वसुधैव कुटुंबकम है भारतीय राष्ट्रवाद का आदर्श- पद्मश्री रामजी सिंह

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग टीपी कॉलेज में (29-30 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय रखा गया “राष्ट्रवाद कल आज और कल”। इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र में उद्घाटनकर्ता पूर्व कुलपति व पद्मश्री प्रो.(डॉ.)रामजी सिंह एवं मुख्य अतिथि बीएन मंडल विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर राम किशोर प्रसाद रमण ने अपने ऑनलाइन संबोधन में मौजूद विद्वानों, शोधार्थियों एवं छात्रों के समक्ष संक्षेप में अपनी बातें रखी।

जानिए कि गांधीयन विचार के प्रणेता पूर्व सांसद व कुलपति व पद्मश्री प्रोफेसर रामजी सिंह ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद वसुधैव कुटुंबकम का आदर्श प्रस्तुत करता है… जियो और जीने दो को साकार करता है… हम हैं कि पृथ्वी को मां मानते हैं वहीं बीएनएमयू के कुलपति प्रोफेसर आरकेपी रमण ने अपने ऑनलाइन संबोधन में यही कहा कि भारत मात्र एक भौगोलिक इकाई नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक इकाई भी है। हम माँ के रूप में भारत की पूजा करते हैं। हमारे लिए राष्ट्र का गौरव गान सर्वोत्तम भजन है।

चलते-चलते यह भी कि मौजूद विद्वानों ने ऑनलाइन शोधार्थियों को विद्वतापूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। टीपी काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर केपी यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आरंभ में शशिप्रभा जायसवाल द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। मौके पर नेपाल, मुंबई, रांची, भागलपुर, भोपाल आदि जगहों से विद्वतजन समारोह में मौजूद थे। सबों ने यही कहा- अपने राष्ट्र से प्रेम करें, परंतु अन्य किसी राष्ट्र की अवमानना नहीं करें।

सम्बंधित खबरें


आॅमिक्राॅन को लेकर पूरी दुनिया परेशान है

कोरोना  के नए वेरिएंट आॅमिक्राॅन से पूरी दुनिया दहशत में आ गई है। फिलहाल आॅमिक्राॅन 16 देशों में फैल गया है।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा पूर्व में यह निर्णय लिया गया था कि 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भरी जाएंगी। परंतु, केंद्र सरकार द्वारा पुनः समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब बाहर से आने वाले यात्रियों की विगत 14 दिनों की यात्रा की जानकारी ली जाए। जांच के दौरान आवश्यक होने पर 7 दिनों का होम क्वारनटीन अनिवार्य किया जाए।

जानिए कि कोरोना के डेल्टा वेरियन्ट का नया स्वरूप है यह “आॅमिक्राॅन” जो पहली बार साउथ अफ्रीका में मिला। यह आॅमिक्राॅन डेल्टा से 7 गुना अधिक घातक है। मात्र 9 दिनों में ही 16 देशों में फैल गया है। यह आॅमिक्राॅन पुराने वेरियंट से ज्यादा तेजी से फैल रहा है। यही कारण है कि साउथ अफ्रीका से भारत आ रहे यात्रियों की जांच अनिवार्य कर दी गई है। मथुरा में 4 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। आॅमिक्राॅन को लेकर दुनिया परेशान है।

सम्बंधित खबरें


अब नए पाठ्यक्रमानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रम होंगे मजबूत

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग जल्द ही पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सा पाठ्यक्रम के नए स्वरूप को मंजूरी प्रदान करने जा रहा है। इस पाठ्यक्रम के अनुसार पीजी करने वाले सभी डॉक्टरों (एमएस/एमडी) को 3 महीने जिले के अस्पतालों में कार्य करना अनिवार्य होगा।

बता दें कि पीजी कोर्स के अंतर्गत 3 महीने का डिस्ट्रिक्ट रेजिडेंसी प्रोग्राम (डीआरपी) शुरू किया जा रहा है। इससे नए डॉक्टर जिला स्तरीय स्वास्थ्य संरचना को समझ सकेंगे। उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर समझ बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करना भी संभव होगा।

