Dr.Madhepuri and Madhepura DM at Jhallu Babu Sabhagar Madhepura

आई.ए.एस. में सफल आदित्य हुए सम्मानित

कुमारखंड प्रखंड के सिकियाहा गाँव के साधारण किसान दम्पति शम्भू प्रसाद व संजू देवी के सुपुत्र आदित्य आनन्द ने आई.ए.एस. की परीक्षा में सफल होकर जिले का नाम रोशन किया | तुलसी पब्लिक स्कूल द्वारा झल्लू बाबू सभागार में आनन्द के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उनके प्रारम्भिक शिक्षक भोला शर्मा उपस्थित थे | भोला शर्मा सरीखे गुरु के गुरु डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी द्वारा आदित्य आनन्द को सम्मानित किया गया |

Students attending felicitation function at Jhallu Babu Sabhagar, Madhepura.
Students attending felicitation function at Jhallu Babu Sabhagar, Madhepura.

सभागार में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों एवं शिक्षकों की भीड़ थी | सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए सशक्त व विकासोन्मुखी जिला पदाधिकारी मो.सोहैल ने कहा कि नियमित व ईमानदार अध्ययन से ही छात्रों को सफलता मिलती है | उन्होंने यह भी कहा कि जिले में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की कमी नहीं है, केवल जरुरत है सबको मिलकर कदाचार पर अंकुश लगाने की | इस अवसर पर डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार भी उपस्थित थे |

वहीँ डॉ. मधेपुरी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्यों से यही कहा कि जिला पदाधिकारी कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए तथा आरक्षी अधीक्षक अपराध मुक्त मधेपुरा के लिए संकल्पित हैं | उन्होंने यह भी कहा कि छात्र नकल छोड़कर पढाई करें तथा जिला प्रशासन को सहयोग करें तो निश्चय ही सफलता उनके कदम चूमेगी | केवल इतना ही ख्याल रहे कि आपकी उड़ान में कभी विराम न हो, बाधाएँ तो आती ही रहेंगी |

इस अवसर पर प्रो.श्यामल किशोर यादव व डॉ.आलोक कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया | आदित्य ने घंटों छात्रों को पढाई के गूढ़ बताये, उनके प्रश्नों के जवाब दिए तथा समस्याओं के समाधान दिए | आनन्द-विकास सरीखे सहयोगियों के बीच तुलसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

सम्बंधित खबरें