सुकवि डॉ. वरुण सम्मानित

ख्याति प्राप्त कवि एवं समीक्षक डॉ. वरुण कुमार तिवारी के सम्मान में बी.एन.एम.यू. के पी.जी. हिन्दी विभागाद्यक्ष डॉ. विनय कुमार चौधरी की अद्यक्षता में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ | डॉ.चौधरी ने आरम्भ में डॉ. तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला | उन्होंने कहा कि डॉ. तिवारी  कार्यित्त्री एवं भावयित्री प्रतिभा के धनी हैं |

डॉ. सिद्धेश्वर काश्यप ने कहा कि डॉ. वरुण आधुनिक एवं उत्तर-आधुनिक जीवन-बोध को यथार्थ के धरातल पर वाणी देने वाले रचनाकार हैं जिनकी चर्चित कृतियाँ हैं – अपने होने का अहसास, तीसरी दुनिया के लिए, कुछ दूर रेत पर चलकर इत्यादि |

इस अवसर पर डॉ. वरुण के एकल काव्य पाठ के बाद विभागाद्यक्ष डॉ. विनय कुमार चौधरी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया | काव्य गोष्ठी में उपस्थित थे- डॉ. नरेश कुमार, डॉ. फजल, डॉ. अलोक, आनंद कुमार, सुनील, सुमन, अंतरा, कल्पना, सुभाष, शंकर, राधा, पुष्पलता, संजीव, कृष्णा आदि | धन्यवाद ज्ञापन पी. यदुवंशी ने किया |

सम्बंधित खबरें


हर घर दस्तक : ऊँचा होगा मस्तक

विगत दो दिन कबल बिहार विधान परिषद के चुनाव में मानसून की बौछार पर भारी पड़ा स्थानीय निकायों के वोटरों का उत्साह | इस लहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का “हर घर दस्तक” ठंडा होने से पहले पुनः गर्म होने लगा है |

इस बीच “हर घर दस्तक” में जुटे कार्यकर्ताओं द्वारा, चाहे वे किसी भी गठबंधन के हों, समाज में व्याप्त अंधविश्वास को अब भी तो गाँव-घर छोड़ने के लिए मजबूर करें | सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में यह जद यू का हर घर दस्तक कार्यक्रम इसी तरह चलता रहे तो सम्पूर्ण प्रदेश का कल्याण होगा | इस कार्यक्रम के बहाने अनेक राष्ट्रीय कार्यक्रमों को भी सफल करने में मदद मिलेगी – यथा घर-घर शौचालय की बात हो या डायन बताकर महिलाओं को गांवों में प्रताड़ित करने की बात अथवा निरक्षरता दूर करने से लेकर मृत्योपरांत कर्मकांडों एवं वृहत भोज त्याग कर प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देने की बात |

इस तरह अंधविश्वास एवं रुढ़िवादी व्यवस्था को मिटाने के प्रयासों को देखकर गाँव की जनता वैसे गठबन्धन को अपना समर्थन तन-मन-धन से देने को तैयार हो जायेगा | चुनाव के समय कहने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी |

घर-घर दस्तक के क्रम में यदि किसी निर्धन एवं मेधावी व लगनशील बच्चे दिख जय तो उसके लिए बेहतर अवसर प्रदान करने की व्यवस्था करने में पार्टी कर्मियों का एकजुट होकर प्रयासरत हो जाना ही माननीय मुख्यमंत्री के “हर घर दस्तक” कार्यक्रम की सफलता मानी जायेगी और बापू के गांवों का कल्याण | भारत गांवों का देश है और इस “हर घर दस्तक” कार्यक्रम से भारत मजबूत होगा |

सम्बंधित खबरें


चुन…चुन…चुन : अच्छों को चुन  !!

देश के कुछ ही राज्यों में विधान परिषद हैं जिसमें बिहार भी एक है | जुलाई सात को बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए सबसे अधिक 98% एवं सबसे कम 80% तक मतदान हुए | मतदान प्रतिशत सबसे अधिक नवादा और मुरलीगंज प्रखंड में तथा सबसे कम दरभंगा में रहा | मतदान सवेरे 8 बजे से संध्या 4 बजे तक हुआ | मतदान की समाप्ति के साथ ही 152 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बन्द हो गया | यह चुनाव होता है “प्रेफ़ेरेन्शिअल” | तभी तो इसमें ई.वी.एम. मशीन का उपयोग नहीं होता है | बिहार में पहली बार प्रत्याशियों के फोटोयुक्त बैलट पेपर का उपयोग किया गया तथा सभी बूथों पर विडीयोग्राफी करायी गयी | मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ | मतगणना 10 जुलाई को सवेरे 8 बजे से होगा |

