All posts by Admin

बी.पी.मंडल सेतु (डुमरी पुल) का रुका हुआ निर्माण कार्य शुरू……

Madhepura होकर गुजरनेवाली एन.एच.-107 (महेशखूंट-पूर्णिया) के 16वें कि.मी. पर अवस्थित ‘बी.पी.मंडल सेतु’ पर 2010 के अगस्त-सितम्बर माह से ही तीन-चार पाये के नीचे की मिट्टी खिसक जाने के कारण वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया गया और आज तक परिचालन बन्द ही है- जिसके कारण कोसी अंचल के मधेपुरा-सहरसा-सुपौल वासियों को जितने प्रकार की परेशानियाँ उठानी पड़ीं हैं उससे कहीं अधिक तो निकट के ‘बेलदौर प्रखंड का विकास’ अवरुद्ध हुआ है | इसी बी.पी.मंडल सेतु को अधिकांश लोग अब भी डुमरी पुल ही कहते हैं |

ज्ञातव्य हो कि ठीक एक साल के बाद ही 10 जून 2011 को 17 करोड़ की लागत से बी.पी.मंडल सेतु के बगल में एक स्टील ब्रिज का निर्माण राज्य सरकार द्वारा करके उस पर परिचालन आरम्भ कर दिया जाता है | परन्तु, बी.पी.मंडल सेतु की तरह ही स्टील ब्रिज के पाये के नीचे की मिट्टी खिसक जाती है और 8 जुलाई 2011 से इस ब्रिज पर भी परिचालन बन्द कर दिया जाता है | कोसी अंचल के लोगों का दुर्भाग्य है कि 17 करोड़ के इस ब्रिज को कोसी 27 दिनों में ही बहा ले जाती है | कोसी के तीनों जिले के लोगों की समस्याएँ जस की तस मुँह बाये खड़ी की खड़ी रह जाती हैं |

फिलहाल एक किलोमीटर लम्बा बी.पी.मंडल सेतु का रुका हुआ जीर्णोद्धार कार्य 50 करोड़ की राशि से केबुल स्टे ब्रिज की तर्ज पर शुरू हो चुका है जिसके जीर्णोद्धार का कार्य एस.पी.सिंगला कम्पनी को दिया गया है |

कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के.के.रंजन ने  Madhepura Abtak को बताया कि दोनों किनारों पर 75-75 मीटर की दूरी पर एक-एक पाये का अतिरिक्त निर्माण होगा जिसके लिए रास्ते बनाये जाने का कार्यारम्भ भी हो गया है | उन्होंने यह भी कहा कि 290 मीटर के बीच के आठ पायों को तोड़ा जा चुका है और इस बार नदी के मध्य 140 मीटर में जल-प्रवाह को पूर्ण रूपेण मुक्त रखा जायेगा और यह भी कि इस कार्य को संपन्न होने में दो वर्ष लगेगा |

सम्बंधित खबरें


बी.एस.एन.एल. की यही पहचान ! जिसकी सेवा से उपभोक्ता परेशान ….!!

बी.एस.एन.एल. (B.S.N.L.) यानी Bharat Sanchar Nigam Limited की मोबाइल सेवा लगभग-लगभग प्रत्येक महीने ग्राहकों और उपभोक्ताओं के लिए परेशानियाँ उत्पन्न करती रहती हैं |

विगत वर्षों में तो B.S.N.L के उपभोक्ताओं ने तंग आकर इसका नामकरण नये ढंग से यूँ कर दिया था – BSNL यानी भाई साहब नहीं लगेगा |

जब लोग काफी तंग होने लगे तो भारी संख्या में लोग अपने घर का बेसफोन कनेक्शन कटवाने लगे | तब BSNL के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नींद टूटी और वे इस तरह जगे कि उपभोक्ताओं ने लगे हाथ BSNL का पुनः नया नामकरण कर दिया – भाई साहब निश्चय लगेगा |

इधर फिलहाल छह महीनों से कभी मोबाइल सेवा तो कभी ब्रॉडबैंड सेवा समस्त उपभोक्ताओं को काफी परेशान कर रही है | इतना ही नहीं बी.एस.एन.एल. सेवा बाधित होने से इन्टरनेट आधारित कारोबार भी ठप्प हो जाता है |

बुधवार को सारा दिन सुबह से ही मधेपुरा जिले में बी.एस.एन.एल. की मोबाइल सेवा बाधित रही | मोबाइल सेवा बाधित होने से उपभोक्ताओं को सारा दिन परेशान होना पड़ा तथा बहुत कुछ सोचने के लिए मजबूर भी…….!!

