बालक-बालिकाओं के जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज 13 जुलाई से मधेपुरा के डायनेमिक डी.एम. मो. सोहैल की अध्यक्षता में होने जा रहा है | बालक-बालिकाओं की ये प्रतियोगिताएं दो चरणों में 30 सितंबर तक चलेगी |
यह जानें कि प्रथम चरण में 13 जुलाई से लगातार 16 जुलाई तक एथेलेटिक्स, टेबुल टेनिस, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे आदि होगा और द्वितीय चरण में 28 और 30 सितंबर को क्रमशः बीनू माकंड क्रिकेट एवं सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी |
यह भी बता दें कि बालक-बालिकाओं के खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर पिछले दिनों जिला पदाधिकारी मो.सोहैल की अध्यक्षता में पुलिस कप्तान विकास कुमार, एस.डी.एम. संजय कुमार निराला सहित प्रायः खेल प्रेमी, +2 के प्राचार्य व फिजिकल टीचर्स, सभी खेल संघ के अध्यक्ष-सचिव एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है | ऐसे खेल आयोजनों में खेल को समर्पित संत कुमार, अरुण कुमार और स्काउट गाइड के आयुक्त जयकृष्ण यादव आदि की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहती ही है |
तत्काल यह जान लें कि बालिकाओं के लिए 15 जुलाई को एथेलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं बैडमिंटन निर्धारित है तथा 16 जुलाई को टेबुल टेनिस | बालकों के लिए एथेलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज, फुटबॉल और क्रिकेट क्रमशः13-15 जुलाई एवं 28 व 30 सितंबर निर्धारित है |
खेल के लिए निर्धारित किये गये स्थान भी जान लें- बी.एन.मंडल स्टेडियम, एस.एन.पी.एम विद्यालय, बी.पी. मंडल नगर भवन, टी.पी.कॉलेज एवं संत अवध बिहारी इंटर कॉलेज | कौन खेल कहां और कब से आरंभ होगा इसकी विस्तृत जानकारी तथा खिलाड़ी कहाँ ठहरेंगे- ये सब अपने-अपने स्कूल के खेल-प्रभारी से खिलाड़ी जान लेंगे |


