पटना हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस संजय करोल ने सात नए जजों को दिलाई शपथ

सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा पर नियुक्त 7 नए जजों ने बुधवार को शपथ ली। जिसमें अधिवक्ता कोटे से चार जज एवं अन्य राज्यों से स्थानांतरित 3 जज शामिल हैं। इसी के साथ अब पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 26 हो गई, जबकि हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पद 53 हैं। अभी भी पटना हाईकोर्ट में आधा से अधिक पद यानि 27 पद खाली है।

बता दें कि शताब्दी भवन की लॉबी में चीफ जस्टिस संजय करोल ने सर्वप्रथम सुप्रीम कोर्ट एवं केंद्र सरकार की अनुशंसानुरूप पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस राजन गुप्ता, कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस पीबी बजन्थरी एवं केरल हाईकोर्ट के जस्टिस एएम बदर को शपथ दिलाई। बाद में पटना हाई कोर्ट के वकील कोटे से नियुक्त 4 जजों संदीप कुमार, पूर्णेन्दु सिंह, सत्यव्रत वर्मा एवं राजेश कुमार वर्मा को शपथ दिलाई गई।

जानिए कि शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना के मद्देनजर कोविड-19 गाइड लाइंस का पूरी तरह से पालन किया गया। साथ ही सीमित संख्या में माननीयों को समारोह में आमंत्रित किया गया। कुल मिलाकर शपथ ग्रहण सादे समारोह के रूप में आयोजित किया गया।

सम्बंधित खबरें


कश्मीर में बिहारियों की हो होगी सुरक्षा और मृतकों के परिजनों को मिलेगा प्रवासी दुर्घटना का लाभ- सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के डीजीपी ने जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव एवं डीजीपी से फोन पर बातें की और बिहारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती व गस्त की व्यवस्था करने का अनुरोध भी किया। बिहार सरकार ने हत्या में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाने का भी अनुरोध किया है।

बता दें कि कश्मीर की घाटी में मजदूरों- वीरेंद्र पासवान, अरविंद कुमार साह, राजा ऋषिदेव एवं योगेंद्र ऋषिदेव की मौत हो गई जबकि चुनचुन ऋषिदेव जख्मी हो गए। इन लोगों को बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत सीएम नीतीश के निर्देश पर श्रम संसाधन विभाग द्वारा इस दिशा में कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। तत्काल सहायता के तौर पर विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को ₹1 लाख दिए जाएंगे।

जानिए कि इस सेवा को अब निदेशानुसार लोकसेवा अधिकार अधिनियम में शामिल किया जा चुका है। अतः मृतक के परिजनों को किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि बिहार आने वालों को हुनर के अनुसार यहां देंगे रोजगार।

 

सम्बंधित खबरें


अब सभी जिलों में जमीन मापी की दर एक समान होगी- सीएम नीतीश कुमार

बता दें कि सूबे के अलग-अलग जिले में भूमि मापने के अलग-अलग दर लिए जाने की शिकायत मिलने पर संवेदनशील मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निष्पक्षता का ख्याल रखने हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री को निर्देश दिया है।

जानिए कि विभागीय मंत्री रामसूरत राय ने अधिकारियों के साथ मंथन शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा दो तरह से भूमि मापी दर पर विचार किया जा रहा है-

1. पहला फार्मूला- इसे संविदा अमीन के वेतन को आधार मानते हुए बनाया गया है। नापी में जितने दिन लगेंगे, भूस्वामी से उतने ही दिन के संविदा अमीन के वेतन के बराबर शुल्क लिए जाएंगे।

2. दूसरा फार्मूला- इसे विभाग प्रति कट्ठा, प्रति डिसमिल अथवा प्रति एकड़ की दर पर लागू करने पर विचार कर रहा है। ऐसा होने से अमीन के वेतन बढ़ने या घटने से भी मापी शुल्क पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि तब राज्य भर में एक समान मापी दर तय होगी।