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के भू.ना.मंडल वि.वि. में बी.एड. के छूटे परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 17 एवं 18 दिसम्बर को

फिलहाल भू.ना.मंडल वि.वि. में दर्जनों बी.एड.कॉलेज चल रहे हैं- मधेपुरा-सहरसा में 3-3 तथा शेष पूर्णिया, कटिहार आदि अन्य जगहों पर | बी.एड.परीक्षा 2015 की प्रैक्टिकल परीक्षा देने से जो परीक्षार्थी वंचित रह गये उनकी यानी छूटे हुए परीक्षार्थियों की पुनर्परीक्षा हेतु तिथियाँ घोषित कर दी गयी हैं |

मंडल वि.वि. के परीक्षा नियंत्रक डॉ.नवीन कुमार ने मधेपुरा अबतक को बताया कि तमाम बी.एड.कॉलेजों के 2015 की प्रैक्टिकल परीक्षा से वंचित रह गये परीक्षार्थियों की पुनर्परीक्षा हेतु वि.वि. में केवल एक केन्द्र पर दो दिनों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई हैं | वह केंद्र है- पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा तथा दो दिनों की तिथियाँ होंगी-17 एवं 18 दिसम्बर | परीक्षार्थीगण अपना परीक्षा प्रवेश पत्र साथ में अवश्य लायेंगे |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से सामाजिक न्याय के पुरोधा बी.पी.मंडल के बाद प्रो.चन्द्रशेखर ही बने बिहार सरकार के कबीना मंत्री

बिहार में पहली बार 16वीं विधानसभा चुनाव में राजद-जदयू एवं कांग्रेस समन्वित महागठबंधन की सरकार बनी है जो लालू-शरद-सोनिया के ताकतवर धर्मनिरपेक्ष विचारों का फल है | इस महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में पाँचवीं बार शपथ ग्रहण किया है तथा पहली बार उपमुख्यमंत्री बने हैं तेजस्वी यादव और आपदा प्रबंधन के कबीना मंत्री बने हैं- प्रो.चन्द्रशेखर |

यूँ तो मधेपुरा  जिले के प्रथम कबीना मंत्री (विधि मंत्री) बने शिवनंदन प्रसाद मंडल परन्तु मधेपुरा  विधानसभा क्षेत्र से प्रथम कबीना मंत्री बनने वाले बी.पी.मंडल के बाद प्रो.चन्द्रशेखर को ही कबीना मंत्री के रूप में जनता-जनार्दन की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है |

Dr.Bhupendra Madhepuri blessing the honourable minister Prof. Chandrashekhar.
Dr.Bhupendra Madhepuri blessing the honourable minister Prof. Chandrashekhar.

6 दिसम्बर 2015 को स्थानीय रासविहारी उच्च विद्यालय का वह ऐतिहासिक मंच और दर्शकों-सम्मानकर्ताओं से खचाखच भरा वह मैदान माननीय मंत्री प्रो.चंद्रशेखर के अद्वितीय एवं अपूर्व नागरिक महाअभिनंदन का गवाह बना- जिसे देखकर समाजसेवी एवं साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने विगत कालखंडों में इस मंच पर पधारे समाजवादी चिंतकों डॉ.लोहिया, भूपेन्द्र नारायण मंडल, चौधरी चरण सिंह, लोकनायक जयप्रकाश………. कर्पूरी ठाकुर आदि की चर्चा करते हुए अपने संबोधन के अन्त में अपने अनुज प्रो.चन्द्रशेखर को आशीर्वचन के रूप में यही कहा-

शिवनंदन-भूपेन्द्र बने रे, जिस कोसी तट की हरियाली !
शेखर उसी चमन का तुम भी, बन जा एक यशस्वी माली !!

Massive gathering for felicitating Cabinet Minister Prof.Chandrashekhar.
Massive gathering for felicitating Cabinet Minister Prof.Chandrashekhar.

