तम्बाकू छोड़ो और जीवन से नाता जोड़ो !

एस.एम.मेमोरियल फाउंडेशन फॉर कैंसर रिसर्च , नई दिल्ली द्वारा “कैंसर जागरूकता अभियान” का आयोजन जिले के पुरैनी प्रखंड स्थित श्रीवासुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , नया टोला में विद्यालय प्रधान ललन कुमार चौधरी की अद्यक्षता में किया गया | छात्र-छात्राओं एवं विद्यालयकर्मियों को नशा मुक्ति का सन्देश देते हुए संस्थापक प्रफुल्ल कुमार एवं बिहार प्रदेश प्रभारी श्री विजय महापात्रा ने कहा कि कैंसर से बचने के लिए खैनी-बीड़ी-सिगरेट-गुटखा आदि का परित्याग करना ही होगा | उन्होंने कहा कि तम्बाकू के सेवन से 55% रोगी कैंसर को गले लगा लेते हैं | आजकल तो छोटे-छोटे बच्चे भी खैनी-गुटखा खाना शुरू कर देते हैं | नशीला पदार्थ भले ही क्षण भर के लिए आनन्द देता है , परन्तु वह आगे चलकर शरीर के लिए सर्वाधिक हानिकारक होता है | छात्र-छात्राओं को तम्बाकू के सेवन से होने वाले खतरों से अवगत कराना ही तो इस फाउंडेशन का लक्ष्य है |

मौके पर छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त विद्यालयकर्मी अनिल पासवान , सुरेश मंडल, शंकर मंडल, राकेश पाठक, सुनील कुमार सिन्हा, आदि उपस्थित थे |

सम्बंधित खबरें


आत्मदाह से पूर्व ही डी.एम. के आश्वाशन पर ख़त्म हुआ अनशन !

भूपेन्द्र कला भवन के सामने आठ दिनों से चल रहा आमरण अनशन गुरुवार को समाप्त हो गया | 2010 में चयनित 134 सफल होमगार्ड अभ्यर्थियों में से दो आमरण अनशनकारी थे – धर्मेन्द्र कुमार और रेहान अंसारी |

जब दोनों ने आत्मदाह की धमकी दी तो सवेरे से पुलिस एवं पदाधिकारी सभी चौकस दिखे और इसी बीच डी.एम. द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाने के आश्वाशन पर उन्होंने अनशन समाप्त किया |

सम्बंधित खबरें


शाहिद की शादी की तैयारी जोरों पर

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की शादी की तैयारी पूरे जोरों पर है। शाहिद की माँ सुप्रिया पाठक का कहना है कि शादी को लेकर बहुत कुछ हो रहा है। हमारा घर एक आम शादी वाले घर की तरह है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस 34 वर्षीय अभिनेता की शादी दिल्ली की 21 वर्षीय मीरा राजपूत से 7 जुलाई को होने जा रही है। शादी गुड़गांव में सम्पन्न होगी जबकि शाहिद अपने दोस्तों और बॉलीवुड के साथियों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

‘जब वी मेट’, ‘कमीने’, ‘आर राजकुमार’ और हाल में रिलीज हुई ‘हैदर’ जैसी चर्चित फिल्में देने वाले शाहिद अपने बचपन की दोस्त और अभिनेत्री करीना कपूर संग अपने रिश्ते और फिर ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। उनके प्रशंसकों की उत्सुकता लगी रहती थी कि शाहिद आखिर किसके साथ लेंगे सात फेरे। मीरा के संग उनकी शादी की खबर आने के बाद उनके रोमांस और शादी को लेकर होनेवाली तमाम चर्चाओं पर विराम लग गया है। ‘विवाह’ के हीरो शाहिद को इस असली विवाह के लिए ‘मधेपुरा अबतक’ की शुभकामनाएं।

