पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

सड़क हादसे में हर दो-तीन मिनट में हो रही है एक व्यक्ति की मौत : डाॅ.मधेपुरी

सड़क दुर्घटना में हर वर्ष देश में 4-5 लाख लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इसमें लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो जाती है यानि प्रत्येक दो-तीन मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। उक्त बातें रविवार को समाहरणालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय में  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आयोजित पेंटिंग, क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी व शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री ने आंकड़ों के अध्ययन के बाद उक्त बातों का खुलासा किया। लिहाजा उक्त मंत्रालय ने सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। जिसके तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

डॉ.मधेपुरी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक मौतें 25-35 साल के युवाओं की हो रही है। 18 जनवरी से 17 फरवरी तक आयोजित हो रहे सड़क सुरक्षा माह का थीम है- सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन में ही लोगों को जागरूक कर जीवन बचाने का अभियान चलाना हर व्यक्ति का दायित्व है।

मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए एमवीआई राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार भी अपना फर्ज अदा करें और हम सभी अपना-अपना कर्तव्य निभाएं तो सड़क सुरक्षा अभियान को बल मिलेगा। जागरूकता में अहम भूमिका  निभाने वाले सृजन दर्पण के रंगकर्मी विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका में डॉ.आलोक कुमार, प्रो.रीता कुमारी तथा ओम कुमार ओम रहे।

 

सम्बंधित खबरें


पुलवामा हमले में हुए शहीदों को मधेपुरा ने किया नमन

मधेपुरा जिला मुख्यालय के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों से लेकर गांव तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने शहीदों को नमन किया, याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बच्चों व बड़ों ने दो-दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कोरोना के कारण अपने निवास वृंदावन में ही समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। डॉ.मधेपुरी ने कहा कि 14 फरवरी भारतीय इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में जुड़ गया है जिसे मधेपुरा वासी कभी नहीं भुला सकेगा… क्योंकि, वही जवान जब सीमा पर प्रहरी बनकर जगते हैं तब हम चैन से घर में सोते हैं।।

 

सम्बंधित खबरें


सरस्वती पूजा में नहीं बजेगा डीजे

मधेपुरा सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने सदर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा कि सरस्वती पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे और ना तो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गाने बजाए जाएंगे। उन्होंने मधेपुरा के लिए गंगा-जमुनी तहजीब पेश करने की बातें कही। साथ ही यह भी कि पूजा में हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्व पर हर हाल में सख्ती बरती जाएगी। प्रत्येक पूजा समिति को लाइसेंस लेना होगा।

इस बाबत समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी से पूछे जाने पर उन्होंने खेद प्रकट करते हुए कहा कि बच्चों को यह जानकारी बड़ों एवं शिक्षकों के द्वारा नहीं दी जाती कि वसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की वंदना व अर्चना क्यों की जाती है ? उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु की मादकता और युवावस्था (जो जीवन का बसंत है) एक साथ मिल जाए तो बहकने और भटकने के चांस बनने लगते हैं। इसलिए बुद्धि की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा हम सभी करते हैं कि हमारी बुद्धि को बल दो ताकि हमारे कदम कहीं भटके नहीं… कभी बहके नहीं !!

सम्बंधित खबरें


नमो से मिले नीतीश, पीएम-सीएम की एक घंटे तक हुई बातें

दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दरमियान सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी एवं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भेंट की। बता दें कि नमो से नीतीश की यह शिष्टाचार भेंट संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कक्ष में हुई।

जानिए कि प्रधानमंत्री नमो से मिलकर लौटने के दरमियान संवाददाताओं से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश ने यही कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से वे दिल्ली नहीं आए थे। इसलिए प्रधानमंत्री से मिलने आए। इस मुलाकात में देश से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई, परंतु बिहार के निमित्त किसी मांग पर नहीं हुई चर्चा।

इस दरमियान दोनों दिग्गजों के बीच पर्यावरण, कृषि व शिक्षा से लेकर अन्य विषयों पर भी जमकर चर्चाएं हुई। अन्य सवालों के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने पर चर्चा नहीं हुई बल्कि इतना ही कहा कि हम लोग तो साथ में हैं ही। यह भी कि जदयू के पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