11 बजे दिन से 5 बजे शाम तक चले मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर के इस महानागरिक सम्मान समारोह में विशिष्ठ अतिथियों के रूप में शरीक हुए- पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक कुमार सिंह, विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा, विधायक रमेश ऋषिदेव, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, वयोवृद्ध राजद नेता जगदीश प्रसाद यादव एवं राजद के जिला अद्यक्ष प्रो.खालिद, जदयू के सियाराम यादव, कांग्रेस के सत्येन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख सियाशरण यादव, डॉ.विजेंद्र, नरेश पासवान, डॉ.शांति यादव, गुड्डी देवी, प्रधान जी, डॉ.अरुण, पारो जी सहित जिले के कोने-कोने से आये महागठबंधन के सभी प्रखंडों के अद्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, किसान-मजदूर-छात्र-नौजवान तथा माता-बहनों की उपस्थिति में सम्मानित होनेवाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी को भी माननीय मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर ने शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर केवल सम्मानित ही नहीं किया बल्कि अपने सामाजिक ऋण को हल्का भी किया और आगे भी इस ऋण को अपनी सरकार के माध्यम से चुकाते रहने का संकल्प बार-बार दुहराया भी |

Samajsevi Sahityakaar Dr.Bhupendra Madhepuri being honoured by Minister Prof.Chandrashekhar .
Renowned Educationist Dr.Bhupendra Madhepuri being honoured by Minister Prof.Chandrashekhar at Madhepura .

माननीय मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर ने भ्रष्टाचार-अनाचार-दुराचार के संवाहकों को कठोर दण्ड देने का संकल्प लेते हुए उपस्थित जनमानस के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के बीच यह पैगाम प्रेषित किया कि-

मेरा घर खुला है, खुला ही रहेगा तुम्हारे लिए !
मोबाइल भी खुला ही रहेगा, तुम्हारी सेवा के लिए !!

सम्बंधित खबरें


हम जहर पी रहे हैं सुनो बादशाह !

आज कोसी के लोग शुद्ध जल के लिए तरस रहे हैं | कुशहा त्रासदी 2008 में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद आर्सेनिक का खतरा कोसी क्षेत्र में बढ़ गया है | कई स्थानों पर तो जांच के दौरान 100 पीपीएम तक आर्सेनिक पाए गये हैं जबकि इस बाबत सरकारी विभाग (पी.एच.ई.डी.) अभी भी अनभिज्ञ है |

एक तो कोसी क्षेत्र के पानी में आयरन की प्रचुर मात्राऔर अब ऊपर से आर्सेनिक की उपस्थिति- जानलेवा सिद्ध हो रही है | आर्सेनिक के शरीर में जाने से कैंसर सहित कई जानलेवा बीमारियाँ हो रही हैं |

महावीर कैंसर संस्थान पटना के निदेशक किशोर कुणाल को जब इस तरह की जानकारी मिली तो उन्होंने संस्थान के जांचकर्ताओं की एक टीम के द्वारा पानी की जांच भी कराई | रिपोर्ट में त्वचा कैंसर, गोलब्लाडर कैंसर जैसी अन्य जानलेवा रोग होने की संभावनाएँ अंकित की गयी है |

मधेपुरा अबतक द्वारा जब कोसीवासियों से इस बाबत चर्चा की गई तो उन्होंने कहा- कोसी में जल जीवन नहीं, बल्कि जहर है | कोसी की लगभग 60 लाख की आबादी इस कुदरती कोप को झेलने के लिए मजबूर है | सरकारी स्तर पर गंभीर पहल नहीं किया जा सका है | जबकि एक ओर जल-स्तर में जिस तरह गिरावट हो रही है उसी अनुपात में दूसरी ओर मौजूद जहरीले रसायनिक तत्वों की मात्रा में वृद्धि हो रही है | इतना ही नहीं आर्सेनिक, आयरन, फ्लोराइड, सीसा आदि जहरीले रसायनों के चलते आंत का कैंसर, मानसिक तनाव, किडनी, एमीविएसिस एवं दन्त-रोग आदि के घातक परिणामों से हमें कब तक रु-ब-रु होना पड़ेगा तथा कब हमें शुद्ध पेय जल मिलेगा- कहो बादशाह ??

