मधेपुरा की सड़क पर वाहन नहीं ….. पहली बारिश का पानी बह रहा है !!

किसान ही एक ऐसा जीवट वाला प्राणी है जो बाढ़ या सुखाड़ की मार को बराबर झेलता तो है लेकिन लेकिन हिम्मत कभी नहीं हरता | कृषक सदा असफलता को चुनौती के रूप में स्वीकारता आया है | मधेपुरा समेत कोसी के इलाके में इस वर्ष मानसून में हुए बिलम्ब के कारण धान फ़सल के बाबत वे उदास दीख रहे थे , परन्तु कोसी में मानसून की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं | पहले ही दिन घंटे भर की मुसलाधार बारिश से किसानों के खेतों में काफी पानी जमा हो गया |

कृषि विभाग द्वारा मधेपुरा जिले में 65000 हेक्टेयर में धानरोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कृषक एवं पदाधिकारियों का हौसला बुलंद हो चला है | सरकार द्वारा निर्देश जारी किया गया है आवसक्तानुसार किसानों को सिंचाई के निमित्त डीजन अनुदान भी दिया जायेगा | कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को श्रीविधि तकनीक से खेती करने हेतु हर प्रकार से सहयोग करने की तैयारी की जा रही है |

सम्बंधित खबरें


मुबारक़ हो सबको रमजान का महीना !!

रमजान का महीना यानी अरबी बर्ष का नौवां महीना जिसमें मुसलमान रोज़ा रखते हैं – इस पूरे महीनें में अल्लाह के फ़रिश्ते हज़रत ज़िब्रैएल अमीन प्रतिदिन हज़रत मोहम्मद सल्ल को कुरान मजीद सुनते थे और वे निष्ठापूर्वक सुना करते थे | इसीलिए रमजान के महीने में मुसलामानों को ईशा के नमाज़ के बाद तरावीह में कुरान मजीद सुनना ही सुनना चाहिए |

इसी रमजान के महीने में कई आसमानी किताबें धरती पर नाज़िल हुए यानि अवतरित हुए | कुरान-ए-पाक़ लौहे महफूज से इसी महीने अवतरित हुआ जिसमें पूरे के पूरे 23 साल लगे | इसी तरह हज़रत इब्राहीम अलैहिस्स के सहीफे (किताब) 03 रमजान को अता किये गये, हज़रत मूसा अलैहिस्स को तौरे 06 रमजान को अता हुआ था, हज़रत दाउद अलैहिस्सको ज़बूर (किताब) 12 रमजान को मिला था और हज़रत इब्राहीम अलैहिस्स को इंजील (धर्म पुस्तक) 13 रमजान को मिली थी | इसीलिए इस रमजान के महीने को खुदाई यानी ईश्वरीय ग्रन्थ से मुनासिबत वाला महीना भी कहा गया है |

रमजान के अवसर पर सभी मस्जिदों में इमामों द्वारा रमजानुल मुबारक की फ़ज़ीलत यानी श्रेष्ठता पर तक़रीर किया जाता है – जिसमें वे इस बात पर जोर देते हैं कि रोज़ेदारों के घर खुदा की रहमत बरसती है जिसकी अजमत से रोज़ेदारों के गुनाह माफ़ हो जाते हैं | इसे कलामुल्लाह का महीना भी कहा जाता है |

सम्बंधित खबरें


गोप गुट के कर्मचारी महासंघ का – एक दिवसीय धरना प्रदर्शन !

बिहार राज्य अराजपत्रितकर्मचारी महासंघ ( गोप गुट ) द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन , मधेपुरा के बी. एन. मंडल स्टेडियम के मो. इजहार की अध्यक्षता में हुआ | कर्मचारियों की मुख्य मांग यही रही की केंद्र के अनुरूप बिहार के राज्यकर्मियों को दिनांक 1-1-2006 के प्रभाव से पुनरीक्षित वेतन, भत्ते, पेंशन-उपादान एवं अन्य सुविधाएँ स्वीकृत किया जाय | कुल 11 मांगे थी |

स्थानीय मांगे 9 को मिलाकर कुल 20 मांगे की सूची जिलापदाधिकारी श्री अबरार अहमद कमर को सौपी गई | स्थानीय मांगो में अंतिम मांग यही है – संघ एवं महासंघ के पदधारकों के स्थानान्तरण पर रोक लगाई जाय |

बीस सूत्री मांगों को लेकर जिला सचिव रामचंद्र यादव , विनोद कुमार विमल , महेश्वरी यादव , नरेश पासवान , सत्येन्द्र कुमार , जवाहर मुखिया , सत्यदेव मंडल , हेमचन्द्र वर्मा आदि उपस्थित सभी नेताओं ने अपना अपना विचार रखा | अंत में मंच संचालक ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

सम्बंधित खबरें