नीतीश ने नमो से कहा कि हम रोजगार के अवसर बढ़ाने में जुटे हैं….। बिहार में विकास हो रहा है। हर घर में बिजली और नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। परंतु, विपक्ष अपनी पब्लिसिटी के लिए अनाप-शनाप गलत बयानबाजी कर रहा है। हाँ, बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने को नीतीश ने अपनी पुरानी मांग बताई। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की भरपूर पहल की। पीएमसीएच को भारत का सर्वश्रेष्ठ व विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने की जानकारी पीएम को दी। नीतीश ने कहा कि बिहार में जुनून के साथ काम हो रहा है और रोजगार के अवसर भी लगातार तलाशे जा रहे हैं।

चलते-चलते यह भी जाने कि सड़क एवं कई अन्य संस्थाओं के विकास में केंद्र की भूमिका को लेकर सीएम नीतीश ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलकर बातें की। उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें


कोविड-19 की संक्रमण दर को रोकने के लिए नया आदेश

नीतीश सरकार कोविड-19 की संक्रमण को रोकने के लिए फिर से सख्ती बरतने की तैयारी में है। यह तैयारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में की जा रही है।

आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के अत्यधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को “माइक्रो कंटेंटमेंट जोन” के रूप में चिन्हित कर वहां सीमित अवधि के लिए लाॅकडाउन लगाया जाए तथा लॉकडाउन की अवधि में अनिवार्य सेवाओं को छूट प्रदान की जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि माइक्रो कंटेंटमेंट जोन को सील करने या लॉकडाउन करने की पूर्व सूचना दी जाए ताकि लोगों को आजीविका व सभी प्रकार की आवश्यकताओं के प्रबंधन हेतु पर्याप्त समय मिल जाए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एवं राज्य सरकार के जारी आदेशानुसार सभी जिले के डीएम,एसपी को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों जैसे तमाम सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया है। अगले सप्ताह तक छह से आठ वर्ग के स्कूली बच्चों के लिए 1 करोड़ 14 लाख 24 हजार 308 मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

सम्बंधित खबरें


नीतीश कैबिनेट के प्रथम विस्तार का विश्लेषण

बिहार के 243 विधानसभा सदस्यों में से आरंभ में सीएम नीतीश कुमार सहित 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी और प्रथम विस्तार में 17 मंत्रियों को पुनः राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई गई। नीतीश सरकार के 31 मंत्रियों में सवर्ण 11 ( राजपूत 5, ब्राह्मण 3, भूमिहार 2 एवं कायस्थ 1), पिछड़े 9, अति-पिछड़े 4, अनुसूचित जाति 5 और मुस्लिम 2 हैं।

क्षेत्रवार मंत्री है- मिथिलांचल से 7 और तिरहुत, कोसी, मगध, सारण व अंग क्षेत्र से 4-4 तथा शाहबाद एवं सीमांचल क्षेत्र से 2-2 यानि कुल 31 मंत्री हैं। तिरहुत क्षेत्र से मंत्रिमंडल में शामिल सभी चारों मंत्री भाजपा के हैं। शेष सभी क्षेत्रों में जदयू और भाजपा दोनों का प्रतिनिधित्व है।

नीतीश कैबिनेट के प्रथम विस्तार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे इस प्रकार किए गए-

1. सैयद शाहनवाज हुसैन- उद्योग

2. श्रवन कुमार- ग्रामीण विकास 

3. मदन सहनी- सामाजिक कल्याण

4. प्रमोद कुमार- गन्ना उद्योग एवं विधि

5. संजय कुमार झा- जल संसाधन  तथा सूचना एवं प्रसार

6. लेसी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

7. सम्राट चौधरी- पंचायती राज

8. नीरज कुमार सिंह- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

9. सुभाष सिंह- सहकारिता

10. नितिन नवीन- पथ निर्माण

11. सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

12. सुनील कुमार- मद्यनिषेध उत्पादन एवं निबंधन

13. नारायण प्रसाद- पर्यटन

14. जयंत  राज- ग्रामीण कार्य

15. आलोक रंजन- कला संस्कृति एवं युवा

16. मोहम्मद जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण

17. जनक राम- खान एवं भूतत्व

चलते-चलते यह भी कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीतीश सरकार के सभी मंत्री बिहार को विकसित प्रदेश बनाएं।

