज्ञान महाविद्यालय बनाकर मातृशक्ति को भव्य स्वरुप प्रदान किया |

कोसी एवं पूर्णिया प्रमंडल के सात जिलों में तीन दर्ज़न कालेजों की स्थापना कर दधिची की तरह अपना सबकुछ उन्होंने लगा दिया | उनकी स्मृति को तारोताजा बनाये रखने के लिए ये चार पंक्तियाँ- श्रधांजलि स्वरुप:-

धन आदमी की नींद हरपल हराम करता ,

जो बाँटतादिल खोल उसे युग सलाम करता !

मरने के बाद मसीहा बनता वही मधेपुरी ,

जो ज़िन्दगी में अपना सबकुछ नीलाम करता है !!

                                             (प्रस्तुति :- डॉ मधेपुरी)

सम्बंधित खबरें


तम्बाकू छोड़ो और जीवन से नाता जोड़ो !

एस.एम.मेमोरियल फाउंडेशन फॉर कैंसर रिसर्च , नई दिल्ली द्वारा “कैंसर जागरूकता अभियान” का आयोजन जिले के पुरैनी प्रखंड स्थित श्रीवासुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , नया टोला में विद्यालय प्रधान ललन कुमार चौधरी की अद्यक्षता में किया गया | छात्र-छात्राओं एवं विद्यालयकर्मियों को नशा मुक्ति का सन्देश देते हुए संस्थापक प्रफुल्ल कुमार एवं बिहार प्रदेश प्रभारी श्री विजय महापात्रा ने कहा कि कैंसर से बचने के लिए खैनी-बीड़ी-सिगरेट-गुटखा आदि का परित्याग करना ही होगा | उन्होंने कहा कि तम्बाकू के सेवन से 55% रोगी कैंसर को गले लगा लेते हैं | आजकल तो छोटे-छोटे बच्चे भी खैनी-गुटखा खाना शुरू कर देते हैं | नशीला पदार्थ भले ही क्षण भर के लिए आनन्द देता है , परन्तु वह आगे चलकर शरीर के लिए सर्वाधिक हानिकारक होता है | छात्र-छात्राओं को तम्बाकू के सेवन से होने वाले खतरों से अवगत कराना ही तो इस फाउंडेशन का लक्ष्य है |

मौके पर छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त विद्यालयकर्मी अनिल पासवान , सुरेश मंडल, शंकर मंडल, राकेश पाठक, सुनील कुमार सिन्हा, आदि उपस्थित थे |

सम्बंधित खबरें


आत्मदाह से पूर्व ही डी.एम. के आश्वाशन पर ख़त्म हुआ अनशन !

भूपेन्द्र कला भवन के सामने आठ दिनों से चल रहा आमरण अनशन गुरुवार को समाप्त हो गया | 2010 में चयनित 134 सफल होमगार्ड अभ्यर्थियों में से दो आमरण अनशनकारी थे – धर्मेन्द्र कुमार और रेहान अंसारी |

जब दोनों ने आत्मदाह की धमकी दी तो सवेरे से पुलिस एवं पदाधिकारी सभी चौकस दिखे और इसी बीच डी.एम. द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाने के आश्वाशन पर उन्होंने अनशन समाप्त किया |

सम्बंधित खबरें


शाहिद की शादी की तैयारी जोरों पर

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की शादी की तैयारी पूरे जोरों पर है। शाहिद की माँ सुप्रिया पाठक का कहना है कि शादी को लेकर बहुत कुछ हो रहा है। हमारा घर एक आम शादी वाले घर की तरह है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस 34 वर्षीय अभिनेता की शादी दिल्ली की 21 वर्षीय मीरा राजपूत से 7 जुलाई को होने जा रही है। शादी गुड़गांव में सम्पन्न होगी जबकि शाहिद अपने दोस्तों और बॉलीवुड के साथियों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

‘जब वी मेट’, ‘कमीने’, ‘आर राजकुमार’ और हाल में रिलीज हुई ‘हैदर’ जैसी चर्चित फिल्में देने वाले शाहिद अपने बचपन की दोस्त और अभिनेत्री करीना कपूर संग अपने रिश्ते और फिर ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। उनके प्रशंसकों की उत्सुकता लगी रहती थी कि शाहिद आखिर किसके साथ लेंगे सात फेरे। मीरा के संग उनकी शादी की खबर आने के बाद उनके रोमांस और शादी को लेकर होनेवाली तमाम चर्चाओं पर विराम लग गया है। ‘विवाह’ के हीरो शाहिद को इस असली विवाह के लिए ‘मधेपुरा अबतक’ की शुभकामनाएं।

सम्बंधित खबरें


कायम हैं 2016 के रियो ओलंपिक के लिए भारत की उम्मीदें

भारतीय महिला टीम ने हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल्स के क्लासिफिकेशन मैच में इटली को शूटआउट में 5-4 से शिकस्त दी और इस तरह 2016 के रियो ओलंपिक के लिए भारत की उम्मीदों को जिन्दा रखा। विश्व में 13वें रैंकिंग की भारतीय टीम ने 16वें रैंकिंग के इटली को आठवें स्थान के लिए खेले गए मैच में शूटआउट से पराजित किया। इससे पहले दोनों टीमें निर्धारित 60 मिनट के खेल में 1-1 से बराबरी पर थीं।

भारतीय टीम अब पाँचवें और छठे स्थान के लिए शनिवार को मैच खेलने उतरेगी। इसमें उसकी भिड़ंत मेजबान बेल्जियम और जापान के बीच होनेवाले मैच के विजेता से होगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले ओलंपिक में आखिरी बार 1980 में भाग लिया था। यहां यह भी बताते चलें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानी शुक्रवार को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट के अंतिम चार के मुकाबले में मेजबान बेल्जियम के खिलाफ उतरने जा रही है।

सम्बंधित खबरें


हत्यारे रोबोट को दी जाए कौन सी सजा..!

बर्लिन में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जी हाँ, हत्या की घटना तो आप आए दिन सुनते होंगे लेकिन जब कोई रोबोट हत्या को अंजाम दे तो क्या कहेंगे आप..? बुधवार को जर्मनी स्थित फोक्सवैगन कार के प्रोडक्शन प्लांट में एक रोबोट ने एक 22 वर्षीय ठेकेदार को दबोचा और फिर पटक-पटक कर मार दिया। अब जांच एजेंसी के लिए यह तय करना मुश्किल है कि इस मामले में आखिर आरोपी किसे बनाए। हत्यारे रोबोट को सजा दी भी जाए तो कौन सी..!

फोक्सवैगन के प्रवक्ता हेइको हिलविग ने रोबोट में किसी प्रकार की खामी को खारिज करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में यह घटना मानवीय चूक प्रतीत हो रही है। आपको बता दें कि उक्त रोबोट ऑटो पार्ट्स को पकड़कर उन्हें जोड़ने का काम करता था। अब जांच की जा रही है आखिर उसने इस घटना को अंजाम दिया तो कैसे..!

सम्बंधित खबरें