किस फार्मूले को मंजूरी मिलेगी, इस पर अभी मंथन चल रहा है। फिलहाल अलग-अलग अंचल में भूमि मापी शुल्क अलग-अलग है, क्योंकि अमीनों के वेतन में भिन्नता है। स्थायी अमीन के वेतन और संविदा अमीन के वेतन में काफी भिन्नता है। स्थायी अमीन वाले अंचल में जहां एक दिन की मापी हेतु ₹3000 देने पड़ते हैं, वही संविदा पर नियुक्त अमीन वाले अंचल में एक दिन की मापी हेतु ₹1000 देने पड़ते हैं। समानता के लिए सीएम ने निर्देश दिया है जिसकी सराहना समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने भी की है।

सम्बंधित खबरें


जदयू कार्यकर्ता सीएम के विकास कार्यों की चर्चा गांवों-कस्बों तक ले जाएं- गुड्डी देवी

जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक 17 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं आलमनगर के लोकप्रिय विधायक नरेंद्र नारायण यादव, समाजसेवी-साहित्यकार व जदयू के वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी शिव कुमार यादव, प्रदेश सचिव संगठन प्रभारी इंजीनियर उमेश मंडल, डॉ.रतनदीप, डॉ.नीरज कुमार, किशोर सिंह, लोकसभा प्रभारी भगवान बाबू, जनार्दन राय, सीताराम पंडित, गोवर्धन मेहता, राजेश्वर राय, सुरेंद्र यादव सहित दूर-दूर से आए प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने उद्गार व्यक्त करते हुए यही कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा गांव के जन-जन तक पहुंचाकर हम संगठन को मजबूत करेंगे और अगले चुनाव में सेंचुरी के पार विधायक बनाने में कामयाब होंगे।

बता दें कि पार्टी को मजबूती देने वाले विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत कर जिले के चारो सीट जदयू को दिलाना हमारा संकल्प हो। पंचायत चुनाव के बाद सभी प्रखंडों में कार्यक्रम रखने का निर्णय भी लिया गया। सदर अनुमंडल में 15 नवंबर के बाद से एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल में 15 दिसंबर के बाद से ही प्रखंड स्तरीय बैठक बुलाने पर सहमति बनी। डॉ.शिव कुमार एवं इंजीनियर उमेश ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की विस्तार से चर्चा की।

शिक्षाविद् डॉ.मधेपुरी ने समाजवादी चिंतक भूपेद्र नारायण मंडल एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल को संदर्भित करते हुए कहा कि नेता के दिल में कार्यकर्ताओं के लिए जगह होने से संगठन पहाड़ की तरह अडिग रहता है, मजबूत रहता है। प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल एवं डॉ. रतन दीप ने भी पार्टी की मजबूती पर बल दिया।

प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जनार्दन राय, लाल बहादुर, प्रभु नारायण मेहता, रतन यादव, राजीव कुमार एवं देव नारायण यादव ने संगठन के प्रति विचार व्यक्त करते किया। कमल मुखी देवी, हरिमोहन विश्वास, आशीष यादव, कार्तिक कुमार राजनीति साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन वरीय कार्यकर्ता युगल पटेल ने किया और दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश पासवान ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शुरू से अंत तक सहयोग करते देखे गए।

सम्बंधित खबरें


कोरोना में माता-पिता खोने वाले छात्र-छात्राएं 31 दिसंबर तक करें आवेदन, मिलेंगे 10 लाख रुपए और…

आयुष्मान भारत योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के उन्हीं बच्चों को लाभ मिलेगा जो 31 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले वैसे बच्चे होंगे जिनके माता-पिता दोनों या लीगल गार्जियन कोविड के कारण उन्हें अनाथ छोड़ गए हों।

बता दें कि इस योजना का लाभ 18 साल से कम उम्र के केवल उन्हीं बच्चों/छात्रों को मिलेगा जिन्होंने 11 मार्च 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2021 के बीच अपने पेरेंट्स को खोया है। पेरेंट्स की मौत के दिन आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