अंत में पूछे जाने पर जदयू के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने महामहिम डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को संदर्भित करते हुए कहा कि प्रदेश तभी विकसित बनेगा जब भ्रष्टाचार मिटेगा। परंतु, भ्रष्टाचार केवल पीएम, सीएम और डीएम के चाहने से नहीं मिटेगा, जब तक माता, पिता और शिक्षक ये तीनों नहीं चाहेंगे मिटाना…।

सम्बंधित खबरें


गजल गायक जगजीत नहीं हैं, लेकिन उनकी रूहानी आवाज सदा रहेगी

आज ही के दिन 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के गंगानगर में हिंदुस्तान के सबसे बड़े गजल गायकों में से एक जगजीत सिंह का जन्म हुआ था। मात्र 9 साल की उम्र में जगजीत सिंह ने दी थी पहली पब्लिक परफॉर्मेंस। जगजीत ने उस्ताद जमाल खान से संगीत की बारीकियां सीखी थी।

बता दें कि जगजीत ने गजल की दुनिया में अपनी नायाब आवाज को में वो नज्में पेश की हैं जो सदा अमर रहेंगी। बॉलीवुड में भी जगजीत ने अनेक ऐसे गीत गाए जो आज भी युवा दिलों की धड़कन बनकर जिंदा है। उनकी रूहानी आवाज सुनकर आज भी जवां दिलों में जज्बातों के भंवर उमड़ पड़ते हैं।

जानिए कि गजल की दुनिया के सबसे बड़े नामवाले जगजीत सिंह की आज 81वीं जयंती पर उन्हें याद किया है समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने। डॉ.मधेपुरी ने बच्चों से कहा कि जगजीत 1965 में मुंबई जाकर दर्जनों फिल्मों के गाने लिखे, गाये और उनमें संगीत का निर्देशन भी किया। 80 के दशक में प्रेम गीत, अर्थ…..  आदि कई फिल्मों के हिट गानों ने उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई। 2003 में उन्हें ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया।जब वे अपने करियर के टॉप पर थे तभी एक दिन उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और 10 अक्टूबर 2011 को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजस्थान सरकार ने मरणोपरांत उन्हें “राजस्थान रत्न” से सम्मानित किया है।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा जिला में कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा विशेष अभियान

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते विगत आठ-नौ महीनों से सब कुछ ठहर सा गया है। कोरोना से मुक्ति दिलाने में यह टीकाकरण बड़ी भूमिका निभाएगा। अन्य वैक्सीन की तरह यह कोविड-19 टीकाकरण पूर्णतया सुरक्षित है। इसे लगाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं होती है-

ये बातें शनिवार को सदर अस्पताल में एसपी योगेंद्र कुमार, एडीएम उपेंद्र कुमार एवं डीपीआरओ मनीष कुमार की मौजूदगी में कोविड-19 का टीका लेने के बाद डीएम श्याम बिहारी मीणा ने कही। एसपी, एडीएम सहित अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने टीकाकरण में शामिल लोगों से कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीका लगने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

SP Yogendra Kumar, DM Shyambihari Meena and ADM Upendra Kumar all waiting for 2nd Phase inaugural Covid-19 Vaccination.
(From L to R) SP Yogendra Kumar, DM Shyambihari Meena and ADM Upendra Kumar all waiting for 2nd Phase inaugural Covid-19 Vaccination at Madhepura.