चलते-चलते यह भी कि प्रतिवर्ष भारत में 40,000 से अधिक डॉक्टर्स पीजी कोर्स करेंगे। नए कोर्स लागू होने पर कम से कम 10000 पीजी डॉक्टर्स हर समय जिलों के अस्पताल के जरिए अपनी सेवाएं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में दे रहे होंगे। प्रस्तावित कोर्स के अनुसार एमडी या एमएस कर रहे सभी डॉक्टरों के लिए तीसरे, चौथे या पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई के दौरान 3 महीने के लिए जिला अस्पताल या जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करना अनिवार्य होगा।

 

सम्बंधित खबरें


सीएम नीतीश ने आलाधिकारियों सहित तमाम अफसरों को दिलाई शराब न पीने और न पीने देने की शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर राजधानी के ज्ञान भवन में आयोजित नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यही कहा है-

“हम शपथ लेते हैं…. शराब नहीं पीएंगे और किसी को पीने भी नहीं देंगे…..। यह भी कि पटना को कंट्रोल करेंगे तो बिहार कंट्रोल हो जाएगा। शपथ लेने से मन मजबूत होगा। 15 दिनों बाद शराबबंदी पर पुनः समीक्षा करें शीर्षस्थ अफसर।”

मुख्यमंत्री ने शराबबंदी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किशनगंज के एसपी कुमार आशीष सहित मद्य निषेध व पुलिस विभाग के 26 अधिकारियों व कर्मियों को ज्ञान भवन में सम्मानित किया।

चलते-चलते यह भी कि ज्ञान भवन से फेसबुक, यूट्यूब पर किया गया लाइव प्रसारण। सूबे के सभी पदाधिकारियों द्वारा शराब नहीं पीने का शपथ पत्र भरा गया। किसी-किसी ने तो अपने शपथपत्र में यहां तक लिख डाला- “जो होगा नशे का शिकार…. उजरेगा उसका घर-परिवार….. आजीवन नहीं पीनी है शराब।”

सम्बंधित खबरें


कोरोना वायरस दुनिया से गया नहीं है, अभी भी मास्क और बूस्टर डोज के सहारे लड़ रहा है यूरोप

यूरोप इस वक्त कोरोना वायरस का केंद्र बना हुआ है। भारत से भी कोरोना गया नहीं है। ब्रिटेन के विशेषज्ञों ने तो दुनिया को यह कह कर आगाह किया है कि कोरोना के डेल्टा वेरियेंट से भी अधिक खतरनाक स्वरूप मिला है, जो 3 देशों में फैल चुका है। वे देश हैं- वोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग। इस वेरिएंट में अब तक 32 उत्परिवर्तन देखने को मिले हैं जिन्हें टीका प्रतिरोधी भी बताया जा रहा है।

अभी भी यूरोप के कई देश मास्क एवं बूस्टर डोज के सहारे कोरोना की पांचवी लहर को रोकने में लगे हैं।  कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए ब्रिटेन, डेनमार्क सहित कई देशों ने एक बार फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

चलते-चलते यह भी कि वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि यदि मास्क का उपयोग बढ़ा दिया जाए तो दुनिया में यूरोप सहित हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है। दुनिया के ताकतवर देशों ब्रिटेन, अमेरिका, इजरायल समेत कई देशों में जिन लोगों को टीके के दोनों खुराक लिए हुए छह माह हो गए हैं उनके बीच बूस्टर डोज भी रफ्तार पकड़ ली है।

सम्बंधित खबरें


नई सोच के साथ बढ़ रहे भारत में अब 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1020 हो गई

हमारा भारत तो आज भी गांवों का देश है। जानिए कि भारत के गांव में आज की तारीख में 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1037 हो गई है, जबकि बाकी शहरों का औसत 1000 पुरुषों पर 985 महिलाओं का है। इस तरह देश में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से बढ़ जाना एक बहुत बड़ा बदलाव है।