कुल मिलाकर वैसे बेसहारा बच्चों को स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनके कल्याणार्थ और मदद करना, उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त करना तथा 23 वर्ष की आयु होने पर वित्तीय सहायता के रूप में 10 लाख रुपए देकर उन्हें एक आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना है।

चलते-चलते यह भी जान लें कि 4 से 10 वर्ष के बच्चों की देखभाल के अलग गाइडलाइंस जारी की गई है, जबकि 11 से 18 साल के किशोरों के लिए अलग गाइडलाइन बनी है।

सम्बंधित खबरें


बिजली विभाग द्वारा जल्द ही लगेगा प्रीपेड स्मार्ट मीटर

अब ग्राहकों को बिजली बिल की त्रुटियों से मिलेगा छुटकारा। प्रत्येक माह मीटर को भी टीवी के सेटअप बॉक्स की तरह रिचार्ज करना होगा। जितने रुपए का रिचार्ज होगा उतनी ही बिजली मिलेगी।

बता दें कि विद्युत वितरण कंपनी प्रथम चरण में मधेपुरा जिले के 12 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के घर में प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटर लगाएगी। इस तरह के स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता अपने उपयोग के मुताबिक अपने मीटर को रिचार्ज कराते रहेंगे।

जानिए कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग जाने से विभाग को विद्युत चोरी एवं बकाया वसूली की माथापच्ची से छुटकारा मिल जाएगा। यह भी जानिए कि पहले यह स्मार्ट प्रीपेड मीटर सरकारी दफ्तरों में लगाई जाएगी। जब हर उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगा लेंगे तो मधेपुरा सदर एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के विद्युत मंडल को लगभग 12 करोड़ का राजस्व वसूल करना आसान हो जाएगा।

 

सम्बंधित खबरें


मिसाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की 91वीं जयंती पर डॉ.मधेपुरी ने मिठाइयां बांटी

मिसाइलमैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। उनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन और माता का नाम आशियम्मा है। उन्होंने रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक की यात्रा सफलतापूर्वक तय की। राष्ट्रपति बनने से पहले और बाद भी वे शिक्षक बने रहे। वे ताजिन्दगी शिक्षक ही नहीं, विद्यार्थी भी बने रहे और सदैव पढ़ते ही रहे। उन्हें पढ़ना बहुत अच्छा लगता था।

उक्त बातें उनके अत्यंत करीब रहे समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने भारत-रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की 91वीं जयंती के अवसर पर बच्चों के बीच कही। डॉ.मधेपुरी ने महामहिम डॉ.कलाम के साथ बिताए पलों एवं संस्मरणों को संदर्भित करते हुए करते हुए कहा कि बच्चों को यह कह कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए कि तुम्हारा जन्म जीत के लिए हुआ है। हार थोड़ी देर के लिए बाधा पहुंचाती है, परंतु वह कोई अंत नहीं है। उसी काम को फिर अलग ढंग से किया जाना चाहिए।

अंत में बच्चों के बीच मिठाइयां बांटते हुए डॉ. मधेपुरी ने कहा कि बच्चे आत्मविश्वास एवं जुनून के साथ कुछ करने का संकल्प लें। आत्मविश्वास आपके जीवन में अद्भुत चमत्कार ला सकता है जिससे आप अपने सारे सपने पूरेे कर सकते हैं।

सम्बंधित खबरें


सीएम नीतीश ने सूबे की सुख, शांति व समृद्धि के लिए मातेश्वरी दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की

सूबे बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाअष्टमी के दिन पटना में अगम कुआं स्थित शीतला माता के मंदिर में शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी एवं छोटी पटन देवी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की एवं राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना भी की।

मुख्यमंत्री इंजीनियर नीतीश कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना करते हुए सूबे के सर्वांगीण विकास व प्रगति की कामना की। साथ ही सीएम ने मारूफगंज की बड़ी दुर्गा देवी जी तथा दसहट्टा देवी जी के द्वार जाकर मां भगवती की पूजा अर्चना की।