बता दें कि वृंदावन हॉस्पिटल के सर्जन डॉ.बरूण कुमार सहित अन्य कर्मियों एवं शहर की महिला चिकित्सक डॉ.महाश्वेता ने कोविड-19 का टीका लेने के बाद कहा कि टीका लेने में अच्छा लगा  एवं लोगों से यही कहा कि आपकी बारी आने पर कोविड-19 का टीका जरूर लगाएं और टीका लेने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।

चलते-चलते यह भी कि यह प्रथम चरण  (16 जनवरी -5 फरवरी) में 80%  लक्ष्य प्राप्ति के साथ 7659 लोगों को कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। दूसरे चरण के प्रथम दिन सिविल सर्जन डॉ.रामप्रीत रमण सहित जिले भर के 311 अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोविड-19 के टीके  लगवाए । बकौल  सीएस  डॉ.आरपी रमण जिले के  अन्य 12 केंद्रों पर  टीकाकरण का कार्य जारी है।  लोगों में  टीकाकरण को लेकर जागृति आई है और आत्मविश्वास जगा है। मौके पर डीआईओ डॉ.बीपी गुप्ता, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.डीपी गुप्ता आदि सहित अस्पताल मैनेजर कुमार नवनीत चंद्र व अन्य मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के डॉ.मनीष कुमार मंडल को मिला ‘डॉ.ऑफ प्राईड अवार्ड’

मधेपुरा के लोकप्रिय एवं समाजसेवी-शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.अरुण कुमार मंडल के सुपुत्र एवं पटना के आईजीआईएमएस के सुपरिटेंडेंट डॉ.मनीष कुमार मंडल को “डॉ. ऑफ प्राईड अवार्ड “दिए जाने पर मधेपुरा व उनके पैतृक गांव मुरहो के लोगों में खुशी व्याप्त है। प्रबुद्ध जनों सहित आम लोगों ने कहा कि ईमानदारी से जनसेवा करने का मिला अवार्ड डॉ.मंडल को।

बता दें कि डॉ.मंडल को उनकी ईमानदारी के साथ की गई जनसेवा व प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन को देखते हुए भास्कर समूह ने डॉ. ऑफ प्राईड अवार्ड से सम्मानित किया है। आयोजित कार्यक्रम में यह अवार्ड डॉ.मंडल को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

चलते-चलते यह भी बता दें कि पूर्वजों की जनसेवी सोच से ओतप्रोत डॉ.मनीष के दादाश्री जस्टिस राजेश्वर प्रसाद मंडल के दादाश्री हुआ करते थे प्रखर स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक बाबू रास बिहारी लाल मंडल जिनके कनिष्ठ पुत्र थे मंडल कमीशन के अध्यक्ष बी पी मंडल। अपने पूर्वजों की गरिमा को बनाए रखने वाले डॉ.मनीष को दिए गए इस अवार्ड के लिए समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने उस मिट्टी को बार-बार नमन किया जिसने डॉ.मनीष जैसे समर्पित जनसेवी सपूत को पैदा किया है।

सम्बंधित खबरें


अब बिहार में रविवार को भी होगी जमीन की रजिस्ट्री

सूबे बिहार में सरकार के सभी निबंधन कार्यालय अब 31 मार्च 2021 तक रविवार को भी खुले रहेंगे। प्रत्येक रविवार को भी आम दिनों की तरह दस्तावेजों का निबंधन यानि जमीन, मकान या फ्लैट आदि की रजिस्ट्री होगी, खरीद-बिक्री होगी।

बता दें कि नीतीश सरकार के आदेशानुसार रविवार को काम करने वाले कर्मियों को बारी-बारी से दूसरे दिन अवकाश दिया जाएगा। अवकाश देने में अधिकारी यह ध्यान रखेंगे कि कार्यालय का काम प्रभावित नहीं हो।

जानिए कि कोरोना महामारी के कारण चार-पांच महीनों तक राज्य में निबंधन का काम बंद रहने से सरकारी राजस्व में कमी तो हुई ही, साथ ही लोगों को भी परेशानी हुई। सरकार ने इस साल निबंधन से साढ़े चार हजार करोड़ राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया था जिसकी भरपाई हेतु यह प्रयास व नायाब प्रयोग किया गया है।

अंत में यह भी कि सहायक निबंधन महानिरीक्षक एके झा ने इस आशय की जानकारी राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों को भेज दी है- “आगामी 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार को सभी जिले के निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे।”

सम्बंधित खबरें