जानिए कि वर्ष 2015-16 में इसी भारत में 1000 पुरुषों पर 991 महिलाओं की संख्या थी। यह बदलाव हो कैसे गया? इस बदलाव में विशेष रूप से इन पांच राज्यों का योगदान है-

1. केरल में 1000 पुरुषों पर 1021 महिलाएं हैं।

2. बिहार में 1000 पुरुषों पर 1090 महिलाएं हैं।

3. तमिलनाडु में 1000 पुरुषों पर 1088 महिलाएं हैं।

4. मणिपुर में 1000 पुरुषों पर 1066 महिलाएं हैं।

5. पश्चिम बंगाल में 1000 पुरुषों पर 1049 महिलाएं हैं।

महिलाओं की संख्या सामाजिक संतुलन के लिए जरूरी है। कई राज्यों की स्थिति तो ऐसी हो गई है कि बहुएं नहीं मिलने के कारण एक ही लड़की से कई भाइयों को शादी करनी पड़ती थी।

महिलाओं में शिक्षा के प्रसार होने से महिलाएं अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। वे पुरुषों की तुलना में ज्यादा लंबा जीने लगी हैं।

चलते-चलते यह भी कि विश्व के कई देशों में महिला की संख्या पुरुषों से बहुत अधिक है। यूक्रेन, बेलारूस, हांगकांग जैसे देशों में कुल आबादी के 53.5% महिलाएं हैं।

सम्बंधित खबरें


नीतीश सरकार द्वारा लिए गए कई फैसले समस्त भारत के लिए नजीर बने

स्थानीय भूपेन्द्र स्मृति कला भवन में सीएम नीतीश कुमार के 16वें वर्षगांठ पर जिला अध्यक्षा मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी की अध्यक्षता में “समदर्शी नेतृत्व समावेशी विकास के 15 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद द्वय माननीय दिनेश चंद्र यादव, पूर्णिया के सांसद माननीय संतोष कुशवाहा, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, जदयू के वरिष्ठ नेता गोवर्धन मेहता, प्रदेश जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल, विधायक माननीय निरंजन मेहता, डॉ.शिव कुमार यादव, बुलबुल सिंह, प्रो.विजेंद्र नारायण यादव आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

From LtoR Samajsevi Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri, MP Santosh Kushwaha, MP Dinesh Chandra Yadav, MLA Niranjan Mehta, Ashok Choudhary and Zila Adyaksha Guddi Devi jointly inaugurating the meeting at Bhupendra Kala Bhawan.
From LtoR Samajsevi Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri, MP Santosh Kushwaha, MP Dinesh Chandra Yadav, MLA Niranjan Mehta, Ashok Choudhary, Zila Adyaksha Guddi Devi and others  inaugurating the meeting at Bhupendra Kala Bhawan.

जहां सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सीएम नीतीश कुमार को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही चारों ओर विकास की बयार बह रही है। उन्होंने मौके पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सहयोग से इलाके में सड़कों एवं पुलों के जाल बिछाने की चर्चा की वहीं सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हर क्षेत्रों में महिलाओं को 35% आरक्षण देकर आगे बढ़ाने का काम किया गया है। जहां बिहारीगंज के विधायक निरंजन मेहता ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के कार्यों की चर्चा गांवों में करने की बात कही वहीं प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि बिजली हो या सड़क, स्वास्थ्य हो या शिक्षा हर क्षेत्र में विकास की कहानी गढ़ी गई है।

Senior Leader (JDU) Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the meeting at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.
Senior Leader (JDU) Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the meeting at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.

