पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

शरद यादव को जल्दी ही मिलेगी एम्स से छुट्टी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। शरद यादव एम्स में भरती हैं जहाँ उनके फेफड़ों में संक्रमण का इलाज चल रहा है। सीने में दर्द और अन्य परेशानियों की शिकायत करने के बाद उन्हें गत 22 जून को एम्स में भरती कराया गया था। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। ‘मधेपुरा अबतक’ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

सम्बंधित खबरें


जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा महादलित विकास योजना प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन !

मधेपुरा के राज इन्फोटेक कंप्यूटर सेंटर में चाणक्या फाउंडेशन द्वारा बिहार महादलित विकास योजना के तहत लैब टेक्नीशियन ट्रेड के प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी मधेपुरा द्वारा किया गया | कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से महादलितों को काफी लाभ मिलेगा | इस प्रशिक्षण के जरिये छात्र अपने भविष्य को सवांर सकते हैं | बाद में चाणक्या फाउंडेशन के संचालक श्री कान्त ने कहा कि छात्रों को उत्क्रिस्ट प्रशिक्षण देना ही हमारा लक्ष्य है | निदेशक आर.के.राज ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की |

IMG-20150702-WA0001

कार्यक्रम में मेघा राज , गुंजन कुमार, रोहित , असलम, भरत राम, प्रवीण, सपना कुमारी, अंकित, दीपक, सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं मुख्य रूप से उपस्थित थे |

सम्बंधित खबरें


निदेशक की निर्मम हत्या से मानवता हुई शर्मसार !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में डी.पी.एस. के निदेशक डी.पी.सिन्हा की निर्मम हत्या … सम्पूर्ण बिहार के लॉ एंड आर्डर की पोल खोलने लगी है | गिरती हुई विधि व्यवस्था का विरोध करते हुए मधेपुरा जिला प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के संवेदनशील अद्यक्ष श्री किशोर कुमार ने भूपेन्द्र चौक से बी.पी.मंडल चौक तक कैंडल मार्च निकला |

मधेपुरा जिला प्राइवेट स्कूल संघ के संयोजक चिरामणि यादव एवं संघटन मंत्री अरविंद सिंह ने इस घटना की घोर निंदा की तथा सीबीआई से जांच कराने की मांग की | सबों को जानकारी होगी की इस संघ के अद्यक्ष श्री किशोर कुमार , जो स्थानीय दार्जीलिंग पब्लिक स्कूल , डॉ मधेपुरी मार्ग , वार्ड न.1 , के निदेशक हैं , ने कहा कि इस तरह की घटना से समाज तो कलंकित होता ही है , सरकार पर भी उंगलियाँ उठने लगती है |

कैंडल मार्च में निक्कुनीरज , रुपेश कुमार , विनय कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार, श्यामल कुमार सुमित्र, मो.फौजी आदि निदेशकगण एवं ढेर सारे शिक्षकों ने भाग लिया |

सम्बंधित खबरें


असली प्रमाण-पत्र 15 दिनों में

भूपेन्द्र ना. मंडल वि.वि. मधेपुरा के कुलपति डॉ. विनोद कुमार ने आर.टी.पी.एस. केन्द्र का उद्घाटन वि.वि. परिसर में किया जिस कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. कुमारेश सिंह , परीक्षा नियंत्रक नवीन कुमार, स्टेट ऑफिसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार , प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, नोडल ऑफिसर डॉ. अशोक , डॉ. अभय कुमार सहित वि.वि. के पदाधिकारी –कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

अब छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को अंक-पत्रों एवं विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों के लिए महीनों चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न आने-जाने की परेशानियों को झेलनी पड़ेगी | मात्र 15 दिनों में सभी तरह के प्रमाण-पत्र मिलने का प्रावधान किया गया है | यदि निर्धारित समय के अन्दर प्रमाण-पत्र नहीं मिले तो छात्र प्रतिकुलपति के समक्ष अपील करेंगे और वहाँ समयानुसार प्रमाण-पत्र/अंक-पत्र उपलब्ध नहीं हो पावे तो कुलपति 21दिनों के अन्दर उस समस्या का समाधान अवश्य करेंगे | इस आर.टी.पी.एस.(राइट टू पब्लिक सर्विस) केन्द्र की उपयोगिता तो आने वाला समय ही बतायेगा कि स्थिति में किस हद तक सुधार हो पाता है या फिर स्थिति पूर्व की तरह ही यथावत बनी रहती है |

सम्बंधित खबरें


एम.डी.एम. में अब तक सांप-बिच्छू ही नहीं मिला …!!