मधेपुरा-सहरसा-सुपौल स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के मधेपुरा जिले के कुल 2696 मतदाताओं में 2452 ने वोट डाले यानी 91% वोट डाले गये | सभी 13 प्रखंडों में मुरलीगंज में सबसे अधिक 98% तथा मधेपुरा सदर में सबसे कम 88% मतदान किये गये | मधेपुरा में विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा मत डालकर भी अंत तक डटे रहे और आलमनगर में मंत्री नरेंद्र नारायण यादव अपने मताधिकार का प्रयोग किया | एम.एल.सी. विजय वर्मा के साथ डॉ. मधेपुरी , निराला जी, डॉ. नीरज, नरेश पासवान, विजेंद्र प्र. यादव, मो. जुम्मन अन्त तक जमे रहे |

मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर माइक्रो आब्जर्वर , जोनल मजिस्ट्रेट, गस्ती दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की भी नियुक्ति की गयी थी | मधेपुरा के दोनों एस.डी.एम. संजय कु. निराला एवं मुकेश कु. साह , थानाद्यक्ष मनीष कुमार एवं आरसी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी बूथ की सम्पूर्ण गतिविधियों का जायजा मतपेटियों के सील होने तक लेते रहे |

सम्बंधित खबरें


समाप्त हो मृत्युदंड : कलाम ने विधि आयोग को भेजी अपनी राय

मृत्युदंड समाप्त करने के बारे में विधि आयोग को भेजी गई अपनी राय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा है कि हम सभी ईश्वर की कृति हैं और हमें किसी भी आधार पर किसी की जान लेने का हक नहीं है। उन्होंने इस सजा का स्पष्ट विरोध किया है। हालांकि विधि आयोग को अब तक मिली करीब 400 लोगों की राय में ज्यादातर लोग मृत्युदंड बनाए रखने के पक्ष में हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के अलावा राय भेजने वाले विशिष्ट लोगों में डीएमके सांसद कनीमुई भी शामिल हैं।

बता दें कि विधि आयोग मृत्युदंड पर विचार कर रहा है। इसी संदर्भ में आयोग ने पिछले वर्ष परामर्श पत्र जारी कर लोगों से मृत्युदंड पर राय मांगी थी। भले ही अब तक मिली राय में ज्यादातर लोग इसे बनाए रखने के पक्ष में हों लेकिन पूर्व राष्ट्रपति का अपनी राय में मृत्युदंड का विरोध करना अलग महत्व रखता है। उन्होंने अपनी किताब टर्निंग प्वाइंट का हवाला देते हुए उन क्षणों का जिक्र किया है जब राष्ट्रपति के तौर पर उनके सामने मृत्युदंड की सजा पुष्टि के लिए आती थी। कलाम के अनुसार उनके लिए यह काम सबसे ज्यादा मुश्किल होता था। उनका कहना है कि जब उन्होंने मामलों को अपराध की गंभीरता तथा अपराधी के सामाजिक और आर्थिक पहलू के नजरिये से खंगाला तो पाया कि मृत्युदंड की पुष्टि के लिए आए लगभग सारे मामलों मे सामाजिक और आर्थिक पक्षपात था।

उम्मीद की जा सकती है कि कलाम के कद के विचारक व्यक्तित्व की इन टिप्पणियों और मृत्युदंड के स्पष्ट विरोध के बाद मृत्युदंड पर पुनर्विचार की सम्भावना बनेगी। ना केवल मानवीय आधार पर बल्कि जैसा कि पूर्व राष्ट्रपति ने संकेत किया है इसकी सजा पाए अपराधियों के सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को भी ध्यान में रख इस अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर पूरी गम्भीरता से विचार किया जाना चाहिए।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के मिनी चम्बल से निकला आई.ए.एस.

प्रायः कीचड़ से ही कमल निकलता है और कोयले के बीच से हीरा | लेकिन मरुभूमि में गुलाब बहुत मुश्किल से खिलता है और मिलता है | मधेपुरा का मिनी चम्बल कहा जाने वाला टेंगराहा-सिकियाहा पंचायत के परती-पर्रांट मरुभूमि से जिस किसान दंपत्ति “शम्भु-संजू” ने एक गुलाब पैदा किया – उसी कमल का, उसी हीरा का और उसी गुलाब का नाम है- आदित्य आनन्द |

किसान पिताश्री श्री शम्भु प्र. यादव और गृहिणी ममतामयी माताश्री संजू देवी का यह गुलाब आज इस मरुभूमि में हर पल अपना सुगन्ध फैला रहा है तथा सौरभ बिखेर रहा है |

