खुद पर भरोसा करने वाली चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स- 2021 का खिताब जीतकर प्रत्येक भारतीय को एक बार फिर से खुद पर नाज करने का मौका दिया है। हरनाज संधू ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि अपने आत्मविश्वास एवं प्रखर बौद्धिकता से भी जजों को बेहद प्रभावित किया। हरनाज की यह सफलता भारत की बेटियों के लिए प्रेरणा का बीज है।
बता दें कि मिस यूनिवर्स का खिताब बाहरी खूबसूरती के आधार पर नहीं मिलता बल्कि इसके लिए बुद्धि, मेहनत, खूबसूरती आकर्षक, व्यक्तित्व एवं हाजिर जवाबी भी होना उतना ही अनिवार्य होता है। भारत की बेटी हरनाज में ये सारी खूबियां मौजूद हैं।
चलते-चलते यह भी जानिए कि हरनाज को शतरंज खेलना और घुड़सवारी करना बेहद पसंद है। कई अध्ययनों एवं शोध से भी यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि शतरंज खेलने से दिमाग की कसरत होती रहती है। इसलिए तो हरनाज को “ब्यूटी विद ब्रेन” की वास्तविक प्रतिनिधि मानी जाती है।
टेंगराहा गांव स्थित रेखा स्मृति मंच देवेंद्र धाम में रविवार को मधेपुरा लायंस क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन मधेपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, डॉ.अरुण कुमार, देवेंद्र धाम निर्माता दिगंबर प्रसाद यादव, लायंस क्लब के सदस्यगण सीए व कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ एवं चिकित्सकगण डॉ.सच्चिदानंद यादव, डॉ.आरके पप्पू, डॉ.संजय कुमार, लायन शंभू साह, अशोक साह, ओमप्रकाश, विकास सर्राफ, आनंद प्राणसुखका एवं सचिव इंद्रनील घोष उर्फ बापटून जी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी-शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने की।
समाजसेविका प्रीति गोपाल यादव के सौजन्य से इस आयोजन में लगभग 300 नर-नारियों के रोगों का नि:शुल्क इलाज किया लाइंस चिकित्सकों ने, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.नायडू कुमारी, आंख रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय कुमार, जनरल फिजीशियन डॉ.एसएन यादव व डॉ.आरके पप्पू भी शामिल थे।
मौके पर विलंब से अपनी सेवा देने वालों में प्राचार्य सत्यजीत यादव, लायंस उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, लायंस अध्यक्ष डॉ.डीके सिंह मौजूद हुए। समापन किया सिंहेश्वर विधानसभा के माननीय विधायक चंद्रहास चौपाल ने। श्री चौपाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं नि:शुल्क दवा देकर लायंस क्लब एवं प्रीति यादव ने सराहनीय काम किया है।
संक्षिप्त अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.मधेपुरी ने भारत को गांवों का देश कहा और यह भी कि खेती पर निर्भर इन ग्रामीणों के पास पैसे की कमी होने से लोग अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को फायदा होता है और जागरूकता बढ़ती है। सभी चिकित्सकों ने भी सर्दी में कुछ सावधानियों के साथ खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। कुछ ने तो कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन करने की सलाह दी, क्योंकि आॅमिक्रोन तेजी से कदम बढ़ाते हुए आ रहा है।
अंत में उद्घाटनकर्ता एसडीएम नीरज कुमार ने अति संक्षिप्त संबोधन में बस यही कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को गंभीर होने की जरूरत है। सीता राम ने मंच संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन किया देवेंद्र धाम के निर्माता दिगंबर प्रसाद यादव ने।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कोसी अंचल के तीन दिवसीय दौरे के दरमियान 18 दिसंबर को सर्वप्रथम बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद व प्रखर साहित्यकार रह चुके डॉ.रमेन्द्र कुमार यादव रवि तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ.मीरा कुमारी के मधेपुरा स्थित ‘चतरा कोठी’ आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जहां उनका स्वागत दिवंगत दंपति के पुत्रों जदयू जिला उपाध्यक्ष डॉ.रत्नदीप, जदयू मीडिया सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमरदीप एवं उनके परिजनों व गणमान्यों ने किया।
JDU Pradesh Adyaksh Umesh Kushwaha, Former JDU Media Cell President Dr.Amardeep, JDU Zila Adyaksha Guddi Devi, Dr.Ratnadeep and other JDU leaders paying homage to Founder VC & MP Dr.R.K.Yadav Ravi and Dr.Meera Kumari at Chatra Kothi, Madhepura.