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के चार अधिवक्ताओं को सम्मानित किया हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी ने

देश और समाज हमेशा विधि द्वारा नियंत्रित होता रहा है | आरम्भ में व्यक्ति न्यायालय में अपना पक्ष स्वयं निवेदित करते रहे, परन्तु विधि के स्वरुप में जटिलता आने एवं व्यक्ति की निजी कठिनाइयों में वृद्धि होने के कारण अपनी अनुपस्थिति में किसी अन्य को न्यायालय के समक्ष उपस्थित करने की मजबूरियों ने अधिवक्ताओं को जन्म दिया |

आज जहाँ 1916 ई. में स्थापित पटना उच्च न्यायालय अपना शतक पूरा करने जा रहा है वहीँ मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में क्रियाशील कुछ अधिवक्तागण अपने कार्यकाल का अर्द्धशतक पूरा कर चुके हैं | उन्हीं में से चार वरीय एवं कर्मनिष्ठ अधिवक्ताओं – मो.अमान उल्लाह, शशिधर सिंह, गजेन्द्र ना.यादव एवं सरयुग साह को पूर्णिया के कला भवन में आयोजित भव्य समारोह में उच्च न्यायालय पटना के मुख्य न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी के कर्मठ कर-कमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया गया |

Madhepura Abtak से इन चारो जनों ने कहा कि हमारे सम्मानित होने से मधेपुरा जिला अधिवक्ता संघ सर्वाधिक सम्मानित एवं गौरवान्वित हुआ है | संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार झा , सचिव कृतनारायण यादव सहित रणधीर सिंह, जवाहर झा, आर्यादास, संध्याकुमारी, अभय कुमार, सदानंद यादव आदि ने सम्मानित सदस्यों को स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी और यह भी कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु यह सम्मान आगे भी जारी रहे……!

 

सम्बंधित खबरें


हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2016 का भव्य आयोजन 19 जनवरी को

सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार ‘हिन्दुस्तान’ आने वाले नये वर्ष में शहरी प्रतिभाओं के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को भी नई पहचान एवं बेहतर प्लेटफार्म देने की तलाश में कदम बढ़ा चुका है | “हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2016” का यह आयोजन 19 जनवरी को हिन्दुस्तान अखबार- मधेपुरा के ब्युरो चीफ अमिताभ के बांकुड़ों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किये जाने का निश्चय किया गया है | इस ओलंपियाड में तीसरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी अलग-अलग चार ग्रुपों में भाग ले सकते हैं जहाँ उन प्रतिभागियों को अग्नि-परीक्षाओं से गुजरकर मंजिल को पाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ेगा | संघर्षपूर्ण सीढ़ियों को चढ़कर उन्हें खुद को राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार 30 हजार रु., द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रु. एवं तृतीय पुरस्कार 10 हजार का हकदार साबित करना होगा |

इन पुरस्कारों के अतिरिक्त प्रिन्ट यूनिट स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रथम पुरस्कार 5100 रु., द्वितीय पुरस्कार 3100रु. एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100रु. की नगद राशि दी जायेगी |

यदि आप प्रतिभावान छात्र हैं और बेहतर प्लेटफार्म की तलाश में रहते हैं तो हिन्दुस्तान अख़बार में छपे फार्म के प्रारूप के अनुसार आवेदन को भरकर 200/-रु. निबंधन शुल्क के साथ अपना निबंधन अपने विद्यालय प्रधान के माध्यम से शीघ्रातिशीघ्र करा ही लीजिए |

Madhepura Abtak को डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी से यह जानकारी मिली कि विगत वर्ष भी “हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2015” का भव्य एवं यादगार आयोजन भू.ना.मंडल वि.वि. आडिटोरियम में आयोजित किया गया था | डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा- स्पर्धा के इस युग में प्रतिभा को पग-पग पर नई पहचान दिलाने एवं ऊँचाई तक ले जाने के लिए हिन्दुस्तान का यह नायाब आयोजन- “हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2016” अनोखा भी है और सर्वाधिक प्रशंसनीय भी |

सम्बंधित खबरें


मेडिकल छात्रों के फार्म भरने की तिथि रुकी

भूपेन्द्र नारायण मंडल वि.वि.के अन्तर्गत चार मेडिकल कॉलेज हैं | एम.जी.एम.मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल किशनगंज, कटिहार मेडिकल कॉलेज दोनों पुराना मेडिकल कॉलेज है जहाँ कई विषयों में पी.जी.की भी पढ़ाई हो रही है | एक नया है बुद्धा मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल, बैजनाथपुर सहरसा जिसमें एक बार एडमिशन हुआ है, बाद बाँकी एम्.सी.आई. द्वारा जांच प्रक्रिया के अधीन है | और चौथा सरकारी कॉलेज है- कर्पूरी मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल जो निर्माणाधीन है और नीतीश सरकार के तहत तीव्र गति से प्रगति पथ पर अग्रसर है |