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि पिछली बार कोरोना के कारण सब कुछ प्रतिबंधित होने से नहीं आ पाए थे। आज यहां आने पर सर्वाधिक प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री को मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्रम, पाग एवं प्रतीक चिन्ह और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी प्रधान सचिव चंचल कुमार, आईजी संजय सिंह, डीएम पटना आदि की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

सम्बंधित खबरें


राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनी वाराणसी की शिवांगी

अब तो भारत में मिसाल बन रही है महिलाएं। इतिहास रच रही है भारत की बेटियां। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं बेटियां। हवाई जहाज उड़ाने में भारत को विश्व का प्रथम देश बना दी है भारत की बेटियां। भारत में 1200 से अधिक महिलाएं हवाई जहाज उड़ाती हैं।

बता दें कि अब तो फाइटर पायलट शिवांगी अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। मौका आने पर वह पल भर में शत्रुओं का नाश करने में पारंगत हो गई है।

जानिए कि बिहार की बेटियां भी किसी से कम नहीं। मधुबनी जिले की बेटी उद्विका और मुजफ्फरपुर की बेटी शिवांगी भी फाइटर विमान उड़ाने लगी है। अब यह बेटियां मिग-21 फाइटर उड़ाने वाले अभिनंदन वर्धमान से आगे जाने की हिम्मत दिखाने लगी है।

सम्बंधित खबरें


लोकनायक जेपी की 120वीं जयंती अपने निवास वृंदावन में मनाई डॉ.मधेपुरी ने

1974 के जेपी आंदोलन के सौफीसद समर्थक रहने वाले डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने 11 अक्टूबर को अपने निवास ‘वृंदावन’ में बच्चों के साथ जेपी की 120वीं जयंती मनाई। उसी जयप्रकाश नारायण के लिए राष्ट्रकवि दिनकर ने कभी कहा था-

है “जयप्रकाश” वह नाम समय की, करवट का, अंगराई का

भूचाल, बवंडर के ख्वाबों से, भरी हुई तरुणाई का…

डॉ.मधेपुरी ने बच्चों से आगे यह भी कहा कि 1975 के 5 मार्च को उन्होंने मधेपुरा के रामेश्वर बाबू, दीनबंधु बाबू, निराला बाबू, विजय वर्मा जी, प्रधान जी, उत्तम जी, जय किशोर जी, प्रसन्न जी, विजेंद्र जी आदि-आदि को साथ लेकर स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक व राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र नारायण मंडल के दिल्ली आवास तक पहुंचा दिया। 6 मार्च को जेपी के विशाल जुलूस में सबों ने हिस्सा लिया।

बकौल डॉ.मधेपुरी उन दिनों हार्ट अटैक के कारण विलिंगडन हॉस्पिटल में भर्ती समाजवादी नेता भूपेन्द्र बाबू ने उन्हें कहा था कि इतनी भीड़ तो फिर कभी दिल्ली में नहीं हो पाएगी। अतः जनपक्षीय हस्तक्षेप के आग्रही जेपी को दो घंटे के लिए भी पार्लियामेंट को घेरकर बैठ जाना चाहिए था, तब परिणाम कुछ और बेहतर होता।

अंत में डॉ.मधेपुरी ने बच्चों से यही कहा कि लोकनायक जेपी, डॉ.लोहिया और समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल ताजिंदगी मूल्यों एवं प्रतिबद्धताओं की राजनीति से बंधे रहे। ये त्रिमूर्ति कुछ पाने के लिए नहीं बल्कि देश के नाम सर्वस्व गंवाने के लिए ही जाने जाएंगे। इनके आदर्श हमेशा पथ प्रेरक होंगे। सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की कि अब जेपी सेनानियों की पेंशन डेढ़ गुना बढ़ेगी।

सम्बंधित खबरें