भू.ना.मंडल वि.वि. में पी.जी. परीक्षा स्थगित

पी.जी. पार्ट-1 (प्रीवियस) परीक्षा-2014 एवं पी.जी. पार्ट-2 (फाइनल) परीक्षायें दिनांक 17-08-2015 से आरम्भ हो चुकी हैं | ये परीक्षाएँ दो केन्द्रों पर चल रही हैं- एक पी.एस.कालेज मधेपुरा  में एवं दूसरा एम.एल.ए.कालेज, कसवा में |

मधेपुरा अबतक को परीक्षा नियंत्रक डॉ.नवीन कुमार से जानकारी प्राप्त हुई है कि दिनांक 18 अगस्त 2015 (मंगलवार) को दोनों परीक्षा केन्द्रों यानी पी.एस.कालेज मधेपुरा  एवं एम.एल.ए. कालेज, कसवा पर होने वाली पी.जी.(प्रीवियस) एवं पी.जी.(फाइनल) की सभी विषयों की परीक्षाएँ (दोनों सिटिंग की) प्रधानमंत्री की रैली के फलस्वरूप सहरसा व अन्य जगहों से परीक्षार्थियों के आवागमन की परेशानियों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई |

कुलपति के आदेशानुसार ये परीक्षाएँ दिनांक 28 सितम्बर 2015 को यथावत दोनों केन्द्रों पर ली जाएगी |

सम्बंधित खबरें


भू.ना.मंडल वि.वि. में पी.जी. परीक्षा -2014 आज से प्रारंभ

मंडल वि.वि. में कुल 20 विषयों में पी.जी. की पढाई होती है | ये पढाई चार जिले- मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के कुल सात संस्थानों में होती है | इन 20 विषयों में 07 प्रायोगिक विषय हैं और शेष 13 सैद्धांतिक |

इन विषयों की पी.जी. पार्ट-1 (प्रीवियस) परीक्षा -2014 एवं पी.जी. पार्ट-2 (फाइनल) -2014 की परीक्षाएँ आज से आरम्भ होकर सितम्बर-2015 के अन्त तक पाँच-छह दिनों के अन्तराल पर होती हुई समाप्त होगी |

ये सारी परीक्षाएँ दो परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होंगी | पहला पी.एस.कालेज, मधेपुरा (कोड-1105) केन्द्र पर टी.पी.कालेज मधेपुरा, एम.एल.टी. कालेज, सहरसा, पी.जी. सेंटर (सहरसा) एवं बी.एन.एम.यू. की परीक्षाएँ तथा दूसरे केन्द्र एम.एल.ए. कालेज, कसवा (कोड-1403) पर डी.एस.कालेज कटिहार, पूर्णिया कालेज पूर्णिया, पूर्णिया महिला कालेज की सभी परीक्षाएँ होंगी | पी.जी.(प्रीवियस) की परीक्षाएँ सदा प्रथम पाली में 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक होंगी एवं फाइनल की परीक्षा द्वितीय पाली में 2.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक |

यह भी जानें कि बी.कॉम पार्ट-1, बी.ए. पार्ट-1 एवं बी.ए. पार्ट-2 का परीक्षाफल अगस्त 2015 के अन्त तक प्रकाशित हो जाने की जानकारी वि.वि. परीक्षा नियंत्रक द्वारा मधेपुरा अबतक को दी गई है |

सम्बंधित खबरें