मुसलमानों के लिए भी हो परिवार नियोजन की अनिवार्यता : शिवसेना

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में सोमवार को फिर एक विवादास्पद टिप्पणी आई कि मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या भाषाई, भौगोलिक और भावनात्मक असंतुलन का कारण बनेगी और इससे देश की एकता को भी खतरा है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसलमानों से स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि वे देश के कानून का पालन करें और परिवार नियोजन की अनिवार्यता स्वीकार करें।

संपादकीय में लिखा गया है कि वर्ष 2001 से 2011 के बीच मुस्लिम आबादी करीब 24 फीसदी बढ़ी है और यह 2015 तक इसमें निश्चित रूप से पांच-दस फीसदी का और इजाफा हो गया है। इस समस्या के संदर्भ में यह सवाल भी उठाया गया कि प्रधानमंत्री ने आधी रात में भी दरवाजा खटखटाने पर मुसलमानों को उनके मुद्दों का समाधान करने का वादा किया है लेकिन क्या मुसलमान भी देश की मदद के लिए उसी तरह दौड़ेंगे? देश को लोकपाल से भी अधिक एक समान नागरिक संहिता की जरूरत है।

संपादकीय में बल देकर कहा गया कि मुसलमानों को जवाब देने के लिए हिंदुओं की आबादी बढ़ाना समस्या का समाधान नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सभी धर्मो पर परिवार नियोजन सख्ती से लागू कराने के लिए सरकार पर दबाव डालना चाहिए।

सम्बंधित खबरें


बिहार पर मानसून कुछ ज्यादा मेहरबान, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

मानसून बिहार पर कुछ ज्यादा मेहरबान है और सम्भावना है कि अगले दो दिनों तक यह सक्रिय रहेगा। राजधानी पटना सहित अगल-बगल के जिलों में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे पूरे बिहार में बारिश होती रहेगी। दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम के जिलों में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।

मानसून के इस कदर मेहरबान होने से पूरे राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कल राजधानी पटना में सिंचाई भवन स्थित सभागार में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को राज्य के तटबंधों और नहरों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र में किसी भी सामग्री की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

सम्बंधित खबरें


यदि मुझे भारत का डिक्टेटर बना दिया जाय तो…..

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी सदा देशवासियों से यही कहा करते – “ मैं शराब को चोरी और व्यभिचार दोनों से ज्यादा ख़राब मानता हूँ ,क्योंकि शराब मनुष्य के शरीर और आत्मा दोनों का विनाश करती है … यदि मुझे भारत का डिक्टेटर बना दिया जाय तो शराब की सभी दुकानों को बिना मुआवजा दिये बन्द करा दूँगा | ”

भारत आज़ाद हुआ परन्तु बापू हमारे बीच अधिक दिनों तक नहीं रह पाये | बापू के कुछ पक्के और सच्चे अनुयायिओं यथा मोरार जी देसाई….. कर्पूरी ठाकुर जैसों ने कोशिश की, परन्तु अधिक दिनों तक शराब बन्दी को कायम नहीं रख पाये | आजकल की सरकार तो शराब बंदी से ध्यान हटाकर प्रत्येक पंचायत के हर गाँव में शराब दूकान खोलने का लाइसेंस देना आरम्भ कर दी है | इतना ही नहीं गाँव के टोला-टप्पर में भी धड़ल्ले से शराब भट्टी खोलने का लाइसेंस बाँट रही है | शहर में तो पुलिस की उपस्थिति और लाल-टोपी से डरते भी हैं लोग, परन्तु जरा सोचिएबापू के गांवों का हाल क्या होगा ?? भारत का गाँव तो गरीब है ही ऊपर से डेग-डेग पर शराब की दुकान – जहाँ बिना किसी खौफ के मजदुर क्लास के लोग भी अपनी महिलाओं को बढ़-चढ़कर यातनाएं देते हैं | यही जानें की शहर से लेकर गाँव तक की महिलाओं के साथ शराबी पतियों द्वारा अत्याचार किये जाते हैं | घर खंडित हो रहा हैं | समाज टूट रहा है | विकास अवरुद्ध हो रहा है तथा बच्चे स्कूल से दूर हो रहे हैं |

तभी तो आये दिन कभी जिले में तो कभी कमिश्नरी मुख्यालय में या फिर कभी राज्यस्तर पर भी महिलाओं द्वारा शराब बन्दी के लिए “थाली बजाओ रैली” निकली जाती है | सरकार की चेतना को जगाई जाती है | समय-समय पर विभिन्न महिला संगठनों द्वारा थाली पीट-पीट कर विरोध दर्ज किया जाता है | पुतले भी जलाये जाते हैं | महिलाओं द्वारा इस पहल की आम लोग भी मौन समर्थन करते हैं |

PTI7_30_2011_000093B_247516

हाल ही में राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड दुर्गादस्ता एवं रास्ट्रीय युवा ब्रिगेड के संयुक्त बैनर तले सहरसा पटेल मैदान से ज़िलाद्यक्ष त्रिफुल्ल देवी व सबीना खातून के नेतृत्व में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म , अत्याचार को लेकर स्टेशन तक शराब बन्दी की मांग हेतु थाली बजाई गयी | तो कुछ दिन पहले मधेपुरा में डॉ.शांति यादव के नेतृत्व में कोसी वुमन डिग्निटी फोरम के बैनर तले महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्मों को लेकर “थाली बजाओ रैली” निकाली गई |

सम्बंधित खबरें


हॉकी वर्ल्ड लीग में कांस्य से चूकी भारतीय पुरुष टीम

रविवार को एंटवर्प में ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में भारत को हार का सामना कर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। पूरे खेल के दौरान भारतीय डिफेंस चरमराया हुआ दिखा और नतीजा 1-5 से हार के रूप में सामने आया। भारत की पुरुष टीम के खिलाफ यह ब्रिटेन की सबसे बड़ी जीत है। उधर ऑस्ट्रेलिया ने बेहद रोमांचक फाइनल में आखिरी पल में किए गए गोल की मदद से मेजबान बेल्जियम को हराकर हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स का खिताब जीत लिया। सातवें और आठवें स्थान के लिए खेले गए एक अन्य मुकाबले में फ्रांस ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा कर सातवां स्थान हासिल किया।

महिलाओं के मुकाबले में वर्ल्ड और ओलंपिक चैम्पियन हॉलैंड ने फाइनल में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर महिला हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स का खिताब जीता। बता दें कि भारतीय महिला टीम ने इस लीग में पांचवां स्थान हासिल किया।

सम्बंधित खबरें