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ.रवि ना केवल राजनीति के क्षेत्र की बड़ी हस्ती थे, बल्कि उन्होंने शिक्षा, साहित्य व समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी तथा राष्ट्रीय स्तर की पहचान भी बनाई। उनके साथ विधायक व पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, विधायक निरंजन मेहता, पूर्व मंत्री डॉ.रमेश ऋषिदेव प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, जिला अध्यक्षा मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी की पूरी टीम साथ-साथ चलती रही।
JDU Senior Leader Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri addressing JDU Workers Meeting at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.
भूपेन्द्र नारायण मंडल स्मृति कला भवन में आयोजित जिला कार्यकर्ता संवाद की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्षा गुड्डी देवी ने सभी अतिथियों सहित प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन को मजबूत करने के निर्देशों के कार्यान्वयन को लेकर जिला अध्यक्षा गुड्डी देवी ने उनसे मांग की कि बिहार के उन सभी जिलों की महिला अध्यक्षों को एक-एक चार पहिया वाहन दिए जाएं।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही 20 सूत्री समेत सभी कमेटियों का गठन कर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।
जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने पार्टी व संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार व सुझाव रखा। जिले के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता सहित पार्टी के मार्गदर्शक आदि ने भी उद्गार व्यक्त किया। आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र नारायण यादव, विधायक निरंजन मेहता, पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, वरिष्ठ नेता डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीडिया सेल डॉ.अमरदीप, संगठन प्रभारी डॉ.शिव कुमार यादव, प्रभारी भगवान चौधरी, जिला प्रवक्ता डॉ.नीरज कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. विजेंद्र नारायण यादव, प्राचार्य सत्यजीत यादव, नेत्री बुलबुल सिंह, नरेश पासवान, अशोक चौधरी, आशीष कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महेंद्र पटेल ने मंच संचालन किया।
अन्य कारण जो भी हो, परंतु बढ़ते प्रदूषण ने इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा की है। सभी जान रहे हैं कि साल 2021 पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। कंपनियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए यह वेहतर साल रहा है।
जानिए कि कोरोना वायरस सब कुछ को तहस-नहस कर दिया। साल 2020 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में 26 फ़ीसदी की बड़ी गिरावट आई। वहीं 2021 के जनवरी से नवंबर तक भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का साइज दोगुना रहा है। इस वर्ष तो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में खूब हलचल रही है।
चलते-चलते यह भी जानिए कि वाहन विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2022 में भारत इलेक्ट्रिक गाड़ियों के नाम होने वाला देश में शुमार किए जाने वाला देश बनेगा।
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक समारोह आयोजित कर कोविड-19 “आॅमिक्रोन” के प्रभाव को कम करने के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाले आधे दर्जन से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरा डोज पूरा करने वालों के लिए यह कार्यक्रम जारी रहेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि टीकाकरण की दूसरी खुराक लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु 27 नवंबर से 31 दिसंबर 2021 तक स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया के सामूहिक प्रयास से सम्मानित करने का यह सिलसिला जारी किया गया है। उनके लिए लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे।
कुमारखंड प्रखंड के टेंगराहा-परिहारी पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सामूहिक रूप से स्वागत किया और प्रखर समाजसेविका प्रीति गोपाल यादव ने समृद्ध पंचायत बनाने हेतु अहम भूमिका निभाते रहने की बातें कहीं।
बता दें कि इस समारोह का उद्घाटन सिंहेश्वर विधायक माननीय चंद्रहास चौपाल ने टेंगराहा के देवेंद्र धाम परिसर में उसके निर्माता निर्देशक कृषि विशेषज्ञ श्री दिगंबर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में जहां युवा विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि पंचायत के विकास से ही जुड़ा है प्रदेश और देश का विकास, वहीं कृषि मर्मज्ञ डीपी यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने में सहयोग करते रहें। फसल अच्छी होगी तो देश सफल होगा। किसान के बच्चे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर मुखिया सुनीता देवी, सरपंच रीमा देवी, माला देवी, सदस्य फूलो देवी, मोमिना खातून, रितु देवी, रूबी देवी, धीरेंद्र यादव, गुलाब देवी, शोभा रानी, कविता देवी, संतोष चौधरी, रविंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, सुदामा देवी सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे।
