नीतीश सरकार ने साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों के मूल वेतन में 15% की बढ़ोतरी की

सूबे बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों को 1 अप्रैल 2021 से ही उनके मूल वेतन में 15% की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ोतरी का यह आदेश प्रदेश के प्राइमरी स्कूल से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए शुक्रवार को जारी किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग एक ऑनलाइन कैलकुलेटर तैयार कर रहा है। इसके तैयार होते ही नियोजित शिक्षकों सहित पुस्तकालयाध्यक्षों का भी वेतन निर्धारित कर दिया जाएगा। यह वित्तीय लाभ 1 अप्रैल 2021 से दिया जाएगा।

बता दें कि अखबारों में छपे निर्धारित पे मैट्रिक्स के आधार पर नियोजित शिक्षक अपनी बढ़ोतरी का सही आकलन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इसे जल्द ही ऑनलाइन अपलोड भी किया जाएगा।

यह भी कि नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों की मूल वेतन वृद्धि (15%) जनवरी 2022 से भुगतान की जाएगी। जान लें कि यदि किसी नियोजित शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष का मूल वेतन अपने कनिय से कम हो गया तो उनका मूल वेतन कनिय के मूल वेतन के अनुरूप निर्धारित किया जाएगा।

चलते-चलते यह भी जानिए कि समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने सरकार से पूर्व में भी कई अवसरों पर यह मांग की है कि नियोजित शिक्षकों को वो सारी सुविधाएं दी जाएं जो एक नियमित शिक्षक को दी जा रही हैं। डॉ.मधेपुरी आरंभ से ही समान काम समान वेतन के पक्षधर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें


जिले के दो गांव ध्रुवपट्टी एवं मथुरापुर में रामराज्य की झांकी

मधेपुरा जिले के  घैलाड़ प्रखंड का गांव ध्रुवपट्टी एवं चौसा प्रखंड का मथुरापुर गांव “वाद रहित” गांव हैं। इन दोनों गांवों को जिला जज, डीएम एवं एसपी द्वारा संयुक्त रुप से वाद रहित गांव घोषित किया गया है।

बता दें कि सूबे का पहला वाद रहित गांव ध्रुवपट्टी बना है। इस उपलब्धि पर वहां के मुखिया व सरपंच को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम श्याम बिहारी मीणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र मालवीय एवं आरक्षी अधीक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अन्य गांवों के लोगों को इस गांव से सीख लेनी चाहिए।

चलते-चलते यह भी कि समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र  मधेपुरी ने श्रीनगर पंचायत के अंदर वाले गांव ध्रुवपट्टी एवं चौसा प्रखंड के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के गांव मथुरापुर के नर-नारियों को कोटि-कोटि नमन किया है इसलिए कि वे राष्ट्रपिता बापू के रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने में लगे हैं।

सम्बंधित खबरें


अब शरीर के किसी भाग पर मौजूद हुआ कोरोना वायरस तो नैनो तकनीक वाले रिस्ट बैंड का बजने लगेगा अलार्म

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से भयभीत भारतीय युवा विज्ञानी डॉ.रेनु चोइथरानी का दावा है कि देश में इस तरह का पहला नम्नोमेष है जिसे भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने प्रमाणित किया है। इस बैंड को तैयार करने में करीब डेढ़ वर्ष का समय और लगभग ढाई हजार रुपये का खर्च आया है।

बता दें कि इस रिस्ट बैंड में बायो सेंसर लगे हैं, जो कि कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट की पहचान कर लेते हैं। बैंड में लगी लाल एलईडी जलने के साथ-साथ अलार्म भी बजने लगता है।

चलते-चलते यह भी जान लीजिए कि शरीर का तापमान मापने हेतु इस बैंड में थर्मल सेंसर भी लगाए गए हैं, जिसे जिसमें मोबाइल नंबर फिट करने पर शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होते ही आपातकालीन नंबर पर मैसेज आ जाता है।

 

सम्बंधित खबरें


योग पर जारी हुए कई डाक टिकटें

प्रत्येक व्यक्ति ब्रह्मांड का अंश है। वह योग और प्राणायाम को अपनाकर निरोगी जीवन जी सकता है। स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है। व्यक्ति को प्रत्येक दिवस का शुभारंभ योग से करना चाहिए। प्रत्येक दिवस को विश्व योग दिवस मानकर योग करने वाला ही स्वस्थ रह सकता है।

बता दें कि 2015 में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक शीट जारी हुई थी जिसमें प्रतीकात्मक रूप से योग व प्राणायाम करते दर्शाया गया था। फिर 2016 में द्वितीय योग दिवस पर सूर्य नमस्कार करते हुए 12 डाक टिकटों की एक लघु शीट जारी की गई थी जिसके जरिए यह दर्शाया गया था कि योग व प्राणायाम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

चलते-चलते यह भी जानिए कि प्रत्येक वर्ष योग दिवस की थीम अलग-अलग होती है। साथ ही नयापन बनाए रखने के लिए कुछ ना कुछ नया करने मोहर लगाया जाता है।