यू.पी.एस.सी. की 2014 की परीक्षा में 980वां रैंक हासिल करने वाला वह आदित्य बगल के रौता गाँव के “सौरभ शिशु शिक्षा निकेतन” से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा शुरू की और अपनी लगन व मिहनत का सौरभ फैलाते हुए मुरलीगंज प्रखंड के बी.एल.उच्च वि. होते हुए टी.एन.बी.कालेज से स्नातक किया | इतिहास में एम.ए. कर इन्होंने अपनी मातृभाषा “मैथिलि” के साथ यू.पी.एस.सी. की ऊंचाई तक पहुंचे | फ़िलहाल वे आल इंडिया रेडियो में ऑफिसर हैं |

आई.ए.एस.आदित्य आनन्द की तमन्ना है कि इस टेंगराहा-सिकियाहा की बंजर भूमि में कृषि को सर्वाधिक बढ़ावा मिले | ग्रामीण प्रतिभा को ऊंचाई तक ले जाने के लिए एक अच्छी शिक्षा व्यवस्था कायम हो और जिसका श्री गणेश शीघ्र हो |

सम्बंधित खबरें


क्या थम जाएगी चीन के आर्थिक सुधारों की रफ्तार..!

बीजिंग से प्राप्त खबरों के अनुसार चीन के शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। इससे ना केवल अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है बल्कि सरकार के आर्थिक सुधारों पर भी इसका असर पड़ सकता है। 12 जून से शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 29 फीसदी की गिरावट आई है। इससे निवेशकों की संपत्ति के मूल्य को तीन हजार अरब डॉलर (1,80,000 अरब रुपये से अधिक) का नुकसान हुआ है।

2013 में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की कमान संभालने के बाद प्रधानमंत्री ली कछ्यांग ने टेक्नोलॉजी स्टार्टअप की खातिर पूंजी बाजार को आकर्षक बनाया लेकिन शेयर बाजार ने जिस तरह का अप्रत्याशित बर्ताव किया है उससे ये उम्मीद ध्वस्त हो गई है कि शेयर बाजार नई कंपनियों (स्टार्टअप) के लिए फंड जुटाने के मामले में प्रभावी जरिया बन सकते हैं। चीन के शेयर बाजार नियामक ने बाजार में जोड़तोड़ की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। अब यदि चीनी नीतिकारों को प्रधानमंत्री ली कछ्यांग की धीमी, मजबूत आर्थिक विकास की नई सामान्य वृद्धि की योजना पर फिर से गौर करने को मजबूर होना पड़ा तो यह उनके लिए एक बड़ा झटका होगा।

सम्बंधित खबरें


मुसलमानों के लिए भी हो परिवार नियोजन की अनिवार्यता : शिवसेना

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में सोमवार को फिर एक विवादास्पद टिप्पणी आई कि मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या भाषाई, भौगोलिक और भावनात्मक असंतुलन का कारण बनेगी और इससे देश की एकता को भी खतरा है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसलमानों से स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि वे देश के कानून का पालन करें और परिवार नियोजन की अनिवार्यता स्वीकार करें।

संपादकीय में लिखा गया है कि वर्ष 2001 से 2011 के बीच मुस्लिम आबादी करीब 24 फीसदी बढ़ी है और यह 2015 तक इसमें निश्चित रूप से पांच-दस फीसदी का और इजाफा हो गया है। इस समस्या के संदर्भ में यह सवाल भी उठाया गया कि प्रधानमंत्री ने आधी रात में भी दरवाजा खटखटाने पर मुसलमानों को उनके मुद्दों का समाधान करने का वादा किया है लेकिन क्या मुसलमान भी देश की मदद के लिए उसी तरह दौड़ेंगे? देश को लोकपाल से भी अधिक एक समान नागरिक संहिता की जरूरत है।

संपादकीय में बल देकर कहा गया कि मुसलमानों को जवाब देने के लिए हिंदुओं की आबादी बढ़ाना समस्या का समाधान नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सभी धर्मो पर परिवार नियोजन सख्ती से लागू कराने के लिए सरकार पर दबाव डालना चाहिए।

सम्बंधित खबरें


बिहार पर मानसून कुछ ज्यादा मेहरबान, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

मानसून बिहार पर कुछ ज्यादा मेहरबान है और सम्भावना है कि अगले दो दिनों तक यह सक्रिय रहेगा। राजधानी पटना सहित अगल-बगल के जिलों में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे पूरे बिहार में बारिश होती रहेगी। दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम के जिलों में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।

मानसून के इस कदर मेहरबान होने से पूरे राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कल राजधानी पटना में सिंचाई भवन स्थित सभागार में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को राज्य के तटबंधों और नहरों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र में किसी भी सामग्री की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

सम्बंधित खबरें


यदि मुझे भारत का डिक्टेटर बना दिया जाय तो…..