देश के किसानों को ताकतवर बनाने एवं खेती को समुन्नत बनाने की कोशिश के तहत केंद्र सरकार द्वारा भारतीय किसानों को पहचान पत्र निर्गत किए जाने की योजना बनाई है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु सरकार देश के किसानों को विशिष्ट पहचान पत्र जारी करेगी।
बता दें कि विशिष्ट पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया देश भर में चल रही है। देशभर के किसानों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।
जानिए कि अब तक लगभग 10 करोड़ किसानों का डाटाबेस तैयार हो चुका है। किसानों के लिए विशेष पहचान पत्र 12 अंकों का होगा। जिस पहचान पत्र के माध्यम से किसान केंद्र व राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी झंझट के प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही भारतीय किसान को किसी बिचौलिए की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हां! डेटाबेस में शामिल किसानों को ही इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
कोरोना सेे रहें सावधान। 8 दिनों में राजधानी पटना में मिले कोरोना केे 65 नए मरीज। सबसे अधिक एजी कॉलोनी में 16। पटना जिले में इस माह में हो चुकी है 4 मरीजों की मौत।
बता दें कि पटना जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते कदम के चलते या अलर्ट जारी कर दिया गया है कि बिना मास्क के निकले तो लग सकता है जुर्माना।
जानें कि राजधानी के दो इलाके एजी कॉलोनी एवं खजपुरा कोरोना की चपेट में आ गया है। पटना में कोरोना के बढ़ते आंकड़े पर सिविल सर्जन डॉ.विभा कुमारी ने यह कह कर संतोष जताया कि यह अच्छी बात है कि जो संक्रमित हैं, वे पहचान में आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि यह बताता है कि हम सजग हैं और चारों तरफ निगरानी रखी जा रही है। परंतु, यह सच है कि देश के 7 राज्यों में पहुंच गया है कोरोना का नया वेरिएंट आॅमिक्रोन।
चलते-चलते यह भी कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक ही परिवार के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी सतर्क रहें, मास्क पहनें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
जमुई विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा की विधायक व निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने पंजाब के पटियाला में 64वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया है।
बता दें कि विधायक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी श्रेयसी ने यह उपलब्धि महिलाओं को के डबल ट्रैप स्पर्धा में हासिल की है। जबकि 10 दिन कबल श्रेयसी ने सिंगल ट्रैप स्पर्धा में सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ बिहार को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाया था।
बिहार की विधायक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी में श्रेयसी ने दिल्ली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2010 में रजत पदक, 2014 एशियाड में रजत पदक। पुनः वर्ष 2018 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक की जीत उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विधायक श्रेयसी सिंह अब हमेशा जमुई सहित प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित कर रही है। तभी तो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित बिहार राइफल संघ व नेशनल राइफल संघ ने श्रेयसी को बधाई दी है।
राज्य की उपलब्धियों को अनदेखा किए जाने की कड़ी आपत्ति जताई सूबे के ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने। मंत्री बिजेंद्र ने इस बाबत नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने विकसित राज्यों से प्रतिस्पर्धा को लेकर फिर बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग की और कहा कि विशेष दर्जा मिलने पर ही बिहार के साथ सही न्याय होगा।
बिहार सरकार की रीढ़ माने जाने वाले ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र ने उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर यह कहा कि यह रिपोर्ट 2015-16 के आंकड़ों पर आधारित है। इसमें राज्य की वृद्धि दर एवं सतत प्रगति के आंकड़े शामिल नहीं किए गए हैं। बिहार की उपलब्धियों को कम दर्शाई गई है। राज्य को सबसे कम अंक दिए गए हैं। एक तरह से यह बिहार की उपलब्धियों की अनदेखी है।