बहरहाल, कटिहार एवं किशनगंज दोनों मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न वर्गों के छात्रों द्वारा परीक्षा फार्म भरने की तिथि अपरिहार्य कारण से स्थगित करनी पड़ी |

निम्नांकित चार वर्गों के छात्रों जिनके फार्म भरने की तिथि तत्काल स्थगित रहेगी- वे हैं- बी.एन.एम.यू. के- 1.फर्स्ट प्रोफेशनल एम.बी.बी.एस.परीक्षा-2015(1), 2.सेकेंड प्रोफेशनल एम.बी.बी.एस.परीक्षा-2015(2),फर्स्ट प्रोफेशनल एम.बी.बी.एस.परीक्षा-2016(1) एवं थर्ड एम.बी.बी.एस. पार्ट-2 परीक्षा के फार्म भरने की तिथि अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है |

मधेपुरा अबतक को इस आशय की जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ.नवीन कुमार ने दी | उन्होंने कहा कि माननीय कुलपति डॉ.विनोद कुमार से वार्ताकर शीघ्र ही तिथि की घोषणा पुन: कर दी जायेगी |

सम्बंधित खबरें


बीबीसी और ‘मधेपुरा अबतक’ समेत दुनिया के चार हजार साईट हैक, स्थिति फिर हुई बहाल

‘मधेपुरा अबतक’ के सुधी पाठकों को हम सूचित करना चाहते हैं कि कल दोपहर के एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में पाकिस्तान के हैकर ग्रुप ‘टीम साईबर असैसिन्स’ (Team Cyber Assassins) ने दुनिया के चार हजार महत्वपूर्ण साईट को हैक कर लिया जिनमें ( Madhepura Abtak ) भी शामिल था। हालांकि हमारे कुशल इंजीनियरों की टीम ने अत्यन्त तत्परता से कार्रवाई करते हुए देर शाम तक स्थिति फिर बहाल कर ली। बीच की अवधि में हमारे पाठकों को जो असुविधा हुई, हमें उसके लिए खेद है।

पाठकों को हम अवगत कराना चाहते हैं कि जिन चार हजार साईट को हैक किया गया उनमें प्रसिद्ध समाचार साईट ‘बीबीसी.कॉम’, यूएस आर्मी की साईट ‘आरटी.कॉम’ और ऑस्ट्रेलियन एडुकेशनल साईट ‘एबीसी.कॉम’ जैसे महत्वपूर्ण साईट शामिल हैं। ‘मधेपुरा अबतक’ ने महज कुछ माह में आप सबका जो प्यार हासिल किया है और जिस रफ्तार में इसे लाईक करने वालों की संख्या बढ़ रही है, सम्भवत: उसे देखते हुए ही इसे भी हैक किया गया।

हम किसी भी हैकर ग्रुप द्वारा किए जा रहे इस तरह के कुत्सित प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं। ये पूरी दुनिया के अमन-चैन पर कुठाराघात है। हम आपको पूरे विश्वास के साथ कहना चाहते हैं कि चाहे कितनी ही बार इस तरह की घिनौनी कोशिश क्यों ना हो, हमारी ‘प्रतिबद्धता’ पर उसका रत्ती भर भी असर नहीं होगा। तमाम मुश्किलों को पार कर ‘मधेपुरा अबतक’ आपकी दिनचर्या का अंग बना रहेगा।

मधेपुरा अबतक

सम्बंधित खबरें


नीतीश सरकार के नये मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर को- मंडल वि.वि.मधेपुरा में इंजीनियरिंग कॉलेज महानिर्माण को पंख लगाने के लिए बधाई दी डॉ.मधेपुरी ने