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी सदा देशवासियों से यही कहा करते – “ मैं शराब को चोरी और व्यभिचार दोनों से ज्यादा ख़राब मानता हूँ ,क्योंकि शराब मनुष्य के शरीर और आत्मा दोनों का विनाश करती है … यदि मुझे भारत का डिक्टेटर बना दिया जाय तो शराब की सभी दुकानों को बिना मुआवजा दिये बन्द करा दूँगा | ”

भारत आज़ाद हुआ परन्तु बापू हमारे बीच अधिक दिनों तक नहीं रह पाये | बापू के कुछ पक्के और सच्चे अनुयायिओं यथा मोरार जी देसाई….. कर्पूरी ठाकुर जैसों ने कोशिश की, परन्तु अधिक दिनों तक शराब बन्दी को कायम नहीं रख पाये | आजकल की सरकार तो शराब बंदी से ध्यान हटाकर प्रत्येक पंचायत के हर गाँव में शराब दूकान खोलने का लाइसेंस देना आरम्भ कर दी है | इतना ही नहीं गाँव के टोला-टप्पर में भी धड़ल्ले से शराब भट्टी खोलने का लाइसेंस बाँट रही है | शहर में तो पुलिस की उपस्थिति और लाल-टोपी से डरते भी हैं लोग, परन्तु जरा सोचिएबापू के गांवों का हाल क्या होगा ?? भारत का गाँव तो गरीब है ही ऊपर से डेग-डेग पर शराब की दुकान – जहाँ बिना किसी खौफ के मजदुर क्लास के लोग भी अपनी महिलाओं को बढ़-चढ़कर यातनाएं देते हैं | यही जानें की शहर से लेकर गाँव तक की महिलाओं के साथ शराबी पतियों द्वारा अत्याचार किये जाते हैं | घर खंडित हो रहा हैं | समाज टूट रहा है | विकास अवरुद्ध हो रहा है तथा बच्चे स्कूल से दूर हो रहे हैं |

तभी तो आये दिन कभी जिले में तो कभी कमिश्नरी मुख्यालय में या फिर कभी राज्यस्तर पर भी महिलाओं द्वारा शराब बन्दी के लिए “थाली बजाओ रैली” निकली जाती है | सरकार की चेतना को जगाई जाती है | समय-समय पर विभिन्न महिला संगठनों द्वारा थाली पीट-पीट कर विरोध दर्ज किया जाता है | पुतले भी जलाये जाते हैं | महिलाओं द्वारा इस पहल की आम लोग भी मौन समर्थन करते हैं |

PTI7_30_2011_000093B_247516

हाल ही में राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड दुर्गादस्ता एवं रास्ट्रीय युवा ब्रिगेड के संयुक्त बैनर तले सहरसा पटेल मैदान से ज़िलाद्यक्ष त्रिफुल्ल देवी व सबीना खातून के नेतृत्व में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म , अत्याचार को लेकर स्टेशन तक शराब बन्दी की मांग हेतु थाली बजाई गयी | तो कुछ दिन पहले मधेपुरा में डॉ.शांति यादव के नेतृत्व में कोसी वुमन डिग्निटी फोरम के बैनर तले महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्मों को लेकर “थाली बजाओ रैली” निकाली गई |

सम्बंधित खबरें


हॉकी वर्ल्ड लीग में कांस्य से चूकी भारतीय पुरुष टीम

रविवार को एंटवर्प में ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में भारत को हार का सामना कर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। पूरे खेल के दौरान भारतीय डिफेंस चरमराया हुआ दिखा और नतीजा 1-5 से हार के रूप में सामने आया। भारत की पुरुष टीम के खिलाफ यह ब्रिटेन की सबसे बड़ी जीत है। उधर ऑस्ट्रेलिया ने बेहद रोमांचक फाइनल में आखिरी पल में किए गए गोल की मदद से मेजबान बेल्जियम को हराकर हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स का खिताब जीत लिया। सातवें और आठवें स्थान के लिए खेले गए एक अन्य मुकाबले में फ्रांस ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा कर सातवां स्थान हासिल किया।

महिलाओं के मुकाबले में वर्ल्ड और ओलंपिक चैम्पियन हॉलैंड ने फाइनल में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर महिला हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स का खिताब जीता। बता दें कि भारतीय महिला टीम ने इस लीग में पांचवां स्थान हासिल किया।

सम्बंधित खबरें