स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा चलाई गयी मध्यान भोजन योजना आजकल बच्चों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है | यह वाकया किसी क्षेत्र विशेष या किसी खास स्कूल के मध्यान भोजन की नहीं | आये दिन बच्चों की थालियों में मरे हुए कीड़े-मकोड़े या चूहे अथवा मृत चिपकल्लियाँ तक बराबर पाए जाते हैं | बच्चे वही खाना खाते हैं और बीमार पड़ते हैं | कुछ मृत्यु को गले भी लगा लेते हैं – तब शुरु होता है हंगामा, रोडजाम ! और मौका पाकर रसोइये हो जाते हैं फरार | ऐसी ही घटना कल जिला मुख्यालय मधेपुरा के कन्या मध्य विद्यालय में घटी | छात्राओं की थालियों में मरे हुए कीड़े मिले और जोरदार हंगामा हुआ | रसोइये गायब हुए |

और उस घटना के बाद होता क्या है ? रसोइया बोलता है कि जैसा सामान सप्लाई होगा वैसा ही तो खाना मिलेगा | प्रधानाध्यापिका बोलती है कि कुछ छात्राओं की  माँ का इस रसोइये से मतभेद होने के कारण ही हंगामा करा दिया गया है | पूछताछ करने पर शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी कहते हैं कि किसी ने तो लिखित शिकायत नहीं की है जिसपर दोषी के विर्रुध जांच के निमित्त कमिटी गठित की जा सके |

बच्चे तो देश का भविष्य हैं | फिर ऐसा क्यों नहीं होता की महामहिम राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की तरह स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन को भी या तो स्थानीय सरकारी डॉक्टर जाँच करे या फिर रसोइया , अध्यापक-प्रधानाध्यापक और शिक्षा विभाग के एक पदाधिकारी प्रतिदिन देश के भविष्य के निर्माता इन बच्चों के साथ बैठ कर भोजन करें – तो कदाचित् वर्तमान स्थिति में कुछ सुधार हो जा सकती है |

सम्बंधित खबरें


देखन में छोटन लगे …..!!

भले ही ई. प्रभाष की अद्यक्षता वाली जिला इप्टा की बैठक में 30 जून को चन्द शिक्षाविद, समाजसेवी एवं कला-संस्कृति के पहरुवे यथा प्रो. श्यामल किशोर यादव (पूर्व प्राचार्य) , प्रो. सचिन्द्र (पूर्व कुलसचिव), डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी (पूर्व कुलानुशासक), डॉ. आलोक, कामरेड रमण जी आदि की उपस्थिति रही लेकिन निर्णय की उत्क्रिस्टता , गंभीरता व गहराई दिल को छूने लायक रही |

यह की कोसी क्षेत्र में घोषित शिक्षा जगत के विश्वकर्मा कीर्ति ना. मंडल जैसे दिव्यात्मा की जन्म शताब्दी समारोह पूरे वर्ष भर इप्टा द्वारा मानाने का निर्णय लिया जाना क्या देखन में छोटन लगे ……. नहीं कहा जायेगा | इस समारोह की सफलता हेतु समिति विस्तार के एजेंडे पर सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि उपाद्यक्ष पद हेतु दार्जीलिंग पब्लिक स्कूल , डॉ. मधेपुरी मार्ग , वार्ड न.-1 मधेपुरा के डायरेक्टर श्री किशोर कुमार को ही चयनित किया जाय | डॉ. मधेपुरी ने कहा कि श्री कुमार जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव हैं और वे कीर्ति बाबू के किर्तिध्वज को ऊंचाई तक फहराने में सक्षम होंगे |

अंत में , मधेपुरा नाट्य महोत्सव (ग्रामीण) सहित अन्य व्यय हेतु प्रत्येक वरिस्ठ सदस्य को प्रतिवर्ष 500 रू. सहयोग राशि देने का प्रस्ताव पारित किया गया और संरक्षक डॉ. मधेपुरी ने कहा कि अब जो कमी रहेगी उसे अद्यक्ष ई. प्रभाष पूरा करेंगे – जिसे सचिव विकास सहित सुभाष, सुनीत, आदि इप्टा कलाकारों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया |

सम्बंधित खबरें


नहीं सुना तो आत्मदाह की तैयारी

भूपेन्द्र कला भवन परिसर में यानी बी.एन. मंडल स्टेडियम के सामने होमगार्ड के 134 सफल अभ्यर्थियों में से आमरण अनशन पर गये दो की हालत चिंताजनक बताई जाती है | इन दोनों यानी धर्मेन्द्र  कुमार एवं रेहान अंसारी की मेडिकल जांच भी की गयी | स्थिति की गम्भीरता को महसूसते हुए अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला द्वारा संघ के सचिव प्रेम कुमार से यह कहा गया कि आपलोगों ने इस कार्यक्रम के लिए सही समय का चुनाव नहीं किया क्योंकि ज़िला पदाधिकारी बहार गये हैं | उनके जिला मुख्यालय लौटने तक अनशन स्तगित करें | जिला पदाधिकारीके आने पर ही समस्या का उचित निदान निकल पायेगा |