सम्बंधित खबरें


कायम हैं 2016 के रियो ओलंपिक के लिए भारत की उम्मीदें

भारतीय महिला टीम ने हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल्स के क्लासिफिकेशन मैच में इटली को शूटआउट में 5-4 से शिकस्त दी और इस तरह 2016 के रियो ओलंपिक के लिए भारत की उम्मीदों को जिन्दा रखा। विश्व में 13वें रैंकिंग की भारतीय टीम ने 16वें रैंकिंग के इटली को आठवें स्थान के लिए खेले गए मैच में शूटआउट से पराजित किया। इससे पहले दोनों टीमें निर्धारित 60 मिनट के खेल में 1-1 से बराबरी पर थीं।

भारतीय टीम अब पाँचवें और छठे स्थान के लिए शनिवार को मैच खेलने उतरेगी। इसमें उसकी भिड़ंत मेजबान बेल्जियम और जापान के बीच होनेवाले मैच के विजेता से होगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले ओलंपिक में आखिरी बार 1980 में भाग लिया था। यहां यह भी बताते चलें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानी शुक्रवार को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट के अंतिम चार के मुकाबले में मेजबान बेल्जियम के खिलाफ उतरने जा रही है।

सम्बंधित खबरें


हत्यारे रोबोट को दी जाए कौन सी सजा..!

बर्लिन में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जी हाँ, हत्या की घटना तो आप आए दिन सुनते होंगे लेकिन जब कोई रोबोट हत्या को अंजाम दे तो क्या कहेंगे आप..? बुधवार को जर्मनी स्थित फोक्सवैगन कार के प्रोडक्शन प्लांट में एक रोबोट ने एक 22 वर्षीय ठेकेदार को दबोचा और फिर पटक-पटक कर मार दिया। अब जांच एजेंसी के लिए यह तय करना मुश्किल है कि इस मामले में आखिर आरोपी किसे बनाए। हत्यारे रोबोट को सजा दी भी जाए तो कौन सी..!

फोक्सवैगन के प्रवक्ता हेइको हिलविग ने रोबोट में किसी प्रकार की खामी को खारिज करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में यह घटना मानवीय चूक प्रतीत हो रही है। आपको बता दें कि उक्त रोबोट ऑटो पार्ट्स को पकड़कर उन्हें जोड़ने का काम करता था। अब जांच की जा रही है आखिर उसने इस घटना को अंजाम दिया तो कैसे..!

सम्बंधित खबरें


महाराष्ट्र सरकार की नज़र में मदरसा स्कूल नहीं

महाराष्ट्र की भाजपा-शिवसेना सरकार ने एक विवादास्पद फैसला लेते हुए गुरुवार को मदरसों को स्कूल की श्रेणी में रखने से इन्कार कर दिया। राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री एकनाथ खडसे का तर्क है कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जाती है। यहाँ बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से वंचित रखा जाता है।

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे प्राथमिक शैक्षणिक विषय नहीं पढ़ानेवाले मदरसों को औपचारिक स्कूल नहीं माना जाएगा और इसमें पढ़नेवाले बच्चों को स्कूली शिक्षा के दायरे से बाहर माना जाएगा। सरकार 4 जुलाई से राज्य में सर्वे के जरिये ‘आउट ऑफ स्कूल’ बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ेगी। सरकार के अनुसार, मदरसे औपचारिक शिक्षा नहीं देते जबकि संविधान के अनुसार सभी बच्चों को औपचारिक शिक्षा का अधिकार है। दूसरी ओर पूर्व अल्पसंख्यक मंत्री नसीम खान कहना है कि राज्य सरकार ने अपने मंत्रियों विनोद तावड़े और पंकजा मुंडे के कथित घोटालों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भावना भड़काने वाला यह फैसला लिया है।

सम्बंधित खबरें


शरद यादव को जल्दी ही मिलेगी एम्स से छुट्टी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। शरद यादव एम्स में भरती हैं जहाँ उनके फेफड़ों में संक्रमण का इलाज चल रहा है। सीने में दर्द और अन्य परेशानियों की शिकायत करने के बाद उन्हें गत 22 जून को एम्स में भरती कराया गया था। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। ‘मधेपुरा अबतक’ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

सम्बंधित खबरें


जी, नमस्कार ! मैं नीतीश कुमार, क्या आप मेरे कामकाज से संतुष्ट हैं ?

बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए जदयू ने गुरुवार को पूरे बिहार में जनता के दरवाजे ‘दस्तक’ देना शुरू कर दिया। जदयू के “हर घर दस्तक – घर घर दस्तक” कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पटना सिटी जाकर 20 घरों में दस्तक दी। नीतीश ने अपने काम के आधार पर मतदाताओं से एक बार फिर मौका देने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपनी सरकार के कामकाज के बारे में फीडबैक लिया और कामकाज को और बेहतर बनाने के सुझाव भी मांगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए लोगों से कहा कि यदि वे संतुष्ट हैं तो उनको एक बार फिर मौका दे। मुख्यमंत्री पटना सिटी इलाके में लगभग ढाई घंटे रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले उन्हें 10 घरों में ही दस्तक देना था लेकिन इस कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देख उन्होंने 10 की जगह 20 घरों में दस्तक दी।

इससे पूर्व जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की मौजूदगी में प्रशांत किशोर की टीम ने ‘दस्तक’ नाम से इस जनसम्पर्क अभियान को लॉन्च किया। जदयू की इस महासम्पर्क योजना की शुरुआत 10 हजार जगहों से हुई। एक महीने तक तीन चरणों में चलने वाले इस अनोखे प्रचार अभियान में पहले चरण के 10 दिनों में जदयू ने एक करोड़ घरों में दस्तक देने की योजना बनाई है। इस दौरान करीब तीन करोड़ मतदाताओं तक पहुँचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के वर्तमान व पूर्व सांसदों ने भी 10-10 घरों में दस्तक देकर आमलोगों से फीडबैक लिया और उनके दुख-दर्द को सुना। लोगों को चुनाव के लिए खास तौर पर तैयार किए गए गीत “बिहार में बहार हो, नीतीश कुमार हो” की ऑडियो सीडी भी दी गई। इस सीडी को इसी दिन लॉन्च किया गया।

इस पूरे अभियान के दौरान जदयू के कार्यकर्ता 10-10 घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे, उनके घर पर “आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार” लिखा स्टिकर चिपकाएंगे और फिर घरवाले की तस्वीर लेंगे। जदयू ने लोगों में राजनीतिक भावना जगाने व उन्हें जागरुक रखने के लिए रिंगटोन भी बनाया है। कहना ना होगा कि जदयू ने पूरी तैयारी के साथ चुनावी बिगुल फूंका है।

सम्बंधित खबरें


राजकुमार अल वलीद बिन तलाल बना सदी का सबसे बड़ा दानी !

सऊदी अरब के राजकुमार अल वलीद बिन तलाल ने अपनी लगभग 2,00,000 करोड़ रूपये से ज्यादा की संपत्ति दान करने की घोषणा की है | बताया जाता है की साठ साल के राजकुमार अल वलीदबिन तलाल दुनिया के 34वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं |राजकुमार अल वलीद बिन तलाल नेएक बयान में कहा है कि परोपकार एक व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है, जिसे उन्होंने तीन दशक पहले शुरू किया था |

राजकुमार अल वलीद के इस क़दम की सराहना करते हुए बिल गेट्स ने कहा कि यह दुनिया भर में परोपकार के काम में लगे लोगों को प्रेरणा देगा | राजकुमार अल वलीद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके इस क़दम से सांस्कृतिक समझ बढ़ाने, समुदायों के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के विकास, प्राकृतिक आपदा के समय तेज़ी से मदद पहुँचाने और दुनिया को और अधिक उदार बनाने में मदद मिलेगी.

सम्बंधित खबरें