पीसी एण्ड पीएनडीटी के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न

मधेपुरा जिला के पीसी एंड पीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक सिविल सर्जन कार्यालय में दिनांक 1 मार्च, 2023 को अपराह्न 3:00 बजे सीएस डॉ.मिथिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस समिति के 10 सदस्यों में 6 चिकित्सक हैं और शेष चार में से एक सदस्य मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के जीपी मोहम्मद अब्दुल कलाम, एक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं दो सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर डॉ.भूपेद्र नारायण यादव मधेपुरी एवं श्रीमती उर्मिला कुमारी हैं।

बैठक में अध्यक्ष डॉ.मिथिलेश ठाकुर के अतिरिक्त डॉ.धीरेंद्र कुमार यादव (अध्यक्ष, आइएमए), डॉ.सच्चिदानंद यादव, जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक डॉ.ए.सलाम, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.मधेपुरी एवं जीपी अब्दुल कलाम आदि मौजूद थे। सिविल सर्जन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन की सभी संचिकाओं का निष्पादन हो चुका है। कोई संचिका लंबित नहीं है। अंत में सर्वसम्मति से सरकार द्वारा भेजे गए नियमों एवं परिनियमों की प्रतियां जिले के सभी संचालित अल्ट्रासाउंड के कर्मियों को उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया।

सम्बंधित खबरें


सिंहेश्वर महोत्सव- 2023

सिंहेश्वर महोत्सव में दिखी मिथिलांचल की लोक संस्कृति की झलक, जब वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ऋष्य श्रृंग की धरती सिंहेश्वर में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज हुआ। उद्घाटन स्थानीय विधायक श्री चंद्रहास चौपाल, प्रभारी डीएम सह डीडीसी नितीन कुमार सिंह, एसपी राजेश कुमार सहित एडीएम, एसडीएम, एसडीपीओ, एनडीसी, डीपीआरओ एवं समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, डॉ.शांति यादव, शौकत अली आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विधायक चौपाल ने मौके पर कहा कि बिहार के ऐतिहासिक स्थल पर जिला प्रशासन के प्रयास से महोत्सव को यादगार बनाया गया है। जिला प्रशासन ने महोत्सव के कार्यक्रमों को यूट्यूब पर देकर देश के सांस्कृतिक मैप पर भी मधेपुरा को ला दिया है। महोत्सव में स्थानीय एवं बाहर के नामचीन कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति से लोग अब सदैव आनंद उठाते रहेंगे।

लोग जब चाहे स्थानीय स्थापित कलाकारों के अतिरिक्त योगेंद्र भारती व मनोज कुमार के द्रुपद, अतुल पंडित, कुमार सत्यम, विनोद राठौड़, चांदनी मुखर्जी आदि के मनपसंद गीतों को सुन सकते हैं। साथ ही नामचीन उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी, शशि प्रभा जयसवाल आदि के मंच संचालन से रूबरू होते रहेंगे।

सम्बंधित खबरें