Md.Abrar Ahmad

आश्वासन के बाद बेएसा की हड़ताल खत्म

पटना में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) के प्रतिनिधि मंडल से प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार की सफल वार्ता के बाद संघ की मधेपुरा इकाई ने 11 जून की शाम अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। बेएसा ने वार्ता के दौरान अपनी सात सूत्री मांग रखी जिस पर प्रधान सचिव ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद संघ ने काम पर जाने की घोषणा की लेकिन साथ ही ये चेतावनी भी दी कि अगर तय समय सीमा में मांग पूरी नहीं की गई तो संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उक्त निर्णयों की सूचना संघ के द्वारा मधेपुरा के प्रभारी जिला पदाधिकारी मो. अबरार अहमद को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

इससे पूर्व बेएसा के द्वारा लगातार चलाए जा रहे आन्दोलन के तहत मधेपुरा में कार्यपालक सहायकों ने मुँह पर काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि सामान्य प्रशासन विभाग के सकारात्मक आश्वासन के बाद चल रहा गतिरोध खत्म होगा और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

सम्बंधित खबरें