 

सम्बंधित खबरें


अब कोसी के सभी डाकघरों में ट्रेन व हवाई जहाज के टिकट एवं मोबाइल सिम का रिचार्ज आदि की सुविधाएं मिलेगी

कोसी प्रमंडल के सभी 585 डाकघरों में कोर बैंकिंग की सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई है। जानिए कि कोसी प्रमंडल के तीनों जिले सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल में कुल 25 जगहों पर कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि इन 25 सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने का काम, बिजली बिल जमा करने का काम, ट्रेन व हवाई जहाज का टिकट एवं मोबाइल सिम बदलने व रिचार्ज आदि की सुविधाएं मिलने लगी है।

ये सुविधाएं फिलहाल मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, वीरपुर, उदाकिशुनगंज  त्रिवेणीगंज, पिपरा, प्रतापगढ़, कर्जाइन बाजार, राघोपुर  जदिया, कोरिया पट्टी, मुरलीगंज, कुमारखंड, बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा, आलमनगर, सिंहेश्वर, सोनबरसा राज, नवहट्टा, महिषी समेत अन्य जगहों पर शुरू की गई है। साथ ही दो दर्जन जगहों पर शुरू करने की योजना है। अब तो देशभर के ग्रामीण इलाकों वाले डाकघरों से भी लोगों को मिलेगा होम लोन जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

चलते-चलते यह भी जानिए कि कोसी प्रमंडल के 260 डाकघरों को 4G नेटवर्क की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। अब इन डाकघरों में नेटवर्क फेल होने की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही सैकड़ों कंप्यूटर लगाने की योजना बनाई गई है जिसकी पहल भी जारी कर दी गई है।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के ओम सुख शांति भवन में दीपावली मनाई गई

प्रतिवर्ष कार्तिक महीने के 15वें दिन दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व 4 नवंबर 2021 (गुरुवार) को 4:00 बजे दिन में ही मधेपुरा के ओम सुख शांति भवन में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजू दीदी की अध्यक्षता में मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, ब्रह्माकुमार शिवकुमार भाई, ओम प्रकाश यादव, विनय वर्धन उर्फ खोखा बाबू, विजय कुमार सहित ब्रह्मा कुमारी बबीता, दुर्गा दीदी एवं अन्य श्रद्धालु माताएं मौजूद थी तुलसीराम मौके पर एक ब्रह्मा कुमारी लक्ष्मी माता की भूमिका निभा रही थी।

मुख्य अतिथि डॉ. मधेपुरी ने कहा कि दिवाली 5 दिनों का पर्व होता है। इसमें धनतेरस, गोवर्धन पूजा सहित भैया दूज आदि परंपरानुसार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व स्वच्छता का प्रतीक है ताकि दुनिया का सर्वोत्तम धन जो मनुष्य का स्वास्थ्य है वह सुंदर बना रहे। इसके लिए उन्होंने बच्चों व बड़ों से पटाखे फोड़-फोड़ कर वातावरण को प्रदूषित नहीं करने की अपील की।

इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, बीके शिवकुमार, बीके खोखा बाबू, बबीता दीदी आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता करते हुए राजयोगिनी रंजू दीदी ने कहा कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया जाता है। इसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। अब तो लोग विदेशों में भी दीपावली मनाने लगे हैं। हैप्पी दिवाली कहने और गले लगने लगे हैं। उन्होंने 5:00 बजे समाप्ति की घोषणा कर सबको अपने-अपने घरों में दीपावली मनाने के लिए छुट्टी दे दी।

सम्बंधित खबरें


शहीदों की याद में दीये जलाकर दीवाली मनायी डॉ.मधेपुरी ने

ससमाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी मनीषी भूपेन्द्र नारायण मंडल के नाम वाले चौक “भूपेन्द्र चौक” की सफाई दिन में कराई और शाम में अपने बच्चों के साथ दीप एवं मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया।

जानिए कि बाद में डॉ.मधेपुरी ने तत्कालीन जिला पदाधिकारी मो.सोहैल के कार्यकाल में निर्मित “शहीद पार्क” में मधेपुरा जिले के शहीदों को दीपावली की रात में याद किया और उनकी स्मृति में दीप जलाए। उन्हें आप भी याद कर ले, वे हैं- शहीद प्रमोद कुमार (फुलकाहा), शहीद प्रमोद कुमार (चामगढ़), शहीद शंकर रजक (मधेपुरा), शहीद कैप्टन आशुतोष (जागीर), शहीद आशीष कुमार (सुखासन) सहित आजादी के पूर्व के शहीद बाजा साह (किशुनगंज), शहीद चुल्हाय यादव (मनहरा) और जेपी आंदोलन में हुए शहीद सदानंद (धुुुुरगाँव)।

अंत में डॉ.मधेपुरी अपने वृंदावन निवास पर आकर बच्चों के साथ दीप जलाए और दीपावली में देर रात तक आने वाले बच्चों एवं बड़ों के बीच केवल मिठाइयां ही नहीं… खुशियां भी बाँटते रहे।

