डॉ.कलाम हमारी धरोहर है, उसे सहेजने की जरूरत है- डॉ.मधेपुरी

स्थानीय डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में संपूर्ण भारतीय गांधीयन मिसाइल मैन भारतरत्न डॉ.कलाम की 11वीं पुण्यतिथि उनके अत्यंत करीबी रहे शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी की अध्यक्षता में बुद्धिजीवियों एवं बच्चों द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर डॉ.मधेपुरी द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे कार्यक्रम “जो करेंगे मधेपुरा को गौरवान्वित, डॉ.मधेपुरी करेंगे उन्हें सम्मानित” के तहत सेवानिवृत लोकप्रिय एसबीआई बैंक ऑफिसर श्री संतोष कुमार झा को अंगवस्त्रम, पाग, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो आदि से सम्मानित किया गया।

डॉ.मधेपुरी ने कहा कि यह सम्मान श्री संतोष झा को इसलिए दिया गया कि श्री झा ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन दर्शन को व्यावहारिक रूप में आत्मसात किया है। यह मधेपुरा वासियों को गौरवान्वित करने एवं गहराई में उतरकर समझने वाली बात है। इसके अतिरिक्त श्री संतोष झा ने बैंक अधिकारी एवं बिहार एसबीआई टेबल टेनिस कैप्टन के रूप में अमिट छाप छोड़ी है। जिसकी गूंज आज भी पूरे बिहार के बैंकों के गलियारों में सुनाई देती है। सेवा निवृत होने के बावजूद श्री झा एक्टिव जिंदगी जीकर एक मिसाल पेश कर रहे हैं।

कर्पूरी मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ.भूपेंद्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद सदस्यों- सीनियर इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार मिश्र, व्यवस्थापक सरोज कुमार सिंह, एसबीआई पदाधिकारी नवीन कुमार, पूर्व विधायक भूपेंद्र ऋषिदेव, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, नेता कमल दास, अमरेंद्र कुमार, भूषण कुमार सरोज, गजेन्द्र चंद्र मधुबाला, दिवाकर कुमार, चंदन सिंह, विकास सिंह, यशवंत कुमार, चंद्रकांत, हरिश्चंद्र साह, विधान चंद्र, सिंहेश्वर प्रसाद, नंदन कुमार, प्रमोद कुमार, राजनंदन यादव एवं दिनेश कुमार आदि ने उद्गार व्यक्त करते हुए कलाम के संपूर्ण भारतीय होने वाले संकल्पों को आत्मसात करने की शपथ ली। डॉ. शैलबाला, कविता कुमारी, पूनम कुमारी एवं अर्चना कुमारी आदि सहित सभी बच्चों ने डॉ.कलाम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अंत में अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.मधेपुरी ने देर तक विस्तार से डॉ. कलाम के रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक की यात्रा का वर्णन सुनाया। संदेश के रूप में उन्होंने यही कहा कि हम सब के भीतर ईश्वर का तेज छिपा है। हमारी कोशिश हो इस तेज पुंज को पंख देते रहने की। हमारा जन्म जीत के लिए हुआ है। हार जाना जीवन का अंत नहीं, हार मान लेना जीवन का अंत होता है। डॉ.कलाम हमारी धरोहर है, उसे सहेजने की जरूरत है।

सम्बंधित खबरें


27 जुलाई को कलाम पार्क में उनकी 11वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी

27 जुलाई के सबेरे स्थानीय डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में “कलाम वॉकिंग ग्रुप” द्वारा उनकी 11वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर वॉकिंग ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत एसबीआई बैंक पदाधिकारी सह बेहतरीन टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं भगवान कृष्ण के दर्शन को व्यावहारिक रूप में आत्मसात करने वाले श्री संतोष कुमार झा को सम्मानित करेंगे डॉ.कलाम के अत्यंत करीबी रहे समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के एंड हॉस्पिटल के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ.(प्रो.)भूपेन्द्र प्रसाद।

सम्बंधित खबरें


महर्षि वेदव्यास के सम्मान में मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा- डॉ.मधेपुरी

योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा संचालित भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं किसान सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय श्री कृष्ण मंदिर सह पतंजलि जिला कार्यालय में डॉ.एनके निराला की अध्यक्षता में आषाढ़ पूर्णिमा तदनुसार 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी एवं उनकी धर्मपत्नी रिंकी यदुवंशी को यजमान बनाकर राकेश कुमार भारती एवं सुभाष चंद्र यादव द्वारा पूजा अर्चना एवं होम आदि कराया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया परमेश्वरी प्रसाद यादव मौजूद रहे। शिक्षाविद् डॉ.मधेपुरी ने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इसी गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उन्होंने वेदों के माध्यम से मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखाया था। इसी महान कार्य के कारण वेदव्यास को आदि गुरु के रूप में पूजा जाता है। उनके ही सम्मान में इस दिन को ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।

इस अवसर पर पतंजलि नगर अध्यक्ष रितेश कुमार, मंदिर व्यवस्थापक किशोर बाबू, प्रो.अरुण कुमार, प्रो.अमरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रतन अग्रवाल, सेवानिवृत प्राचार्या गीता रस्तोगी, पूनम देवी, संजू देवी, चंद्रप्रभा देवी, रेखा देवी आदि सैकड़ो श्रद्धावान नर-नारी मौजूद थे।

 

सम्बंधित खबरें