समाहरणालय मधेपुरा में शहादत दिवस मनाई गई

मधेपुरा समाहरणालय परिसर में 30 जनवरी को 10:30 बजे पूर्वाहन में जिला के अपर समाहर्ता प्रखर साहित्यकार रविंद्रनाथ प्रसाद सिंह व समाजसेवी साहित्यकार डॉ.(प्रोफेसर डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, मो.शौकत अली सहित सभी प्राथमिक पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया।

बाद में सर्वधर्म प्रार्थना का संचालन स्काउट एंड गाइड के जयकृष्ण यादव ने किया जिसमें प्रो.बच्चन,  प्रो.रीता, प्रो.नारायण, गांधी मिस्त्री, शशि प्रभा सहित अन्य धर्मों के गायक भी सम्मिलित हुए।

अंत में बापू के कुष्ठ निवारण हेतु शपथ दिलाई गई। विजय झा ने सायरन बजाकर दो मिनट के मौन करने का संचालन किया।

 

सम्बंधित खबरें


अभी भी सजग रहने की है जरूरत

कोरोना संक्रमण में फिलहाल गिरावट देखी जा रही है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि भारत के कुछ शहरों एवं राज्यों में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में बदलाव नहीं हो रहा है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है।

भारतवासियों को कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से उपयोग में लाने की जरूरत है। अभी भी सजग रहने की जरूरत है। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी……।

सम्बंधित खबरें


संपूर्ण राष्ट्र धूमधाम से मनाया 73वां गणतंत्र

पहली बार कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक और राजस्थान के जैसलमेर से बंगाल की खाड़ी तक समस्त भारतवासियों ने 73वें गणतंत्र पर गर्व करते हुए शान से तिरंगे को लहराया और एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। आजादी के लिए जान गंवाने वाले शहीदों को सबों ने सलाम किया।

ये बातें मधेपुरा के भूपेन्द्र चौक पर समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने झंडोत्तोलन के बाद बच्चों व उपस्थित लोगों से कही।

 

सम्बंधित खबरें


जिला जदयू कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती मनी

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती  जिला जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्षा मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर जदयू के बुजुर्ग नेता समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करने के बाद कहा कि जननायक कर्पूरी जीवन भर अपमान का दंश सहते हुए सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते रहे। बेजुबान, बेसहारा, मैले-कुचले व फटे-पुराने से ढके कपड़ों से वे सर्वाधिक स्नेह रखते थे। यही कारण था कि वे राजनीति को जन सामान्य के अत्यंत करीब ले आए थे, जो अब संपन्नता की ओर चली जा रही है।

प्रदेश मीडिया सेल के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अमरदीप में पुष्पांजलि करने के बाद यही कहा कि बकौल डॉ.रवि जननायक कर्पूरी अबोलों के बोल थे। भीड़ में भी उनकी नजर तुरंत उन बेजुबानों पर पड़ जाती थी जो ठीक से अपनी बातों को रख नहीं पाते। उनका जीवन सौ फ़ीसदी सार्वजनिक था। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी, एसपी मंडल लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सत्यजीत यादव, जिला दलित प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष नरेश पासवान, अधिवक्ता डॉ.धर्मेंद्र राम, एडवोकेट सुधांशु रंजन, राजीव यादव आदि ने भी पुष्पांजलि की। अंत में जिलाध्यक्षा गुड्डी देवी ने उद्गार व्यक्त करते हुए सबों को आने के लिए साधुवाद कहा।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के सुभाष चौक पर नेताजी की 125वीं जयंती मनी

23 जनवरी (रविवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मधेपुरा के सुभाष चौक पर समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, एसनपीएम विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सत्यजीत यादव, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष प्रो.विजेंद्र नारायण यादव, कलम जीवी प्रकोष्ठ जदयू के पूर्व अध्यक्ष सह वार्ड आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा, एडवोकेट सुधांशु रंजन, राजद के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू नेता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, जीवन बीमा के किशोर श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार आदि अन्य गणमान्यों ने सम्मिलित रूप से मनाई।

इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ.मधेपुरी द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। फिर उपस्थित गणमान्यों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि की गई। आवागमन बाधित ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए संक्षेप में ही डॉ.मधेपुरी ने 1929 ई. में मुंगेर में आयोजित प्रांतीय कांग्रेस के सम्मेलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं मधेपुरा के शिवनंदन प्रसाद मंडल की चर्चा की। स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी कमलेश्वरी प्रसाद मंडल के स्वराज होटल की भी विस्तार से चर्चा की, जहां क्रांतिकारियों को मुफ्त भोजन कराया जाता था। डॉ.श्यामापद घोष द्वारा देशबंधु चितरंजन दास लाइब्रेरी के लिए दान दी गई भूखंड की भी चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि नेता जी के धार्मिक गुरु थे स्वामी विवेकानंद और राजनीतिक गुरु देशबंधु चितरंजन दास। डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा कि “नेताजी” कहकर सर्वप्रथम जर्मनी के हिटलर ने उन्हें संबोधित किया था। साथ ही जॉर्ज पंचम की मूर्ति की जगह दिल्ली में नेताजी की प्रतिमा लगाए जाने के लिए केंद्र सरकार की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन वार्ड आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा ने किया।

 

सम्बंधित खबरें


जिला जदयू द्वारा स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान का शुभारंभ- गुड्डी देवी

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला के समर्पित कार्यकर्ता, नेता, विधानसभा व लोकसभा सदस्यों से बिना किसी दबाव के पार्टी को गतिशील रखने के लिए अर्थ (स्वैच्छिक सहयोग राशि) सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। अर्थ के बिना हर विचार अर्थहीन हो जाता है।

ये बातें जदयू के समर्पित व वरिष्ठ नेता डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने 22 जनवरी (शनिवार) को जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्षा मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी की अध्यक्षता में आयोजित अर्थ संग्रह अभियान में कही। साथ ही डॉ.मधेपुरी ने सर्वप्रथम गयारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चेक जिलाध्यक्षा गुड्डी देवी को हस्तगत करा कर आयोजन का शुभारंभ किया।

बाद में चेक देने वालों में प्रदेश मीडिया सेल के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अमरदीप, सीए मनीष सर्राफ, पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ.नीरज कुमार, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे नरेश पासवान, कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रख्यात व्यापारी मोहम्मद असफाक आलम एवं विकास सर्राफ, समाजसेवी सुधीर भगत, बुलबुल सिंह सहित अन्य चार-पांच चेक देने वाले भी मौजूद देखे गए।

 

सम्बंधित खबरें


“राष्ट्रीय समर स्मारक” की लौ में विलय कर दिया गया “अमर जवान ज्योति”

50 वर्ष तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति का निर्माण स्मारक के रूप में किया गया था जिसका उद्घाटन श्रीमती गांधी ने 26 जनवरी 1972 को किया था। यह अमर जवान ज्योति नई दिल्ली के इंडिया गेट पर बनाया गया था।

बता दें कि एकीकृत रक्षा प्रमुख एयर मार्शल बीआर कृष्णा ने अमर जवान ज्योति से एक लौ जलाकर उसे इंडिया गेट से 400 मीटर दूर स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की लौ में विलय कर दिया गया। इस राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 25 फरवरी 2019 को किया गया था।

जानिए कि पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर 21 जनवरी को घोषणा की है कि इंडिया गेट पर उस महान सपूत की ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जाएगी। जब तक यह प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती है तब तक उस स्थान पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा रहेगी।

चलते-चलते यह भी जानिए कि नेताजी की ग्रेनाइट वाली प्रतिमा 28 फुट ऊंची और 6 फुट चौड़ी होगी तथा नेताजी की वह ग्रेनाइट प्रतिमा वही लगाई जाएगी जहां कभी किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी जिसे वर्ष 1968 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हटाया गया था।

 

सम्बंधित खबरें


आम अवाम की आवाज का विमोचन किया गया

बीएन मंडल वाणिज्य महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य प्रोफेसर श्यामल किशोर यादव की पुस्तक “आम आवाम की आवाज” का विमोचन प्रखर साहित्यकार भगवानदास मोरवाल ने किया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.)पीएन पीयूष ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि टीएमबी के पूर्व प्रति कुलपति प्रो.(डॉ.)कौशल किशोर मंडल, प्रो.(डॉ.)योगेंद्र प्रसाद यादव, प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र मधेपुरी, प्रोफेसर सच्चिदानंद यादव, प्रो.(डॉ.)अमोल राय सहित गणमान्यों ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मौके पर डॉ.शेफालिका शेखर और डॉ.विश्वनाथ विवेका (प्रॉक्टर) ने मंच संचालन करते हुए गणमान्य अतिथियों के को कॉलेज छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान एवम अंगवस्त्रम बुके पाग आदि से भरपूर स्वागत किया और लगे हाथ पुस्तक का विमोचन किया गया।

विमोचनकर्ता वरिष्ठ साहित्यकार भगवानदास मोरवाल ने विस्तार से उद्गार प्रकट करते हुए अंत में यही कहा कि “आम अवाम की आवाज” एक तरह से उत्तर भारत की सामाजिक संरचना, जातिगत गिरोहों और तेजी से बदलते भारतीय राजनीति को समझने और जानने के लिए एक बेहतर समाजशास्त्रीय ग्रंथ साबित होगा।