सम्बंधित खबरें


उपचुनाव में दोनों सीट पर जदयू की जीत को नीतीश ने न्याय के साथ विकास की जीत कहा

बिहार विधानसभा उपचुनाव में जदयू ने दोनों सीटें जीती। मुख्यमंत्री नीतीश ने दोनों सीटों पर एनडीए की जीत पर राज्य की जनता को दी बधाई।

बता दें कि कुशेश्वरस्थान जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी ने राजद के गणेश भारती को 12698 मतों से हराया और जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार ने तारापुर में राजद के अरुण कुमार को 3821 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस दोनों सीटों पर चौथे नंबर पर रही और अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई।

दीपावली के अवसर पर प्राय: लोगों ने यही कहा कि चुनाव परिणाम काम करने वालों के पक्ष में रहा। सबों ने इस जीत को न्याय के साथ विकास की जीत कहा। हम सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जदयू की शानदार जीत राज्य के गरीबों की जीत है, विकास की जीत है, सुशासन की जीत है।

 

सम्बंधित खबरें


बच्चों को पटाखों से दूर रखें !

याद करें, धनतेरस के दिन हम धनवंतरि की जयंती मनाते हैं। धनतेरस के दिन से ही पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाती है। वही धनवंतरी जिन्हें “फादर ऑफ़ आयुर्वेदा” कहा जाता है। वस्तुत: हमारा वास्तविक धन तो हमारा स्वास्थ्य ही है। अंग्रेजी में कहावत भी है- Health is Wealth.

भगवान धनवंतरि की जयंती मनाते हुए समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने बच्चों से यही कहा-

हम एक दूसरों के लिए भौतिक, आध्यात्मिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से बेहतरीन स्वास्थ्य हेतु प्रार्थनाएं करें ना कि दिन-रात पटाखे फोड़-फोड़ कर पर्यावरण को प्रदूषित करते रहें। हैप्पी धनतेरस और हैप्पी दीपावाली कहना अब अर्थहीन सा लगने लगा है। दीपावली में कितने बच्चों की आंखें चली जाती हैं और कितनों की जानें।

इस बार दीपावली में बच्चों को संकल्प दिलायें कि हम चारो ओर अच्छाइयों का प्रकाश फैलाते रहेंगे। भले ही सर्वशक्तिमान सूरज बनकर ना सही, माटी का एक छोटा सा दीप बनकर ही सही। प्रकाश पर्व में मन के अंदर प्रकाश भरेंगे। अंदर के दुर्गुणों को दूर करेंगे। अंदर और बाहर की सफाई में जुटेंगे। स्वच्छता को अपनाएंगे। प्रदूषण दूर करने हेतु कम से कम एक पौधा जरूर लगाएंगे। मेरी मानें तो-

कुछ दीप जलाएं हम छत पर, कुछ दीप जलाएं खेतों में।श्रमदीप मगर वह सर्वोत्तम, जो फूल खिलाएं रेतों में।।

सम्बंधित खबरें


कल्पना मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी का उद्घाटन किया समाजसेवी डॉ.मधेपुरी ने

मधेपुरा जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के सामने सबैला चौक पर एनएच-106 से सटे पश्चिम सोमवार को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कल्पना मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी का उद्घाटन किया। इस एजेंसी के द्वारा लोगों को गोहिल फार्मा के सभी प्रकार की एलोपैथी एवं वेटरनरी मेडिसिन भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Udghatankarta Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri along with Chief Guest Dr.Arun Kumar are being honoured by Director of Gohill Pharma Vikas Kumar.
Udghatankarta Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri along with Chief Guest Dr.Arun Kumar are being honoured by Director of Gohill Pharma Vikas Kumar.

डॉ.मधेपुरी ने इस एजेंसी के प्रोपराइटर अनुजा भारती को संदर्भित करते हुए प्रसन्नतापूर्वक कहा कि भारत की बेटियों को अब आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। इनसे हमें सीख लेनी चाहिए। अनुजा भारती एवं उनके पति विकास कुमार के निर्देशन वाले गोहिल फार्मा के संस्थापक रहे हैं पिताश्री नागेश्वर प्रसाद नरेश एवं उनकी माताश्री स्मृतिशेष कल्पना देवी। मां कल्पना की स्मृति को कायम रखने हेतु उनके अपनों ने उन्हीं के नाम एजेंसी का नाम रख दिया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बीएनएमयू के पीजी जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार, एसएनपीएम के पूर्व प्राचार्य डॉ.निरंजन कुमार, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ.किशोर कुमार, माया के अध्यक्ष राहुल यादव सहित अनिल यादव, विजय कुमार, बैजनाथ यादव, इंजीनियर असीम कुमार आदि ने स्वजनों की स्मृति को बनाए रखने वाली भावना की सराहना की। कल्पना मेडिकल एजेंसी परिवार की ओर से दिनभर अतिथि देवो भव को साकार किया गया।

सम्बंधित खबरें