मौके पर जहां शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि “नीतीश सरकार के 15 साल बेमिसाल” में लिए गए 15 से अधिक बड़े फैसलों में से कई फैसले तो समस्त भारत के लिए नजीर बन गए। यह भी कि बिहार मॉडल को कई प्रदेशों ने स्वीकार भी किया, वहीं जिलाध्यक्षा गुड्डी देवी ने कोरोना काल में सीएम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत का इकलौता राज्य है बिहार जहां कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहयोग राशि दी गई। यह भी तो एक नजीर है जिसे किसी प्रदेश ने नहीं किया।

अंत में सभी गणमान्यों सहित व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संचालक नरेश पासवान, कलमजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि अंजुम हुसैन की मौजूदगी में जदयू प्रदेश सचिव व लोकसभा प्रभारी महिला जदयू बुलबुल सिंह की 90 वर्षीया माताश्री गीता देवी के निधन पर सबों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया और तब सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

सम्बंधित खबरें


सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में बिजली बिलिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर हुए नाराज, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र हुए सख्त

बिजली बिल से संबंधित सूबे के लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने ज्योंही नाराजगी व्यक्त की कि सूबे के कर्मठ ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव शीघ्र ही वरीय अधिकारियों के साथ बैठक बुलाने की घोषणा कर दी। बिजली मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल की गड़बड़ी के मामले किसी सूरत में स्वीकार नहीं होंगे। ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि लोगों की शिकायतें इस प्रकार सुनी गई हैं-

1. मीटर रीडर बिना मीटर देखे ही औसत के अंदाज में बिजली बिल भेज देता है जिससे बकाया बढ़कर अंत में हजारों में पहुंच जाता है।

2. मीटर खराब होने पर भी औसत बिल भेजा जाता है, मीटर बदला नहीं जाता। अंत में भारी बिल चुकाना पड़ता है।

3. मीटर सामान्य से तेज चलने की शिकायत करने पर भी त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है।

4. स्मार्ट मीटर में बिजली की खपत अधिक होने की शिकायतें भी लगातार बढ़ती जा रही है।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के भूपेन्द्र कला भवन में आजादी के अमृत महोत्सव पर खाद्य सुरक्षा सप्ताह समारोह हुआ संपन्न

स्थानीय भूपेन्द्र कला भवन में भारतीय खाद्य निगम मंडल (सहरसा, सुपौल एंड मधेपुरा) के अधिकारियों-पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘खाद्य सुरक्षा सप्ताह’ समारोह पूर्वक मनाया गया।

Samajsevi-Shikshavid Dr.Bhupendra Madhepuri addressing 'Khadya Suralsha Saptah' at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.
Samajsevi-Shikshavid Dr.Bhupendra Madhepuri addressing ‘Khadya Suralsha Saptah’ at Bhupendra Kala Bhawan, Madhepura.

बता दें कि समारोह का उद्घाटन बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ विधायक माननीय निरंजन कुमार मेहता, एफसीआई के मंडल प्रबंधक एम. रूपम सिंह, समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्रनारायण यादव मधेपुरी, भाजपा नेता विजय कुमार विमल एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

MLA Niranjan Mehta along with Dr.Bhupendra Madhepuri distributing Grains Packet.
MLA Niranjan Mehta along with Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri distributing Grains Packet.

भारतीय खाद्य निगम के द्वारा खाद्य सुरक्षा की विधियों को लघु चलचित्र के माध्यम से मौजूद सभी तबकों के लोगों को दिखाया गया। खद्यान्न में वितरण को लेकर कई प्रकार के पंपलेट भी बांटे गए।

जानिए कि वरीय प्रबंधक निशांत रंजन ने बताया कि कोरोना काल में भारत सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” के तहत जिले में 171 रैक से 4 लाख 70 हजार मैट्रिक टन चावल, गेहूं मंगवा कर बिहार राज्य खाद्य निगम के माध्यम से लाभार्थियों के बीच वितरित किया गया है। साथ ही विस्तार से मिड डे मील सहित विभिन्न योजनाओं की चर्चाएं की गई।

माननीय विधायक निरंजन मेहता ने अपने संबोधन में भारतीय खाद्य निगम के कार्य प्रणाली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सूझबूझ तथा अन्न भंडारण की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कोरोना काल में पीएम एवं सीएम द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की। पूर्व चेयरमैन विजय कुमार विमल एवं जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भी विस्तार से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं अन्न भंडारण की सराहना की।

समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने गुरु नानक एवं समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल को संदर्भित करते हुए कर्म की प्रधानता की विस्तार से चर्चा की। डॉ.मधेपुरी ने अन्न को भगवान का दर्जा देते हुए कहा कि अन्न का अपमान अपनी संस्कृति का अपमान है, अपने राष्ट्र का अपमान है।

मौके पर मौजूद रहे- एफसीआई के अधिकारी सौरव, सरफराज अहमद, सुनील कुमार सुमन, वीरेंद्र चौधरी, रामनिवास सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण संजीव रजक, पवन कुमार, प्रभाकर कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार, अतुल, दानिश आदि।

सम्बंधित खबरें


पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने हेतु बीएनएमवी कॉलेज ने आयोजित किया राष्ट्रीय सेमिनार

बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएन मंडल वाणिज्य महाविद्यालय में शनिवार को “पर्यावरण ह्रास का सामाजिक व आर्थिक प्रभाव” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का श्रीगणेश हुआ। राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन बीएनएमयू के प्रभारी कुलपति डीएसडब्ल्यू डॉ.अशोक कुमार यादव, बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो.एके राय, पूर्व प्रति कुलपति डॉ.केके मंडल, सीनेटर डॉ.नरेश कुमार, टीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.केपी यादव, बीएनएमवी के प्राचार्य डॉ.पीएन पीयूष एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

Dr.Madhepuri discussing the utility of newly constructed Dr.Mahavir Pratibh Peeth with former Vice-Chancellor BNMU Prof.AK.Ray in the campus of BNMV College, Sahugarh-Madhepura.
Dr.Madhepuri discussing the utility of newly constructed Dr.Mahavir Pratibh Peeth with former Vice-Chancellor BNMU Prof.AK.Ray in the campus of BNMV College, Sahugarh-Madhepura.

इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डॉ.एके यादव ने कहा कि पृथ्वी के हित को बचाने एवं अपना जीवन आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को प्रकृति की ओर चलना अनिवार्य होगा। मुख्यवक्ता डॉ.एके राय ने इस सेमिनार को मील का पत्थर कहते हुए यह भी कहा कि दूर-दूर से आए विद्वानों एवं शोधकर्ताओं के विचार मंथन से कुछ ऐसा अवश्य निकलेगा जो समाज को नई दिशा प्रदान करेगी। पूर्व प्रति कुलपति डॉ.केके मंडल ने कहा कि पूर्वजों की अनदेखी का परिणाम है पर्यावरण का ह्रास। प्राचार्य डॉ.केपी यादव ने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जो जीवनदायी है। सीनेटर डॉ.नरेश कुमार ने बताया कि अभी भी पर्यावरण के लिए सचेत नहीं हुए तो हमारे लिए यह मृत्युदायी होगा।

Former University Professor of Physics Dr.B.N.Yadav Madhepuri is being honoured by Principal Prof.(Dr.)P.N.Piyush at National Seminar.
Former University Professor of Physics Dr.B.N.Yadav Madhepuri is being honoured by Principal Prof.(Dr.)P.N.Piyush at National Seminar.

सेमिनार का संचालन डॉ. शेफालिका शेखर ने किया। मौके पर पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री व मधेपुरा के विधायक प्रो.चंद्रशेखर, समाजसेवी-साहित्यिकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, डॉ.ए.फजल, महासचिव डॉ.अशोक कुमार, वर्सर डॉ.नवीन कुमार सिंह, डॉ.अरुण कुमार (विभागाध्यक्ष, पीजी जूलॉजी), डॉ.मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे। सेमिनार में कुलगीत एवं स्वागत गान की प्रस्तुति प्रांगण रंगमंच के कलाकार मधुबाला द्वारा दी गई।

सम्बंधित खबरें