विशिष्ट अतिथि डॉ.कौशल किशोर मंडल व समाजसेवी-साहित्यिकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि इस पुस्तक में डॉ.राम मनोहर लोहिया, भूपेन्द्र नारायण मंडल, किशन पटनायक, कर्पूरी ठाकुर, बीपी मंडल आदि जैसों को प्रतिबिंबित किया गया है जो ता जिंदगी आम आवाम की आवाज बने रहे तथा निडर होकर अबोलों के बोल भी बने रहे।

प्रोफेसर सच्चिदानंद व डॉ.अमोल राय ने कहा कि लेखक प्रोफेसर श्यामल किशोर यादव साक्षरता के माध्यम से आम अवाम की आवाज बनकर चेतना जगाने का काम किया है। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ.पीयूष ने भी लेखक को अपनी ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर पीजी जंतु विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार, डॉ.नवीन कुमार सिंह, एनएसएस पदाधिकारी डॉ.नारायण यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष व जंतु विभाग के अध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार आदि मौजूद थे। डॉ.नवीन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

सम्बंधित खबरें


सूबे में चार दिनों से कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट

जहां विगत चार दिनों से भले ही ठंड के कारण कंपकंपी लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। कोरोना संक्रमण दर घटकर 2.74% पर आ गया है वहीं रिकवरी रेट 94.6% तक आ गया है।

कोरोना अपडेट की जिज्ञासा हर किसी को चाहिए। विगत 24 घंटे में सूबे में 4063 नए संक्रमित हो की पहचान हुई है, वहीं लगभग दोगुने संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

यह भी कि अब तक बिहार में 12000 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने बिहार और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिवों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूछा कि कोरोना संक्रमण से अपनों को खोने वालों की मदद के लिए ₹50 हजार मुआवजा देने के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। इस पर पीठ ने नाराजगी व्यक्त की।

पीठ द्वारा बिहार में हुई 12 हजार मौत पर शंका व्यक्त किए जाने पर मुख्य सचिव ने बताया कि मौत का आंकड़ा सही है। अब तक 9 हजार लोगों ने ही मुआवजे के लिए आवेदन दिया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने पीठ को बताया कि बिहार में कोविड पॉजिटिविटी दर कभी 5 फ़ीसदी से ऊपर नहीं गई। सार्वजनिक नोटिस के बाद अब तक केवल 9 हजार लोगों ने मुआवजे के लिए आवेदन लगाया है।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के सुख शांति भवन में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 54वीं पुण्यतिथि मनी

मधेपुरा के सुख शांति भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनर तले ब्रह्मा बाबा की 54वीं पुण्यतिथि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजू दीदी की अध्यक्षता में समस्त श्रद्धालुओं के बीच मनाई गई।

सर्वप्रथम ब्रह्माकुमारी संस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी रंजू दीदी, मुख्य अतिथि समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, डॉ.एनके निराला, प्रो.अजय, ओम प्रकाश यादव, विजय वर्धन, विनय बर्धन उर्फ खोखा बाबू सहित बीके दुर्गा दीदी, वीणा व मौसम दीदी आदि ने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन कर लन का कार्यक्रम संपन्न किया।

Samajsevi Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri along with Rajyogini Brahmakumari Ranju Didi paying tribute to Praja Pita Brahma Baba on the occasion of 54th Punya tithi.
Samajsevi-Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri along with Rajyogini Brahmakumari Ranju Didi paying tribute to Praja Pita Brahma Baba on the occasion of 54th Punya Tithi.

अध्यक्षता कर रही राजयोगिनी बीके रंजू दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्व के 140 देशों में अवस्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का झंडा फहर रहा है। आठ हजार सेवा केंद्रों पर उन्हें प्रेम से समस्त श्रद्धालुओं द्वारा याद किया जा रहा है। सभी रोहानी बच्चे बाप-दादा के मस्तक का ताज होता है। जीवन मनुष्य का श्रृंगार होता है।

मुख्य अतिथि समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने यही कहा कि लोग शरीर पर तो ध्यान देते हैं, परंतु शरीर को चलाने वाली आत्मा को विकसित करने पर ध्यान नहीं देते। आत्मा को शक्तिशाली करने का उपाय राज योग और ध्यान का अभ्यास ही है। मौके पर खोखा बाबू, विजय वर्धन, प्रो.सतीश, डॉ.एनके निराला आदि ने भी उद्गार व्यक्त किया। अंत में ब्रह्मा बाबा प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

सम्बंधित खबरें