परन्तु, अनशनकारियो के धैर्य की सीमा टूट चुकी है | अब वे आमरण अनशन से आगे सामूहिक आत्मदाह की तैयारी का मन बना रहे हैं | कोई बेरोजगार होता तो यही करता ! भला 2010 में चयनित हुए ये 134 अभ्यर्थी का कसूर क्या है कि मेधा सूची पर डी.एम. का हस्ताक्षर अब तक नहीं हो पाया है जबकि इस बीच न जाने कितने डी.एम. आये और चले गये |

अनशन पर बैठे अभ्यर्थियो में राजेन्द्र यादव, अर्जुन, राजीव, अकीदा ख़ातून, वीणा देवी, मनीता, मो. शहनवाज, फुलेश्वर यादव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहते हैं |

सम्बंधित खबरें


बी.एन.मंडल वि.वि. का कार्य ठप्प

भूपेन्द्र ना. मंडल वि.वि. में स्थापना काल यानी 1992 से आजतक विभिन्न विभागीय कार्यालयों में कार्यरत अस्थायी रूप से संविदा पर आधारित कर्मचारिगन हड़ताल पर चले गये हैं | हड़तालियो की मांग है की वि.वि. में सृजित 68 रिक्त पदों एवं स्नाकोत्तर विभागों में सृजित 54 पदों पर सर्वप्रथम उनकी नियमित नियुक्ति की जाए और तब यदि कुछ पद खाली रह जाए तो उन्हें विज्ञापित कर विधिवत भरने की प्रक्रिया आरम्भ कर ली जाए | जबतक 81 संविदा पर कार्यरत कर्मियों का समायोजन नहीं हो जाता है तब तक कोई समझौता नहीं |

अस्थायी कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश नारायण एवं वि.वि. कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सूशील कुमार विश्वकर्मा ने कहा की इस धरना कार्यक्रम को वि.वि. के स्थायी कर्मचारी संघ का समर्थन प्राप्त है | इस धरना प्रदर्शन में चंदेश्वरी प्र. यादव , रघुवंश मिश्र, कमल किशोर ठाकुर , राम नारायण कौशिक , चन्द्र किशोर गुप्ता , राम नरेश कामती, परमानंद सिंह , संजीव कुमार, आदि अन्य अनेकों उपस्थित रहते हैं |

सम्बंधित खबरें


30 जून को मधेपुरा इप्टा की बैठक होगी !!

नवगठित मधेपुरा इप्टा की बैठक ई. प्रभाष की अद्यक्षता में दिनांक 30-06-2015 को संध्या 5 बजे से इप्टा कर्यालय , राजेन्द्र नगर , वार्ड न. 21 में आयोजित किया गया है |

इप्टा के सचिव विकास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सूचित किया है कि सभी इप्टा पदाधिकारी , संरक्षक एवं सदस्यों की उपस्थिति में आगामी किये जाने वाले “मधेपुरा ग्रामीण नाट्य महोत्सव” के भव्य आयोजन सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श होगा |

सम्बंधित खबरें


मंच से मनोरंजन या खींचा – तानी !!

राजनितिक खींचा-तानी का श्री गणेश हो चूका है मधेपुरा में | एक ओर जद(यू) के कार्याकर्ताओं द्वारा शीर्ष के नेताओं के निर्देश पर गांवों-कस्बों तक में चौपाल लगाये जा रहे हैं | चौपाल में छोट-भैये नेता के साथ-साथ वे भी जो आगामी विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी होना चाहते हैं – लोगों के बीच जा-जाकर ईशारे–ईशारे में अपनी उम्मीदवारी ही नहीं , दावेदारी की भी चर्चा करते हैं | वे सभी राष्ट्रीय नेता शरद यादव के नेतृत्व में नीतीश सरकार की उपलब्धिओं को पानी पी-पी कर गिनाते हैं , जनता को समझाते हैं – ताकि “फिर एक बार नीतीश कुमार” का नारा जनता में इस कदर पैठ बना ले कि उन्हें बिहार की गद्दी पुनः हाथ लग जाए |

दूसरी ओर भाजपा के देश व प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर जिला अद्य्क्ष सहित प्रखंड से लेकर पंचायत तक के भाजपाइयों का भोली-भाली जनता के बीच आना जाना आरम्भ हो गया है | वे पंचायत स्तर तक जा-जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अटलबिहारी की उपलब्धिओं को गिनाने में लगे हैं तथा आगामी विधान सभा चुनाव में बिहार की गद्दी का असली हकदार बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं | दोनों को सुन-सुनकर जनता अवाक् है कि ये कुछ करने वाले हैं या केवल मंच से मनोरंजन करने में लगे हैं |

सम्बंधित खबरें