सबसे पहले तो यह जानिये कि मधेपुरा  में भूपेन्द्र नारायण मंडल वि.वि. के बीजारोपण का श्री गणेश कैसे हुआ ? मधेपुरा के भूपेन्द्र चौक (कॉलेज चौक) पर नवनिर्मित ‘भूपेन्द्र स्मारक’ के उद्घाटन-अनावरण के लिए मंडप पर राष्ट्रीय त्रिमूर्ति लालू-शरद-नीतीश एक साथ उपस्थित हुए- उनके जन्मदिन 1 फरवरी की जगह बढाई गई तिथि 4 फरवरी 1991 को | मंडप पर चढ़ते ही मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने प्रतिमा स्थल निर्माण के संयोजक डॉ.मधेपुरी से कहा- “मनीषी भूपेन्द्र के स्मारक का मंडप तो बहुत खूबसूरत बना है लेकिन मूर्ति का साइज बहुत छोटा है……|”

प्रत्युत्तर में विनम्र होकर डॉ.मधेपुरी ने यही कहा था- “श्रीमान ! आप चाहेंगे तो पाँच मिनट में साईज  बड़ा हो जाएगा……. बहुत दिनों से मधेपुरा   के लोग एक वि.वि. के लिए संघर्ष कर रहे हैं…… आज ही इनके नाम एक वि.वि. की घोषणा कर दीजिए श्रीमान !! कर दीजिए ना… !!!”

और उसी दिन 5बजे शाम में रासबिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में शरद-नीतीश एवं डॉ.रवि, राधाकान्त यादव सहित सिंहेश्वर के तत्कालीन विधायक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, परमेश्वरी प्र.निराला, शशिशेखर यादव, विजय कुमार वर्मा…… डॉ.मधेपुरी और पच्चीसो हजार उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए क्रांतिकारी मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने यही उद्घोष किया था-

“मैं आज 4 फरवरी 1991 के दिन बिहार सरकार की ओर से मधेपुरा  की समाजवादी धरती को एक विश्वविद्यालय देने की घोषणा करता हूँ….. और अब इस इलाके के विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की पढाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा |”

…….और आज आपके सामने एक सौ तीन एकड़ के परिसर में भव्य स्वरुप ग्रहण कर रहा है- हमारा, आपका और हम सबों का यह भू.ना.मंडल वि.वि. | उसी परिसर में कर्पूरी मेडिकल कॉलेज एवं बी.पी.मंडल इंजिनियरिंग कॉलेज के लिए क्रमशः 30 एकड़ एवं 10 एकड़ जमीन आवंटित करते हुए नीतीश सरकार द्वारा कदाचित् आठ वर्ष पूर्व ही कॉलेज द्वय के निर्माण की घोषणा की गई थी- जिसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण तो 800 करोड़ से अधिक राशि के साथ आकाश की ऊँचाईयों को छूने लगा है, परन्तु इंजिनियरिंग कॉलेज की संचिका न जाने कहाँ अटक गई | जबकि 2014 के सितम्बर माह में ही राज्य केबिनेट ने इसके भवन निर्माण हेतु 135 करोड़ 74 लाख रु. की स्वीकृति भी दे दी है |

जब इस बाबत मधेपुरा अबतक इसी वि.वि. में वर्षों विकास पदाधिकारी के रूप में सेवारत रहे डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी से चर्चा की, तो डॉ.मधेपुरी ने कहा- दैनिक जागरण में समाचार पढने के बाद उन्होंने जिले के एकमात्र मंत्री प्रो.चंद्रशेखर से बातें की और मंत्रीजी ने उत्साहवर्धक तथ्यों एवं किये गये प्रयत्नों का इस प्रकार खुलासा किया-

“सर्वप्रथम केबिनेट द्वारा भवन निर्माण का काम ‘आधारभूत संरचना निगम’ को दिया गया था जिसने डी.पी.आर. भी तैयार कर ली | परन्तु गत वर्ष केबिनेट ने यह काम ‘भवन निर्माण विभाग’ को सौंप दिया | दोनों विभागों के बीच तालमेल के अभाव के कारण विलम्ब हो गया | भवन निर्माण के मुख्य अभियन्ता जल्द ही टेंडर कराकर कार्यारम्भ कराने जा रहे है- जिसके लिए मैं प्रयत्नशील हूँ…….|”

मंत्री प्रो.चंद्रशेखर के प्रयत्नों के लिए समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.मधेपुरी ने मधेपुरा  के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, एवं छात्र-अभिभावकों की ओर से उनको हृदय से बधाई दी है तथा अग्रेतर सकारात्मक प्रयास करते रहने के लिए ज़िलापदाधिकारी मो.सोहैल सहित दैनिक जागरण को भी साधुवाद दिया है |

सम्बंधित खबरें